भालू ने भक्तों पर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल!
Tamil Nadu:Bear attempts to attack devotees at Athri Hills; video goes viral on social media, causing a stir The Western Ghats in Kadayam, Tenkasi district in Tamilnadu, are home to various wild animals such as elephants, bears, leopards, and deer. In this region, above the Kadana River Dam near Kadayam, lies the famous Athri Hill Gorakhnathar Temple in the Western Ghats. While devotees were visiting the temple for darshan, a lone bear was seen wandering nearby. As devotees watched from inside the temple, the bear appeared to charge toward them. It then retreated into the forest and disappeared. Currently, footage of the incident is going viral on social media, and devotees are now fearful of visiting the temple. Story by : R.Amarvannan For Zee News From Chennai0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा के फतेहाबाद में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर आगरा के फतेहाबाद ब्लॉक में वोटिंग का मामला वोटिंग के दौरान विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बूथ कैप्चरिंग का लगाया गंभीर आरोप पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वायरल वीडियो में मत पेटिका के पास दिखाई दे रहे बहुत सारे लोग टेबल पर बड़ी संख्या में दिख रहे मतपत्र एक शख्स मत पेटिका में मतपत्र डालता आ रहा नजर वीडियो बनाने वाला खुले तौर पर वोट डंपिंग का लगा रहा आरोप मामले में डीएम आगरा से हुई बात, डीएम बोले मामले की जानकारी मिली,SDM को भेजा है मौके पर जी मीडिया वायरल वीडियो की नहीं करता पुष्टि लेकिन वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू0
0
Report
सहारनपुर में मतदान केंद्रों पर उत्साह, ऋषभ भाटी ने निष्पक्ष मतदान का भरोसा जताया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर समाजवादी पार्टी के नेता परविंदर भाटी के बेटे ऋषभ भाटी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं के उत्साह और मतदान व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पत्रकार समय पर पहुंचकर निष्पक्ष तरीके से सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं और मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऋषभ भाटी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मतदाता परविंदर भाटी को अपना प्यार और समर्थन देंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बैलेट पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परविंदर भाटी के नाम और चुनाव चिह्न को ध्यान में रखकर मतदान करें, ताकि वे पिछड़े और दबे-कुचले लोगों की आवाज मजबूती से उठा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परविंदर भाटी पहले भी जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी लोगों की समस्याओं को उठाते रहेंगे। ऋषभ भाटी ने कहा कि जनता का साथ और सहयोग मिलने पर जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं के सवाल पर ऋषभ भाटी ने कहा कि अब तक उन्हें व्यवस्था अच्छी मिली है। शासन-प्रशासन भी सक्रिय दिखाई दे रहा है और उनकी विभिन्न मतदाताओं से बातचीत भी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार मतदान केंद्रों की स्थिति पर नजर रख रही है और लोगों से फीडबैक ले रही है। ऋषभ भाटी ने कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही, अनियमितता या मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि संविधान और चुनावी नियमों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत की जानकारी मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें मतदान के दौरान कोई समस्या आती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऋषभ भाटी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने और मतदाताओं की आवाज उठाने की है। बाईट:-समाजवादी पार्टी के नेता परविंदर भाटी के बेटे ऋषभ भाटी0
0
Report
मलेरकोटला के बरकतपुरा में सिख-मुस्लिम एकता से गुरुद्वारा बन रहा है
Malerkotla, Punjab:ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦਾ ਪਿੰਡ ਬਰਕਤਪੁਰਾ ਜਿੱਥੇ ਜਿਆਦਾ ਆਬਾਦੀ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਗੁਰੂ ਘਰ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਦੱਸਦੇ ਕਿ ਇਸ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ 25 ਪਰਿਵਾਰ ਸਿੱਖ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਏ ਹਨ ਜੋ ਖੁਦ ਇਸ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਆਏ ਨਹੀਂ ਦੱਸ ਦੀਏ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਪਿੰਡ ਜਾ ਕੇ ਸਹਿਯੋਗ ਮੰਗਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜਬੂਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਿੱਖ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਤੇ ਉਹ ਖੁਦ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਕਰਕੇ ਇਸ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਲੜ ਲੱਗੇ ਨੇ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਬਾਣੀ ਤੇ ਬਾਣੀ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਨੇ ਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹ ਭੜਕ ਚੁੱਕੇ ਸਨ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੋੜ ਚੁੱਕੇ ਸਨ ਬਹੁਤ ਦੂਰ ਚਲੇ ਗਏ ਸਨ ਪਰ ਹੁਣ ਉਹ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੜਾ ਚੰਗਾ ਲੱਗਿਆ0
0
Report
Advertisement
परविन्दर सिंह झोटा हत्याकांड: SIT में तीन महिला IAS अधिकारियों की तीसरी बैठक शुरू
Mansa, Punjab:परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय महिला IAS अधिकारियों की SIT के बीच तीसरी बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में IAS अधिकारी अपनीत रियात, फरीदकोट रेंज की कमिश्नर कमलप्रीत कौर बराड़ और मानसा की डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर मौजूद हैं。0
0
Report
‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, नहीं तो चुप नहीं बैठेगा इंडिया गठबंधन’, गोप का चुनाव आयोग पर हमला
Barabanki, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। गोप ने कहा कि दिल्ली की सरकार चुनाव आयोग के जरिए चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक इंडिया गठबंधन चुप बैठने वाला नहीं है। लखनऊ खंड स्नातक शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के दौरान अरविंद सिंह गोप ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और इसकी रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव लूटती है और चुनाव आयोग उसके लिए काम कर रहा है। इंडिया गठबंधन लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि पीलीभीत की घटना के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिलावार सूची प्रस्तुत कर चुनाव में कथित धांधली के मामलों को उजागर किया है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ने चुनाव में हो रही गड़बड़ियों को पकड़ लिया है। पीलीभीत में हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव भले ही समाप्त हो जाए, लेकिन गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों को जेल भी जाना पड़ सकता है। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर गोप ने कहा कि मतदान अच्छा हो रहा है। पार्टी का जिला संगठन सुबह से ही मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है। मतदान शाम चार बजे तक होना है। कहां क्या गड़बड़ी हो रही है, इस पर पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटे जाने के सवाल पर अरविंद सिंह गोप ने आरोप लगाया कि बड़ी साजिश के तहत वोट काटने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और कार्यकर्ता एक-एक वोट पर नजर रख रहे हैं। पार्टी गलत तरीके से वोट काटने की कोशिशों का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है। गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया के माध्यम से भी इन मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ने चुनाव में कथित गड़बड़ियों को पकड़ लिया है। उन्होंने दोहराया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना जरूरी है। निष्पक्ष चुनाव होने पर ही जनता का सही जनादेश सामने आएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक इंडिया गठबंधन इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाता रहेगा।0
0
Report
महराजगंज में शिक्षक एमएलसी मतदान 50% से पार; सुरक्षा कड़ी, शांतिपूर्ण मतदान
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज में गोरखपुर-फैजabad खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी है । जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है । जनपद में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 3572 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं । मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा । दोपहर 12 बजे तक संबंधित मतदान केंद्र पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था । जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और अब तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है । मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा । इसके बाद सीओ और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मतपेटियों को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भेजा जाएगा, जहाँ मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी ।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में 72 बूथों पर MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, स्नातक में 14.56% और शिक्षक में 23.20% वोटिंग
Barabanki, Uttar Pradesh:भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह पटेल के बीच मुकाबला, डीएम-एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी बूथों का कर रहे निरीक्षण उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए बाराबंकी जिले में आज सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। जिले की सभी तहसीलों में कुल 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5,797 मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदाताओं का 14.56 प्रतिशत है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 628 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 23.20 प्रतिशत है। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नगर पालिका परिषद स्थित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने विकास खंड कार्यालय निन्दूरा एवं फतेहपुर में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल और सीओ सिटी आफताब आलम भी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा ने विकास खंड हरख के बूथ संख्या 264 से 267 का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी स्थित मतदान केंद्र का भी जायजा लिया। एडीएम निरंकार सिंह और एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने विकास खंड कार्यालय हैदरगढ़ में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव ने नगर पंचायत रामसनेहीघाट में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व एमएलसी कांति सिंह पटेल पर भरोसा जताया है। कांति सिंह पटेल, डॉ. एसपी सिंह की पत्नी हैं। दोनों प्रमुख प्रत्याशी कुर्मी समुदाय से आते हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले बाराबंकी में मतदान केंद्रों पर बूथ लगाने को लेकर भाजपा और सपा के नेताओं के आमने-सामने आने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। ऐसे में मतदान को लेकर दोनों प्रमुख दलों की निगाहें मतदाताओं के रुझान पर टिकी हैं। फिलहाल जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।0
0
Report
संभल के चंदौसी में कबाड़ और रद्दी के गोदाम में लगी भीषण आग, लगभग 10 लाख रुपए नुकसान होने का अनुमान
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल के चंदौसी में कबाड़ और रद्दी के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना जारई गेट स्थित माल गोदाम रोड की है, जहां आखिल कुरैशी उर्फ राजा कुरैशी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।0
0
Report
फरीदाबाद सूरजकुंड दिवाली मेले की धूम: मुख्यमंत्री पहुंचेंगे शुभारंभ
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगने वाले दिवाली मेले को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है आज इसका शुभारंभ करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3:00 बजे फरीदाबाद सूरजकुंड पहुंचेंगे उनके साथ पर्यटक मंत्री अरविंद शर्मा और तमाम विधायक और अधिकारी रहेंगे मौजूद चार दिन चलेगा फरीदाबाद में यह सूरजकुंड मेला इसके समापन पर पहुंचेंगे हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 300 से ज्यादा स्टॉल सूरजकुंड मेले के अंदर लगाई गई है जिसमें लोग दिवाली का सामान खरीदने के लिए यहां पहुंचेंगे और इस मेले के मध्य नजर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं कोई मेले में एंट्री फीस निशुल्क रखी गई है जिससे लोगों को मेले में पहुंचने के लिए कोई टिकट नहीं लेनी पड़ेगी0
0
Report
Advertisement
मौलाना बरेलवी का अखिलेश पर हमला: आज़म खान का जलवा नहीं, ब्लैकमेल 2027 पर भारी
Noida, Uttar Pradesh:बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव की रामपुर यात्रा, फिर जेल में बंद आज़म खान से मिलने के बाद प्रेस को दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव को ग़लत फहमी हो गई है, कि आज़म खान का जलवा आज भी कायम है। हां बहुत सालों पहले आज़म खान का जलवा हुआ करता था, मगर अब जलवा नहीं है, और न ही भविष्य के दिनों में जलवा रहने वाला है। इस का उदाहरण खुद रामपुर में देखा जा सकता है, लोकसभा के चुनाव में आज़म खान की मुखालफत के बावजूद मौलाना मोहेब्बुला नकवी जीते, खुद उनका क्षेत्र शहर विधानसभा, और उनके बेटे का क्षेत्र स्वार विधानसभा में वो लोग जीतने में कामयाब हो गए जो आज़म खान के घोर विरोधी है। इसलिए अखिलेश यादव की बातों को सही nahi कहा जा सकता , वो भ्रमित है। मौलाना बरेलवी ने कहा कि तोते के पिंजरे की तरह जेल में बंद आज़म खान को दिखाकर अखिलेश यादव मुसलमानो को ब्लैकमेल कर रहे हैं। ये ब्लैकमेल करना 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को भारी पड़ेगा.0
0
Report
हरियाणा बिजली कर्मचारी-इंजीनियर संघर्ष मोर्चा: निजीकरण पर सरकार से वापस लेने की मांग
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रंेस हरियाणा में पावर लाइसेंस देने और बिजली निजीकरण की नीति का हम विरोध करते हैं। प्रदेश को प्रयोगशाला बनाया जा रहा है। बीएसएनएल की तरह पहले निजी कंपनियां सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को जोड़ेंगी और बाद में मनमाने तरीके से बिजली के दाम बढ़ा सकती हैं। यह हड़ताल कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है। निजीकरण हरियाणा के लिए घातक साबित हो सकता है। महाराष्ट्र में 2022 में निजी कंपनियों के आवेदन का विरोध किया गया था। हरियाणा सरकार को भी जनहित में इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। हड़ताल के पहले दिन और आज भी 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों में भारी रोष है। जब डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, तो निजीकरण की जरूरत क्यों है? आज की बैठक को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। जब तक सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति में खराबी आने पर मरम्मत नहीं की जाएगी, आवश्यक सेवाओं में भी नहीं।0
0
Report
मैहर में धीरेंद्र शास्त्री का शारदा मंदिर दर्शन, भक्तों में उत्साह का माहौल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर स्थित मां शारदा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। मां शारदा की पावन नगरी में पहुंचकर उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाया。0
0
Report
Advertisement
राजवीर घुमण CBआई दफ्तर पहुंचे; चौथी बार पूछताछ शुरू
Chandigarh, Chandigarh:ਰਾਜਵੀਰ ਘੁੰਮਣ ਸੀਬੀਆਈ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ। ਓਐਸਡੀ ਰਾਜਵੀਰ ਘੁੰਮਣ ਸੀਬੀਆਈ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ, ਸੀਬੀਆਈ ਵੱਲੋਂ ਚੌਥੀ ਵਾਰੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਤਲਬ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।0
0
Report
पटना स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तेज, मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया उत्साह बढ़ा
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के मिलर स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें तेजी आ रही है। उन्हें उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत बेहतर रहेगा। वहीं, जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जीत के लिए पूरी मेहनत की है, लेकिन चुनाव में अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में होता है। उन्होंने कहा कि कई बार आखिरी समय तक जीत की उम्मीद रहती है, लेकिन नतीजे अलग आते हैं। वहीं, डॉ. संजीव कुमार के घर पुलिस पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है और पुलिस अपना काम कर रही है。0
0
Report
सरकारी किताबों में 40% कमीशनखोरी के आरोप, शिक्षामंत्री पर सवालात
New Delhi, Delhi:सौरभ भारद्वाज, आप प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी की सरकारें हमसे शिक्षा के विरुद्ध रही है, सरकारी स्कूलों को और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में मुफ्त में बटने वाली किताबों में भ्रष्टाचार हो रहा है, और सरकारी स्कूलों में किताबे ही नहीं बाटी गई है। आशीष सूद मंत्री के जो विभाग ने किताब छपवाई है वो सस्ती कागज है, प्रिंट छोटा है, उसमें घोटाला किया गया है। NCERT की यही किताब 65 रुपये की प्राइवेट दुकान पर मिल रही है, और सरकार द्वारा छपवाई गई किताबों की क्वालिटी में बहुत फ़र्क़ है 40 प्रतिशत का कमीशन खाया गया है। 5 टेंडर किए गया है। सरकारी स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिलीं। आधा शैक्षणिक सत्र बीत जाने के बाद भी किताबें नहीं पहुंचीं। कक्षा 1 से 8 तक की किताबों के टेंडर में वही स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जो बाजार में मिलने वाली NCERT की किताबों के हैं। बाजार में कक्षा 8 की NCERT की मल्हार किताब 65 रुपये की मिलती है। इसमें दुकानदार और डिस्ट्रीब्यूटर का कमीशन भी शामिल है। टेंडर के मुताबिक किताब का आकार A4 होना चाहिए और कागज 80 GSM का होना चाहिए, लेकिन सरकार द्वारा छपवाई गई किताब की गुणवत्ता बेहद खराब है। बाजार से खरीदी गई किताब और दिल्ली सरकार की किताब में कागज की गुणवत्ता, रंग, प्रिंट और आकार में जमीन-आसमान का अंतर है। सरकारी किताब का कागज ग्रे रंग का है और प्रिंट इतना छोटा है कि आठवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ने में परेशानी हो सकती है। प्रिंटर के मुताबिक, कागज की गुणवत्ता और आकार के हिसाब से दोनों किताबों की लागत में कम से कम 40% का अंतर है। साइकिल खरीद में 40% कमीशनखोरी हुई, उसी तरह किताबों की खरीद में भी करीब 40% कमीशन खाया गया है। मैं शिक्षा मंत्री आशीष सूद से पूछना चाहता हूं कि किताबों की खरीद में कथित कमीशनखोरी का पैसा किस-किस ने खाया? रेखा गुप्ता बताएं कि उनकी सरकार में किताबों तक की खरीद में 40% कमीशनखोरी कौन कर रहा है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप 1 लागू। दिल्ली में सर्दी के आने से पहले ही प्रदूषण आ गया है लैंडफिल साइड का कूड़ा दिल्ली में खुले मैदान में डाला गया, कूड़े के छोटे कण में उड़ रहे हैं, उससे प्रदूषण फैल रहा है इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक आठवीं कक्षा की किताब का 9 करोड़ 42 लाख रुपये है। 1 से 3 कक्षा तक 5 करोड़ 94 लाख रुपए का, चौथी और 5वीं कक्षा के लिए 9 करोड़ रुपए, छठी कक्षा के लिए 8 करोड़ 77 लाख रुपए, सातवीं कक्षा की किताबों के लिए 11 करोड़ 28 लाख के कुल 5 टेंडर किए गए।0
0
Report
Advertisement
