Back
आजमगढ़: न्यू वेलकम रेस्टोरेन्ट में गोलीबारी, युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Sept 27, 2025 18:47:59
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
पुलिस टीम द्वारा न्यू वेलकल फैमिली रेस्टोरेन्ट में पिता ने अपनी पुत्री व उसके पुरुष मित्र को गोली मारने से इलाज के दौरान युवती की हुई मृत्यु के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
26 सितंबर को वादिनी रंजना सिंह पत्नी जीतबहादुर सिंह निवासी मसीरपुर थाना देवगाव आजमगढ़ ने जिले के थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी के बेटे आदित्य सिंह व उसके दोस्त अक्षरा सिंह जो लालगंज भीरा रोड़ के पास न्यू वेलकम रेस्टोरेन्ट में बैठे थे कि विपक्षी नीरज सिंह निवासी ग्राम पकड़ी खुर्द थाना देवगाव द्वारा दोनों को साथ देख आवेश में आकर लाईसेन्सी पिस्टल से अपनी पुत्री आकांक्षा सिंह व वादिनी के पुत्र आदित्य सिंह पर फायर कर दिया गया। जिसमें दोनों को गोली लगी, जिससे अक्षरा सिंह का ईलाज के दौरान मृत्यू हो गयी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 346/2025 धारा 103(1),109(1) बीएनएस के तहत आरोपी नीरज सिंह निवासी ग्राम पकड़ी खुर्द थाना देवगाव पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना संपादित किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ.अनिल कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी देवगांव को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज 27 सितंबर के शाम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लालगंज में हुई हत्या की घटना का अभियुक्त नीरज सिंह अपने मुकदमे के पैरवी के लिए अपने परिचित से मिलने रानी सराय थाना क्षेत्र में गया है, जो सेमरहा अण्डर पास के पास थाना रानी सराय के आगे अपने परिचित का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नीरज सिंह हिरासत में लिया गया।
पूछताछ पर पकड़े गये अभियुक्त नीरज सिंह ने बताया कि आदित्य सिंह निवासी मसीरपुर थाना देवगाव का जो मेरी लड़की अक्षरा सिंह से बातचीत करता था। मैने दोनों को पहले काफी समझाया था, लेकिन नही मान रहे थे। कल 26 सितंबर को मुझे जानकारी मिली कि दोनो न्यू वेलकम रेस्टोरेन्ट सिविल लाइन कटघर लालगंज में बैठे हैं। जहां मैं तत्काल पहुँचा और उनको वहां बातचीत करते देखकर आवेश में आकर अपने लाइसेन्सी पिस्टल से अपनी लड़की अक्षरा सिंह व उसके दोस्त आदित्य सिंह को गोली मार दिया था। जिससे मेरी लड़की अक्षरा सिंह की मृत्यु हो गयी है। अभियुक्त के कब्जे से लाइसेन्सी पिस्टल व 3 कारतूस बरामद किया गया, जिस पर धारा 103(1),109(1) बीएनएस व 27(1)/30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुटी है।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowSept 27, 2025 20:23:4013
Report
4
Report
10
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowSept 27, 2025 19:01:2413
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 19:01:1314
Report
NANasim Ahmad
FollowSept 27, 2025 19:01:068
Report
NSNeeraj Sharma
FollowSept 27, 2025 19:00:307
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 19:00:190
Report
RSRAKESH SINGH
FollowSept 27, 2025 18:48:085
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowSept 27, 2025 18:47:164
Report
AMALI MUKTA
FollowSept 27, 2025 18:47:104
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 18:46:57Noida, Uttar Pradesh:बिहार -भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह को बिहार चुनाव में मिथिला और तिरहुत ज़ोन की जिम्मेदारी मिली !!
0
Report
ASAkash Sharma
FollowSept 27, 2025 18:45:380
Report