Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462002
भोपाल: कलेक्टर के आदेश पर रामेश्वर शर्मा का गरबा पंडाल स्वागत
DDDeepak Dwivedi
Sept 23, 2025 07:30:17
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल गरबा पंडाल के लिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेश का विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया स्वागत कहा पहचान पत्र बहुत आवश्यक है,साथ ही सीसीटीवी भी लगाना अच्छी पहल,इससे उपद्रवी तत्व गरबा पांडाल में नहीं घुस पाएंगे और यदि घुसेंगे भी तो सीसीटीवी के माध्यम से उनकी पहचान हो पाएगी जिससे पुलिस और गरबा संचालक उनकी खातिरदारी कर सकेंगे । ग्वालियर में काली माता के स्वरूप में रील वायरल करने पर रामेश्वर शर्मा ने किया अपील कहा सभी कलाकार और आम लोगों से अपील है की भक्ति भाव के साथ आराधना करें कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे कि सनातन का अपमान हो,यदि आप सनातन का अपमान करते हैं तो समाज आपका विरोध करेगा कानून भी अपना काम करेगा,ऐसे में इस तरह के हमारे अमर्यादित गानों पर नृत्य करने या रील बनाने से बचे,जिस बहन ने भी ऐसा रील बनाई इसके लिए इस पर मांगनी चाहिए माफी। बाइट रामेश्वर शर्मा,विधायक,बीजेपी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Sept 23, 2025 09:08:05
Keonjhar, Odisha: Slug- ବିଦୂତ ଆଘାତ ରେ ମାଈ ହାତୀ ମୃତ, ତିନି ଗିରଫ anchor-କେନ୍ଦୁଝର ବନଖଣ୍ଡ ତେଲକୋଇ ବନାଞ୍ଚଳ ବିମଳା ଫରେଷ୍ଟ ସେକ୍ସନ କୁଡ଼ବିଲ ଗାଁ ଦୁବନାଳୀ ସାହି ଜଙ୍ଗଲ ର ଏକ ଧାନ ଜମି ପାଖରୁ ଏକ ମାଈ ହାତୀର ଗଳିତ ଶଵ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଛି, ହାତୀର ବୟସ 10ବର୍ଷ ହେବ ଓ ହାତୀ ଟି ର ବିଦୂତ ଆଘାତ ରେ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା କେନ୍ଦୁଝର ବନଖଣ୍ଡ ଅଧିକାରୀ ଏଚ ଡି ଧନରାଜ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି, ହାତୀ ଟି ର ପ୍ରାୟ 15ରୁ 20ଦିନ ପୂର୍ବରୁ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ଅନୁମାନ କରାଯାଉଛି,  ଦୁବନାଳୀ ସାହିର ଗୋକୁଳ ଜୁଆଙ୍ଗ, ଇନ୍ଦ୍ର ଜୁଆଙ୍ଗ ଓ ଗଣେଶ୍ୱର ଜୁଆଙ୍ଗ ନିଜ ଧାନ ଫସଲ କୁ ହାତୀ କବଳ ରୁ ରକ୍ଷା କରିବା ପାଇଁ ବିଦୂତ ବାଡ଼ ଦେଇଥିଲେ, ତାର ଟାଣି ବିଦୂତ ସହିତ ସିଧା ସଳଖ ସଂଯୋଗ କରିଥିଲେ ଓ ସେହି ତାର ର ସଂସ୍ପର୍ଶ ରେ ଆସି ହାତୀ ର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିଲା, ଘଟଣା ସ୍ଥଳରୁ ତାର ଓ ଇନ୍ସୁଲେଟର ଜବଦ କରିବା ସହିତ ତିନି ଅଭିଯୁକ୍ତ ଙ୍କୁ ଗିରଫ କରଯାଇଥିବା ବନଖଣ୍ଡ ଅଧିକାରୀ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି. ତେବେ ହାତୀକୁ ନିରୀକ୍ଷଣ କରିବାକୁ ସ୍ୱାର୍ଡ କାମ କରୁଛନ୍ତି, ଅନ୍ୟ ବନ କର୍ମଚାରୀ ଅଛନ୍ତି କିନ୍ତୁ ବିଦୂତ ଆଘାତରେ ହାତୀ ର ମୃତ୍ୟୁ ହେବା ଓ 15ରୁ 20ଦିନ ପରେ ବନ ବିଭାଗ ଜାଣିବା, ହାତୀ ଯେଉଁଠି ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଛି ତାର କିଛି ଦୂରରେ ଜନ ବସତି ରହିଥିଲେ ସୁଦ୍ଧା ହାତୀ ମୃତ୍ୟୁ ସମ୍ପର୍କରେ ବହୁ ଡେରିରେ ବନ ବିଭାଗ ଖବର ପାଇବା କେଉଁଠି ନାଁ କେଉଁଠି ବନ ବିଭାଗ ର ନିଷ୍କ୍ରିୟତା କୁ ସୂଚାଉଛି, ଗତ ଜୁଲାଇ ମାସରେ ତେଲକୋଇ ବନାଞ୍ଚଳ ସାଲେଇକେନା ଜଙ୍ଗଲରେ ଏକ ଦନ୍ତା ହାତୀକୁ ଶିକାରୀ ମାନେ ଶିକାର କରି ଦାନ୍ତ କାଢି ନେଇଥିଲେ, ଏବଂ ସେତେବେଳେ ମଧ୍ୟ 8ଦିନ ପରେ ଦନ୍ତା ହାତୀର ଗଳିତ ମୃତ ଦେହ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଥିଲା, ଏପରି ସ୍ଥଳେ ହାତୀ ସୁରକ୍ଷା ଏବେ ତେଲକୋଇ ବନାଞ୍ଚଳ ରେ ଏକ ସ୍ଲୋଗାନ ଖାଲି ହୋଇଛି ବୋଲି ଆଲୋଚନା ହେଉଛି. Byte-ଏଚ ଡି ଧନରାଜ, dfo keonjhar
1
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Sept 23, 2025 09:07:56
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत में भी मुस्लिम समाज के लोगों से बगैर अनुमति के आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर जुलुश निकाला है ओर जुलुश में शामिल हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की है वही बगैर जुलुश निकाल रहे लोगों को पुलिस ने रोका तो पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई | फिलहाल पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में दो नामजद ओर 150 अज्ञात के मुकदमे दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है | दरअसल आपको बता दें कि मामला शहर कोतवाली ओर खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के रटोल कस्बे का है जहां शहर के कस्बे ओर रटोल कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने देररात बगैर अनुमति के आई लव मोहम्मद लिखें पोस्टर लेकर जुलुश निकाला ओर जुलुश में शामिल हुए युवकों ने जमकर नारेबाजी की | वहीं जुलुश निकाल रहे लोगों को पुलिस ने रोका तो लोगों की पुलिस के साथ भी निकझोंक हुई ओर हंगामा हुआ |फिलहाल पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में हुए जुलुश के मामले में दो नामजद ओर 150 के अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है | बाईट :--- प्रदर्शनकारी
2
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 23, 2025 09:07:47
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल CWC को लेकर कहा की कोई असर बिहार पर नहीं पड़ने वाला है बिहार के लोग जानते हैं की आजादी के इतने वर्षों बाद उनको इस बैठक का याद आया है. आजादी के पहले जब आजाद हुए सत्ता में थे तब कभी नहीं बैठे. यहां उस सत्ता की लिप्सा जो है वह उनको यहां बैठक करने की बाध्य कर रही है. बिहार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा बिहार के लोग रिजेक्ट कर दिये है. उनके पहले के कारनामों को देखकर के जब वे सत्ता में थे तो यहां उनके संगी साथी अलकतरा घोटाला, चारा घोटाला, दिल्ली में बैठ करके टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला कर रहे थे खेल घोटाला कर रहे थे यह लोग बतावें जब मैं सत्ता में था तो घोटाला बाजी का काम कर रहा था. बिहार के लोग ऐसे घोटाला बजियो के साथ नहीं जाने वाले. 2025 में फिर से नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने प्रशांत किशोर के समर्थन में दिए गए बयान को लेकर के कहा कि इंटरनल मैटर है पार्टी इसको देखेगी इस पर मेरा कोई कमेंट नहीं है. बाइट : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद बीजेपी
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 23, 2025 09:06:27
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना नाम स्थानीय रिपोर्टर सद्दाम हुसैन मोबाइल 9462 630 310 @sadamhusain7866 प्रभारी मंत्री संजय शर्मा नीमकाथाना दौरे पर। नीमकाथाना नगर पालिका में सेवा शिविर में ले रहे हैं भाग।शिविर में आमजन की सुन रहे हैं समस्या।कई अधिकारी शिविर में मिले नदारद मंत्री ने जताई नाराजगी। सीकर के प्रभारी मंत्री और वन मंत्री संजय शर्मा आज नीमकाथाना में शहरी सेवा शिविर का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। जब मंत्री निरीक्षण करने पहुंचे तो व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शिविर में कई अधिकारी मिले तो किसी ने खुद की जगह अपने अधीनस्थ कर्मचारी को भेज रखा था। लोगों को जो लाभ मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा था। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अफसरों जो बुरी तरह लताड़ लगाई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं यह बर्दाश्त के बाहर है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने वहां मौजूद लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को कहा कि आगे से इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसी व्यवस्था देखकर बहुत दुख हुआ मैंने कलेक्टर को फोन किया है और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट करूंगा। अभी भी मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना दी है और खुद जाकर वहां रिपोर्ट करूंगा जिससे कि किसी भी जीवन में इस तरह की व्यवस्था नहीं मिले। मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को लाभ मिले लेकिन अधिकारी उसे पर खरा नहीं उतर रहे हैं। बाइट संजय शर्मा प्रभारी मंत्री
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 23, 2025 09:06:13
Keonjhar, Odisha:ଚେକିଂ ସମୟରେ ଅଫିସରଙ୍କୁ ମାଡ଼। ଆଙ୍କର।। ଲୁହା ରଡରେ ପିଟି ଲହୁଲୁହାଣ କଲେ ଦୁର୍ବୃତ୍ତ। ଆକ୍ରମଣରେ ଆହତ ହୋଇଛନ୍ତି ବାଲେଶ୍ୱର ଇଷ୍ଟର୍ନ ଜୋନର ଡେପୁଟି ସୁପରିଣ୍ଟେଣ୍ଡେଣ୍ଟ ଅଫ ଟ୍ରାଫିକ ଯୁଧିଷ୍ଠିର ନାଏକ। କୁଳିଅଣା ଥାନା ଶୁଖୁଆପଡ଼ା ଟୋଲ ପ୍ଲାଜା ନିକଟରେ ଶନିବାର ଏହି ଘଟଣା ଘଟିଥିବାବେଳେ ପୁଲିସ ଅଭିଯୁକ୍ତମାନଙ୍କୁ ନୋଟିସ ଜାରି କରି ଛାଡ଼ି ଦେଇଛି। ସନ୍ଧ୍ୟା ସମୟରେ ଏମଭିଆଇ ସ୍ପେଶାଲ ଡ୍ରାଇଭ ଚେକିଙ୍ଗ ସମୟରେ ଟ୍ରାଫିକ ସୁପରିଣ୍ଟେଣ୍ଡେଣ୍ଟ ଗାଡ଼ି ଅଟକାଇ ଯାଞ୍ଚ କରୁଥିଲେ। ଗାଡିର କାଗଜପତ୍ର ଯାଞ୍ଚ ପରେ ଡ୍ରିଙ୍କ ଆଣ୍ଡ ଡ୍ରାଇଭ ଟେଷ୍ଟ କରିବାକୁ ଅଧିକାରୀ ଜଣକ ଗାଡ଼ି ଚାଳକଙ୍କୁ ଯନ୍ତ୍ରରେ ଫୁଙ୍କିବାକୁ କହିବାରୁ ବଚସା ହୋଇଥିଲା। ଏହାକୁ ନେଇ ଗାଡ଼ିରେ ଥିବା ୪ ଜଣଙ୍କ ମଧ୍ୟରୁ ଜଣେ ଯୁବକ ହଠାତ ନିକଟରେ ଥିବା ପଲ୍ୟୁସନ୍ ଟେଷ୍ଟିଂ ଗାଡ଼ିରୁ ହାଇଡ୍ରାଲିକ ଲୁହା ପାଇପ ଆଣି ଯୁଧିଷ୍ଠିରଙ୍କୁ ପିଟିଥିଲେ। ତାଙ୍କ ମୁଣ୍ଡ ଏବଂ ଶରୀରର ଅନ୍ୟ ସ୍ଥାନରେ ଆଘାତ ଲାଗିଛି। ଅଭିଯୁକ୍ତ ଜଣକ ମାଡ଼ ମାରିବା ସହିତ ଅଶ୍ଳୀଳ ଭାଷାରେ ଗାଳି ଗୁଲଜ କରିଥିଲେ। ଖବର ପାଇ ପୁଲିସ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ତଦନ୍ତ କରିଥିଲା। ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ଗାଡ଼ିରେ ଥିବା ୪ ଜଣଙ୍କୁ ପୁଲିସ ନୋଟିସ ଜାରି କରି ଛାଡ଼ି ଦେଇଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି। ତେବେ ଅଭିଯୁକ୍ତମାନେ ଆସିଥିବା କାରକୁ ଏକ ଯାତ୍ରାପାର୍ଟିର ଅଭିନେତା ଚଳାଉଥିଲେ ବୋଲି ଜଣାପଡ଼ିଛି। ବାଇଟ
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 23, 2025 09:06:02
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-पोकरण रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 पोकरण में सड़क हादसे से युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता हुआ पोकरण, जैसलमेर पोकरण कस्बे में छह दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले का अब तक खुलासा नहीं होने पर लोगों में आक्रोश भड़क उठा है। आज बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकजुट होकर उपखंड अधिकारी पोकरण को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना भी दिया। इस दौरान थानाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजपूत समाज अध्यक्ष बलवंत सिंह जोधा ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर मामले का खुलासा नहीं किया गया तो समाज उग्र आंदोलन करेगा। गौरतलब है कि युवक की मौत की यह घटना 6 दिन पूर्व घटित हुई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इससे परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व शीघ्र न्याय की मांग की। बाइट – बलवंत सिंह जोधा, अध्यक्ष, राजपूत समाज
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Sept 23, 2025 09:05:52
Hamirpur, Himachal Pradesh:आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए मनाया गया आयुर्वेद दिवस। ANK:-यूपी के हमीरपुर जिले में बड़ी धूमधाम से 10 वां आयुर्वेदिक दिवस मनाया गया जिसका सदर विधायक मनोज प्रजापति ने शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें आयुर्वेद के महत्व को बताने और बीमारियों के आयुर्वेद से निदान के लिए आयुष कैम्प लगाया गया साथ ही योग के माध्यम से भी बीमारियों से बचाव और निदान की जानकारी दी गई। V/O:- जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में 10 वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया जिसका उद्देश्य आयुर्वेद के महत्व और सिद्धांतों को बढ़ावा देना है। पहले इसे आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती के रूप में मनाया जाता था लेकिन अब इसे एक निश्चित तिथि में मनाया जाता है ताकि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ मनाया जा सके आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद को मुख्यधारा की चिकित्सा पद्धति के रूप में अपनाना और इसके माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है। BYTE:- डॉ मनोज प्रजापति (सदर विधायक) BYTE:-घनश्याम मीना (जिलाधिकारी)
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Sept 23, 2025 09:04:43
Bareilly, Uttar Pradesh:VANDOR CODE 411545 REPORT....AJAY KASHYAP BAREILLY ANCHOR.....नवरात्रि पर गरबा-डांडिया पंडालों में मुस्लिमों की नो एंट्री का विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है, विहिप और बजरंग दल ने दुर्गा पंडालों में मुसलमानों की एंट्री पर एक एडवाइजरी जारी की है और अब बरेली के साधू सन्यासियों ने भी इस मांग को दोहरा दिया है, बरेली के अलखनाथ मंदिर के साधुओं ने दुर्गा पंडालों पर मुस्लिम की पूर्व नो एंट्री की बात कही है, आपको बता दें कि बरेली का अलखनाथ मंदिर वही मंदिर है जिसमे बाकायदा बोर्ड लगा है कि मंदिर में मुस्लिम का प्रवेश प्रतिबंधित है, मंदिर के साधुओं ने कहा कि सनातन धर्म मे मुस्लिम का क्या काम, महंत कालू गिरी के मुताबिक दुर्गा पंडालों में मुसलमानों को सख्ती से रोका जाना चाहिए, बाइट महंत कालू गिरी, महंत अलखनाथ मंदिर बाइट सोमवार गिरी, साधू बाइट भरत गिरी, साधू बाइट आनंद गिरी महाराज, साधू
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Sept 23, 2025 09:04:29
Bassi Akbarpur, Haryana: करनाल शहीदी दिवस पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के स्कूल ने अनोखे तरीके से दी श्रद्धांजलि, स्कूल में बनाई शौर्य की दीवार, विनय नरवाल से संबंधित वस्तुओं की लगाई गई प्रदर्शनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शहीदी दिवस पर लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कहा, प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया से रक्षा क्षेत्र में देश बन रहा आत्मनिर्भर प्रदर्शनी में लोगों ने देखी भारतीय सेना की ताकत, रक्षा उत्पादों के प्रति बच्चों ने दिखाई गहरी रुचि करनाल शहीदी दिवस के उपलक्ष में आज करनाल में रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सेना और हरियाणा पुलिस की ताकत व शौर्य का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के स्कूल संत कबीर द्वारा अनोखे तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय ने विनय नरवाल से संबंधित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जिसमें उनके बचपन से लेकर अंतिम समय तक की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। सभी लोगों ने इस मेमोरी वाल को उत्सुकता से देखा और उन्हें नमन किया। मीडिया से बातचीत में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा की आज शहीद दिवस के अवसर पर स्कूल में एक बेहतरीन प्रदर्शनी लगाई गई है। यह एक ज्ञान देने वाली है और एक हमारे लिए एक भावनात्मक पल भी है। विनय नरवाल हमारी धरती के सपूत थे और पहलगाम हमले में बहुत निर्मम तरीके से उनकी हत्या की गई। उन समेत कई लोगों ने वहां शहादत दी। उन्होंने कहा कि जिस मंशा के साथ यह अटैक किया गया था मैं समझता हूं कि यह इतिहास में हमेशा एक काला अध्याय रहेगा। जिस प्रकार एक देश और धर्म को टारगेट किया इस प्रकार का दृश्य हम कभी भुला नहीं पाएंगे। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री और देश की मजबूती का यह प्रमाण है कि किस प्रकार ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा जितने भी आतंकी ठिकाने थे उन्हें बहुत कम समय के अंदर ध्वस्त किया गया। आज मैं अपनी भारतीय सेना को सलाम और नमन करता हूं, हमें अपनी सेना पर गर्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया का जो अभियान चलाया है उसमें न केवल अन्य क्षेत्रों में बल्कि रक्षा क्षेत्र में जिस प्रकार हमारी आत्मनिर्भरता बढ़ी है यह आने वाले समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2047 में जब हमारी आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो हमारा देश एक विकसित राष्ट्र होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा देश सेवा पखवाड़ा मना रहा है। इसका उद्देश्य यही है कि हर नागरिक के अंदर अपने देश के प्रति सेवा भाव होना चाहिए। हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज जिस प्रकार सेना और पुलिस द्वारा यह प्रदर्शनी लगाई गई है उससे एक जज्बा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के अंदर देश सेवा और उसके प्रति प्यार व संस्कार होना चाहिए, जो भी हम कार्य करें यह सुनिश्चित करें कि उससे देश मजबूत हो। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों के सम्मान के प्रति हमारी सरकार बहुत ही गंभीर है और जहां भी इस तरह की घटना घटती है उसमें पूरी गंभीरता से कार्य किया जाता है। विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों से बच्चों में जोश और वीरता पैदा होती है। निश्चित रूप से बच्चे इससे प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में हम पाएंगे कि करनाल से बहुत से बच्चे सेना में जाएंगे। विनय नरवाल की स्मृतियां की प्रदर्शनी पर उन्होंने कहा कि जितनी भी मेरे पास उनकी उसकी वस्तुए थी मेने स्कूल को दी है। बाइट , हरविंद्र कल्याण , विधानसभा अध्यक्ष बाइट , राजेश नरवाल बाइट हवा सिंह विनय नरवाल के दादा बाइट के एस बाठ ब्रिगेडियर
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Sept 23, 2025 09:03:37
Chaka, :( TVU 9 ) “यशस्विनी उच्च-ऊंचाई सीआरपीएफ बाइक अभियान” नवरात्रि के दौरान होने वाली यह महिला बाइक रैली, प्रतीकात्मक रूप से इन मूल्यों को प्रतिबिंबित करती है। यह महिला कर्मियों की शक्ति और लचीलेपन को प्रदर्शित करती है जो दिव्य शक्ति, विशेष रूप से देवी दुर्गा, जो नारी शक्ति का प्रतीक हैं, की भावना के अनुरूप है। “यशस्विनी उच्च-ऊंचाई सीआरपीएफ बाइक अभियान 2025” केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा आयोजित एक महिला मोटरसाइकिल रैली है जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति और भारत की आंतरिक सुरक्षा में बल की भूमिका को प्रदर्शित करना है। यह उच्च-ऊंचाई वाला साहसिक कार्य सीआरपीएफ की महिला "डेयरडेविल्स" इकाई के कौशल को उजागर करता है, जो दुनिया के कुछ सबसे कठिन इलाकों को पार करती है। यह आयोजन कश्मीर में आतंकवाद और अन्य चुनौतियों का मुकाबला करने में सीआरपीएफ की 66 साल की विरासत से प्रेरणा लेते हुए, बाधाओं को तोड़ने और गौरव की भावना का प्रतीक है। इस रैली को आज जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की और महिला बल, उनकी शक्ति और योगदान पर ज़ोर दिया। लगभग 1,400 किलोमीटर की यह यात्रा 32 महिला बाइकर्स को 18,000 फीट की ऊँचाई तक ले जाएगी, जहाँ उन्हें शून्य से नीचे के तापमान और कठिन रास्तों का सामना करना पड़ेगा, जो उनके लचीलेपन और दृढ़ संकल्प की परीक्षा लेगा। बाइट केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने कहा, "मैं उन सभी महिला बाइकर्स को बधाई देता हूँ जो आज कश्मीर से लद्दाख तक इस अभियान पर जा रही हैं। वे श्रीनगर से पैंगोंग झील तक जाएँगी और वापस लौटेंगी। मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और कश्मीर के लोगों को भी उनके समर्थन के लिए बधाई देता हूँ।" सीआरपीएफ के डेयरडेविल्स दस्ते की 32 महिला कर्मी। ये राइडर्स भारत के विभिन्न हिस्सों से प्रशिक्षित अर्धसैनिक बल के जवान हैं। नौ दिनों का यह अभियान लगभग 1,400 किलोमीटर की यात्रा तय करता है। श्रीनगर → कारगिल → लेह → खारदुंग ला (18000 फीट पर दुनिया का सबसे ऊँचा मोटरेबल दर्रा) → पैंगोंग झील और वापस श्रीनगर में समापन होगा। महिला बाइकर्स राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थीं और उनके साथ बल का राष्ट्र के नाम संदेश था - 'देश के हम हैं रक्षक'। इस अभियान का विचार 2015 में आया था और आखिरकार इतने सालों और इससे पहले दो अभियानों के बाद, श्रीनगर लद्दाख अभियान को हरी झंडी दिखाई गई। बाइट सीमा नाग, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ "यह अवधारणा कि पुरुष क्या कर सकते हैं, महिलाएं नहीं कर सकतीं, पहले के समय की सोच थी, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। पहले के समय में, हम बहुत सी महिला ड्राइवरों को नहीं देखते थे, लेकिन अब मैं देख रही हूँ कि श्रीनगर में बड़ी संख्या में महिलाएं कार चला रही हैं। यह नया कश्मीर है। इससे उन्हें यह संदेश मिलेगा कि उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने और इन रोमांचों का हिस्सा बनने की ज़रूरत है। हम यह संदेश कि पुरुष और महिला समान हैं। ऑपरेशन सिंडोर महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण था।” वर्दीधारी महिलाओं को सशक्त बनाने और "नारी शक्ति" को बढ़ावा देने के लिए, उच्च ऊँचाई, कम ऑक्सीजन, कठोर मौसम जैसी विषम परिस्थितियों में सहनशक्ति का परीक्षण किया गया। महिला बाइकर्स ने इस ऐतिहासिक अभियान में भाग लेने पर बहुत गर्व व्यक्त किया, जिसका उद्देश्य देश भर की महिलाओं को सेना में शामिल होने और ऐसे साहसिक कारनामों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। बाइट गीता बिष्टा, सीआरपीएफ। "इस अभियान में लगभग 36 महिलाएँ हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है। मुझे इस अभियान का हिस्सा बनकर बहुत गर्व है। ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अगर हम ऐसा कर सकती हैं, तो देश भर की अन्य लड़कियाँ भी ऐसा कर सकती हैं। ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएँ नहीं कर सकतीं। सीआरपीएफ ने हमेशा महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया है। यह नौ दिनों की 1400 किलोमीटर की यात्रा है, हम बहुत उत्साहित हैं और हमें यकीन है कि हम सफल होंगे। मैं सभी माता-पिता से अनुरोध करूँगी कि वे अपनी बच्चियों को जीवन का अन्वेषण करने दें और उन्हें वह करने दें जो वे चाहती हैं। महिलाएँ किसी भी समस्या का सामना कर सकती हैं।" लाल चौक पर स्थानीय लोगों और सीआरपीएफ अधिकारियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दृश्यों में महिला राइडर्स को एक कतार में, जयकारों के बीच इंजन चलाते और तिरंगे झंडे लहराते हुए दिखाया गया है। माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत था, जिसमें राइफल अभ्यास और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीआरपीएफ की कई महिला सैनिकों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अभियान स्थानीय कश्मीरी लड़कियों को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा और वर्दीधारी महिलाओं की ताकत और साहस को प्रदर्शित करेगा। बाइट सीआरपीएफ राइडर काजल इलाही ने कहा, "हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि हम इस अभियान का हिस्सा हैं। हमारा आदर्श वाक्य बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ है। हम सीआरपीएफ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और हम चाहती हैं कि जम्मू-कश्मीर की लड़कियां सेना में शामिल हों। हमें यकीन है कि लड़कियां इस अभियान से प्रेरित होंगी।" 3.25 लाख से ज़्यादा कर्मियों वाला दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल, सीआरपीएफ, अपनी महिला विंग का मनोबल बढ़ाने और उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों का इस्तेमाल करता है। यह रैली "देश के हम हैं रक्षक" और महिला आरक्षण के प्रयासों जैसे राष्ट्रीय विषयों से जुड़ी है। यह कश्मीर में सामान्य स्थिति और सुरक्षा को भी मज़बूत करती है। रैली के ध्वजारोहण स्थल से दो मिनट की दूरी पर। खालिद हुसैन ज़ी मीडिया कश्मीर
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Sept 23, 2025 09:03:21
Bareilly, Uttar Pradesh:VANDOR CODE 411545 REPORT....AJAY KASHYAP BAREILLY ANCHOR.....नवरात्रि पर गरबा-डांडिया पंडालों में मुस्लिमों की नो एंट्री का विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है, विहिप और बजरंग दल ने दुर्गा पंडालों में मुसलमानों की एंट्री पर एक एडवाइजरी जारी की है और अब बरेली के साधू सन्यासियों ने भी इस मांग को दोहरा दिया है, बरेली के अलखनाथ मंदिर के साधुओं ने दुर्गा पंडालों पर मुस्लिम की पूर्व नो एंट्री की बात कही है, आपको बता दें कि बरेली का अलखनाथ मंदिर वही मंदिर है जिसमे बाकायदा बोर्ड लगा है कि मंदिर में मुस्लिम का प्रवेश प्रतिबंधित है, मंदिर के साधुओं ने कहा कि सनातन धर्म मे मुस्लिम का क्या काम, महंत कालू गिरी के मुताबिक दुर्गा पंडालों में मुसलमानों को सख्ती से रोका जाना चाहिए, बाइट महंत कालू गिरी, महंत अलखनाथ मंदिर बाइट सोमवार गिरी, साधू बाइट भरत गिरी, साधू बाइट आनंद गिरी महाराज, साधू
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Sept 23, 2025 09:03:04
Delhi, Delhi:दिल्ली के ख्याला में एक महिला की चापड मारकर हत्या दो महिला घायल घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती आरोपी पुलिस गिरफ्त में पुलिस मामले की जांच में जुटी राजेश शर्मा वेस्ट दिल्ली के ख़्याला इलाके में सुबह-सुबह हुई सनसनीखेत घटना जिसमें एक महिला की हत्या करने के साथ-साथ आरोपी ने दो अन्य महिलाओं पर जानलेवा हमला किया इस हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल है.।पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि ख्याला इलाके में एक शख्स ने अपने रिश्तेदारों पर चौपर से हमला कर दिया है.। मृतक का नाम नुसरत 39है जबकि इस घटना मे मृतक की जेठानी और उसकी भतीजी शामिल है घटना के बाद घर के लोगों ने ही आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आरोपी का नाम इस्तेखार अहमद उर्फ बब्बू खान है और वो घर में रहने वाली महिलाओं का रिश्तेदार है...किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था.. जानकारी के मुताबिक आरोपी सुबह हथियार लेकर घर पहुंचा और ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद 39 साल की नुसरत पर चापड़ से हमला कर दिया...वार इतना खतरनाक था कि महिला की मौत हो गई। नुसरत को बचाने के लिए जब उनकी रिश्तेदार अकबरी 42 आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया...अकबरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. इतना ही नहीं आरोपी ने घर की ही 20 साल की सानिया पर भी हमला किया और उसकी उंगली काट दी... चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी लोग पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू किया...उसे बाथरूम में बंद करके पुलिस को सूचना दी गई.. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है... फिलहाल घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.। मौके से वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली नोट मृतक नुसरत की फाइल फोटो
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Sept 23, 2025 09:02:57
Ghaziabad, Uttar Pradesh: गाजियाबाद में महिला थाने की टीम ने दिखाई अदम्य साहस, व्रत और ड्यूटी दोनों निभाए, बदमाश बोला – “गलती से चली गोली, अब नहीं करूंगा” गाजियाबाद में योगी सरकार में महिला सशक्तिकरण की असली तस्वीर उस वक्त दिखी, जब नवरात्रि के व्रत पर रहते हुए भी महिला पुलिस टीम ने बदमाशों से सीधी मुठभेड़ कर दी। लोहिया नगर इलाके में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध बदमाश जितेंद्र से महिला थाने की टीम का सामना हुआ। जितेंद्र के ऊपर चोरी और लूट के 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। जैसे ही पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, बदमाश ने फायर झोंक दिया। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने बिना झिझक और बिना डरे जवाबी कार्रवाई की। रितु कुमारी के नेतृत्व में चल रही टीम ने एक के बाद एक दो फायर किए। गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं ढेर होकर पुलिस के पैरों में गिर पड़ा। घायल बदमाश को महिला पुलिसकर्मियों के सहारे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान वह बार-बार माफी मांगता रहा और सफाई देता रहा कि “गलती से गोली चल गई… अब नहीं करूंगा।” महिला पुलिस कर्मियों ने साफ कहा – “हमें भी पुरुष पुलिसकर्मियों की तरह ट्रेनिंग दी जाती है, इसलिए किसी भी हालात में पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।” टीम की कई महिलाएं नवरात्रि का व्रत रखे हुए थीं, लेकिन उन्होंने साफ जताया कि “आस्था अपनी जगह है और कर्तव्य अपनी जगह। जब वर्दी पहनते हैं तो सिर्फ ड्यूटी सबसे ऊपर होती है।” इस वाकये ने गाजियाबाद में न केवल बदमाशों को चेतावनी दी है बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत मिसाल भी पेश की है। 121 एसीपी उपासना पांडे और महिला पुलिस कर्मियों की टीम के सदस्यों से बातचीत करते हुए शॉट्स
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top