Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
भोपाल: ISBT पर अपहरणकर्ता को घेरकर 5 वर्षीय बच्ची को बचाया गया
DDDeepak Dwivedi
Oct 16, 2025 04:48:50
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल 5 साल की बच्ची का हुआ भोपाल में अपहरण ISBT पर अपहरण करने वाले को पुलिस ने घेरा और बच्ची को बचाया पुलिस से बचने के चलते बच्ची को छोड़ कर फरार हुआ आरोपी 1100 क्वार्टर मंदिर से किया था आरोपी ने बच्ची का अपहरण बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस ने लगाई थी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग बच्ची की रात भर से तलाश कर रही पुलिस ने ISBT पर बच्ची को पहचाना पहचानने के बाद आरोपी को पुलिस ने था घेरा बच्ची के साथ आरोपी के मारपीट करने की भी जानकारी, चेहरे पर मिले चोट के निशान बच्ची का करवाया जा रहा है मेडिकल आरोपी की तलाश में जुटी हबीबगंज पुलिस
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHemang Barua
Oct 16, 2025 08:33:15
Noida, Uttar Pradesh: दिल्ली, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज़ (SSS) में आज आयोजित स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) के दौरान एक आपत्तिजनक और निंदनीय घटना सामने आई। बैठक के बीच वामपंथी गुट से जुड़े एक काउंसलर ने अत्यंत भेदभावपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र तथा एबीवीपी से जुड़े लोग जेएनयू में आने के योग्य नहीं हैं, इन्हें ऑडिटोरियम और इस कैंपस से बाहर निकाल फेंक देना चाहिए।” इस बयान के बाद जीबीएम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया और अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने की कोशिश की, तो वामपंथी छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। इस हिंसा में कई छात्र घायल हो गए, जिनमें महिला छात्राएं भी शामिल हैं। वामपंथी गुटों द्वारा महिला छात्राओं पर हमला अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। एबीवीपी-जेएनयू ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना जेएनयू की लोकतांत्रिक और बौद्धिक परंपराओं पर सीधा हमला है। जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा — “यह घटना जेएनयू की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली है। विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति के जवाब में हिंसा और क्षेत्रीय घृणा फैलाना लोकतंत्र के विरुद्ध है। उत्तर प्रदेश, बिहार या किसी भी राज्य से आने वाले छात्र समान गरिमा रखते हैं। किसी को यह अधिकार नहीं कि वह क्षेत्र, विचारधारा या संगठन के आधार पर किसी का अपमान करे या हमला करे。” उन्होंने आगे कहा कि महिला छात्रा पर हमला करना न केवल निंदनीय है, बल्कि जेएनयू जैसी प्रतिष्ठित संस्था की मर्यादा के प्रतिकूल भी है। एबीवीपी ने कहा कि जेएनयू विविधता, संवाद और समानता की भावना पर खड़ा है और किसी भी प्रकार की हिंसा या भेदभाव का विरोध हमेशा करता रहेगा। एबीवीपी-जेएनयू यह स्पष्ट करती है कि वह हर उस छात्र और छात्रा के साथ खड़ी है जो वामपंथी हिंसा या भेदभाव का शिकार हुआ है। विश्वविद्यालय में लोकतंत्र, सम्मान और संवाद की रक्षा के लिए एबीवीपी का संघर्ष जारी रहेगा।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Oct 16, 2025 08:32:50
Noida, Uttar Pradesh:बिहार चुनाव में दिल्ली बीजेपी का ‘मिशन बिहार’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई मंत्री और सांसदों की लगी ड्यूटी • बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली बीजेपी नेताओं का बिहार में डेरा शुरू हो गया है। • पार्टी ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों और सांसदों को फेज़-वाइज़ जिम्मेदारी सौंपी है। • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सबसे ज़्यादा मांग में, जल्द ही बिहार में प्रचार अभियान में शामिल होंगी। • रेखा गुप्ता के प्रचार से महिला मतदाताओं में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद। • पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को सीमांचल क्षेत्र (पूर्णिया और किशनगंज) की जिम्मेदारी दी गई। • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह सबसे पहले बिहार पहुंचे; उन्हें विभिन्न जिलों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई। • ऊर्जा मंत्री आशीष सूद को सिवान क्षेत्र का प्रभार, पहले भी बिहार चुनाव में निभा चुके हैं अहम भूमिका। • कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा को शाहबाद क्षेत्र (आरा व आसपास के इलाके) की जिम्मेदारी दी गई। • भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी को पूरे Bihar में नुक्कड़ सभाओं और जनसभाओं की जिम्मेदारी मिली। • दिल्ली बीजेपी के नेताओं की सक्रिय भूमिका से पार्टी बिहार में संगठन मजबूत करने और मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Oct 16, 2025 08:32:35
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Oct 16, 2025 08:32:24
Panchkula, Haryana:लोक निर्माण विभाग द्वारा आज मोरनी पंचकूला मार्ग पर सड़क किनारे बने घरों, दूकानों, छोटे-छोटे ढाबों के गिराने के विरोध में ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए सरकार से मोरनी में नियमों में छूट देने तथा लोक निर्माण विभाग के कार्य-व्यवस्थापन के बद-व्यवस्था करवाने की मांग की. आज सुबह जहां लोक निर्माण विभाग का भारी अमला मोके पर पहुंचा था, जिला परिषद के चेयरमैन सुनील शर्मा, पंचायत संगठन के प्रधान, पंचपाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई रोकने की मांग की. वहीं लोक निर्माण विभाग के जेई तरुण कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने लोक निर्माण विभाग की जगह सड़कों पर कब्जा किया हुआ है उन्हें हटाया जाएगा, जिस पर ग्रामीणों का रोष बढ़ने लगा और देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई. ग्रामीणों ने जिला परिषद के चेयरमैन सुनील शर्मा और पंचपाल शर्मा से ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार से बात की और बताया गया कि मोरनी के ग्रामीणों को हिमाचल की तरह छूट दी जानी चाहिए और लोक निर्माण विभाग जो सड़क किनारे 30 मीटर का नियम बना कर नोटिस दे रहा है उसका विरोध किया गया.
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 16, 2025 08:32:04
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में ग्रीन क्रैकर्स की गाइडलाइंस को लेकर आज स्टेकहोल्डर्स और एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्ली पुलिस, DPCC, NDMC, MCD सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में सभी स्टेकहोल्डर्स को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। दिल्ली में केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। ऑनलाइन बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ट्रेडर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि बिना QR कोड वाले पटाखों न खरीदें और न ही बेंचें। इसके लिए सभी ट्रेडर्स से अंडरटेकिंग ली जाएगी। पटाखों की बिक्री केवल 18 से 20 अक्टूबर तक ही की जा सकेगी। साथ ही यह भी ध्यान रहे कि पटाखे केवल 19 और 20 तारीख को ही जलाए जा सकते हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के प्रयासों से हमें यह अवसर मिला है कि दिल्लीवासी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए खुशियों भरी और सुरक्षित दिवाली मना सकें। मेरा सभी से अनुरोध है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और प्रदूषण-मुक्त दिवाली मनाएँ।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 16, 2025 08:31:53
Jaipur, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) एंकर— ग्राम पंचायत बराला की दो बहनों ने एक साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में उत्तीर्ण कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. शीलू धाभाई ने mbc कैटेगिरी में 2 वीं रैंक प्राप्त की, वहीं नीतू धाभाई ने 6 वीं रैंक हासिल की है. दोनों बहनों की इस सफलता की खबर मिलते ही बराला गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शुभकामनाओं और आशीर्वाद की बाढ़ ला दी. मदनलाल धाभाई ने बताया कि जब दोनों बेटियों के चयन की सूचना मिली, तो पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया. उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगी. बाइट— शीलू धाभाई, RAS चयनि बाइट— नीतू धाबाई, RAS चयनित
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Oct 16, 2025 08:31:39
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी में दो दिन पूर्व प्रिया नाम की युवती के मर्डर की गुत्थी महेशनगर पुलिस ने सुलझा ली है। युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा युवक ही युवती का हथियारा निकला। पुलिस ने पूछताछ के दौरान युवक से सारे राज उगलवाए और उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व अंबाला छावनी के बोह के शिव शक्ति नगर में 34 वर्षीय प्रिया नाम की युवती के मर्डर का मामला सामने आया था। प्रिया के साथ रह रहे युवक ने खुद पुलिस को सूचना दी थी कि देर रात वो प्रिया के साथ थे लेकिन इतने में लूट के इरादे से कुछ लोग घर में घुसे और उसी दौरान उनसे हुई झड़प में प्रिया को लुटेरों ने मौत के घाट उतार दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवती के साथ रहने वाले युवक अरु के बयानों के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हर पहलू पर जांच की, आस पास के CCTV खंगाले तो पाया कि मृतका प्रिया के साथ रिलेशनशिप में रहने वाला अरु नाम का व्यक्ति सब झूठ बोल रहा है, क्योंकि उस रात कोई उनके घर में नहीं घुसा। पुलिस ने मामले में जब अरु से सख्ती से पूछताछ की तो अरु टूट गया और उसने बताया कि वह प्रिया के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था; प्रिया 13 तारीख को वापस अपने घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन युवक नहीं चाहता था कि वह वापस अपने घर जाए। इसी को लेकर पहले भी उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका था लेकिन इस बार कहा सुनी के बाद अरु ने प्रिया को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने अरु को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है ताकि उससे अन्य राज उगलवाए जा सकें。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 16, 2025 08:31:25
Jodhpur, Rajasthan:जैसलमेर बस हादसे के एक घायल ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी के अनुसार बंबोरों की ढाणी निवासी भागू बानो (54) की मृत्यु हो गई। वह करीब 80 फीसदी झुलसी थी, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। मोर्चरी पर धरना शुरू, मुआवजे की मांग महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर शेरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र मेघवाल के समाज के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मेघवाल समाज के जोराराम मेघवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद 50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा करें तब हम हमारे पांच शवों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि विधायक और मंत्री भी यहां आए थे उन्होंने आश्वासन दिया लेकिन अभी तक हुआ कुछ नहीं। 6 मरीजों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है इसको लेकर लगातार अस्पताल प्रशासन की पूरी यूनिट उनके उपचार में लगी हुई है जो की वेंटिलेटर पर बढ़ती है डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा ने बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और जितने भी घायल हैं उनको बचाने के लिए इतना संभव कोशिश जारी है लेकिन जो क्रिटिकल है उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है 7 वेंटिलेटर पर है उसमें से एक की डेथ हो गई है
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Oct 16, 2025 08:31:12
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 16, 2025 08:31:01
Khordha, Odisha:କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି ଉପଲକ୍ଷେ ଏକ ପ୍ରସ୍ତୁତି ବୈଠକ କଟକ- କଟକ ମହାନଗର ନିଗମ ଆନୁକୂଳ୍ୟ ରେ କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି ଉପଲକ୍ଷେ ଏକ ପ୍ରସ୍ତୁତି ବୈଠକ କଟକ ସହିଦ ଭବନ ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ମେୟର ଙ୍କ ଅଧକ୍ଷତା ରେ ହୋଇଥିବା ଏହି ବୈଠକ ରେ ଉଭୟ ମହାନଗର ଶାନ୍ତି କମିଟି ଓ ପୂଜା କମିଟି ର କର୍ମକର୍ତ୍ତା, ବିଭିନ୍ନ ପୂଜା କମିଟି ର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଙ୍କ ସହ ବିଭିନ୍ନ ରାଜନୈତିକ ଦଳ ର ନେତୃବୃନ୍ଦ ସାମିଲ ଥିଲେ। କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି କିଭଳି ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ରେ ଶେଷ କରାଯିବା ନେଇ ବୈଠକ ରେ ମତ ପ୍ରକାଶ ପାଇଥିଲା। ବିଶେଷକରି ଦଶହରା ଭସାଣି ଅଘଟଣ କୁ ପଛରେ ରଖି କଟକ ର ମର୍ଯ୍ୟାଦା,ସମ୍ମାନ ଓ ଭାଇଚାରାକୁ ଅକ୍ଷୁର୍ଣ ରଖି କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣୀ କରାଯିବାକୁ ସମସ୍ତେ ମତ ରଖିଥିଲେ। ତେବେ କାଳୀ ପୂଜା ଭସାଣୀ ରୁଟ ପରିବର୍ତନ କୁ ମନା କରିଦେଇଛି ମହାନଗର ପୂଜା କମିଟି। ଏନେଇ ପ୍ରଶାସନ ସହ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇ ସାରିଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି।କଟକ ମହାନଗର ପୂଜା କମିଟି ସମ୍ପାଦକ ତଥା ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟକ ପ୍ରଭାତ ତ୍ରିପାଠୀ। ସେହିପରି କଟକ ସହର ର ଗୌରବ ଓ ମର୍ଯ୍ୟାଦା କୁ ବଜାଇ ରଖି କାଳୀ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ମେୟର ସୁବାସ ସିଂ।
0
comment0
Report
Oct 16, 2025 08:30:58
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Oct 16, 2025 08:30:47
Korba, Chhattisgarh:कोरबा 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के अंतिम दिन बिलासपुर संभागीय टीम के खिलाडियों के बीच हुए जमकर विवाद का वीडियो आया सामने, हॉकी का फाइनल जितने के बाद चैंपियनशीप ट्रॉफी को अपने पास रखने के लिए बिलासपुर संभागीय टीम अंतर्गत जांजगीर और कोरबा के हाॅकी के खिलाड़ियों के बीच खूनी संघर्ष, पहले चैंपियन ट्रॉफी को रखने के लिए विवाद फिर विवाद बढ़ने पर जांजगीर के खिलाड़ी हेमंत ने कोरबा के आयुष के सिर पर दे मारा हाॅकी स्टीक, हॉकी स्टिक के हमले से आयुष के सिर पर आई गंभीर चोटे, सिर पर लगे 14 टांके, घायल का मेडिकल काॅलेज अस्पताल में चल रहा इलाज, 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कोरबा के CSEB फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित था 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top