Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
CM ने सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी निरीक्षण किया, लोक पथ ऐप को बेहतर बनाया
ANAnil Nagar1
Oct 15, 2025 09:03:17
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
सड़क सुरक्षा को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा PWD मंत्री राकेश सिंह का संबोधन सड़कों के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती सड़क हादसों की वजह से सड़क बनना नहीं रोका जा सकता ये चलता रहेगा। ये प्रकिया है, जो चलती रहती जब तक हम सभी मिलकर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक मौतों को रोक नहीं सकेंगे सड़क सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा दुर्घटना रहित प्रदेश का निर्माण कर रहे लोक पथ ऐप को ओर अधिक बेहतर करने का प्रयास चल रहा ऐप में सड़क जानकारी, ब्लैक स्पॉट की जानकारी मिलेगी सीएम का संबोधन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संबोधन सड़कों की सौगातों के साथ चुनौतियां भी मिल रही दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बेहतर काम कर रहे कार्यशाला में मंथन से रास्ता निकलेगा ओरछा जा रहा हूं। राम के जीवन की विविधता है
10
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSURYA MOHANTY
Oct 15, 2025 11:41:05
Khordha, Odisha:ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ପୋଷଣ ମାସ -୨୦୨୫ ପାଳିତ ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ସେପ୍ଟେମ୍ବର ୧୭ ତାରିଖରୁ ବିଭିନ୍ନ ବ୍ଲକ, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର, ପୌର ପରିଷଦ, ବିଜ୍ଞାପିତ ଅଞ୍ଚଳ ପରିଷଦ ମାନଙ୍କରେ ପାଳନ କରାଯାଇଆସୁଥିବା ପୋଷଣ ମାସ -୨୦୨୫ ଉପଲକ୍ଷେ ଆଜି ଏକ ସାଧାରଣ ସଭା o ବିଭିନ୍ନ ପୁଷ୍ଟିକର o ପୋଷଣ ଖାଦ୍ୟ ପ୍ରଦର୍ଶନୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମିଳନୀ କକ୍ଷଠାରେ ପୂର୍ବାହ୍ନରେ ଜିଲ୍ଲା ସମାଜ କଲ୍ୟାଣ ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀମତୀ କୁସୁମ କୁମାରୀ ପ୍ରହରାଜ ଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଅଛି ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପ୍ରଶାସନ, ଶ୍ରୀ ପ୍ରତାପ ଚନ୍ଦ୍ର ବେଉରା ଯୋଗଦେଇ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିବା ସହ ବିଭିନ୍ନ ମାହିଳା ସ୍ୱୟଂ ସହାୟିକା ଗୋଷ୍ଠୀ, ମିଶନ ଶକ୍ତି ମା, ସୁଭଦ୍ରା ମା ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ପ୍ରସ୍ତୁତ ଉଚ୍ଚ କୋଟୀର ପୋଷଣ o ପୁଷ୍ଟିକର ଖାଦ୍ୟ ପ୍ରଦର୍ଶନୀ ବୁଲି ଦେଖିବାସହ ଭୂୟସୀ ପ୍ରଶଂସା କରିଥିଲେ। ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ନିଜ ଅଭିଭାଷଣରେ କାହିଲେଯେ ପୋଷଣ ମାସ କେନ୍ଦ୍ର o ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କ ଏକ ମହତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ o ଯୋଜନା ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ଶିଶୁ,ମାତ୍ରୁ,ଓ କିଶୋରୀ ମାନଙ୍କ ପୁଷ୍ଟିକର ଖାଦ୍ୟ ଖାଇବାର ଆବଶ୍ୟକତାକୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦେବା ସହ ପୁଷ୍ଟି ହୀନତା ଦୁରକରିବା o ବ୍ୟାପକ ଜନସଚେତନତା sୃଷ୍ଟି କରିବାରେ ସହାୟକ ହେବା। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଉପଲକ୍ଷେ ଡାକ୍ତର ଇନ୍ଦିରା ରଥ, ଜିଲ୍ଲା ସମାଜ କଲ୍ୟାଣ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରିଚାଳିକା ସୌଦାମିନୀ ଦାସ, ଅନୁପମା ଭೋଇ,ଦେବକୀ ସାହୁ, ନଳିନୀ ଗିରୀ ପ୍ରମୁଖ ନିଜ ନିଜ ବକ୍ତବ୍ୟରେ ପୋଷଣ ମାସର ସଫଳତା, ଆବଶ୍ୟକତା o ବିଭିନ୍ନ ଦିଗ ଉପରେ ଆଲୋକପାତ କରିଥିଲେ o ଅନ୍ୟମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ସି ଡି ପି o, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି ପରିଚାଳିକା, ଆଶା କର୍ମୀ, ବିଦ୍ୟାଳୟ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ o ଏବଂ ଜିଲ୍ଲା ସମାଜ କଲ୍ୟାଣ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟର ସମସ୍ତ କର୍ମଚାରୀ o ଗଣ ମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିନିଧି bୃନ୍ଦ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Oct 15, 2025 11:40:12
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर क्षेत्र के बबेरा गांव में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी के बहाव क्षेत्र और चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान करीब 900 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़, ग्राम पंचायत सरपंच, राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बबेरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में नदी के बहाव क्षेत्र पर लंबे समय से ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा था। इस भूमि पर खेती कर फसलें भी बोई गई थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में चार ट्रैक्टर और दो जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। खेतों में खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी जमीन को चिह्नित कर नापजोख की। तहसीलदार ने यह भी बताया कि चारागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों की पालना में की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपखंड क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी नदी, नालों और सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमणों पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Oct 15, 2025 11:39:51
Muzaffarpur, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को ज्यादा मौका दिया है. मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से सीएम नीतीश ने युवा नेत्री कोमल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. कोमल सिंह जदयू MLC दिनेश सिंह और LJPR सांसद वीणा देवी की बेटी है. कोमल 2020 में लोजपा के टिकट पर गायघाट से चुनाव लड़ चुकी है और एक बार फिर से जदयू के सिंबल पर मैदान में है. कोमल का मुकाबला राजद प्रत्याशी व वर्तमान विधायक निरंजन राय से है. टिकट मिलने के बाद कोमल सिंह के शीर्ष नेतृत्व के साथ गायघाट की जनता का भी आभार जताया है. कोमल ने कहा कि इस बार 225 सीटें NDA जीतेगी जिसमे गायघाट भी शामिल होगा. हमारा लक्ष्य गायघाट को नंबर 1 बनाने का है. सीएम नीतीश ने युवा कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे निभाउंगी युवाओं के लिए काम करूंगी.
2
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Oct 15, 2025 11:38:28
Saiki, Bihar:दानसरा बाईपास के पास में दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज़ दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही दोनों कारें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें 112 एंबুলेंस की मदद से नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर जाम लगे वाहनों को हटवाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि वाहनों की रफ्तार कम होती तो हादसा टल सकता था।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 15, 2025 11:37:57
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मंगलवार की सुबह रिश्तों का कत्ल हो गया। राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा सोसाइटी में गैंगस्टर पति ने अपनी गैंगस्टर पत्नी को गोलियों से भून डाला। वारदात के वक्त घर में मौजूद 11 वर्षीय बेटी अपनी मां को तड़पते देखती रह गई। मृतका रूबी और उसका पति विकास सहलावत दोनों गैंगस्टर एक्ट में नामजद थे। चौंकाने वाली बात यह है कि रूबी वही महिला है, जिसे वर्ष 2019 में अक्षय सांगवान हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर जेल भेजा गया था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विकास अपनी पत्नी रूबी से पासपोर्ट और कुछ दस्तावेजों को लेकर बहस कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में विकास ने अपने पास रखे अवैध तमंचे से पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही रूबी मौके पर ही ढेर हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास सहलावत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वहीं दोनों के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे; दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। 2020 में दोनों के ऊपर गैंगस्टर लगा था। بحسب सूत्रों के अनुसार आरोपी विकास बेरोजगार था और नशे का आदी था। आए दिन शराब और पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी झगड़ा इतना बढ़ गया कि विकास ने पत्नी की जान ले ली। इस दिल दहला देने वाली वारदात को उनकी 11 वर्षीय बेटी ने अपनी आंखों से देखा। बच्ची इस वक्त गहरे सदमे में है। गौरत है कि मृतका रूबी वही महिला थी जिसे मोदीनगर क्षेत्र में वर्ष 2019 में अक्षय सांगवान हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। अक्षय सांगवान को घर से बुलाकर गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्याकांड की जड़ें एक और पुराने विवाद से जुड़ी थीं — उसी साल रूबी के भाई दीपेंद्र उर्फ दिप्पन की हत्या हुई थी, जिसमें अक्षय सांगवान का नाम सामने आया था। दीपेंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए रूबी ने अक्षय सांगवान की हत्या की साजिश रची थी। वह फरार चल रही थी और पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब उसी रूबी की सोमवार की रात उसके पति विकास सहलावत ने गोली मारकर हत्या कर दी। रूबी की मौत के बाद 2019 के दोनों हत्याकांडों — दीपेंद्र और अक्षय सांगवान केस — में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या रूबी की हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं छिपी है। फिलहाल आरोपी विकास सहलावत फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। 2019 की खूनी रंजिश का खौफनाक अंत — पहले भाई की हत्या, फिर बदले में हुई दूसरी हत्या... और अब उसी गैंगस्टर पत्नी को उसके गैंगस्टर पति ने उतार दिया मौत के घाट।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 15, 2025 11:37:23
Panna, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग पन्ना नगर परिषद देवेंद्रनगर की अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता के पति ललित गुप्ता पर जानलेवा हमला, चलती कार में गोलीबारी, गंभीर हालत में सतना रेफर बताया जा रहा है आकाश साहू नामक व्यक्ति ने गोली चलाई है आरोपी फरार छतरपुर जिले के ग्राम नदया का रहने वाला बताया जा रहा है आरोपी देवेंद्रनगर थाना कस्बे के रंजोर ढाबा के पास की घटना घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल वाइस ओवर घायल ललित अपने प्लाट पर काम करवा रहे थे तभी हमलावरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया दो राउंड गोली पिस्टल से चलाई गई है घायल ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों से पिस्तौल छुड़ा ली जो पुलिस ने जप्त कर ली है घायल ललित गुप्ता को सतना रेफर किया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है बताया गया है कि हमलावर देवेंद्र नगर के एक होटल में प्लंबर बात कर रुके हुए थे और हमले के लिए लगातार घात लगाए हुए थे
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 15, 2025 11:36:43
Bhagalpur, Bihar:Bhagalpur breaking - भागलपुर भाजपा में भारी बगावत, अब भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने कटवाया एनआर, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर करेंगी नामांकन, रोहित पांडे को टिकट मिलने के बाद नाराजगी खुलकर आयी सामने, 22 साल से भाजपा की सक्रिय सदस्य के रूप में भागलपुर से थी कार्यरत, 2003 में प्रीति शेखर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति से भाजपा में आई थी, अब तक बिहार प्रदेश और भागलपुर में भाजपा के कई पदों पर रही कार्यरत, वर्तमान में भाजपा की ओर से थी मीडिया पैनलिस्ट, भाजपा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रही प्रीति शेखर, चार बार से लगातार वार्ड पार्षद है वही एक बार बनाया गया था डिप्टी मेयर, प्रीति शेखर की पकड़ राजपूत ,ब्राह्मण, मारवाड़ी वोटरों में, महिला वोटरों में भी है ज्यादा पकड़, प्रीति शेखर लगातार टिकट के लिए थी प्रयासरत लेकिन रोहित पांडे पर भाजपा ने जताया भरोसा तो प्रीति शेखर ने आज कटवा लिया नाज़िर रशीद जल्द करेंगे नामांकन, पति मृणाल शेखर को भी भाजपा ने नहीं दिया टिकट, भूतपूर्व शिक्षा मंत्री गुणेश्वर सिंह की पौत्रवधू है प्रीति शेखर
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Oct 15, 2025 11:36:25
Bihar:बिहार विधानसभा के पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को होना है जिसका नामांकन 17 अक्टूबर तक होगा आज हथुआ विधानसभा से जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह व राजद प्रत्याशी राजेश कुशवाहा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हथुआ एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह व राजद प्रत्याशी राजेश कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया व अपने अपने जीत का दावा किया जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने 20 बर्षो में बिहार को सजाने का काम किया है एक एक मतदाता से अपील है मुझे 4 बार जिताया मैं 6 वी बार लड़ रहा हूँ पिछले बार पहली हार के बाद भी मैं लोगो के बीच रहा काम किया इसबार भी भारी बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है जिले के 6 सीटो पर एनडीए जीत दर्ज करेगी
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 15, 2025 11:35:21
Patna, Bihar:लोकेशन लखीसराय बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आज लखीसराय विधानसभा से नामांकन दाखिल किया , अनुमंडल कार्यालय में नामांकन के समय विजय सिन्हा के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता , बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद रहे ….इसके बाद खुले जीप में तमाम नेता सवार होकर के आर के मैदान पहुंचे ….इस दौरान समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा । के आर के मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया …जनसभा में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी पहुंचे । इस दौरान तमाम नेताओं ने विजय सिन्हा के पक्ष में बोटिंग करने की अपील लोगो से की । दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा मैं बिहार में हूँ सुरक्षित हूँ , अपने सुरक्षा कर्मी को कहा पीछे हट जाइए…. रेखा गुप्ता ने कहा वर्षों बाद मैं बिहार आई हुई , पटना का एयरपोर्ट दिल्ली के एयरपोर्ट जैसा लगा….. नरेंद्र मोदी को बिहार से बहुत प्यार है , 2005 से पहले बिहार में अराजकता थी , सबसे ज़्यादा ख़ुश बिहार में हमारी बहने है , नीतीश कुमार ने महिलाओं को उपहार दिया की बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है …. बिहार वर्षों तक अंधेरे में था , नीतीश कुमार ने आकर बिहार संभाला।बिहार के युवाओं को अब मौका मिल रहा है , पीएम नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला के कनेक्शन दिए … पीएम ने आवास दिया, हर घर तक बिजली पहुंचाई गई। मेरे दोनों भाई सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बिहार को थामा ….विजय सिन्हा भाई ने हमेशा लोगो की सेवा की है , विकाश के अनेकों प्रोजेक्ट लेकर आए …..विजय सिन्हा जैसा हसमुख व्यक्ति हमने कभी नहीं देखा , आधी जीत मैं अभी ही मान लेती हूँ और आधी जीत 6 तारीख को कमल पर बटन दबा कर जितायेंगे।वही डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा एनडीए की पांचो पार्टी पंचामृत की तरह बिहार की रफ्तार को फिर से बढ़ाएगा , विजय सिन्हा में अपने विकाश कार्यो को जानता को बताया …विजय सिन्हा ने कहा हमने पथ निर्माण मंत्री रहते काफ़ी काम किया…. लखीसराय में विकाश का कार्य चल रहा है , लखीसराय पहले हत्या अपराध के लिए जाना जाता था …. लेकिन जब से हम आए हमने अपराध को कम किया , हमने जनता का सम्मान बढ़ाने के लिए काम किया।वही जीतन राम मांझी ने कहा जितना उत्साह वर्धक काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है ऐसा काम मैं 46 वर्ष में नहीं देखा …. 10 से 20 वर्ष और नेतृत्व करे नरेंद्र मोदी ये कामना करते है। बाइट : विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम , बिहार बाइट : सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम , बिहार बाइट : रेखा गुप्ता , सीएम , दिल्ली बाइट : गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री बाइट : जीतन राम मांझी , केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 15, 2025 11:35:02
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है यह तेजस्वी यादव का राघोपुर से तीसरा नामांकन है जहाँ वे 2015 और 2020 में जीत दर्ज कर चुके हैं राघोपुर को आरजेडी का पारंपरिक गढ़ और लालू परिवार की सीट माना जाता है नामांकन के दौरान तेजस्वी यादव के साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, माता राबड़ी देवी और बड़ी बहन मीसा भारती तेजस्वी के परम मित्र राज्यसभा सांसद संजय यादव मौजूद रहे जब तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर रोड रावड़ी आवास से निकले तो वहां से लेकर हाजीपुर कलेक्ट्रेट तक समर्थों का भीड़ उमड़ा रहा नामांकन करने के बाद जब तेजस्वी यादव निकले तो कहा की कहा की दो बार से राघोपुर की जनता मुझ पर विश्वास किया है तीसरी बार नामांकन जो है राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से मैंने किया है मुझे पूरा विश्वास है राघोपुर की जनता पुनःह तेजस्वी पर भरोसा जताएगी है कि और राघोपुर से जिताकर भेजेगी राघोपुर की जनता हमारी मालिक है मेरा संकल्प पूरा करने के लिए पूरा राघोपुर की जनता साथ में मेरा एक ही संकल्प बेरोजगारी को जड़ से मिटाना है आप सभी लोगों को हमने कहा था हमारी सरकार बनने जा रही है कोई ऐसा परिवार नहीं बचेगा जिसके परिवार में एक नौकरी ना हो जिस परिवार के घर में सरकारी नौकरी नहीं है उनके परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी सरकारी देने का काम करेगी इन संकल्प को बिहार की जनता जरूर पूरा करेगी बाइट--- तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार का विकास हो कारखाने खुले और बिहार में निवेश आये चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो बिहार में डबल इंजन की सरकार है एक अपराध में है तो दूसरा भ्रष्टाचार में है बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है और बदलाव चाहिए गुजरात में मोदी जी फैक्ट्री लगते हैं बल्कि Bihar में नहीं जेडीयू नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं बल्कि संजय झा ललन सिंह और विजय चौधरी चला रहे हैं जनता दल यूनाइटेड नीतीश कुमार का नहीं रहा यह तीन नेताओं ने मिलकर नीतीश कुमार को और पार्टी को बर्बाद कर दिया
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top