Back
महबूबा मुफ्ती के बयान पर घमासान: क्या हिंदुओं की बसाहट भाजपा का प्लान?
RVRajat Vohra
Feb 13, 2026 12:31:26
Jammu,
महबूबा मुफ्ती का बयान, क्या कश्मीर में हिंदुओं को बसाने की है भाजपा की प्लानिंग. नेशनल कांग्रेस कहीं 40 टाउनशिप बनाकर भाजपा के एजेंडे को तो नहीं कर रही फुलफिल। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता का पलटवार, भाजपा ने महबूबा के बयान को बताया बेतुका। जम्मू कश्मीर के डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी की प्रतिक्रिया महबूबा मुफ्ती जी आज कल फ्री हैं, इसलिए वो कुछ ना कुछ कहती रहती हैं। ऐसा कोई प्लान सरकार का नहीं है। और जहां तक रही कश्मीरियों की बात तो उनके साथ धोखा महबूबा जी ने तब किया था जब उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर 2014 में सरकार बनाई थी। एडवोकेट रणबीर सिंह पठनीय (भाजपा विधायक) की प्रतिक्रिया महबूबा मुफ्ती कम्युनल राजनीति कर रही हैं। कश्मीरी पंडित कश्मीर का एक अटूट अंग है और अगर उन्हें वापिस बसाने के लिए प्लानिंग की जा रही है और इस तरह की टाउनशिप बनती हैं तो उससे उन्हें दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। भाजपा सरकार किसी धर्म के आधार पर कॉलोनी नहीं बनाती है और ना ही धर्म के आधार पर development करती है, ये महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी का काम है, लेकिन उनकी ऐसी राजनीति अब लोग समझ चुके हैं। सलमान सागर: नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक महबूबा मुफ्ती को जवाब देते हुए सलमान सागर ने कहा कि चाहे भाजपा हो या RSS उनके 100 साल के एजेंडे को महबूबा मुफ्ती पहले ही पूरा कर चुकी हैं, जब उन्होंने 2014 में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। बाकी रही भाजपा की बात हम उनके किसी भी एजेंडे को कामयाब नहीं होने देने। उमर सरकार जो भी प्रयास कर रही है वो कश्मीरी लोगों के लिए कर रही हैं। हम कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे जिससे कश्मीर के लोगों को नुकसान होगा। जम्मू में भाजपा और कश्मीर में पीडीपी कम्युनल राजनीति करती हैं, पीडीपी का कोई relevance बचा नहीं हैं इसलिए वो इस तरह के बयान देकर लोगों को बांटने का काम करना चाहती हैं। मुद्दा क्या है? बता दे कि भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ कश्मीरी पंडित नेता अश्वनी चुरंगू ने हालही में कहा था कि केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि कश्मीरी पंडितों की वापसी कश्मीर में की जाए। इसके साथ ही डेमोग्राफी बैलेंस करने के लिए हिंदुओं को कश्मीर में बसाने की प्लानिंग भाजपा सरकार कर रही हैं। महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल इसी बात को आधार बनाकर पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्य मंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा श्रीनगर में बनाई जा रही 40 नई टाउनशिप बनाई जा रही हैं, जिसके पीछे का मकसद सरकार ने बताया है कि श्रीनगर सिटी में हो रही कंजेशन को कम करना है। इसपर महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ये भाजपा के उस प्लान का हिस्सा तो नहीं है जिसमें कश्मीर जो एक मुस्लिम बहुल इलाका है वहां पर हिंदुओं को बसाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 13, 2026 14:06:440
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:06:240
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 14:06:150
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 14:06:050
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 14:05:560
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 13, 2026 14:05:450
Report
0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 13, 2026 14:05:270
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 13, 2026 14:05:110
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 14:04:570
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 13, 2026 14:04:400
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:03:340
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 13, 2026 14:02:380
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 14:02:100
Report