Back
झारखंड में जंगली हाथियों पर नियंत्रण के लिए कुमकी हाथियों की तैनाती
KJKamran Jalili
Feb 16, 2026 07:47:48
Ranchi, Jharkhand
झारखण्ड के कई जिलों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाल के दिनों में इन जंगली हाथियों ने कई बार ग्रामीणों को निशाना बनाया है. कई कोशिशों के बाद भी यह हाथियों का झुंड वन विभाग के काबू में नहीं आ पाया इसीलिए अब एक खास स्ट्रेटजी के तहत इन हाथियों को काबू किया जाएगा. क्योंकि जंगली हाथियों को कंट्रोल करने आ रहा है हाथियों का बॉस
झारखंड के चाईबासा, हजारीबाग सहित विभिन्न जिलों में हाथियों के बढ़ते जानलेवा हमलों को रोकने के लिए वन विभाग एक अनोखी रणनीति के तहत काम कर रहा है. इंसानी बस्तियों में तबाही मचा रहे बेलगाम हाथियों को नियंत्रित करने के लिए कर्नाटक से 6 खास प्रशिक्षित कुमकी हाथी बुलाए जा रहे हैं.
मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट रवि रंजन ने बताया कि कुमकी हाथी भारत में प्रशिक्षित एशियाई हाथी होते हैं, जिनका उपयोग वन विभाग द्वारा मुख्य रूप से जंगली हाथियों को पकड़ने, उन्हें नियंत्रित करने, और रिहायशी इलाकों में आने वाले हिंसक हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ने के लिए किया जाता है। फारसी में कुमकी का अर्थ सहायक या मददगार होता है, जो मुश्किल स्थिति में शांत रहकर अपना काम करते हैं। और कुमकी हाथियों का प्रशिक्षण इतना बेहतर रहता है कि अन्य हाथी इससे डरते हैं और इस पर हमला नहीं कर सकते इसीलिए उनकी पीठ पर सवार होकर जंगली हाथियों तक पहुंचा जा सकता है ताकि उन्हें डार्ट मार कर कंट्रोल में किया जा सके।
बहरहाल हाथियों के आतंक से बचने के लिए वन विभाग ने 6 कुमकी हाथियों को कर्नाटक से झारखंड बुलाया है जिन्हें अलग-अलग जंगलों में रखकर जंगली हाथियों पर कंट्रोल किया जाएगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 16, 2026 09:22:590
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 16, 2026 09:22:240
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 16, 2026 09:22:090
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 09:21:550
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 09:21:380
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 16, 2026 09:21:180
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 16, 2026 09:20:590
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 16, 2026 09:20:370
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 16, 2026 09:20:100
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 16, 2026 09:19:580
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 16, 2026 09:19:440
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 16, 2026 09:19:300
Report