Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
मुख्यमंत्री का कड़ा रुख: सिवनी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर
ANAnil Nagar1
Oct 14, 2025 06:45:32
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल *मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का कड़ा रुख़* सिवनी हवाला मनी लूट मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज 11 के ख़िलाफ़ एफ़आइआर पाँच हुए गिरफ़्तार मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने साफ़ कहा क़ानून का उल्लंघन करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा। सिवनी ज़िले के लखनवाडा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 310 ( दो )डकैती धारा 140( तीन) किडनैपिंग और धारा 61 (2 ) आपराधिक षडयंत्र सहित अन्य धाराओं में आरोपी पुलिसकर्मियों पर प्रकरण दर्ज। एस डी ओ पी पूजा पांडे को किया गया गिरफ़्तार।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Oct 14, 2025 09:50:38
Jaipur, Rajasthan:दीपावली के स्वागत में नगर निगम ग्रेटर जयपुर पूरी रफ्तार में है। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर शहर को चमकाने की तैयारियां मिशन मोड पर चल रही हैं। हर जोन, हर वार्ड में सफाई, रोशनी और सुरक्षा त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निगम ने क्विक रेस्पонс टीम (QRT) गठित की है। इस टीम में जोन उपायुक्त, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और 20 से ज्यादा सफाई कर्मचारी शामिल हैं। झोटवाड़ा जोन की टीम ने 200 फीट बाइपास सर्विस लेन से दो ट्रॉली कचरा उठाकर सफाई की। साथ ही स्वच्छता प्रहरी टीम भी लगातार मॉनिटरिंग में जुटी है। फायर ब्रिगेड से लेकर लाइट विंग अलर्ट मोड पर। दीपावली पर किसी भी आकस्मिक अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए अग्निशमन शाखा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी संसाधन और स्टाफ फील्ड पर तैनात हैं। विद्युत शाखा की टीमों ने पिछले महीने हैल्पलाइन पर मिली 7,861 शिकायतों में से 7,813 का निस्तारण कर दिया है। शहर में अब तक 3.76 करोड़ रुपये की लागत से 11,477 नई एलईडी लाइट लगाने के ऑर्डर जारी हो चुके हैं, जिनमें से 6,000 लाइटें लग भी चुकी हैं। गैराज शाखा का 2 शिफ्ट सिस्टम। त्योहार पर घरों की सफाई से बढ़े कचरे के चलते निगम ने 35 यूनिट (जेसीबी, डंपर, ट्रॉली) को दो पारियों में तैनात किया है, ताकि सड़कों पर ओपन डिपो न बनें। आयुक्त डॉक्टर गौरव सैनी ने जयपुरराइट्स से अपील की है घर की सफाई में निकले अनुपयोगी सामान जो किसी और के काम आ सकते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्रों पर जमा कराएं। आइए, इस दीपावली किसी ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाएं। यहां जमा कराएं अनुपयोगी सामान। मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र नगर निगम ग्रेटर के 8 स्थानों पर संचालित हैं। मुरलीपुरा जोन कार्यालय (वार्ड 16) विद्याधर नगर जोन कार्यालय (अंबाबाड़ी सर्किल) पार्षद कार्यालय (वार्ड 64, झोटवाड़ा जोन) पार्षद कार्यालय थड़ी मार्केट (वार्ड 75, मानसरोवर जोन) साँगानेर जोन कार्यालय (वार्ड 93) रैन बसेरा, जगतपुरा फाटक (वार्ड 112, जगतपुरा जोन) नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय मालवीय नगर जोन कार्यालय (वार्ड 142).
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 14, 2025 09:50:00
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले में इन दिनों किसान अपने खेतों में रबी की फसल का बिजान कर रहे हैं और रबी की फसल की बिजान के लिए डीएपी खाद की अत्यंत आवश्यकता होती है। डीएपी की किल्लत के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार के द्वारा डीएपी खाद का वितरण किया जा रहा है मगर आवश्यकता के अनुसार किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीगंगानगर जिले भर में किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। किसान अलसुबह वितरण केंद्र पर आकर लंबी कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर है। लंबी कतारों में लगातार घण्टो खड़े होने के बावजूद भी सभी किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है किसानों को खाद वितरण केंद्र से खाली हाथ लौटना पड़ता है। श्रीगंगानगर जिले में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी दौरा कर चुके हैं। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों का आश्वासन दिया था कि किसानों को डीएपी खाद के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जाएगी मगर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का आश्वासन महज आश्वासन बनकर रह गया है। श्री गंगानगर जिले की विभिन्न वितरण केंद्रों में डीएपी खाद लेने आए किसान कई बार आक्रोशित हो जाते हैं क्योंकि उन्हें डीएपी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वितरण केंद्रों पर पुलिस जाब्ता भी मौजूद है। डीएपी लेने के लिए काफी संख्या में महिला किसान भी कतारों में खड़ी हुई नजर आई। कतार में लगे किसान बलराज ने बताया कि आज डीएपी खाद लेने के लिए किसान सुबह 5 बजे से कतारों में खड़े है। मगर आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पाने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि खाद कम आने की वजह से उन्हें आए दिन लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। फिर भी खाद नहीं मिल पाती। कई किसानों को बिना खाद लिए ही वापस घर लौटना पड़ रहा है। उनके खेत रबी की फसल के लिए तैयार हैं, लेकिन डीएपी न मिलने से बुवाई में देरी हो रही है, जिसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा और उत्पादन कम हो सकता है।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Oct 14, 2025 09:49:45
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने ली साधारण सभा की बैठक। फागी पंचायत समिति में आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक। अधिकारियों से लिया वन टू वन फीडबैक, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश। बिजली निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ मिली शिकायतों पर डिप्टी सीएम ने जताई नाराज़गी। डिप्टी सीएम की नाराज़गी के बाद कई अधिकारियों की कार्यशैली में आया बदलाव। फसल मुआवजे को लेकर भी क्रॉप कटिंग को लेकर ली जानकारी। फागी प्रधान प्रेम देवी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक। बैठक के बाद फागी में एक निजी कंपनी से निकाले गए सैंकड़ों मज़दूरों ने भी डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या।
3
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 14, 2025 09:49:35
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ पूर्व सैनिक के घर चोरों का धावा, सामान बिखेरा, गैस सिलेंडर के साथ नकदी की चोरी रतनगढ़। रतनगढ़ में पुलिस थाना के पीछे हनुमान नगर में चोरों ने पूर्व सैनिक के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना का पता चलने पर पुलिस को भी सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर मुआयना किया। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के वार्ड संख्या तीन निवासी इन्द्रचंद हरितवाल सेवानिवृत्त सैनिक है। वे अपनी पत्नी शांतिदेवी के साथ पारिवारिक कार्य के चलते सोमवार को अलवर गए थे तथा उनका मकान बंद था। पीछे से चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा घर का सामान बिखेर दिया। इस दौरान करीब दो-ढाई हजार रूपए नकदी, घरेलू सामान एवं गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। मंगलवार की अलसुबह वे जब अलवर से घर पहुंचे, तब घटना का पता चला। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Oct 14, 2025 09:48:49
Washim, Maharashtra:वाशिम: नारळाची शेती करून एक वेगळा आदर्श निर्माण केला आहे.धामोडे यांनी सुरुवातीला 65 नारळ झाडांची लागवड करून प्रयोग सुरू केला आणि योग्य देखभाल व पाणीपुरवठ्यामुळे झाडांची वाढ जोमाने झाली.पाचव्या वर्षी त्यांना दीड ते दोन लाख रुपयांचे उत्पन्न मिळाले.या यशामुळे प्रेरित होऊन त्यांनी एक एकर क्षेत्रात 250 झाडांची लागवड केली आहे.सध्या झाडे तीन वर्षांची असून, पुढील दोन वर्षांत सुमारे 5ते 6 लाख रुपयांचे उत्पन्न मिळेल,असा त्यांचा अंदाज आहे.कोरडवाहू हवामानात नारळ शेती शक्य आहे, हे त्यांनी सिद्ध करून दाखवले आहे.धामोडे यांच्या या प्रयोगामुळे विदर्भातील शेतकऱ्यांसाठी पारंपरिक शेतीच्या पलीकडील नवे मार्ग खुलत असून,त्यांचा प्रयोग प्रयोगशीलतेचे प्रेरणादायी उदाहरण ठरला आहे.
0
comment0
Report
Oct 14, 2025 09:48:06
Faizabad, Uttar Pradesh:सपा नेता तेज नारायण पांडे पवन के प्रेस वार्ता। ऑडिट रिपोर्ट लेकर किया प्रेस वार्ता नगर निगम में समाजवादी पार्टी के सभी पार्षद रहे मौजूद। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 200 करोड रुपए से ज्यादा के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप।विभिन्न परियोजनाओं के द्वारा नगर निगम के द्वारा लूट का लगाया आरोप। महापौर, आईएएस अफसर पूर्व दो नगर आयुक्तों पर भी लगाए गंभीर आरोप। पूर्व नगर आयुक्त IAS विशाल सिंह के कार्यकाल में हुए भुगतान की उच्च स्तरीय जांच की किया मांग। 200 करोड रुपए से ज्यादा की अनिमितता, भुगतान का ऑडिट रिपोर्ट में है जिक्र। नगर निगम के कर्मचारियों को लेकर के भी पूर्व मंत्री ने बोला बड़ा हमला।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 14, 2025 09:47:24
Keonjhar, Odisha:ସେବସମବାୟ ସମିତି ର ଗୋଦାମ ଗୃହ ଅନ୍ୟତ୍ର ନିର୍ମାଣ କୁ ବିରୋଧ କରି ସେବା ସମବାୟ ସମିତି ରେ ତାଲା ପକାଇଲେ ବୋର୍ଡ ସଦସ୍ୟ । ତଦନ୍ତ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦେଲେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ । ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା ବସନ୍ତିଆ ସେବା ସମବାୟ ସମିତି ରେ ଅଚଳାବସ୍ଥା ଦେଖା ଦେଇଛି । ଏହି ସମବାୟ ସମିତି ନିକଟ ରେ ଥିବା ଗୋଦାମ ଗୃହ କୁ ଭଙ୍ଗାଜାଇ ନୂତନ ଗୋଦାମ ଘର୍ ପ୍ରତିଷ୍ଠା କରାଯିବା ନେଇ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯାଇଥିଲା । କିନ୍ତୁ ପରବର୍ତ୍ତି ସମୟ ରେ ଏହି ଗୋଦାମ ଗୃହ ନିର୍ଦ୍ଧାରିତ ସ୍ଥାନ ଠାରୁ 5 କିଲୋମିଟର ଦୂର ରେ ନିର୍ମାଣ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ବୋର୍ଡ ର ଡାଇରେକ୍ଟର ଓ ସ୍ଥାନୀୟ ଚାଷୀ ବିରୋଧ କରିଚନ୍ତି । ବୋର୍ଡ ରେ ବିନା ରାଜିନାମା ରେ ଏହି ନିର୍ମାଣ କାର୍ଯ୍ୟ ଅଭିଯୋଗ ରେ ସମବାୟ ସମିତି ରେ ତାଲା ପକାଇଛନ୍ତି । ତେବେ ଏହି ଘଟଣା କୁ ନେଇ ବୋର୍ଡ ର ସଦସ୍ୟ ମାନେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ନିକଟ ରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି । ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ବିଭାଗୀୟ ଅଧିକାରୀ ଙ୍କୁ ଘଟଣା ର ସମାଧାନ ପାଇଁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦେଇଛନ୍ତି ।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Oct 14, 2025 09:46:15
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top