Back
महाराष्ट्र के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामला: SIT जांच, 40 करोड़ संपत्ति खुलासा
APAshwini Pandey
Mar 24, 2026 13:41:37
Mumbai, Maharashtra
महाराष्ट्र में कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले को लेकर मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल यानी SIT गठित कर जांच की जा रही है और सामने आने वाले हर लिंक की गहराई से पड़ताल होगी。
मुख्यमंत्री के मुताबिक इस मामले की शुरुआत Shirdi में एक महिला की शिकायत से हुई थी, जिसने नीरज जाधव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जब अशोक खरात का नाम सामने आया तो उसके मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच शुरू की गई। साइबर क्राइम और नाशिक पुलिस की साइबर यूनिट इस मामले की तकनीकी जांच कर रही है。
जांच में अब तक करीब 35 अश्लील वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के आधार पर कई पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं। SIT ने वीडियो में दिखाई देने वाली महिलाओं को बुलाकर उनके बयान भी दर्ज किए हैं। अब तक 6 पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं。
मुख्यमंत्री ने बताया कि आरोपी अशोक खरात देश छोड़कर भागने की कोशिश में था, लेकिन 10 मार्च को एयरपोर्ट अथॉरिटी को अलर्ट किया गया ताकि उसे पकड़ा जा सके।
नाशिक पुलिस ने जब आरोपी के घर पर छापा मारा तो Nashik स्थित उसके ठिकाने से 6 लाख से ज्यादा नकदी, एक पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए Mumbai भेजा गया है。
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खुद को दैविक शक्ति वाला बताकर महिलाओं को अपने ऑफिस में बुलाता था और धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। एक महिला ने Sarkarwada Police Station में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसके पति को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई थी。
SIT की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पास कई फार्महाउस, कई एकड़ जमीन जिसमे Panvel ,अहिल्यानगर और नासिक शामिल है। शुरुआती जांच में करीब 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी सामने आई है। साथ ही आरोपी और उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट की भी जांच की जा रही है कि कहीं टैक्स चोरी तो नहीं की गई।
इस पूरे मामले में अब तक कुल 8 केस दर्ज होने की जानकारी है। इनमें से 7 मामलों की जांच SIT कर रही है, जबकि एक मामला क्राइम ब्रांच के पास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के दौरान जिन महिलाओं के वीडियो सामने आए हैं, उनकी पहचान और सम्मान की पूरी सुरक्षा की जाएगी। साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे वीडियो हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
फिलहाल आरोपी अशोक खरात 24 तारीख तक पुलिस कस्टडी में है और जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OTOP TIWARI
FollowMar 24, 2026 14:50:200
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 24, 2026 14:49:560
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 24, 2026 14:48:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:48:37Noida, Uttar Pradesh:योगीफोर्स ने ढाबे से गैस सिलेंडर बरामद किया; जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 24, 2026 14:48:260
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 24, 2026 14:48:060
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 24, 2026 14:47:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:47:390
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 24, 2026 14:47:250
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 24, 2026 14:47:090
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 24, 2026 14:46:560
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 24, 2026 14:46:410
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:46:010
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 24, 2026 14:45:500
Report