Back
जयपुर में मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बरसात, सितंबर में ही विदा!
PTPreeti Tanwar
Sept 26, 2025 14:02:57
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
मानसून ने कहा- अलविदा!
इस बार मानसून ने बनाया दोहरा रिकॉर्ड
एक ओर 1917 के बाद सबसे ज्यादा बारिश
दूसरी ओर सितंबर में ही विदाई
ऐसा 9 साल बाद हुआ है, जब मानसून ने सितंबर में ही कहा अलविदा
2015 में आख़िरी बार सितंबर में ही मानसून हुआ था विदा
2016 से 2024 तक अक्टूबर में हुई मानसून की विदाई
सामान्य से 7 दिन पहले आया मानसून और 4 दिन पहले हो गया विदा
ANCHOR PART
प्रदेश में इस बार मानसून ने दोहरा रिकॉर्ड बनाया। एक तरफ 1917 के बाद सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई, तो दूसरी ओर मानसून ने सितंबर में ही विदाई ले ली। ऐसा नौ साल बाद हुआ है, जब सितंबर में ही मानसून अलविदा कह गया। आखिरी बार 2015 में सितंबर में ही मानसून विदा हुआ था, जबकि 2016 से 2024 तक लगातार अक्टूबर में ही विदाई होती रही।
VO 1
इस बार का मानसून सामान्य से 7 दिन पहले प्रदेश में पहुंचा और चार दिन पहले ही लौट गया। प्रदेशभर से मानसून की विदाई की आधिकारिक पुष्टि मौसम विभाग जयपुर ने कर दी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश और मध्य बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क लो प्रेशर (WML) 27 सितंबर के आसपास अवदाब (Depression) में बदल सकता है। इसके असर से 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में अगले 4–5 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
VO 2
जून से सितंबर तक पूरे प्रदेश में कुल 712 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 414.5 मिलीमीटर है। यानी इस बार बारिश सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा रही। अजमेर, अलवर, बारां, बूंदी, दौसा सहित 11 जिलों में तो बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया। अजमेर में 862.6 मिमी, अलवर में 727.6 मिमी, बांसवाड़ा में 1095.5 मिमी, बारां में 1582.1 मिमी, भरतपुर में 782.5 मिमी, भीलवाड़ा में 998.1 मिमी, बूंदी में 1230.4 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 846.9 मिमी, दौसा में 1240.2 मिमी, धौलपुर में 1123.7 मिमी, डूंगरपुर में 828.4 मिमी, जयपुर में 911.9 मिमी, झालावाड़ में 1132.1 मिमी, झुंझुनूं में 677.1 मिमी, करौली में 1073.7 मिमी, कोटा में 1222.3 मिमी, प्रतापगढ़ में 1161.8 मिमी और राजसमंद में 815.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी जयपुर में यह आंकड़ा 911.9 मिमी तक पहुंचा, जो सामान्य से करीब 82 प्रतिशत अधिक है।
GFX IN
विदाई का पैटर्न
2014 : 28 सितंबर
2015 : 29 सितंबर
2016 : 12 अक्टूबर
2017 : 11 अक्टूबर
2018 : 01 अक्टूबर
2019 : 11 अक्टूबर
2020 : 06 अक्टूबर
2021 : 09 अक्टूबर
2022 : 03 अक्टूबर
2023 : 03 अक्टूबर
2024 : 05 अक्टूबर
2025 : 26 सितंबर
GFX OUT
FINAL VO
पिछले दस सालों में मानसून ने विदाई का अपना अलग ही सिलसिला बनाया है। 2014 में 28 सितंबर और 2015 में 29 सितंबर को मानसून विदा हुआ। इसके बाद 2016 से 2024 तक लगातार अक्टूबर में ही मानसून ने अलविदा कहा। 2016 में 12 अक्टूबर, 2017 में 11 अक्टूबर, 2018 में 1 अक्टूबर, 2019 में 11 अक्टूबर, 2020 में 6 अक्टूबर, 2021 में 9 अक्टूबर, 2022 और 2023 में 3 अक्टूबर और 2024 में 5 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई। लेकिन इस बार 2025 में मानसून ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 26 सितंबर को ही रुखसत हो गया। इस साल का मानसून न सिर्फ रिकॉर्डतोड़ बारिश लेकर आया, बल्कि 9 साल का सिलसिला तोड़ते हुए सितंबर में ही विदा होकर मौसम के चले आ रहे पैटर्न को भी बदल गया..... प्रीति सैनी जी मीडिया जयपुर
नोट
PKG का एंड रिपोर्टर ptc से करना है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 26, 2025 17:31:290
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowSept 26, 2025 17:31:110
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 26, 2025 17:30:570
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowSept 26, 2025 17:30:290
Report
1
Report
ASAmit Singh01
FollowSept 26, 2025 17:16:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 17:16:490
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 17:16:410
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 26, 2025 17:16:19Jodhpur, Rajasthan:2609ZRJ_JDP_JAIL_R TVU 111
सोनम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर लाने की सूचना
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowSept 26, 2025 17:16:090
Report
RSRAKESH SINGH
FollowSept 26, 2025 17:15:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 17:15:22Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: LUCKNOW (UP): UP CM YOGI ADITYANATH HOLDS MEETING WITH OFFICIALS OVER UPCOMING FESTIVALS & LAW & ORDER SITUATION /VISUALS
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 17:15:150
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 17:15:100
Report