Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर
KCKumar Chandan
Jan 22, 2026 13:08:22
Ranchi, Jharkhand
दावोस/रांची झारखण्ड वैश्विक साझेदारी, समावेशन और सतत विकास के साथ ‘क्रिटिकल मिनरल्स’ के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा दावोस/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और सुगम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच युवा झारखंड ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के इंडिया पवेलियन में आयोजित एक उच्चस्तरीय वैश्विक राउंड टेबल मीटिंग के माध्यम से क्रिटिकल मिनरल्स के लिए अपनी दीर्घकालिक और दूरदर्शी रणनीति प्रस्तुत की। “झारखंड की क्रिटिकल मिनरल्स अवसर: भूविज्ञान से मूल्य सृजन तक” Jharkhand’s Critical Minerals Opportunity: From Geology to Value Creation विषय पर आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में नीति-निर्माताओं, शोध संस्थानों, अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। चर्चा का केंद्र रहा कि खनिज-संपन्न क्षेत्र किस प्रकार पारंपरिक खनन आधारित अर्थव्यवस्थाओं से आगे बढ़कर प्रसंस्करण, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी-आधारित औद्योगिक विकास के वैश्विक केंद्र बन सकते हैं। क्रिटिकल मिनरल्स पारिस्थितिकी तंत्र को दिशा देने की विशिष्ट स्थिति में झारखण्ड झारखंड के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि ऊर्जा असुरक्षा और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों की बढ़ती वैश्विक मांग के वर्तमान दौर में क्रिटिकल मिनरल्स अब केवल औद्योगिक संसाधन नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक सुरक्षा के प्रमुख स्तंभ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत के खनिज भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण झारखंड देश के क्रिटिकल मिनरल्स पारिस्थितिकी तंत्र को दिशा देने की विशिष्ठ स्थिति में है। झारखंड की रणनीतिक भूमिका इस तथ्य से और अधिक सुदृढ़ होती है कि भारत सरकार द्वारा चिन्हित 24 में से 20 क्रिटिकल मिनरल्स राज्य में उपलब्ध हैं। यह स्थिति झारखंड को भारत के ऊर्जा संक्रमण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत सामग्री (एडवांस्ड मैटीरियल्स) और स्वच्छ प्रौद्योगिकी से जुड़े दीर्घकालिक राष्ट्रीय लक्ष्यों के केंद्र में स्थापित करती है। उत्खनन से मूल्य सृजन की ओर बदलाव अध्‍यक्ष एवरसोर्स कैपिटल एवं भारत सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि खनिज-समृद्ध राज्यों को कच्चे संसाधनों के निर्यात तक सीमित न रहकर स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और औद्योगिक उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे राज्य में रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने विकास और पर्यावरणीय संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। अगली पीढ़ी की अर्थव्यवस्था के लिए औद्योगिक पारिस्थितिक तंत्र श्री वरुण रंजन, प्रबंध निदेशक, जियाडा (JIIDCO) ने उद्योग जगत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए ने मुख्यमंत्री के विजन 2050 के अंतर्गत झारखंड की दीर्घकालिक औद्योगिक रणनीति को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि झारखंड किस प्रकार उत्खनन-आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर मूल्य-आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की ओर अग्रसर है, जिसमें विशेष रूप से खनिज प्रसंस्करण और परिष्करण, इलेक्ट्रिक वाहन घटक, मैग्नेट और उन्नत सामग्री, तथा बैटरी और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे एकीकृत औद्योगिक क्लस्टर राज्य में ही मूल्य सृजन को बनाए रखने, विनिर्माण निवेश आकर्षित करने और भारत की स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति शृंखला को सशक्त बनाने में सहायक होंगे। साझेदारी करने का आह्वान झारखंड सरकार के खनन निदेशक राहुल सिन्हा ने राज्य के क्रिटिकल मिनरल परिदृश्य का परिचय देते हुए उनके अन्वेषण और खनन को बढ़ावा देने हेतु वर्तमान सरकारी नीतियों एवं पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने झारखंड में एक पारदर्शी और निवेश-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया तथा देश-विदेश के निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के सभी हितधारकों से इस रणनीतिक प्रयास में झारखंड के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया। ज्ञान, कौशल और संस्थागत क्षमता कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्ज़र्वेटरी के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि केवल संसाधनों की उपलब्धता ही वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने विशेष कौशल विकास, अनुसंधान सहयोग और मजबूत संस्थागत क्षमताओं की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे झारखंड वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से प्रभावी रूप से जुड़ सके और खनिज संपदा को सतत आर्थिक परिणामों में परिवर्तित कर सके। वक्ताओं ने क्या कहा… बैठक में श्री डेनिस ने सतत खनिज विकास के लिए संस्थागत क्षमता की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने इन हाउस विश्वविद्यालय और शोध पारिस्थितिकी तंत्र, सरकारी अधिकारियों के लिए कौशल विकास और खनन व प्रसंस्करण क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले छात्रों के प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार मानव संसाधन और तकनीकी क्षमता दीर्घकालिक सफलता की नींव हैं। इंजीनियरिंग, ESG और निवेश का भरोसा DMT Group के प्रतिनिधि श्री लुकास ने खनन और क्रिटिकल मिनरल परियोजनाओं पर एक तकनीकी और इंजीनियरिंग-आधारित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने डीएमटी ग्रुप का परिचय दिया, जो 200 वर्षों से अधिक पुराने जर्मन खनन नवाचार अनुभव वाला तकनीकी और इंजीनियरिंग संगठन है। उन्होंने कहा कि निवेश निर्णय मुख्य रूप से नियामकीय स्पष्टता, घरेलू बनाम विदेशी निवेश से जुड़े रणनीतिक विकल्पों और मजबूत जोखिम-न्यूनकरण तंत्र पर निर्भर करते हैं। भूविज्ञान, प्रसंस्करण और भू-तकनीक के साथ-साथ ESG (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) अब निवेशकों के विश्वास का केंद्रीय आधार बन चुका है। वैश्विक आपूर्ति जोखिम और रणनीतिक खनिज Sain Resources Group के प्रतिनिधि श्री BEN ने वैश्विक स्तर पर क्रिटिकल मिनरल्स की आपूर्ति में अत्यधिक भौगोलिक एकाग्रता से उत्पन्न जोखिमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व के लगभग 80 प्रतिशत पोलुसाइट (सीज़ियम अयस्क) का उत्पादन सिर्फ एक खदान से होता है, जिससे global supply chains असुरक्षित बनती हैं। भारत–जर्मनी–यूरोपीय संघ: साझा चुनौतियां, साझा समाधान श्री मार्टिन ने जर्मन कंपनियों और निवेशकों के दृष्टिकोण से कहा कि भारत जर्मनी और यूरोपीय संघ एक ही नाव में सवार हैं, तीनों ही क्रिटिकल कच्चे माल के लिए बाहरी आपूर्तिकर्ताओं पर अत्यधिक निर्भर हैं। उन्होंने इसे दीर्घकाल में अस्थिर बताते हुए आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने हाल ही में लागू यूरोपीय संघ के क्रिटिकल रॉ मैटीरियल्स एक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि खनन और प्रसंस्करण दोनों स्तरों पर बड़े पैमाने पर निवेश और तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है। सैटेलाइट आधारित अन्वेषण और ड्रिलिंग डेटा के लिए AI के उपयोग जैसी तकनीकों को Zukunft के लिए महत्वपूर्ण बताया। श्री मार्टिन ने भारत जर्मनी सहयोग को और गहराने की आवश्यकता पर बल देते हुए राज्य-स्तरीय साझेदारियों का सुझाव दिया और कहा कि जर्मनी की संघीय संरचना और भारत की राज्य-आधारित खनन व्यवस्था के बीच मजबूत समानताएं हैं। इस संदर्भ में झारखंड को एक प्रमुख साझेदार के रूप में देखा गया। वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने बैठक के समापन में कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स के अन्वेषण, खनन और प्रसंस्करण को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के लिए एक उपयुक्त और सक्षम नीतिगत ढांचे की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नीतियां ऐसी हों जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करें, ताकि भारत और झारखंड क्रिटिकल मिनरल्स की वैश्विक मूल्य शृंखला में प्रभावी और टिकाऊ रूप से अपनी स्थिति मजबूत कर सकें। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने के लिए ब्राउनफील्ड खनन परियोजनाओं की संभावनाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपयोग में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्रिटिकल मिनरल्स अन्य खनिजों के साथ सह-अस्तित्व (conjunction) में पाए जाते हैं, ऐसे में मौजूदा खनन क्षेत्रों का रणनीतिक विस्तार प्रारंभिक गति (early kick-start) प्रदान कर सकता है। इस अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा “झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स: परिदृश्य और अवसर” विषय पर एक विशेष फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें राज्य की भूवैज्ञानिक क्षमता, उभरते अवसरों और निवेश संभावनाओं को रेखाक्षित किया गया। साथ ही, झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया, जो राज्य की खनिज संपदा, नीतिगत दृष्टि और भविष्य की रणनीति को प्रस्तुत करती है। बैठक में यह संदेश उभरकर आया कि झारखंड अपने संसाधनों, नीतिगत दृष्टि, मानव पूंजी और वैश्विक साझेदारियों के बल पर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में एक दीर्घकालिक, जिम्मेदार और सतत वैश्विक केंद्र के रूप में स्वयं को स्थापित कर सकता है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 18, 2026 19:01:43
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Feb 18, 2026 19:00:39
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। नैमिष्यारण्य कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर नगर में भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वहीं तीसरा भाई भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर नगर की है। आपको बता दें कि बुधवार देर शाम पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई श्यामू ने अपने बड़े भाई और छोटे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई हरीश को बचाने पहुंची उनकी पत्नी पूनम की मौत हो गई जबकि तीसरा भाई धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचे जहां डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया और हरीश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल ग्रामीणों की माने तो यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई; पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 18, 2026 18:45:43
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से जुड़ी ख़बर, कल पहली पाली में दसवीं के कंप्यूटर विषय की होगी परीक्षा, 61 हजार 663 परीक्षार्थी कंप्यूटर की परीक्षा में शामिल होंगे, पहली पाली में इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प एवं व्यावसायिक वर्ग की होगी परीक्षा, इंटरमीडिएट के 34 हजार 633 परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा में शामिल, पहली पाली की परीक्षा 3 हजार 5 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई एवं इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी, हाईस्कूल में सिलाई की परीक्षा में 7 हजार 214 परीक्षार्थी शामिल होंगे, वहीं इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 3 लाख 90 हजार 135 परीक्षार्थी शामिल होंगे, dूसरी पाली की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा कुल 7 हजार 214 केंद्रों पर आयोजित होगी।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 18, 2026 18:45:35
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Anchor. तबादलों और पोस्टिंग को लेकर विधायकों के दबाव पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का दर्द विधानसभा में छलक पड़ा। चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने तबादला पोस्टिंग के लिए डिजायर न करने का आग्रह किया। मंत्री बोले आप किसी की सिफारिश मत कीजिए। मैं सभी खाली पद भर दूँगा तबादलों पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की मन की पीड़ा जुबान पर आ गई। विधायकों को मंत्री ने साफ़ लहजे में कहा, हम खुद गुनहगार हैं मुझसे एक वादा कर लीजिए आप किसी की पोस्टिंग की सिफारिश नहीं करेंगे जरूरत से ज्यादा लोग बैठे हुए हैं मैं सही तरीके से लगाऊंगा,एक भी पोस्ट खाली नहीं रहेगी कई लोग कोर्ट चले जाते हैं स्टे ले आते हैं,संशोधन मत कराइये राजस्थान में एक भी खाली पद नहीं रहेगा दुख हम पा रहे हैं,रो भी हम रहे हैं बाइट। गजेन्द्र सिंह खींवसर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री चिकित्सा मंत्री बी कहा, अभी 1000 डॉक्टर भेजे, उनमें कितने आपके पास आए हैं संशोधन करवाने। ये संशोधन संशोधन, आप संशोधन मत कराइये । सरकार जो है ना इस घोड़े को चाबुक कब तक मारते रहोगे। फ्री मेडिसिन भी सरकार दे, हॉस्पिटल भी सरकार बनाकर दे。 मंत्री ने की घोषणाएं हर मेडिकल कॉलेज में बनेगा फूड कोर्ट चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में खुलेंगे फूड कोर्ट मॉडर्न विश्राम गृह बनाएगी सरकार जयपुर,जोधपुर,कोटा,उदयपुर,बीकानेर,अजमेर में बनेंगे विश्राम गृह एक्सीलेंस सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ बनेगा SMS में कांग्रेस ने 5 साल में 29 हजार भर्तियां की जबकि हमने 2 साल में 52 हजार नौकरियां दी 35753 भर्तियां हो चुकी हैं 1907 गजेटेड डॉक्टरों की भर्ती हुई है राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पोर्टल पर चॉइस के मुताबिक नौकरी दी गई गजेन्द्र सिंह खींवसर। मंत्री
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 18, 2026 18:30:13
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:दुकान में फंदे से झूलता मिला हार्डवेयर व्यवसायी का शव, पूर्व सरपंच हार्डवेयर व्यवसायी का दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला शव , पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी। दरअसल पूरा मामला मैहर के हरनामपुर का जहा देर शाम व्यापारी के मौत की खबर सुन पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच सुखेंद्र के पुत्र हार्डवेयर के व्यापारी ने देर शाम अपने दुकान के अंदर फांसी लगाई हालांकि फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है वही फोरेंसिक को भी मौके पर बुलाया गया पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है फांसी का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:29:43
Chhata, Uttar Pradesh:जनपद मथुरा के छाता में बुधवार को वार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसका परिणाम देर शाम घोषित हो गया जिसमें अध्यक्ष सचिव व सयुक्त सचिव पद के बीच कड़ा मुकाबला चला । कुल वोटरों की संख्या 209 थी, जिसमें से 205 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार पालीवाल व भगत सिंह जादौन के बीच कड़ा मुकाबला चला चुनाव अधिकारियों के द्वारा नौ राउंड मैं गिनती की गई और देर शाम परिणाम घोषित हुए जिसमें राजेश कुमार पालीवाल छाता बार के अध्यक्ष पद पर विजय हुए वहीं सचिव पद के बीच सुनील कुमार पांडे और अजय चौधरी के बीच मुकाबला चला जिसमें सुनील कुमार पांडे विजई हुए। वही सयुंक्त सचिव पद पर ठाकुर ओमप्रकाश सिंह व ओमप्रकाश माहौर के बीच में कड़ा मुकाबला चला जिसमे ठाकुर ओमप्रकाश सिंह सयुक्त सचिव पर विजयी घोषित हुए विजय हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार पालीवाल ने बताया के सभी भाइयों का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने कहा जूनियर सीनियर अधिवक्ताओं हित में कार्य करेंगे सबसे पहले छाता में बार हॉल नहीं है ,उसको बनवाने का प्रयास किया जाएगा। जो जर्जर टंकी अधिवक्ताओं के बीच खड़ी हुई है उसका भी हल निकाला जाएगा। सचिव पद पर विजई हुए सुनील कुमार पांडे ने बताया की सभी अधिवक्ताओं ने मुझ पर विश्वास किया है, उनके किए गए विश्वास को ईमानदारी से निभाऊंगा युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था का प्रयास करूंगा। वही एडवोकेट अजय सिंह यदुवंशी ने कहा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छाता बार में वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ है चुनाव समिति के द्वारा व्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराया है, बड़े ही शालीनता और बिना दबाव के सभी मतदाताओं ने मतदान किया है, जो जिम्मेदारी विजय प्रत्याशियों को मिली है ,उनको ढेर सारी शुभकामनाएं। और जिन भाइयों ने संघर्ष किया जो नहीं जीत पाए उनको भी बधाई।
49
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:21:01
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी के पास गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल गाज़ीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव निवासी राहुल बिंद और सोनू राय बाइक से किसी काम से नंदगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी के पास हाइवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक हाईवे पर दूर जा गिरे और तड़पते रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल राहुल बिंद को एम्बुलेंस में चढ़ाया ही जा रहा था कि इसी दौरान हाइवे एम्बुलेंस 1033 भी वहां पहुंच गई। दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने राहुल बिंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू राय की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह से कट गया है और डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक घर का चिराग बुझा दिया, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ब्रेजा कार की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:19:13
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमरा अजूबा बेगम में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि नीतू पटेल द्वारा लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, नाली, सड़क और बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जा रहा है। जांच में निर्माण कार्य अवैध पाए जाने पर मौके पर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता सीताराम एवं प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने अवैध रूप से विकसित किए जा रहे हिस्सों को ध्वस्त कर दिया और आगे भी सख्त निगरानी की चेतावनी दी। प्राधिकरण ने आम नागरिकों को आगाह करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति के किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा और उसके खिलाफ ध्वस्तीकरण सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भवन या भूखंड की खरीद से पहले उसकी मानचित्र स्वीकृति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 18, 2026 18:18:51
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में सकसोहरा रोड स्थित एक स्वर्ण आभूषण दुकान में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। जेवर वापसी को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बदमाशों ने दुकानदार संजय प्रसाद, उनके बेटे और सहयोगी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की। संजय प्रसाद अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक आए और जेवर वापस करने का दबाव बनाने लगे। जब संजय ने जेवर अपनी दुकान का होने से इनकार कर दिया, तब युवक भड़क गए। उन्होंने फोन कर एक दर्जन साथियों को बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से दुकानदार, उनके पुत्र और स्टाफ की जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​पीड़ित संजय प्रसाद ने बताया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए दुकान के काउंटर पर एक गैस सिलेंडर उठाकर फेंक दिया, जिससे कांच का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और गल्ले में रखे 20 से 25 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। बाइट संजय प्रसाद, पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 18, 2026 18:18:25
Greater Noida, Uttar Pradesh:गलगोटिया विश्वविद्यालय की भारत मंडपम में रोबोट डॉग को लेकर हुए विवाद पर अब सफ़ाई दे रहा है। ZEE से बातचीत में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एन के गौड़ इसे शब्दों का हेर फेर बता रहे हैं। उनके मुताबिक़ रोबोट डॉग की तकनीक चाइना से ख़रीदी गई है। छात्रों के लिए वो अलग अलग जगहों से तकनीक ख़रीदते हैं लेकिन इसको अपना बताकर प्रस्तुत करने के बाद शब्दों के ग़लत चयन की वजह से हुआ। उनका ये भी कहना है कि सबसे ज़्यादा बजट आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के लिए दिए जाने की बात सही है। रजिस्ट्रार ने साफ़ तौर पर कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में पहले ही अपना वक्तव्य जारी कर दिया है और ये तकनीक खरीद कर छात्रों द्वारा इसके आधार पर इससे बेहतर कुछ तैयार करने के लिए कि कोशिश है।
0
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Feb 18, 2026 18:18:14
Amritsar, Punjab:तरनतारन में आप सरपंच की हत्या पर अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया का सरकार पर तीखा हमला\n\nशादी समारोह में घुसकर सरपंच की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल\n\nपंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मुख्यमंत्री और डीजीपी दें इस्तीफा: मजीठिया\n\nदिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चल सकता बॉर्डर स्टेट पंजाब: बिक्रम मजीठिया\n\nतरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की सरेआम हत्या के मामले ने पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी है। यह घटना तरनतारन के सिद्धू फार्म शेरों में उस समय हुई, जब एक शादी समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने चलते विवाह कार्यक्रम के दौरान मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह के सिर में गोलियां मार दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर का पीछा करने पर सरपंच के भाई को भी गोली मार दी गई, जो इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।\n\nमजीठिया ने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के सरपंच ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।\n\nमजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील बॉर्डर स्टेट है, जिसकी भारत-पाकिस्तान के साथ लंबी सीमा लगती है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब डीजीपी राजनीतिक रैलियों में व्यस्त रहेंगे, तो कानून-व्यवस्था का हाल और भी बदतर होगा।\n\nअकाली नेता ने इस बात पर गंभीर चिंता जताई कि अब शादी समारोह जैसे खुशी के मौकों पर भी AK-47 और 90 बोर जैसे ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, जो आतंकवाद के दौर से भी ज्यादा खतरनाक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक नया खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है, जिसमें सेल्फी या शादी समारोह के बहाने अपराधी घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।\n\nमजीठिया ने कहा कि आज पंजाब गैंगवार, फिरौती, टारगेट किलिंग और खुलेआम फायरिंग का केंद्र बन चुका है। जब राज्य में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो यहां निवेश और विकास कैसे आएगा। यही कारण है कि लोग पंजाब छोड़कर पलायन कर रहे हैं। अंत में उन्होंने दोहराया कि पंजाब को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता और मौजूदा हालात के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:18:09
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जखनिया बाजार में बीती रात चोरों ने ऐसा कहर बरपाया कि सुबह बाजार में हड़कंप मच गया। स्टेशन रोड पर देशी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे लगी करीब 10 गुमटियों और झुग्गी-झोपड़ी वाले दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह 9 बजे जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। गुटखा, सिगरेट, अंडे, मिठाई और नगदी सहित कई कीमती सामान चोरी हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सैफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने बाजार के व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। अब बड़ा सवाल—क्या पुलिस चोरों तक पहुंच पाएगी?
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 18, 2026 18:17:51
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top