Back
झारखंड निकाय चुनाव परिणाम पर नेता-प्रतिक्रियाएं: बजट और प्रत्याशी प्रमुख बिंदु
KCKumar Chandan
Feb 26, 2026 06:49:36
Ranchi, Jharkhand
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही से पहले बयानबाजी और दावों का दौर जारी रहा बीजेपी विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा आम बजट से जनता को उम्मीदें होती है, जिस तरह का बजट पेश किया गया है जनता को कोई उम्मीद नहीं . कृषि विभाग में पहले भी राज्य के किसानों को कोई उम्मीद नहीं रहा था न साल भर में देखने को मिला किसानों को कोई मदद मिल होगा। इस साल का कृषि बजट भी किसानों के हित में नहीं है ,किसानों को कोई उम्मीद नहीं है। निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा, राज्य सरकार के खिलाफ पूरे शहरी क्षेत्रों में आक्रोश था और लगभग सभी सीटों पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की जीत होगी बाइट ...रौशन लाल चौधरी, विधायक, बीजेपी बीजेपी विधायक सी पी सिंह ने कहा निकाय चुनाव की गिनती कल होनी है, जो रिजल्ट आएगा सबके सामने होगा। मतदान हो चुका है ,काउंटिंग में जो रिजल्ट होगें सबको सर्वमान्य होगा। राज्य सरकार के कृषि बजट से कोई अपेक्षा नहीं है। अब तक किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है, सरकार कुछ बोलती है और धरातल पर कुछ है। अबुआ सरकार नहीं ये बबुआ सरकार है बाइट ... सी पी सिंह, विधायक, बीजेपी कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कृषि बजट को लेकर कहा, हम बहुत आशान्वित हैं, हर मुद्दों पर । अगर विपक्ष कटौती प्रस्ताव भी लाता है तो उसपर जवाब देने को तैयार हैं। निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा, चुनाव जीतेगें और लड्डू खिलाएंगे। ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, हमारे लोग लड़े थे जो सेवा किया है वो जीतेगा।सेवा करने वाले लोग महागठबंधन के होते हैं बीजेपी के थोड़े होते हैं। बाइट ...राजेश कच्छप , विधायक, कांग्रेस झामुमो विधायक उमाकांत रजक ने कहा, आज कृषि विभाग के बजट की चर्चा है कृषि के क्षेत्र में हमारी सरकार गंभीर है। कृषि के क्षेत्र में काम के लिए राज्य की सरकार ने जो पैसा आबंटन किया है वो किसानों तक पहुंचेगा निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर झामुमो विधायक उमाकांत रजक ने कहा, निकाय चुनाव में झामुमो की उपस्थिति संतोषजनक होगी बाइट ...उमाकांत रजक, विधायक, झामुमो बीजेपी विधायक सतेंद्र तिवारी ने कहा निकाय चुनाव में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी का अधिकांश सीटों पर जीत तय है।इस सरकार से लोग ऊब चुके हैं। इस सरकार से कुछ उम्मीद रहा नहीं। लोगों को लगता है बीजेपी हो इस राज्य का भला कर सकती है। बाइट... सतेंद्र तिवारी, विधायक, बीजेपी मंत्री हाफिजुल हसन ने निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर कहा देवघर , धनबाद , चास ,पलामू जो जानकारी है ठीक स्थिति है। झामुमो की एंट्री शहर में हुआ है। अच्छे संकेत है। बोला जाता था झामुमो देहात की समर्थक है अब शहर में भी हेमंत सोरेन के समर्थक अब झामुमो से जुड़ रहे हैं। हाफिजुल हसन ने कहा, विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, अगर कुछ बोलते हैं तो हम भी पुरजोर विरोध करते हैं कि केंद्र झारखंड का बकाया नहीं दे रही है। बाइट ... हाफिजुल हसन, मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPushpender Kumar
FollowFeb 26, 2026 08:07:480
Report
0
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 26, 2026 08:07:240
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 26, 2026 08:07:010
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 26, 2026 08:04:330
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 26, 2026 08:04:110
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 26, 2026 08:03:570
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 26, 2026 08:03:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 08:03:220
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 26, 2026 08:03:110
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 26, 2026 08:02:56Noida, Uttar Pradesh:I love how she was shocked every single time
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 26, 2026 08:02:440
Report
SGSagar Gaikwad
FollowFeb 26, 2026 08:02:110
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 26, 2026 08:01:410
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 26, 2026 08:01:170
Report