Back
चलती ट्रेन से युवती धकेलने वाले 50 वर्ष के शख्स गिरफ्तार
ATANKUR TYAGI
Dec 22, 2025 11:15:26
Mumbai, Maharashtra
महिला डिब्बा में चढ़ा 50 साल का अख्तर नवाज, चलती ट्रेन से 18 साल की युवती को धकेला। गुरुवार सुबह पनवेल और खंडेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक 18 साल की कॉलेज गर्ल को बहस के बाद 50 साल के एक शख्स जो महिला डिबे में घुस गया था, ने चलती लोकल ट्रेन से नीचे धकेल दिया गया। इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह करीब 8 बजे, वह CSMT जाने वाली लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में सफर कर रही थी। जैसे ही लोकल ट्रेन रवाना हुई, शेख अख्तर नवाज (उम्र 50) महिला डिब्बे में चढ़ गया। जब महिलाओं ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, तो वह बहस करने लगा। बहस बढ़ने के बाद, आरोपी ने गुस्से में लड़की को पीछे से ज़ोरदार धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे धकेल दिया। इस झटके से वह सीधे पटरी पर गिर गई। इस घटना में उसके सिर, कमर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद, उसने अपने पिता को फोन करके चोट के बारे में बताया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी खंडेश्वर स्टेशन पर उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी सतर्क यात्रियों ने उसे रेलवे पुलिस की हिरासत में पकड़ लिया। पनवेल रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय तायडे की जानकारी के मुताबिक, आरोपी शेख अकेला है, उसका कोई रिश्तेदार नहीं है। वह घूमता रहता है, शुरुआती जांच से पता चलता है कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने यह काम किया होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 22, 2025 12:48:500
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 22, 2025 12:48:310
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowDec 22, 2025 12:48:140
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 22, 2025 12:47:590
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 22, 2025 12:47:410
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:47:210
Report
RZRajnish zee
FollowDec 22, 2025 12:47:020
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 22, 2025 12:46:430
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowDec 22, 2025 12:46:310
Report
PJPrashant Jha2
FollowDec 22, 2025 12:46:070
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 22, 2025 12:45:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 22, 2025 12:45:250
Report
0
Report
0
Report
0
Report