Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Thane410210
मालवनी में असलम शेख के नाम वोटर लिस्ट पर बीजेपी का हंगामा
APAshwini Pandey
Nov 07, 2025 11:27:39
Navi Mumbai, Maharashtra
मुंबई के मालवनी से कांग्रेस विधायक असलम शेख का दो जगहों से वोटर लिस्ट में नाम की जानकारी सामने आने के बाद बीजेपी इस मुद्दे को उठा रही है. इस पर जवाब देते हुए असलम शेख ने कहा कि अगर दो जगह नाम है तो उसे ठीक करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है. यही गलती का जिक्र राहुल गांधी कर रहे है. लेकिन चुनाव आयोग की जगह बीजेपी नेता और प्रवक्ता उसका जवाब देते है.
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 07, 2025 13:33:52
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 13:33:04
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिलेभर में राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर का वातावरण वंदे मातरम् के स्वर से गूंज उठा। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम टॉउनहॉल में आयोजित - राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम टॉउनहॉल, भीलवाड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, उपखंड अधिकारी अक्षत सिंह सहित अन्य अधिकारी, विद्यार्थी व आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना करते हुए जनसहभागिता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया और कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आज़ादी की लड़ाई का, राष्ट्रभावना और स्वदेशी विचार की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। देश के इतिहास में यह गीत बलिदान, त्याग और देशभक्ति का जीवंत प्रतीक है। आजादी के आंदोलन में असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने वंदे मातरम् के उदघोष से प्रेरित होकर मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित किया। इससे पूर्व जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी ने स्वागत उद्बोधन दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजन ने सहभागिता दिखाई। प्रभात फेरी, दौड़ व बाइक रैली से गूंजा शहर - शुक्रवार प्रातः 6 बजे जिला कलेक्ट्रेट से राजेन्द्र मार्ग विद्यालय तक प्रभात फेरी निकली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। साथ ही दौड़ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक तथा बाइक रैली पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक आयोजित हुई। शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा नगर निगम टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में सेठ मुरलीधर मानसिंहका राबाउमावि, राउमावि राजेन्द्र मार्ग, राउमावि सुभाषनगर, राबाउमावि गुलमण्डी तथा राउमावि प्रतापनगर के छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मंच संचालन सीमा गोयल, अक्षय जोशी तथा पंकज पंवार ने किया।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 07, 2025 13:32:22
Jaipur, Rajasthan:जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन "स्पेशल फ्रॉड" के बाद विशेष योग्यजन निदेशालय के साथ साथ निजी संस्थानों में हड़कंप मच गया है. पैसों के बदले डिग्री और डिप्लोमा का खेल खुफिया कैमरे में कैद हुआ तो हलचल मच गई. विशेष शिक्षा में खोट के खुलासे के बाद अब राज्य सरकार ने जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई की तैयारी कर ली है. खुलासे के बाद हड़कंप- राजस्थान में फर्जी शिक्षकों की फैक्ट्रीयों के खुलासे के बाद हलचल तेज हो गई है. सामाजिक न्याय विभाग के अधीन विशेष योग्यजन निदेशालय में खलबली मच गई है. जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन "स्पेशल फ्रॉड" का बड़ा असर देखने को मिला है. विशेष शिक्षकों की शिक्षा व्यवस्था के खुलासे के बाद राज्य सरकार जांच कमेटी गठित करेगी. सरकार आरएएस अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई, जिसमें 4 सदस्य शामिल होंगे. ACS अर्पणा अरोड़ा ने दिए जांच के आदेश दिए है. उनका कहना है कि विभाग मान्यता रद्द के करने के लिए आरसीआई को पत्र लिखेगा. फर्जीवाड़ा करने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई होगी. इससे पहले सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने जांच के आदेश दिए. बीजेपी के प्रवक्ता गैर्ग का कहना है कि सरकार पूरे मामले में गंभीर है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. बड़े पैमाने पर चल रहा खेल- सूत्रों की मानें तो ये केवल एक दो संस्थाओं में ही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर पूरा खेल चल रहा है. जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि कैसे विशेष शिक्षकों के लिए लूट की फैक्ट्रियां चल रही है. नियमों को ताक पर रखकर D.ED-B.ED का खेल चल रहा है. स्टिंग ऑपरेशन में संस्थाओं ने घर बैठे इंटरनल नंबर देने की बात कबूली. बदले में सालाना 10-10 हजार रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे. नियमों के खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. आरसीआई नियमों के तहत 75 प्रतिशत अटेंडेंस जरूरी है, लेकिन संस्थानों ने स्टिंग में कबूला है कि संस्थान आने की जरूरत ही नहीं है. विशेष योग्यजन एक्सपर्ट हेमंत भाई गोयल का कहना है कि बड़े पैमाने पर इस तरह का खेल चल रहा है, कमेटी गठित जरूर कर दी, لكن जांच भी बड़े पैमाने पर होनी चाहिए. बाइट-हेमंत भाई गोयल, विशेष योग्यजन एक्सपर्ट. शिक्षा व्यवस्था सवालों में- जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन के बाद शिक्षा व्यवस्था सवालों में घिर चुकी है. अब विशेष योग्यजन निदेशालय पूरे मामले की जांच कर दोषी संस्थाओं पर कार्रवाई करेगी. लेकिन ऐसे ही कई संस्थान है, जो इस तरह के फ्रॉड कर रहे है. इन पर शिकंजा कसना बहुत जरूरी है. क्योंकि सवाल कल के लिए भविष्य का है.
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Nov 07, 2025 13:32:05
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार ने सर्दी के मौसम में जरूरतमंद नागरिकों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की दिशा में बड़ा और प्रभावी कदम उठाया है। नियमित शेल्टरों के अलावा 250 अतिरिक्त शेल्टर होम तैयार किए गए हैं। इस बार शेल्टर होम्स में आधुनिक तकनीक का उपयोग भी किया जा रहा है, जिससे सुविधाओं की सतत निगरानी हो सके और सभी केंद्र सुचारू व प्रभावी रूप से संचालित हों। 15 नवंबर से 15 मार्च तक ये अतिरिक्त शेल्टर होम्स दिल्ली के 120 स्थानों पर संचालित रहेंगे, जिनमें लगभग 2,500 लोगों के ठहरने की क्षमता होगी। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। वर्तमान में दिल्ली में कुल 197 शेल्टर होम संचालित हैं।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 07, 2025 13:31:53
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन स्पेशल फ्रॉड के बाद विशेष योग्यजन निदेशालय के साथ साथ निजी संस्थानों में हड़कंप मच गया है. पैसे के बदले डिग्री और डिप्लोमा का खेल खुफिया कैमरे में कैद हुआ तो हलचल मच गई. विशेष शिक्षा में खोट के खुलासे के बाद अब राज्य सरकार ने जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई की तयारी कर ली है. राजस्थान में फर्जी शिक्षकों की फैक्ट्रियों के खुलासे के बाद हलचल तेज हो गई है. सामाजिक न्याय विभाग के अधीन विशेष योग्यजन निदेशालय में खलबली मच गई है. जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन स्पेशल फ्रॉड का बड़ा असर देखने को मिला है. विशेष शिक्षकों की शिक्षा व्यवस्था के खुलासे के बाद राज्य सरकार जांच कमेटी गठित करेगी. सरकार आरएएस अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई, जिसमें 4 सदस्य शामिल होंगे. ACS अर्पणा अरोड़ा ने दिए जांच के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि विभाग मान्यता रद्द के लिए आरसीआई को पत्र लिखेगा. फर्जीवाड़ा करने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई होगी. इसके पहले सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने जांच के आदेश दिए. बीजेपी के प्रवक्ता गर्ग का कहना है कि सरकार पूरे मामले में गंभीर है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. बड़े पैमाने पर चल रहा खेल- सूत्रों की मानें तो यह केवल एक दो संस्थाओं में नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर पूरा खेल चल रहा है. जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि कैसे विशेष शिक्षकों के लिए लूट की फैक्ट्रियां चल रही है. नियमों को ताक पर रखकर D.ED-B.ED का खेल चल रहा है. स्टिंग ऑपरेशन में संस्थाओं ने घर बैठे इंटरनल नंबर देने की बात कबूली. बदले में सालाना 10-10 हजार रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे. नियमों के खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. RC I नियमों के तहत 75 प्रतिशत अटेंडेंस जरूरी है, लेकिन संस्थाओं ने स्टिंग में कबूला है कि संस्थान आने की जरूरत ही नहीं है. विशेष योग्यजन एक्सपर्ट हेमंत भाई गोयल का कहना है कि बड़े पैमाने पर इस तरह का खेल चल रहा है, कमेटी गठन जरूर कर दी, लेकिन जांच भी बड़े पैमाने पर होनी चाहिए. शिक्षा व्यवस्था सवालों में- जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन के बाद शिक्षा व्यवस्था सवालों में घिर चुकी है. अब विशेष योग्यजन निदेशालय पूरे मामले की जांच कर दोषी संस्थाओं पर कार्रवाई करेगी. लेकिन ऐसे ही कई संस्थान हैं, जो इस तरह के फ्रॉड कर रहे हैं. उन पर शिकंजा कसना बहुत जरूरी है. क्योंकि सवाल कल के लिए भविष्य का है.
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Nov 07, 2025 13:31:32
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर के निकटवर्ती रघुनाथपुरा पंचायत में दंपति के नहर में कूदने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को अनूपगढ़ शाखा नहर की बुर्जी नंबर 40 पर पति राजपाल गेदर व पत्नी गीता देवी ने छलांग लगाई थी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने गीता देवी को सकुशल बचा लिया, जबकि राजपाल नहर के तेज बहाव में बह गए। तीन दिन की खोजबीन के बाद आज राजपाल का शव कुपली के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव को राजकीय चिकित्सालय श्रीविजयनगर लाया गया, जहां राजियासर पुलिस की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल, चप्पल और शॉल बरामद किए थे। प्रारंभिक जांच में दंपति के मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 07, 2025 13:30:24
Noida, Uttar Pradesh:बस्सी में मिलावटी सॉस की फैक्ट्री पर कार्रवाई 500 किलो मिलावटी सॉस जप्त और 1200 किलो नष्ट शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत एक्शन फ़ूड कमिशनर राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर CMHO सेकंड डॉ मनीष मित्तल की टीम ने की कार्रवाई बस्सी के मोहनपुरा गांव के मैसर्स श्रीश्याम एंटरप्राइजेज पर एक्शन लेते हुए 500 किलो मिलावटी सॉस जप्त किया और 200 किलो सॉस और 1000 किलो पल्प नष्ट करवाया। फैक्ट्री में सड़ी गली गाजर को उबाल कर उसमें कलर और सेक्रीन डालकर मिलावटी सॉस करवाया जा रहा था तैयार मौके पर 41 कार्टूनों में लगभग 500 बोतल में मिलावटी सॉस तैयार कर बेचने के लिए रखी मिली लगभग 200 किलो मिलावटी सॉस और सड़ी गली गाजर से तैयार 1000 किलो पल्प को नष्ट करवाया गया
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 07, 2025 13:25:37
Paradeep, Odisha:Anchor - ନିଜ ଟଙ୍କା ଫେରି ପାଇବା ପାଇଁ ଦାଣ୍ଡରେ ବସିଛନ୍ତି ଦମ୍ପତି, ଆଶା କରିଥିଲେ ଧାର କରଜ କରି ସୁନାଗହଣା ବନ୍ଧା ବନ୍ଧା ପଡୁ ପଛେ ଜାଗା ଖଣ୍ଡେ ହେଲେ ପରିବାର ଚଳିଯିବ। ହେଲେ ଜାଗା ତ ମିଳିଲାନି ଦେଇଥିବା ଟଙ୍କା ଓ ସୁନା ଗହଣା ବାରମ୍ବାର ଘରକୁ ଦଉଡି ଦଉଡି କମିଯିବା ପରେ ଏଭଳି ନିଷ୍ପତ୍ତି ନେଇଛ୍ଛି ମହିଳା ଜଣକ| ଦୀର୍ଘ ଦୁଇ ଦିନ ହେଲା ଭୋକ ଉପାସରେ ଟଙ୍କା ନେଇଥିବା ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ଘର ଆଗରେ ବସି ରହିଛନ୍ତି ସ୍ୱାମୀ ସ୍ତ୍ରୀ | ଏଭଳି ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଜଙ୍ଗ ବ୍ଲକ ଅନ୍ତର୍ଗତ ପୋତାନଇ ପଞ୍ଚାୟତ ଭମରକୋଲା ଗାଁ ଗଭଡ଼ି ପଡ଼ାରେ | ଏହି ପଡ଼ାରେ ରହୁଥିବା ରୋହିତ ମୁଦୁଲି ନାମକ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ଘରେ କାମ ଧନ୍ଦା କରି ପେଟ ପୋଷୁଥିଲେ ପୋତାନଇ ଗ୍ରାମର ପ୍ରକାଶ ସ୍ବାଇଁ | ଦୀର୍ଘ ଦିନ ଧରି କାମ କରୁଥିବାରୁ ପ୍ରକାଶଙ୍କ ସହିତ ଧରମ ଭାଇ ସମ୍ପର୍କ ଗଢି ଉଠିଥିଲା ‌। ଉଭୟ ପରିବାର ଉଭୟଙ୍କ ଘରକୁ ଯିବାଆସିବା ଲାଗିରହିଥିଲା | ଏହାର ସୁଯୋଗ ନେଇଥିଲେ ରୋହିତ, ପ୍ରକାଶ ଓ ତାଙ୍କ ସ୍ତ୍ରୀ ମଞ୍ଜୁଲତା ଠାରୁ ପଙ୍କପାଳ ନିକଟରେ ଏକ ଜାଗା କିଣେଇ ଦେବା କୁ କହି ତାଙ୍କ ଠାରୁ ଏକ ଲକ୍ଷ ବୟାନବେ ହଜାର ଟଙ୍କା ନେଇଥିବା ବେଳେ ସୁନାଗହଣା ନେଇ ବ୍ୟାଙ୍କ ରେ ବନ୍ଧା ପକାଇ ଋଣ କୁ ଟଙ୍କା ଉଠାଇ ଦେଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଉକ୍ତ ଜାଗାକୁ ନିଜ ନାମରେ କିଣି ଦେଇଛନ୍ତି ରୋହିତ। ତେବେ ଦୀର୍ଘ ଦିନ ଧରି ଜାଗା କିମ୍ବା ଟଙ୍କା ସୁନାଗହଣା ନ ପାଇବାରୁ ଦମ୍ପତି ତିର୍ତ୍ֹତଲ ଥାନାର ଦ୍ୱାରସ୍ଥ ହୋଇଥିଲେ ସେଠାରେ ରୋହିତ ଟଙ୍କା ସୁନାଗହଣା ନେଇଥିବା ସ୍ୱୀକାର କରି ଦୁଇ ତିନି ଦିନ ଭିତରେ ଫେରାଇଦେବେ ବୋଲି କହି ଆଜି ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ନ ଫେରାଉ ନାହାଁନ୍ତି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ମହିଳା। ପ୍ରଶାସନ ଆମର ବୋଲି କହି ଭିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ଧମକ ଚମକ ଦେଉଥିବା ପ୍ରକାଶ ଓ ମଞ୍ଜୁଲତା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି | ଚାରିଆଡୁ ନିରାଶ ହେବା ପରେ ଗତ ଦୁଇ ଦିନ ହେଲା ଉପାସ ଭୋକରେ ରୋହିତ ମୁଦୁଲିଙ୍କ ଘର ସମ୍ମୁଖରେ ଧାରଣା ଦେଇ ବସିଛନ୍ତି ଉଭୟ ସ୍ବାମୀ ସ୍ତ୍ରୀ | ଯେ ପର୍ୟଯନ୍ତ ଟଙ୍କା ସୁନା ନମିଳିଛି ସେ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଧାରଣା ଦେବା ସହିତ ଟଙ୍କା ନମିଳିଲେ ପେଟ୍ରୋଲ ଢାଳି ହୋଇ ଆତ୍ମହୁତି ଦେବେ ବୋଲି ଉଭୟ ଚେତାବନୀ ଦେଇଛନ୍ତି |
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top