Back
करनाल: मधुबन पुलिस कुश्ती में मौसम खत्री ने गोल्ड जीता
KSKAMARJEET SINGH
Sept 24, 2025 15:18:13
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल के मधुबन में आयोजित 74वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर का बुधवार को समापन हुआ। पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में 34 टीमों के 1074 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा पुलिस के पहलवान मौसम खत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
खेल और पुलिस बलों का गहरा संबंध, अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना होती है विकसित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा
74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में मधुबन पुलिस अकादमी पहुंचे मुख्यमंत्री
करनाल । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को मधुबन पुलिस अकादमी में 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति के शुभ दिन शरद नवरात्रों में हुआ है, जो खुशी की बात है। खेल और पुलिस बलों का गहरा संबंध है। खेल अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ-साथ टीम भावना, आपसी सहयोग और अनुशासन सिखाते हैं। उन्होंने प्रतियोभागियों व विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि खेलों के पावर हाउस हरियाणा की धरती पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 34 टीमों के 1474 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को अपनी दक्षता, क्षमता दिखाने का अवसर मिला। यह पुलिस बलों के आपसी तालमेल में काफी सहयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी अच्छा सिपाही भी होता है। जो खिलाड़ी अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग से खेलते हैं, वे सिपाही बनकर ड्यूटी भी अधिक दक्षता और कुशलता से करते हैं। खेल और पुलिस एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं। ये पुलिस जवानों की फिटनेस को भी बनाए रखने में कारगर साबित होंगे।
2036 ओलंपिक में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने फिटनेस के महत्व को देखते हुए कहा है कि जो फिट है वह हर क्षेत्र में हिट है। इसे साकार करने के लिए उन्होंने फिट इंडिया अभियान 2019 से शुरू किया। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इन खेलों को भारत में आयोजित कराने की इच्छा जताई है।
हरियाणा पुलिस ने दिए अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों ने सुरक्षा की ड्यूटी को तो बखूबी निभाया ही है, साथ ही देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी दिए हैं। ऐसे खिलाडिय़ों ने देश का मान और गौरव बढ़ाया है। हरियाणा पुलिस का प्रदेश में खेलों के प्रति उत्साहजनक माहौल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। हरियाणा पुलिस के खिलाडिय़ों ने पद्मश्री, खेल रत्न, मेजर ध्यानचंद, अर्जुन, द्रोणाचार्य अवार्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुश्ती हरियाणा का खेल है। यहां के धाकड़ पहलवान पूरे मनोबल के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।
खेलों के लिए किया विजन विकसित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लगभग 11 साल पहले खेलों के लिए एक विजन विकसित किया था। यह विजन है- हर बच्चे, हर युवा को खेल से जोड़ने व उसे अवसर देने का जिसमें खेल के प्रति ललक है, हर गांव में खेल का मैदान बनाने का। इस विजन का लक्ष्य है हरियाणा को भारत की खेल राजधानी बनाने का। सरकार ने खेल ढांचे को आधुनिक बनाया है। वर्ष 2015 में हरियाणा स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस पॉलिसी लागू की। इस नीति से खेल के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ा। तभी वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा खेल नर्सरी योजना आरंभ की गई। इस समय प्रदेश में एक हजार 489 खेल नर्सरियां हैं जिनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाए गए। इसके तहत 550 नए पद बनाए गए। 224 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी दी गई। खिलाडिय़ों के लिए श्रेणी-एक से चार तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया। 15 हजार 634 खिलाडिय़ों को खेल उपकरण प्रदान किए गए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा पुलिस में खेल कोटे से शीघ्र भर्ती की जाएगी। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:361
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:271
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report