Back
जयपुर की पहली ट्रांसजेंडर वकील रविना सिंह ने कानून की धारा हिला दी!
MPMahesh Pareek
Sept 16, 2025 12:37:14
Jaipur, Rajasthan
District- jaipur
Reporter- mahesh pareek 9829793993
Location - jaipur
खबर की फीड 1609ZRJ_JPR_GENDER_121_R जयपुर OFC से भेजी है।
इंट्रो- समाज की मूल धारा से कट कर जी रहे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों से आम व्यक्ति मिलते ही असहज हो जाता है। चुनाव के समय तो इन्हें ढूंढकर मत डलवाया जाता है, लेकिन बाद में इन्हें देखते ही क्या राजनेता और क्या आमजन, हर कोई कन्नी काट लेता है। यदि इस समुदाय को मूल धारा में लाना है तो सरकार को हर विभाग में कम से कम एक ट्रांसजेंडर को नियुक्ति देनी चाहिए। यह कहना है प्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर वकील होने का दावा करने वाली रवीना सिंह उर्फ रविन्द्र सिंह का। जी मीडिया ने इनसे बातचीत की और जाना इनके अब तक के संघर्ष को।
बॉडी- राजपूत समाज में जन्मी रवीना जन्म से ही ट्रांसजेंडर है। परिजनों ने शुरुआत में इनका पालन-पोषण लडके जैसे किया, लेकिन जब रवीना के ट्रांसजेंडर होने की बात खुली तो परिजनों ने इनसे किनारा ही कर लिया। दो भाईयों के साथ रहने वाली रवीना ने भी परिवार की मनोदशा को देखते हुए अलग ही रहने का फैसला ले लिया। कुछ समय के लिए इसी वर्ग के अन्य लोगों के साथ रहकर रवीना ने बधाईयां भी मांगी, लेकिन बाद में उन्हें यह रास नहीं आया। स्कूली और कॉलेज शिक्षा में जिस तरह हर ट्रांसजेंडर को सहपाठियों के कड़वे व्यवहार का सामना करना पडता है, वैसा रवीना के भी साथ हुआ। मॉडलिंग और मेकअप आर्टिस्ट बनने की इच्छा रहने वाली रवीना ने समाज की बेरुखी के चलते इस समुदाय को उनके अधिकार दिलाने के लिए कमर कसी और वकील बनने की ठानी। कोचिंग संस्थानों ने भी ट्रांसजेंडर होने के कारण इन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया और फिर वह अपने बल पर कानून की पढाई की और प्रथम श्रेणी से एलएलबी पूरी की। हालांकि तकनीकी कारणों के चलते बार कौंसिल ने उसे महिला वर्ग में पंजीकृत किया है। हर लडकी की तरह शादी का सपना संजोने वाली रवीना का कहना है कि जब उसे कोई इस रूप में स्वीकार करेगा तो वह भी शादी करेगी। बीते माह वकील के तौर पर पंजीकृत होकर फिलहाल रवीना राजस्थान हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही है और ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकार दिलाने के लिए अग्रसर है।
121 रवीना उर्फ रविन्द्र सिंह
महेश पारीक, ज़ी मीडिया
जयपुर।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowSept 16, 2025 14:46:573
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 16, 2025 14:46:390
Report
BBBindu Bhushan
FollowSept 16, 2025 14:46:190
Report
ANAbhishek Nirla
FollowSept 16, 2025 14:46:090
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 16, 2025 14:46:000
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 16, 2025 14:45:120
Report
0
Report
4
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 16, 2025 14:37:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 16, 2025 14:37:260
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 16, 2025 14:37:100
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowSept 16, 2025 14:36:580
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 16, 2025 14:36:30Noida, Uttar Pradesh:5 साल पुराना बयान... गौरव प्रोडक्शन
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 16, 2025 14:35:410
Report