Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Indore452007
FACE ऑपरेशन: इंदौर में 84 फर्जी सिम कार्ड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
YSYatnesh Sen
Mar 30, 2026 08:06:15
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा ऑपरेशन FACE के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी ने सिम प्रोवाइडर कंपनियों के टारगेट पूरा करने पर मिलने वाले बोनस के लालच में अपने ही फोटो पर लगभग 84 फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर टारगेट पूरा होने के बाद डीएक्टिवेट कर देता था। आरोपी द्वारा कई POS एजेंटों के नाम की जगह अपनी बहन और दोस्त के नामों फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर चुका है। दरअसल मध्यप्रदेश में ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत शिकायत लगातार राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल को मिल रही थी, जिसको लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने बोनस के लालच में एक ही चेहरे पर अपनी फोटो लगाकर लगभग 84 फर्जी सिम कार्ड को पहले एक्टिवेट कर लिया था, उसके बाद टारगेट पूरा होने पर सिम को डीएक्टिवेट कर दिया करता था। टेलीकॉम कंपनियों से CAF एवं संबंधित जानकारी प्राप्त करने पर पाया गया कि लगभग सभी सिम कार्ड एक्टिवेशन में एक ही व्यक्ति के फोटो का उपयोग किया गया है। जिसे ट्रेस कर बैतूल जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसके द्वारा अधिक बोनस कमाने के लालच में यह काम किया गया था। आरोपी विपिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कई टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी तरीके से एक्टिवेट किए गए थे जिसमें उसने अज्ञात व्यक्तियों के आधार कार्ड एक्टिवेशन के लिए उपयोग किए थे और POS एजेंटों के लिए उसने अपनी बहन और अपने मित्र के नाम का उपयोग उनकी बिना जानकारी के किया था। आरोपी ने यह भी कबूला कि उसके द्वारा टारगेट पूरा होने पर सिम कार्ड डिएक्टिवेट कर दिए जाते थे। वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन FACE की प्रदेश में पहली कार्यवाही करते हुए बैतूल निवासी विपिन को गिरफ्तार किया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Mar 30, 2026 09:20:44
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने की मांग को लेकर एक ज्ञापन बिजली विभाग को सौंपा है। आज दर्जनों व्यापारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि जिलेभर के सैकड़ो उपभोक्ता प्रीपेड मीटर के बंद हो जाने से अंधेरे में रहने को मजबूर है।贸易 मंडल का यह भी कहना है कि उसने प्रीपेड मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं के लिए नहीं बताया था कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड कर दिए गए हैं। लेकिन बिल माइनस होने पर उपभोक्ताओं बिजली ऑटोमेटिक कट रही है। व्यापार मंडल में चेतावनी दी है कि अगर प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में नहीं बदला गया तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 30, 2026 09:20:26
Udaipur, Rajasthan:राजस्थान के सलूम्बर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार किया गया है। पहली कार्रवाई परसाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को रुकवाया। तलाशी के दौरान कंटेनर में अवैध शराब की करीब 850 पेटियां बरामद हुईं। बताई जा रही है कि यह शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं दूसरी कार्रवाई झल्लारा इलाके में की गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक थार गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। यह कार्रवाई सलूम्बर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर साइबर सेल की सूचना के आधार पर की गई। एसपी विशनाराम विश्नोई ने बताया कि साइबर सेल, डीएसटी, सलूम्बर डिप्टी हेरम्भ जोशी और सराड़ा डिप्टी चांदमल के निर्देशन में झल्लारा और परसाद थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 30, 2026 09:20:11
Ayodhya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित होते ही अयोध्या के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या की साकेत पुरी कॉलोनी निवासी अनामिका मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है और अब वह डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा जनपद और प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अनामिका मिश्रा के पिता महेंद्र नाथ मिश्रा अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अनामिका की शादी तीन वर्ष पूर्व आकाश पांडे से हुई थी। अनामिका ने बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे परिणाम आने की जानकारी मिली और जब पता चला कि उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया है, तो खुशी के कारण पूरी रात नींद नहीं आई। वहीं उनके पति आकाश पांडे ने इस सफलता को उनकी मेहनत और तपस्या का परिणाम बताया। सबसे खास बात यह रही कि अनामिका ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही तैयारी की। उनके पिता महेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि वे वेबसाइट से नोट्स डाउनलोड करके देते थे और अनामिका उन्हीं से पढ़ाई करती थीं। परिवार की ओर से यह भी संदेश दिया गया कि अनामिका एक ईमानदार अधिकारी बनें और अपने कार्य में संविधान को सर्वोपरि रखें—चाहे नेता हों, ब्यूरोक्रेट्स हों या आम जनता, सभी के साथ निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करें, यही उनकी कामना है। अनामिका मिश्रा की यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से बिना कोचिंग के भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 30, 2026 09:19:34
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में काम कर रहे सफाई दरोगाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटी गई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्कूटी से अब सफाई दरोगा ज्यादा निगरानी रख सकेंगे और काम की एफिशिएंसी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को और भी किसी तरह की कोई परेशानी होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। शहर को साफ रखने में सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें स्कूटी दी गई है। हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल के कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उनके हुए निजी मित्र हैं, इसलिए उस कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने जो क्रॉस वोट अपने विवेक से किया है।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 30, 2026 09:19:20
Katni, Madhya Pradesh:विजयराघवगढ़ की तरफ से कटनी की ओर आ रही बस पलटी; एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल. कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा इलाके के पास यात्रियों से भरी बस अचानक पलट गई जिसमें करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए. घटना की जानकारी लगते ही कुठला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया. देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विजयराघगढ़ से कटनी की तरफ आ रही बस लमतरा के पास पहुँची तब बस अचानक बंद हो गई. ड्राइवर ने यात्रियों से कहा कि बस से उतर कर धक्का लगाओ; यात्री धक्का देने लगे और बस शुरू हो गई; ड्राइवर उस समय बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया जिससे बस थोड़ा दूर जाकर पलट गई. घटना में करीब एक दर्जन लोगों को चोट आई है; सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां सबका इलाज चल रहा है.
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Mar 30, 2026 09:19:04
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : श्यामपुर में गैस डिलीवरी स्टाफ पर हमला, लूट की वारदात से भड़के कर्मचारी — चौकी में किया प्रदर्शन एंकर : श्यामपुर क्षेत्र में गैस डिलीवरी के दौरान एजेंसी कर्मचारियों के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आने के बाद सोमवार सुबह कोतवाली ऋषिकेश की श्यामपुर चौकी में जमकर हंगामा हुआ。 वी.ओ : इंडियन गैस एजेंसी छिद्दरवाला के समस्त कर्मचारी मैनेजर के नेतृत्व में चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एजेंसी प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते दिन कर्मचारी दिनेश और विनोद रोज की तरह श्यामपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्थानीय युवक, जो कथित रूप से नशे में था, ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की और मौके का फायदा उठाकर कैश बैग लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार सुबह श्यामपुर चौकी पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। एजेंसी मैनेजर ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद कर्मचारियों का आक्रोश शांत करवाया गया। बाइट : पीड़ित कर्मचारी बाइट : एजेंसी यूनियन नेता
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 30, 2026 09:18:45
Ambala, Haryana:हरियाणा के अंबाला में लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने खुद को RTO अधिकारी बताकर ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया। फर्जी चेकिंग के नाम पर पहले ट्रक को रुकवाया गया, फिर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई, उसे अगवा कर नकदी लूट ली गई और स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से इस वारदात का खुलासा हो गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीओ : अंबाला नेशनल हाइवे नंबर एक पर शास्त्री कट, कुलदीप नगर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब बोलेरो सवार कुछ लोगों ने एक ट्रक को रुकवा लिया। आरोपियों ने खुद को RTO अधिकारी बताते हुए ट्रक के कागजात और सामान की बिल्टी चेक करने का बहाना बनाया। जांच के दौरान आरोपियों ने बिल्टी को नकली बताते हुए ड्राइवर शिव प्रकाश और उसके साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश ड्राइवर को जबरन अपनी बोलेरो में बैठाकर अपने साथ ले गए और रास्ते में उससे नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर को शाहाबाद-साहा पुल के नीचे उतारकर फरार हो गए और स्क्रैप से भरा ट्रक अपने साथ ले गए। पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर थाना पड़ाव में लूट का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनुज कुमार को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। पड़ाव पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया, जिसके दौरान उसकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रक और स्क्रैप बरामद कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी सोनीपत में हत्या का मामला दर्ज है। फिलहाल रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 30, 2026 09:18:23
Danti, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित नीबी गहरवार गांव के होनहार निखलेंद्र सिंह (पुत्र शिवश्याम सिंह) ने उत्तर प्रदेश पीसीएस 2024 परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर ट्रेजरी ऑफिसर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। निखलेंद्र सिंह की सफलता की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। गांव के सम्मानित लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नीलेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, घनश्याम सिंह, सोनू सिंह, शिव शंकर सिंह, नीरज सिंह, समीर सिंह, मानस सिंह, निपेंद्र सिंह, मोंटी सिंह, दयानंद सिंह, सत्यजीत सिंह, प्रलय सिंह, बालेंद्र प्रताप सिंह, प्रणय सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि निखलेंद्र सिंह की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं प्रेरणा मिलेगी और वे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 30, 2026 09:18:12
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपूर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयाँडीह मे रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां कार और एक एलपीटी ट्रक में टकर हो गईं, गणिमत यह रहा कि कार सवार तीनों युवक बाल बाल बच गए, वहीं कार सवार युवकों ने एलपीटी ट्रक को दौड़ा कर पकड़ लिया, उसके बाद युवकों ने हंगामा शुरू किया, जिसके बाद थाना को सूचना दी गईं, उसके बाद मौके पर पुलिस पहुँच कर मामला को शांत करवाया और दोनों गाड़ियाँ को जप्त कर थाना ले गईं है, एलपीटी ट्रक और कार मे टकर हुई तो लगा कि कार सवार घायल होंगे, मगर गणित यह रहा कि किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, कार डायमेज हो कर रह गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की करवाई कर रही है, यह भी बताया जा रहा है तीनों युवक नाबालिग हैं, पुलिस उस हिसाब से करवाई कर रही है।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Mar 30, 2026 09:17:08
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास पुलिस ने एक युवक का अज्ञात शव बरामद किया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है—यह हत्या है, आत्महत्या या कोई हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top