Back
झारखंड: CM ने मोरहाबादी मैदान में 16 हजार नियुक्ति पत्र वितरित
KCKumar Chandan
Nov 28, 2025 09:51:48
Ranchi, Jharkhand
हेमंत सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान लगभग 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के बीच सीएम ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में सभी मंत्री और राज्य सरकार के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा किया है। आज के बाद ताउम्र आपका सम्बन्ध सरकार से बना रहेगा। आम सभा भी इतनी बड़ी करना मुश्किल होता है और आज इतनी बड़ी नियुक्ति मिल रही है। आज उत्साह भी है और मन भावुक भी है, कि राज्य के मार्गदर्शक शिबू सोरेन हम लोगों के बीच नहीं हैं, आज अगर हम लोगों के बीच होते तो अत्यंत खुश होते। हमारी सरकार सबके लिए आए दिन कुछ न कुछ सौगात के साथ राज्य के लोगों के बीच जाते हैं। हमारी सरकार ने अब तक लगभग 16 हजार लोगों की सरकारी नियुक्ति किया है, गैरसरकारी में भी 8 हजार लोगों की नियुक्ति किया, पिछले कार्यकाल में भी लगभग 25 हजार लोगों की नियुक्ति किया है। विरोधी सवाल करते नहीं थकते, साथ ही कोर्ट कचहरी करके भी हमारे कार्यों में अड़ंगा लगाने का काम करते हैं। वर्तमान सरकार पारदर्शिता के साथ यहां के नौजवानों का भविष्य गढ़ने में लगा है। विचित्र आरोप और कुछ गिरोह भी शामिल है, की युवाओं के भविष्य के जुड़ा काम कैसे बाधित हो। आप बताइए किसी की नियुक्ति पैसे और पैरवी पर हुआ है क्या, आप लोग पढ़े हैं अपनी क्षमता और योग्यता से सफलता मिली है। झारखंड की गिनती सबसे पिछड़े में आती है। आज राज्य की सरकार हर किसी के प्रति संवेदनशील है। इस राज्य की आधी आबादी लगभग 50 लाख दीदियों को अपने पैर पर खड़ा करने का प्रयास किया और मैया सम्मान योजना से जोड़ा। कई ऐसी घटनाएं समाने आती है जहां हम लोग के नेक प्रयास का असर दिखता है। आज के शिक्षक नियुक्ति में लगभग 40% महिलाएं हैं, जेपीएससी की नियुक्ति में भी 30% महिलाओं की भागीदारी है। इस राज्य को हमें अपने हाथ से सजाना है। अब पूरे राज्य की जिम्मेदारी हम सभी के कंधे पर होगा। चयनित अधिकारी जिस जिले में जाएं आप अपने जैसा एक नौजवान को बनाने का संकल्प लें। शिक्षा में क्षेत्र में निरंतर बड़े पैमाने पर बदलाव हो रहे हैं। आज ज्योतिबा फुले की भी पुण्य तिथि है। इरादे नेक हों तो कितना भी बड़ा तूफान हो उसे पार कर सकते हैं। हमारे विपक्ष आपके इस नियुक्ति को लेकर 50 सवाल उठाते हैं, अभी भी सीजीएल की परीक्षा हो कर पड़ी हुई है उसे झूठा साबित करने वाले जेल की हवा खा रहे हैं। फिर से बड़े पैमाने पर नियुक्ति होगी।
इस मौके पर मुख्यसचिव अविनाश कुमार ने कहा सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लगभग 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। अलग अलग परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने अपनी दक्षता बढ़ाने और सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभाग पदों को भरने का संकल्प लेते हुए सभी नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार के प्रयास से हर क्षेत्र में अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, नई नीतियां भी बनाई जा रही है। महिलाएं भी आत्म निर्भर हुई है। सर्वजन पेंशन योजना चलाई जा रही है। स्वरोजगार के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। आपकी योजना आपकी सरकार के तहत सेवा के अधिकार को प्राथमिकता दी जा रही है।
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, झारखंड सरकार और झारखंड में रहने वाले लोग हम सब एक परिवार हैं। और जब नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है तो राज्य के मुखिया और सभी मंत्रियों को बेहद खुशी हो रही है। राज्य के युवाओं को निजी और सरकारी सेवाओं में अवसर देकर उनके जीवन को संवृद्ध बनना सकता है ये काम पहले ही हो जाना चाहिए था। पर तब सरकार के नियुक्ति देने की जहमत नहीं उठाया। अब भी राज्य में एक लाख 60 हजार पद राज्य में रिक्त हैं और आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा नियुक्ति देकर राज्य को आगे बढ़ाएं। हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। बैंकों को राज्य में स्पष्ट निर्देश है, युवाओं को ऋण सुगमता पूर्वक उपलब्ध हो, ताकि वो स्वरोजगार कर सकें।
उद्योग मंत्री संजय यादव ने कहा, पूर्व में देखा गया सपना आज साकार हो रहा है और ये सीएम हेमंत सोरेन की देन है, पूरा राज्य खुशहाली की तरफ अग्रसर है। पुरानी व्यवस्था को खत्म कर न्याय झारखंड बनाने का सपना साकार हो रहा है। सभी विभाग में बेहतर काम हो रहा है। नियुक्ति पत्र के माध्यम से कई घरों में खुशहाली आ रही है। यहाँ लंबी छलांग लगाना है। आम लोगों तक हक और अधिकार पहुंचाना है।
वहीं नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थियों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किया तो वहीं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammad Khan
FollowNov 28, 2025 10:06:120
Report
0
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 28, 2025 10:05:580
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowNov 28, 2025 10:05:380
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 28, 2025 10:05:160
Report
RMRam Mehta
FollowNov 28, 2025 10:04:580
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 28, 2025 10:04:450
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 28, 2025 10:04:270
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowNov 28, 2025 10:04:020
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 28, 2025 10:03:420
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 28, 2025 10:02:440
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 28, 2025 10:02:260
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 28, 2025 10:01:550
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 28, 2025 10:01:420
Report