Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kendujhar758001
विद्युत आघात से हाथी की मौत: बंझ जंगल में तहलका
AMABHAYA MOHANTY
Sept 23, 2025 09:08:05
Keonjhar, Odisha
 Slug- ବିଦୂତ ଆଘାତ ରେ ମାଈ ହାତୀ ମୃତ, ତିନି ଗିରଫ anchor-କେନ୍ଦୁଝର ବନଖଣ୍ଡ ତେଲକୋଇ ବନାଞ୍ଚଳ ବିମଳା ଫରେଷ୍ଟ ସେକ୍ସନ କୁଡ଼ବିଲ ଗାଁ ଦୁବନାଳୀ ସାହି ଜଙ୍ଗଲ ର ଏକ ଧାନ ଜମି ପାଖରୁ ଏକ ମାଈ ହାତୀର ଗଳିତ ଶଵ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଛି, ହାତୀର ବୟସ 10ବର୍ଷ ହେବ ଓ ହାତୀ ଟି ର ବିଦୂତ ଆଘାତ ରେ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା କେନ୍ଦୁଝର ବନଖଣ୍ଡ ଅଧିକାରୀ ଏଚ ଡି ଧନରାଜ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି, ହାତୀ ଟି ର ପ୍ରାୟ 15ରୁ 20ଦିନ ପୂର୍ବରୁ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ଅନୁମାନ କରାଯାଉଛି,  ଦୁବନାଳୀ ସାହିର ଗୋକୁଳ ଜୁଆଙ୍ଗ, ଇନ୍ଦ୍ର ଜୁଆଙ୍ଗ ଓ ଗଣେଶ୍ୱର ଜୁଆଙ୍ଗ ନିଜ ଧାନ ଫସଲ କୁ ହାତୀ କବଳ ରୁ ରକ୍ଷା କରିବା ପାଇଁ ବିଦୂତ ବାଡ଼ ଦେଇଥିଲେ, ତାର ଟାଣି ବିଦୂତ ସହିତ ସିଧା ସଳଖ ସଂଯୋଗ କରିଥିଲେ ଓ ସେହି ତାର ର ସଂସ୍ପର୍ଶ ରେ ଆସି ହାତୀ ର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିଲା, ଘଟଣା ସ୍ଥଳରୁ ତାର ଓ ଇନ୍ସୁଲେଟର ଜବଦ କରିବା ସହିତ ତିନି ଅଭିଯୁକ୍ତ ଙ୍କୁ ଗିରଫ କରଯାଇଥିବା ବନଖଣ୍ଡ ଅଧିକାରୀ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି. ତେବେ ହାତୀକୁ ନିରୀକ୍ଷଣ କରିବାକୁ ସ୍ୱାର୍ଡ କାମ କରୁଛନ୍ତି, ଅନ୍ୟ ବନ କର୍ମଚାରୀ ଅଛନ୍ତି କିନ୍ତୁ ବିଦୂତ ଆଘାତରେ ହାତୀ ର ମୃତ୍ୟୁ ହେବା ଓ 15ରୁ 20ଦିନ ପରେ ବନ ବିଭାଗ ଜାଣିବା, ହାତୀ ଯେଉଁଠି ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଛି ତାର କିଛି ଦୂରରେ ଜନ ବସତି ରହିଥିଲେ ସୁଦ୍ଧା ହାତୀ ମୃତ୍ୟୁ ସମ୍ପର୍କରେ ବହୁ ଡେରିରେ ବନ ବିଭାଗ ଖବର ପାଇବା କେଉଁଠି ନାଁ କେଉଁଠି ବନ ବିଭାଗ ର ନିଷ୍କ୍ରିୟତା କୁ ସୂଚାଉଛି, ଗତ ଜୁଲାଇ ମାସରେ ତେଲକୋଇ ବନାଞ୍ଚଳ ସାଲେଇକେନା ଜଙ୍ଗଲରେ ଏକ ଦନ୍ତା ହାତୀକୁ ଶିକାରୀ ମାନେ ଶିକାର କରି ଦାନ୍ତ କାଢି ନେଇଥିଲେ, ଏବଂ ସେତେବେଳେ ମଧ୍ୟ 8ଦିନ ପରେ ଦନ୍ତା ହାତୀର ଗଳିତ ମୃତ ଦେହ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଥିଲା, ଏପରି ସ୍ଥଳେ ହାତୀ ସୁରକ୍ଷା ଏବେ ତେଲକୋଇ ବନାଞ୍ଚଳ ରେ ଏକ ସ୍ଲୋଗାନ ଖାଲି ହୋଇଛି ବୋଲି ଆଲୋଚନା ହେଉଛି. Byte-ଏଚ ଡି ଧନରାଜ, dfo keonjhar
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSATYENDRA PARMAR
Sept 23, 2025 10:51:42
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा, जहां राज्यपाल ने रामराजा सरकार के दर्शन कर की पूजा अर्चना, मध्य प्रदेश की सुख समृद्धि और प्रगति का रामराजा सरकार से मांगा आशीर्वाद, दर्शन करने के बाद राज्यपाल पृथ्वीपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा पहुंचे जहां, जहां उन्होंने आदि कर्म योगी अभियान के तहत एक कार्यक्रम में शामिल हुए और आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर राज्यपाल ने पहले कन्या पूजन किया, फिर आंगनवाड़ी केंद्र के कैंपस में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा लगाया, उसके बाद उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी समाज के लोगों से संवाद किया, राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा की जो गरीब है उसका नंबर पहले आना चाहिए, सबसे पहले यह देखो कौन झोपडी में रह रहा है, उसको सबसे पहले मकान दो, हमे शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है, सरकार ने इस ओर ध्यान दिया है, सहारिया परिवार के लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र जरूर भेजें, उसके बाद स्कूल भेजें, कॉलेज भेजें, एक दिन सहारिया का बच्चा भी डॉक्टर बनेगा, प्रोफेसर बनेगा, इंजीनियर बनेगा, उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को समझाया, राज्यपाल मंगू भाई पटेल बेवा आदिवासी महिला गुण्डो वाई के यहां खाना खाने गए जहां उन्होंने बुंदेली व्यंजनों का आनंद लिया। स्पीच- मंगू भाई पटेल (राज्यपाल मध्य प्रदेश)
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 23, 2025 10:51:28
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-पोकरण रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 शहरी जनकल्याण शिविर बना अव्यवस्था का प्रतीक, लोगों में नाराज़गी पोकरण, जैसलमेर पोकरण शहर के वार्ड संख्या 1, 8 और 9 में मंगलवार को आयोजित शहरी जनकल्याण शिविर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन यह शिविर अव्यवस्था और लापरवाही का उदाहरण बनकर रह गया। शिविर स्थल पर न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहा और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यहां तक कि ई-मित्र संचालक के पास इंटरनेट सुविधा और आवश्यक दस्तावेज तक नहीं थे, जिसके चलते ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों की उम्मीद लेकर शिविर पहुंचे थे, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि यह शिविर सिर्फ खानापूर्ति के लिए लगाया गया है। एक बुज़ुर्ग महिला, जो विधवा पेंशन के लिए आई थीं, ने नाराज़गी जताते हुए कहा — “हमें हमारे हक नहीं मिल रहे, बस दिखावे की कार्रवाई हो रही है।” जनता ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो और योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचे। बाइट – गणपत गर्ग, वार्ड वाशी
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 23, 2025 10:51:00
Chandigarh, Chandigarh: *चंडीगढ़ ब्रेकिंग* उचाना विधानसभा चुनाव का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हुई सुनवाई मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी हाई कोर्ट में आज कांग्रेस नेता एवं चुनाव में उम्मीदवार रहे बृजेंद्र सिंह ने अपने बयान दर्ज करवाए मामले की अगली सुनवाई में चुनाव के दौरान नियुक्त रहे रिटर्निग अधिकारी के बयान दर्ज करवाए जाएंगे *मामले में सुनवाई के बाद बृजेन्द्र सिंह ने दी जानकारी* आज कोर्ट में मैंने अपने बयान दर्ज करवाए हैं मैंने चुनाव याचिका में पोस्टल बैलेट की जो रीकाउंटिंग नहीं हुई जो उसको करवाए जाने की अपील की है कोर्ट में इसी संबंध में मैंने आज अपने बयान कोर्ट में दर्ज करवाए हैं *कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह ने दी जानकारी* *5 अक्टूबर से सद्भावना पद यात्रा की शुरुआत करूंगा जो पूरे प्रदेश में पदयात्रा रहेगी* बीजेपी जो माहौल बंटाने का बना रही है कांग्रेस की इस सद्भावना यात्रा के जरिए भाईचारे को बढ़ाना है और सामाजिक सद्भावना पैदा करना है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर ये सद्भावना यात्रा होगी 5 अक्टूबर से नरवाना के दनौदा से पद यात्रा की शुरुआत होगी जो पूरे प्रदेश में होगी कांग्रेस के संगठन पर बोले बृजेंद्र सिंह पहले कांग्रेस का संगठन नहीं था अब जिला अध्यक्ष बन चुके हैं कांग्रेस में विधायक दल का नेता का भी फैसला पार्टी जल्द करेगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा डेढ़ साल से टेंपरेरी है हरियाणा के मुख्यमंत्री को इसकी भी चिंता करनी चाहिए-- बृजेन्द्र सिंह बाइट - बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता,
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Sept 23, 2025 10:50:51
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में किया गया बलवा ड्रिल का आयोजन। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए की गई तैयारी। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए उठाया गया कदम। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने किया अभ्यास। विदिशा पुलिस ग्राउंड में हुआ बलवा ड्रिल का आयोजन। Anchor – आगामी त्यौहारों को देखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा सकें, इसके लिए आज विदिशा में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ की टीम को अभ्यास कराया गया कि किसी भी आपात स्थिति या संभावित खतरे से किस तरह निपटा जाए। इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि विदिशा में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया है। नवरात्र के साथ-साथ आने वाले समय में कई बड़े त्यौहार होने वाले हैं। ऐसे में यह अभ्यास आवश्यक है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और लोग शांति और सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें। Byte – रोहित काशवानी, SP विदिशा।
0
comment0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
Sept 23, 2025 10:49:56
Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां नगर निगम के जे ई ओर पुलिस कर्मी एक मकान को तोड़ने पहुंच गए लेकिन कार्यवाही के दौरान जब महिला ने आदेश दिखाने की मांग की तो अधिकारी ओर पुलिस रौब दिखाने लगे जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा महिला का आरोप- दरअसल शिकायत करता महिला सुनीता मयूर विहार थाना इलाके के डीडीए जनता फ्लैट में रहती है महिला कहना है कि वह कुछ दिन पहले अपने मक्का मरम्मत करवा रही थी तभी अपने निगम का बेलदार आ धमका और मकान को अवैध निर्माण बताकर तोड़ने की धमकी देने लगा जिससे महिला घबरा गई और समाधान की बात की तो जतिन ओर जे ई ने ढाई लाख की मांग की थी मामला 80 हजार में तय हुआ ओर रकम चुका भी दी पीड़ित का आरोप है कि 22 सितंबर को जे ई अरविंद मीणा और जतिन कुछ लोग ओर पुलिस के साथ पहुंचे और मकान को तोड़ने लगे जिसके बाद महिला कहा कि आदेश की कॉपी दिखाओ लेकिन इसके बाद जे ई ओर बेलदार जतिन बदतमीजी करने लगे जिसके बाद महिला ने pcr काल कर दी मामला पुलिस थाने पहुंच गया जहां पर बेलदार ओर जे ई की धुलाई हो गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है निगम की तरफ से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है वहीं महिला और स्थानीय RWA ने जे ई के खिलाफ शिकायत दी है जिसमें उन्होंने लिखा है कि जे ई ओर बेलदार अक्सर लोगोंको दर धमका कर मोती रकम ऐंठते है पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है बाइट-शिकायत करता महिला सुनीता
2
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 23, 2025 10:49:19
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- मालपुर पटवारी से मारपीट का मामला, पटवारी व गिरदावरो ने आधे दिन का किया कार्य बहिष्कार, 26 सितम्बर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर दी पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के छैला खेरवाड़ा गांव में गिरदावरी के लिए गए पटवारी और टीम के साथ खातेदार व उसके साथियों द्वारा मारपीट करने के मामले में कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित पटवारियों ने आज आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया वही डूंगरपुर एसडीएम ओर एडिशनल एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रखी। वही 26 सितम्बर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है | बॉडी- राजस्थान कानूनगो एवं पटवार संघ के बैनर तले आज जिले के पटवारी कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि डूंगरपुर जिले के मालपुर पटवारी नितिन पारगी ओर सर्वेयर की टीम 20 सितंबर को गिरदावरी के लिए छैला खेरवाड़ा गांव गए थे। । इस दौरान एक महिला ओर उसका पति आया और टीम को धमकाया और पटवारी की गिरेबा पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पटवारी पंचायत पहुंचा और मामले की जानकारी सरपंच को दी। जिस पर सरपंच पति गणेशलाल, पटवारी की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जहां पर खातेदार व उसके साथियों ने पटवारी व सरपंच पति पर धारिया, लट्ठ ओर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान पटवारी ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन सरपंच पति को गंभीर चोट आई। जिस पर घायल सरपंच पति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले को लेकर पटवारी नितिन पारगी ने मारपीट और राजकीय में बाधा को धाराओं में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन 3 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इधर पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से आक्रोशित पटवारियों ने आज कार्य बहिष्कार किया और एसडीएम तथा एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा। एडिशनल एसपी द्वारा समझाइश के बाद पटवारियों ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया वही 26 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। बाइट : हरेंद्र सिंह शक्तावत, पदाधिकारी , पटवार संघ डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 23, 2025 10:48:10
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में सांसद वीडी शर्मा का संदेश, जीएसटी दरों में कमी से व्यापार और उपभोक्ता दोनों को मिलेगी राहत। एंकर - खजुराहो सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदत्त शर्मा कटनी जिले के घंटाघर इलाके पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों से मुलाकात की। जीएसटी दरों में कमी किए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए व्यापारियों को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दीं।सांसद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बड़ा निर्णय न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा बल्कि आम उपभोक्ता को भी प्रत्यक्ष रूप से राहत देगा। इससे बाजारों में रौनक लौटेगी और छोटे-बड़े सभी व्यापारी वर्ग को फायदा होगा। Vo 01- साथ ही सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने जिलेवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश में निर्मित सामान की खरीदी को प्राथमिकता देने की अपील की। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जीएसटी कमी को लेकर राजनीति कर रही है। कांग्रेस की सरकारें लंबे समय तक सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने जनता के हितों के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए। जबकि भाजपा सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। बाइट - विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो सांसद
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Sept 23, 2025 10:47:30
Raigarh, Chhattisgarh: एंकर:- रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, साथ ही 18 आरोपी गिरफ्तार कर 52 बाइक बरामद किया गया है जिसकी कीमत कीमत 40 लाख से अधिक बताया जा रहा है,रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने संगठित बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड राजा खान समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 चोरी की बाइक बरामद की है। बरामद बाइक की अनुमानित कीमत ₹40 लाख से अधिक बताई जा रही है।रायगढ़ शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी – खासकर इटवारी बाजार, केजीएच हॉस्पिटल और श्याम मंदिर परिसर से शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसपी पटेल ने साइबर सेल और थानों को पुराने बाइक चोरों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साइबर सेल ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए राजा खान को बिना नंबर की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रायगढ़ व आसपास जिलों से बड़ी संख्या में बाइक चोरी करना कबूला।एसपी के आदेश पर डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने राजा खान के साथ उसके 17 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया और अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की बाइकें जब्त कीं।बरामद गाड़ियों में से 21 बाइक पर रायगढ़ जिले, 2 पर सक्ती और 1 पर सारंगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज पाई गई है।गिरोह का सरगना राजा खान पूर्व में भी चोरी के मामलों में धरमजयगढ़ और बरमकेला थाने से गिरफ्तार हो चुका है। वह मुख्यतः आसानी से बिकने वाली बाइकों – खासकर एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर और प्लेटिना – को निशाना बनाता था और मास्टर की से लॉक खोलकर बाइक चोरी करता था। बाइट 01 दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक रायगढ़। शॉर्ट्स:- जप्त बाइक के शॉटस ,प्रेस वार्ता के शॉटस ,पुलिस अधीक्षक के शॉटस ,पुलिस अधीक्षक के बाइट।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Sept 23, 2025 10:47:07
Jaunpur, Uttar Pradesh:जीएसटी दरें कम होने से जनता को बड़ी राहत: मंत्री गिरीश चंद यादव जौनपुर के स्थानीय विधायक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। अब लोगों को राहत की सांस मिलेगी, पहले गाड़ियों की शोरूम पर लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं लेकिन अब टैक्स कम होने से स्थिति सामान्य होगी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली से पहले जनता को बड़ा तोहफा दिया है। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट थी, जबकि 2014 के बाद से विकास कार्यों की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना और वन जिला-वन मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाओं से गरीबों व किसानों को सीधा लाभ मिला है। जौनपुर में गोमती नदी पर दो-दो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ बनाने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार विकास की नई ऊंचाइयां गढ़ रही है। बाईट गिरीश चंद्र यादव खेल युवा कल्याण मंत्री
0
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Sept 23, 2025 10:46:51
Budaun, Uttar Pradesh:एंकर - उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाब नें देवी नें भाजपा कार्यालय पर जीएसटी रिफॉर्म को लेकर एक प्रेस वार्ता क़ा आयोजन किया इस दौरान उन्होने कहा की देश में जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार क़ा फैसला हर वर्ग के हितों को ध्यान में रख कर लिया गया है जीएसटी की नई कीमतें हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लेकर आयेगी राहुल गांधी क़ा दिमाक सही से काम नही कर रहा है इसलिये वह हाइड्रोजन बम की बात करते हैं वीओ -भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिये उन्होने क़ा राहुल गांधी की बातों को कोई भी सीरियस नही लेता है जैसे भी वह कोई बात कहते हैं वह हंसी क़ा पात्र बन जाते हैं राहुल गांधी क़ा दिमाक सही से काम नही कर रहा है कॉंग्रेस नें लोगों पर बड़े अत्याचार किये हैं साथ ही उन्होने कहा की यूपी सरकार नें प्रदेश में जाति सम्मलेनों पर रोक लगाकर अच्छा निर्णय लिया है साथ ही आजम खान की जेल से रिहाई पर अखिलेश यादव द्वारा दिये मुकदमा वापसी के बयान पर उन्होने कहा की अखिलेश यादव क़ा यह बयान अदालत को चैलेंज देना है अदालत जो फैसले लेती है वह सोच समझ कर लेती है आदालत क़ा फैसला सर्वोच् होता है वाइट - गुलाब देवी मंत्री यूपी सरकार
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top