Back
मोदी के कर कमलों से दिल्ली भाजपा कार्यालय उद्घाटन: इतिहास बन गया
HBHemang Barua
Sept 28, 2025 08:49:01
Noida, Uttar Pradesh
Press Statement - 1
माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 29 सितम्बर को दिल्ली भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन करेंगे -- वीरेन्द्र सचदेवा
पार्टी कार्यालय केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि संस्कार केंद्र है जहां कार्यकर्ताओं का संस्कार पोषण होता है -- वीरेन्द्र सचदेवा
प्रधान मंत्री द्वारा कार्यालय उद्घाटन के पल के साक्षी होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली की मुख्य मंत्री, अनेक बुजुर्ग वरिष्ठ नेता, जन प्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता -- वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा के सफर में चुनौतियां भी थी, संघर्ष भी था लेकिन कार्यकर्ताओं की इच्छाशक्ति का परिणाम है कि जो हमने सपना देखा वह आज साकार हो रहा है - वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली, 28 सितम्बर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में बताया की कल सोमवार 29 सितम्बर को सप्तमी नवरात्र के शुभ दिन भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होगा।
पत्रकार सम्मेलन का संचालन दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने प्रदेश महामंत्री श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल की उपस्थिती में किया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यालय निर्माण पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा की 9 जून 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यालय का भूमी पूजन किया था।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की कल जब माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमारे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे वह पल एक ऐतिहासिक पल होगा जब भाजपा की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला और कुछ समय रकाबगंज रोड़ पर रहने के बाद कार्यालय लगभग 35 वर्ष 14 पंडित पंत मार्ग से चला और कल दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के अपने भवन में पहुंचा है। यह सफर काफी संघर्ष पूर्ण लेकिन शानदार रहा।
उन्होंने कहा की भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह एवं भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आभारी हैं की उनके संगठन को सशक्त करने की दूरदर्शी योजना के अंतर्गत देश की हर राजधानी एवं जिले में पार्टी के निजी कार्यालय के निर्माण का लक्ष्य तय हुआ और उसी के अंतर्गत ना सिर्फ वर्षों से हमारे प्रदेश कार्यालय के लिए भूमी आवंटन से जुड़े लंबित विवादों का अंत होकर भवन निर्माण हुआ तो वहीं आज हमारे सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने निजी संगठन कार्यालय हैं।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा हमने अपने नेतृत्व के मार्गदर्शन में, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति एवं उत्साह के बल पर आज चुनौतीपूर्ण संघर्ष के बाद कार्यालय का निर्माण पूरा किया है, एक सपना पूरा हुआ है।
इस नव निर्मित कार्यालय का जब माननीय प्रधान मंत्री जी के कर कमलों से होगा उस पल के साक्षी होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती गुप्ता, दिल्ली भाजपा के अनेक बुजुर्ग वरिष्ठ कार्यकर्ता, अनेक केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं दिल्ली के सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्त्ता।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRajendra Tiwari
FollowSept 28, 2025 10:39:350
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 10:37:05Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Rajeev Shukla (BCCI Vice President) on Mithun Manhas Become BCCI President
0
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 28, 2025 10:36:560
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 28, 2025 10:36:350
Report
AGAdarsh Gautam
FollowSept 28, 2025 10:36:240
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowSept 28, 2025 10:35:560
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 28, 2025 10:35:440
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 28, 2025 10:35:320
Report
JKJitendra Kanwar
FollowSept 28, 2025 10:35:230
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 28, 2025 10:35:100
Report
PSPritesh Sharda
FollowSept 28, 2025 10:34:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 28, 2025 10:34:450
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowSept 28, 2025 10:34:380
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowSept 28, 2025 10:34:290
Report