Back
पुलिस ने धर्मान्तरण केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार, जानिए क्या फाइनेन्स पीछे!
PKPradeep Kumar
Sept 17, 2025 09:17:29
Sri Ganganagar, Rajasthan
विजुअल बाईट We transfer से लिंक
https://we.tl/t-GS7kvPEFzI
हैडलाइन
पुलिस ने धर्मान्तरण के मामले में 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार,
युवक ने 3 व्यक्तियों पर धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए करवाया था मामला दर्ज
इंट्रो (एंकर)
अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मामले के मुख्य आरोपी पौलुस बारजो और और उसके सहयोगी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी विनोद कुमार की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। इस पूरे मामले में श्रीगंगानगर जिले की एसपी अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अनुसंधान कर रही है कि अब तक आरोपी कितने लोगों का धर्मांतरण करवा चुके है और इन्हें फाइनेन्स कहा से आता है और उस फाइनेंस का ये लोग कैसे प्रयोग करते है। डीएससी प्रशांत कौशिक ने बताया कि सन्दीप के द्वारा धर्मान्तरण करवाने का आरोप लगवाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है।
यह है मामला
सन्दीप को शादी का झांसा देकर उसका करवाया धर्म परिवर्तन
संदीप ने आरोप लगाया है कि तब आर्यन और उसके पिता विनोद ने उसे शादी का झांसा देकर एफएमपीबी संगठन के इंचार्ज पौलुस बारजो से मिलवाया। पौलुस बारजो ने उससे कहा कि अगर तुम ईसाई धर्म अपना लेते हो तो उनके प्रभु उस पर खुश हो जाएंगे और उसकी शादी हो जाएगी। संदीप ने आरोप लगाया है कि पौलुस बारजो अपने सहयोगी आर्यन और विनोद के साथ बहलाकर उसे प्रेमनगर की नहर पर ले गया जहां ईसाई धर्म की विधि के अनुसार उसे ईसाई धर्म ग्रहण करवा दिया। संदीप ने आरोप लगाया है कि ईसाई धर्म अपनवाने के बाद इन तीनों ने अन्य हिंदुओं को भी ईसाई धर्म में लाने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
एसपी अमृता दुहन ने कहा- सभी तथ्यों पर की जा रही है जांच
श्रीगंगानगर जिले की एसपी अमृता दुहन ने बताया कि कल मंगलवार को पीड़ित संदीप ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में धर्मान्तरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। उस शिकायत को विभिन्न धाराओं में दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग अब तक कितने लोगों का धर्मांतरण करवाया जा चुका है और पुलिस द्वारा आरोपियों के पास जो रिकॉर्ड है उसकी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके पास फाइनेंस कहां से आता है और उस फाइनेंस को ये लोग किस रूप में प्रयोग करते हैं।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि संदीप ने अनूपगढ़ पुलिस थाने मामला दर्ज करवाया था कि पौलुस बारजो, आर्यन और विनोद कुमार ने उसका धर्म परिवर्तन करवाया है और उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने बताएं कि पौलुस बारजो मुख्य रूप से झारखंड का रहने वाला है और अनूपगढ़ में विनोद कुमार के घर रह रहा है। इस मामले में पौलुस बारजो और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों का बैकग्राउंड चेक किया जा रहा है इन लोगों को कौन-कौन सहयोग करते हैं इसकी जांच भी पुलिस के द्वारा की जा रही है। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लोग कितने लोगों का धर्मांतरण करवा चुके हैं।
बाईट- अमृता दुहन, SP
बाईट- प्रशांत कौशिक, DSP
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowSept 17, 2025 11:24:420
Report
SBShowket Beigh
FollowSept 17, 2025 11:24:230
Report
JPJai Pal
FollowSept 17, 2025 11:24:130
Report
0
Report
RSRavi sharma
FollowSept 17, 2025 11:24:050
Report
SKSATISH KUMAR
FollowSept 17, 2025 11:23:560
Report
DSDeepesh shah
FollowSept 17, 2025 11:23:310
Report
FWFAROOQ WANI
FollowSept 17, 2025 11:23:090
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 17, 2025 11:22:590
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 17, 2025 11:22:370
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowSept 17, 2025 11:22:250
Report
FWFAROOQ WANI
FollowSept 17, 2025 11:22:090
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 17, 2025 11:22:010
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 17, 2025 11:21:530
Report