Back
झारखंड के बच्चों ने सेना के प्रति देशभक्ति से जीत लिया दिल
KCKumar Chandan
Sept 19, 2025 03:15:46
Ranchi, Jharkhand
रांची- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज भवन के बिरसा मंडप में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “बच्चों से संवाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना केवल हमारी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि हमारे सपनों और भविष्य की भी सुरक्षा करती है। हमारे वीर जवान विषम से विषम परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे जीवन में चाहे जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ें, सैनिक, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक या वैज्ञानिक बनें, सबसे पहले अच्छे इंसान और सच्चे देशभक्त नागरिक बनें। माननीय राज्यपाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का उल्लेख करते हुए कहा कि ये केवल चित्र नहीं हैं, बल्कि बच्चों के हृदय में बसे देशप्रेम और वीर जवानों के प्रति सम्मान का सजीव प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब ये चित्र हमारे वीर सैनिकों तक पहुँचेंगे, तो उन्हें अपार प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी।
राज्यपाल महोदय ने झारखंड की वीरता और बलिदान की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड की धरती सदैव वीरता और बलिदान की भूमि रही है। यह वह भूमि है, जहाँ से असंख्य स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी और वीर सपूत निकले। यह भूमि ही परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की भी जन्मभूमि है, जिनका अदम्य साहस सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में सेना में जाने की गहरी अभिरुचि रही है और यह पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन और ऊँचे आदर्श अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र का भविष्य इन्हीं बच्चों के हाथों में सुरक्षित है।
माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने इस अवसर पर कहा कि “बच्चे ही विकसित भारत के ब्रांड एम्बेसडर हैं।” उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 36 विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं और पिछले 20-25 दिनों में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य को नमन करने का जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुँचे और सभी जगह बच्चों में समान ऊर्जा और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। श्री सेठ ने कहा कि भविष्य में 50,000 बच्चों तक पहुँचने की योजना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष “Know Your Armed Forces” अभियान तथा पिछले छह माह में एयर शो का आयोजन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि “मेरा उद्देश्य स्पष्ट है, मैं चाहता हूँ कि अधिक से अधिक बच्चे प्रेरित होकर भारतीय सेना से जुड़ें और मातृभूमि की सेवा करें।” उन्होंने इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान से अनुरोध किया कि बच्चों द्वारा बनाई गई इन पेंटिंग्स को स्वीकार करें और इन्हें सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुँचाया जाए, ताकि उन्हें बच्चों की ओर से नमन और सम्मान का संदेश मिल सके।
इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर स्कूल के बच्चों से सवाद करना विशेष है। उन्होंने कहा कि वे एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय में हुई। उनसे पूर्व उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति सेना में नहीं था और न ही उनके बाद। उनकी एक पुत्री है जो सेना में नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना में प्रवेश भाई-भतीजावाद से नहीं होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि कोई भारत की असली विविधता और संस्कृतियों को समझना चाहता है, तो सेना से समझा सकता है । सेना केवल युद्ध के समय ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों में भी जनता की रक्षा और सेवा करती है।
सीडीएस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान की योजना और क्रियान्वयन में हमारी सटीक रणनीति, वैज्ञानिक गणना और तकनीकी कौशल का समन्वय रहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राजनीतिक लक्ष्य सर्वोपरि होता है। सेना सदैव सुनिश्चित करती है कि किसी भी कार्रवाई में निर्दोष नागरिकों की क्षति न हो। रात के 1-1.30 बजे इसलिए किया कि हमें अपनी क्षमता पर भरोसा था। हम गैर आतंकी नागरिक को नहीं मारना चाहते थे। इस अभियान में नौसेना सेना के हथियार का भी इस्तेमाल किया गया, नवाचार जरूरी है। इस बार ड्रोन का इस्तेमाल किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता केवल उच्च आईक्यू से नहीं मिलती, बल्कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता, टीम-वर्क और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से ही वास्तविक उपलब्धि संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए बच्चों को कठोर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने स्कूली बच्चों से संवाद किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MVManish Vani
FollowSept 19, 2025 05:04:350
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 19, 2025 05:04:210
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowSept 19, 2025 05:02:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 19, 2025 05:02:120
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 19, 2025 05:02:010
Report
AKAshwani Kumar
FollowSept 19, 2025 05:01:510
Report
ANAbhishek Nirla
FollowSept 19, 2025 05:01:340
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 19, 2025 05:01:240
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowSept 19, 2025 05:01:140
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 19, 2025 05:00:510
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 19, 2025 05:00:350
Report
JPJai Pal
FollowSept 19, 2025 05:00:270
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 19, 2025 05:00:150
Report
1
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 19, 2025 04:52:28Delhi, Delhi:रामजस कॉलेज और सत्यवती कॉलेज के परिणाम।
0
Report