Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
रामेश्वर शर्मा ने बजट में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवा-उद्योग पर केन्द्रित कहा
DDDeepak Dwivedi
Feb 10, 2026 07:36:30
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल मप्र सरकार के बजट को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान मुख्यमंत्री ओर वित्तमंत्री के नेतृत्व में तैयार किया जा रहा बजट में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान ,युवा और उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा राज्य के सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जा रहा केंद्र सरकार के बजट की झलक भी दिखाई देगी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी राज्य कर्ज में था और कर्ज की शुरुआत उसी समय हुई बीजेपी ने जनता की सेवा के लिए काम किया विकास के लिए लिए गए कर्ज को गलत नहीं माना जा सकता राहुल गांधी की प्रस्तावित बैठकों पर पर बोले रामेश्वर शर्मा कांग्रेस की स्थिति धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही आने वाले चार-पाँच महीनों में तस्वीर साफ हो जाएगी पार्टी के भीतर बदलाव देखने को मिल सकते हैं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PGPARAS GOYAL
Feb 10, 2026 09:31:17
:मेरठ में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मुलाकात की। रमजान माह को देखते हुए नायब शहर काजी जैनुर राशीदुद्दीन अपने समाज के अन्य लोगों के साथ जिला अधिकारी डॉ.वी.के. सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने रमजान के दौरान रातभर दुकानों को खोलने की अनुमति देने और बिजली-पानी की आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने की मांग रखी। संभावना जताई जा रही है कि 18 तारीख से रमजान की शुरुआत हो सकती है। इसी को लेकर नायब शहर काजी जैनुर राशीदुद्दीन ने जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में इबादत और रोजेदारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बाजारों के रात में खुले रहने और मूलभूत सुविधाओं की निरंतर आपूर्ति बेहद जरूरी है। वहीं, मीडिया से बातचीत में नायब शहर काजी जैनुर राशीदुद्दीन ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों से लगे लाउडस्पीकर कई बार पुलिस द्वारा उतरवा लिए जाते हैं। इस विषय को लेकर भी जिला अधिकारी के समक्ष बात रखी गई है और मांग की गई है कि रमजान के दौरान इस बार मस्जिदों से लाउडस्पीकर न उतरवाए जाएं, ताकि नमाज और धार्मिक गतिविधियों में कोई बाधा न हो। जिला अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 10, 2026 09:31:00
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थी लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी कल भी पैदल मार्च निकाल डीपीआई का किया था घेराव अभ्यर्थियों का आरोप हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती में घोषित सीट कम ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं भर्ती परीक्षाएं कुल 13 हजार पदों पर निकली है भर्ती माध्यमिक शिक्षक के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती प्राथमिक शिक्षक के करीब 3 हजार पदों पर भर्ती चयनित अभ्यर्थी 25 हजार पदों पर भर्ती की कर रहे हैं मांग भर्ती का दूसरा चरण भी शुरू करने की मांग विरोध में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने कराया मुंडन अर्धनग्न होकर अभ्यर्थाओं का विरोध प्रदर्शन
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 10, 2026 09:30:47
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शाहपुरा के मशहूर बियर्ड मेन डॉक्टर इशाक खान को इंडियान प्राइड टैलेंट अवार्ड से नवाजा गया है। जयपुर जीवन जागृति सेवा संस्थान के ज़रिए एक वर्चुअल प्रोग्राम में शाहपुरा के मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से मशहूर और मकामी कौंसिलर डॉ. मोहम्मद इशाक को इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड 2026 से नवाजा गया। यह ऐजाज़ उन्हें फन,सकाफति और समाजी ख़िदमात के तौर पर दिया गया। डॉ. मोहम्मद इशाक ने अपने फन से जुड़े दाढ़ी और मूंछ के ज़रिए कई अवार्ड हासिल कर शाहपुरा का नाम पूरे मुल्कभर में रोशन किया है। जिसमें मकामी सतह से लेकर नेशनल लेवल तक और हाल ही में बेनुल अक़्वामी पुष्कर फेयर में मुनाकीदा मूंछो के मुकाबला में अव्वल मकाम हासिल किया था। इसके अलावा डॉक्टर इशाक खान भारत में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड स्टाईल को लाने वाले पहले शख्स है, इसके बाद ही भारत में होने वाले सभी मुक़ाबलों में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड की अलग केटेगरी का आगाज़ हुआ है। गुजिश्ता साल ही दाढ़ी ओर मूंछ के साथ राजस्थानी आर्ट्स कल्चर और सकाफत को आगे बढ़ाने और नए फनकारों को आगे लाने के लिए शाहपुरा बियर्ड क्लब की इस्टैब्लिशमेंट की गई । इनन्होंने बॉलीवुड की सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान में छोटा सा ग्रुप रोल भी किया था। डॉक्टर इशाक खान शाहपुरा म्युनिसिपेलिटी में लगातार 10 सालो से काउंसलर रहकर समाजी ख़िदमात भी अंजाम दे रहे है। खान को इंडियन प्राइड टैलार्ड अवार्ड मिलने से शाहपुरा शहर में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 10, 2026 09:30:28
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद की नीट छात्रा की पटना स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में हुई मौत के मामले में बिहार पुलिस ने एक बार फिर से जांच तेज कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस ने पीड़िता के चाचा, चचेरे दादा सहित कुल छह लोगों को डीएनए जांच के लिए समन भेजा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की आधी रात शकुराबाद थाना की पुलिस मृतक छात्रा के पैतृक गांव पतियावां गांव पहुंची, जहां पीड़िता के चाचा, चचेरे दादा सहित तीन लोगों को डीएनए टेस्ट के लिए समन सौंपा गया। इसके बाद मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव और पल्या गांव से एक-एक युवक को समन दिया गया। वहीं, जहानाबाद शहर के पूर्वी गांधी मैदान इलाके में रहने वाले एक युवक को भी डीएनए जांच के लिए तलब किया गया है। पुलिस की इस अचानक की गई कार्रवाई से पीड़ित परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। हालांकि पुलिस की माने तो डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 09:28:22
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन में रिक्रुट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायाज लिया गया । जिसमें आरटीसी इनडोर प्रशिक्षण में विभिन्न कानूनी, तकनीकी, और व्यावहारिक विषयों पर चल रहे प्रशिक्षण के बारे में वार्ता की गई जो पुलिस अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाने में मदद करता है, के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है, साथ ही साथ रिक्रुट आरक्षियों से वार्ता कर उनके सुविधाओं के बारे में पूछा गया, व पुलिस लाइन मे चल रहे निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 10, 2026 09:25:39
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद से बाहर आने के बाद परिषद की नेता प्रतिपक्ष राहुल देवी ने कहा कि हमने क्या किया? हमने सिर्फ़ अपनी बात रखी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहना हमारा अधिकार है। जैसे ही आसन/सभापति का आदेश मिला, हम लोग बाहर चले गए। हम आदेश का सम्मान करते हैं। कोई अव्यवस्था फैलाने का इरादा नहीं था। वही कल के नीतीश कुमार के टिपण्णी पर राहुल देवी ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि सदन के भीतर, वह भी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के लिए, इस तरह की भाषा का प्रयोग किया जाएगा।विधानसभा बहस और असहमति की जगह है, लेकिन भाषा और व्यवहार की एक मर्यादा होती है। दुर्भाग्य से कल जिस स्तर की भाषा का प्रयोग हुआ, वह न तो संसदीय परंपरा के अनुरूप था और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों के।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 10, 2026 09:25:20
Raigarh, Chhattisgarh:अपने बकाया पैसों की मांग को लेकर एक युवा व्यापारी ने ऐसा विरोध दर्ज कराया, जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। कोसा कपड़ा व्यापार से जुड़े मनोज देवांगन ने अपने व्यापारियों दिए के उधर का पैसा वापस नहीं मिलने पर आहत होकर काली माता का दरबार सजाकर शहर की गलियों से होते हुए रायगढ़ की बूढ़ीमाई मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचा,जानकारी के अनुसार मनोज देवांगन बीते 12 वर्षों से कोसा कपड़ा व्यापार कर रहे हैं। उनके ही समाज के 6 व्यापारियों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की देनदारी है, जो लंबे समय से अटकी हुई है। बार-बार मांग के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ, तो युवक ने थाने में शिकायत की और कोर्ट से नोटिस भी भिजवाया, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया। लगातार मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना سے परेशान व्यापारी ने काली माता का दरबार सजाया, देनदार व्यापारियों की तस्वीरें लगाईं और अपने परिवार के साथ शहर की सड़कों पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए निकला। इस दौरान वह एक-एक कदम पर जमीन पर लेटकर प्रणाम करता हुआ आगे बढ़ता रहा। व्यापारी का कहना है कि उसके पिता की तबीयत गंभीर रूप से खराब है, इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत होने के बावजूद भी देनदार व्यापारियों ने भुगतान नहीं किया। इससे आहत होकर उसने धार्मिक आस्था के माध्यम से न्याय की गुहार लगाने का रास्ता चुना। मनोज देवांगन ने काली माता से मन्नत मांगी है और शहर की गलियों व देनदार व्यापारियों के घरों के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए बूढ़ीमाई मंदिर में पूजा करने जा रहा है। यह मामला अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक व्यापारी का अपने ही पैसे मांगने का यह अनोखा और भावुक विरोध लोगों को झकझोर रहा है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 10, 2026 09:25:00
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 10, 2026 09:24:16
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 10, 2026 09:24:03
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती पर पुष्पांजलि भंडाना और जीरोता स्मारक पर की पुष्पांजलि अर्पित विधायक डीडी बैरवा सहित अन्य ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित डीडी बैरवा ने कहा वो किसान नेता के नाम से थे मशहूर गरीब मजदूर जरूरतमंद के लिए हमेशा रहते थे तैयार वे दौसा के नहीं पूरे देश के थे नेता देश में किसान नेता के नाम से मशहूर रहे स्वर्गीय राजेश पायलट की 80वीं जयंती पर दौसा में भंडना और जीरोता में बने स्मारक पर कांग्रेसियों द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक डीडी बैरवा सहित अन्य लोग शामिल हुए डीडी बैरवा ने कहा पायलट किसान गरीब मजदूर और जरूरतमंदों के मसीहा थे और वह सहज सुलभ थे विधायक द्वारा जरूरतमंदों को फल और कंबल वितरित किए गए साथ ही डीडी बैरवा ने कहा स्वर्गीय पायलट के बताएं मार्गों का अनुसरण करते हुए उनके अधूरे कामों का कामों को पूरा करने का हम प्रयास कर रहे हैं ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top