Back
मुंबई के पब-रेस्टॉरेंट्स में फायर ऑडिट शुरू: बीएमसी ने सुरक्षा को तेज किया
ATANKUR TYAGI
Dec 12, 2025 10:20:47
Mumbai, Maharashtra
गोवा में जो हादसा हुआ जिसमें करीब 25 लोग की जान चली गयी, उनमें से 20 लोग तो सिर्फ होटल का स्टाफ ही थे। ऐसे ही कोई दूसरा हादसा न हो पाए, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए BMC ने अचानक से मुंबई के पब, रेस्टॉरेंट्स में जाकर फायर ऑडिट करना शुरू कर दिया है। इसी कारण शुक्रवार को मुंबई के सहार एयरपोर्ट के ओरिका बाय लेमन ट्रे 4 स्टार होटल में मुंबई फायर ब्रिगेड, बीएमसी का संयुक्त इंस्पेक्शन किया गया। अचानक होटल में हुई इस इंस्पेक्शन की वजह से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में होटल मेनेजमेंट खुद बीएमसी और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ हर जगह गई जहाँ इंस्पेक्शन के दबिश की जा रही थी। इस जांच में बीएमसी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ Health Department की टीम, Building Department, Factory Department, Encroachment Department के अधिकारी भी मौजूद थे। होटल में एक रेस्टोरेंट, एक बैंकेट हॉल/बालरूम था—एग्जिट और एंट्री की जांच की गई। बालरूम में एग्जिट एंट्री की जांच की गई क्योंकि बालरूम में एकसाथ 300 लोगों के खाने की व्यवस्था है। दो बड़े रेस्टोरेंट हैं और एक कैफेटेरिया है जिसमें 200 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। ये सभी क्षेत्र फायर कॉम्प्लायंस के नियमों के अंतर्गत हैं या नहीं इसकी भी जांच की गई। मुंबई में करीब 5 हजार पब, रेस्ट्रो, बार, क्लब हैं जिनमें दिसम्बर महीने में हजारों सैलानी देश विदेश से आते हैं। ऐसे में फायर सेफ्टी की जांच और औचक निरीक्षण से भविष्य के संभावित खतरों को टाला जा सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच
0
Report
0
Report