Back
AHAR ने गैस सप्लाई रोक पर मंत्री को पत्र लिखा, हॉस्पिटैलिटी पर असर
APAshwini Pandey
Mar 10, 2026 08:33:40
Mumbai, Maharashtra
मुंबई में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने गैस सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार के आदेश पर गंभीर चिंता जताई है। महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट संगठनों की शीर्ष संस्था Indian Hotel & Restaurant Association (AHAR) ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri को पत्र लिखकर कहा है कि अगर होटल-रेस्टोरेंट को गैस की सप्लाई बंद की गई तो इससे पूरे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर गंभीर असर पड़ेगा। AHAR ने केंद्र सरकार के उस आदेश का हवाला दिया है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि खरीदी गई LPG केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध कराई जाए। इस आदेश के बाद होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। AHAR ने पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र में उनका संगठन करीब 8000 छोटे-बड़े रेस्टोरेंट, परमिट रूम और होटलों का प्रतिनिधित्व करता है और राज्य भर में उनकी 65 से अधिक संबद्ध संस्थाएं हैं। होटल और रेस्टोरेंट का बड़ा हिस्सा अपने रोजमर्रा के कुकिंग ऑपरेशन के लिए PNG (Piped Natural Gas) पर निर्भर है। ऐसे में अगर PNG की सप्लाई में रुकावट आती है तो इससे होटल कारोबार और उससे जुड़े लाखों लोगों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। एसोसिएशन ने यह भी बताया कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर महाराष्ट्र में रोजगार का बड़ा स्रोत है। इस क्षेत्र से करीब 40 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलता है, जबकि लगभग 1.60 करोड़ लोग अप्रत्यक्ष रोजगार या स्वरोजगार के जरिए इस सेक्टर पर निर्भर हैं। गैस सप्लाई रुकने की स्थिति में इन सभी लोगों की आय पर असर पड़ सकता है और होटल-रेस्टोरेंट की सेवाएं भी बाधित होंगी। पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि गैस सप्लाई में किसी भी तरह की रुकावट से सरकार के राजस्व पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में कामकाजी लोग और प्रवासी मजदूर रोजाना सस्ते भोजन के लिए रेस्टोरेंट और होटलों पर निर्भर रहते हैं। AHAR ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह अपने आदेश के क्लॉज-3 पर पुनर्विचार करे और होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए PNG सप्लाई सुनिश्चित करे, ताकि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और उससे जुड़े लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। वही मुंबई में रेस्टॉरेंट चलाने वाले अनुराग मुंद्रा के मुताबिक़ उनके पास अब महज़ ४-५ घंटे का गैस बचा है और इंडक्शन चूल्हे की सप्लाई भी नहीं है ऐसे में रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा जिसके चलते उनके स्टाफ़ की सैलरी होटल का रेंट चुकाना मुश्किल हो जाएगा . गैस सप्लाई बाधित होने से सिर्फ होटल ही बंद नहीं होंगे रोजगार पर गहरा असर पड़ेगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SCSandip Chowdhury
FollowMar 10, 2026 10:02:440
Report
ALArup Laha
FollowMar 10, 2026 10:02:230
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 10, 2026 10:02:050
Report
ADAnup Das
FollowMar 10, 2026 10:01:470
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 10, 2026 10:01:040
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 10, 2026 10:00:380
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowMar 10, 2026 09:50:260
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 10, 2026 09:50:070
Report
HECS, Jharkhand:
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए.
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 09:49:490
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 10, 2026 09:48:410
Report
SNShashi Nair
FollowMar 10, 2026 09:48:250
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 10, 2026 09:48:140
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 10, 2026 09:47:560
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 09:47:150
Report