Back
कुलाबा गैलरी में देवी-देवताओं के नग्न चित्र: FIR के बाद हड़कंप
NJNitish Jha
Sept 27, 2025 07:05:54
Mumbai, Maharashtra
TVU 53
2709ZN_COLABAGROUNDREPORT
WKT ( मस्कारा आर्ट गैलरी के बाहर से पूरा मामला समझाते हुए, शिकायतकर्ता विशाल नाखवा जिसने FIR दर्ज की है उनका TT भी इसी में है)
SHOTS/VISUALS (मस्कारा आर्ट गैलरी के बाहर का, कल शाम से 4 बजे बंद है।, )
*Flash*
कुलाबा इलाके में मस्कारा गैलरी में हिंदू देवी-देवताओं के नग्न और अश्लील चित्र प्रदर्शित किए जाने का मामला सामने आया है। वकील विशाल लालचंद नखवा ने इस विषय में कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।विशाल लालचंद नखवा ने बताया कि उन्हें 26 सितंबर की दोपहर लगभग 1 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित किया गया था कि मस्कारा गैलरी, 03 पास्ता लेन, कुलाबा, मुंबई में हिंदू देवी महाकाली और भगवान शंकर सहित अन्य पुरुष और महिला नग्न और यौन-कामुक दशा में चित्र प्रदर्शनी में लगे हैं। उन्होंने लगभग 1:45 बजे घटना स्थल पर जाकर खुद इस बात की पुष्टि की। गैलरी में देवी महाकाली और भगवान शंकर के नग्न चित्र फ्रेम में दीवार पर लटकाए गए थे। इसके अलावा महिलाओं-पुरुषों की नग्न और संभोगावस्था की तस्वीरें भी प्रदर्शित थीं।विशाल ने आरोप लगाया कि गैलरी में "यूनियन फॉर पीस" लिखा हुआ एक बोर्ड भी था, जबकि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध या सूचना नहीं थी। यह कार्रवाई हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।इस मामले में गैलरी के मालिक अभय मस्कारा और चित्रकार टी. वैकण्णा पर शिकायत की गई है। विशाल लालचंद नखवा के मुताबिक, जब उन्होंने गैलरी के संचालकों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले चित्रों के विषय में पूछा, तो उनका जवाब था कि यह कलाकार की दृष्टिकोण से बनाए गए चित्र हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे और बातचीत करने पर गैलरी में प्रवेश नहीं दिया गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया।विशाल ने इस घटना की सूचना अपने मित्र वकील मदन श्रीकृष्ण रेड्डी को दी, जिन्होंने भी इस मामले की पुष्टि की। दोनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोलाबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक संजय वामन जोशी को इस मामले की जांच सौंपी गई है।कोलाबा पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (गैरमाइजाजक शब्द-वाक्य, गाली-गलौज व अश्लीलता) और संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। जांच आगे जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 10:15:290
Report
1
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 10:08:310
Report
RSRavi sharma
FollowSept 27, 2025 10:08:110
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 27, 2025 10:08:050
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 27, 2025 10:07:550
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 10:07:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 10:07:120
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowSept 27, 2025 10:07:070
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 27, 2025 10:06:570
Report
ASAmit Singh01
FollowSept 27, 2025 10:06:450
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowSept 27, 2025 10:06:360
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 27, 2025 10:06:24Sambalpur, Odisha:ନବରାତ୍ର ଅବସରରେ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ପ୍ରାତଃ ଆଳତୀ |
0
Report