Back
झारखंड बजट सत्र: विपक्ष निराशा, सरकार संतुलित बजट का दावा
KCKumar Chandan
Feb 13, 2026 07:50:39
Ranchi, Jharkhand
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरु हो रहा है और 24 फरवरी को झारखंड सरकार विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। राज्य सरकार के द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर पहले से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हो गया है। सत्ताधारी दल बेहतर , राज्य हित में और संतुलित बजट का दावा कर रही तो विरोधियों का कहना है बजट से उम्मीद करना ही बेकार है, सिर्फ राज्य की सरकार रोना रोयेगी कि केंद्र हिस्सा नहीं दे रहा है।
राज्य सरकार के द्वारा पेश होने वाले बजट को लेकर मंत्री हाफिजुल हसन ने बताया , केंद्र सरकार हमारी सरकार को सहयोग नहीं कर रही है इस परिस्थिति में भी हेमंत सोरेन सारी योजनाओं में अड़चन आने नहीं दे रहे हैं। सिस्टम को आगे और मजबूत किया जाएगा। राज्य की सरकार संतुलित बजट लाएगी और सब का ध्यान रखा जाएगा
बाइट ... हाफिजुल हसन, मंत्री
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा हमारी सरकार ने आम जनों विशेष कर महिलाओं ,किसानों और युवाओं को ध्यान में रख कर बजट का निर्माण किया है, सभी विभागों से इस बार कुछ न कुछ बेहतरीक आपको देखने को मिलेगा। वर्ष 2026 इंटरनेशन विमेंस फॉर्म्स इयर के रुप में मनाया जा रहा है। महिलाओं के लिए कुछ खास दिखेगा।
बाइट ...शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री
झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने बताया ,पिछले बार भी जो बजट पेश हुआ था वो राज्य हित के लिए था और इस बार का बजट भी राज्य हित के लिए होगा। हम लोग आश्वस्त हैं इस बार का बजट पिछले बार से भी बेहतर होगा
बाइट ...अनंत प्रताप देव, विधायक, झामुमो
झामुमो महासचிப सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्य सरकार के आने वाले बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, संकेत तो मिलने ही लगे हैं बजट के पहले ही जिस तरह से निवेश के प्रस्ताव आने लगे हैं उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कितना जनाकांक्षी बजट होगा , कितना विकासशील बजट होगा। बजट जनता के लिए जनता के द्वारा और जनता से पूछ कर ही बनाया जा रहा है。
बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सीएम हों या वित्त मंत्री लगातार संजीदगी से सभी लोगों की बात सुनते आये हैं।हर वर्ग से वित्त मंत्री ने बजट को लेकर चर्चा किया है और उसका परिणाम सकारात्मक होगा। देश का जो बजट आया वो झारखंड के लिए कुछ लेकर नहीं आया है वैसे में बजट प्रस्तुत करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है , अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति उससे लाभान्वित होगा。
बाइट ... राजेश ठाकुर, नेता कांग्रेस
बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर ने राज्य सरकार के आने वाले बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस सरकार से उम्मीद ना के बराबर है, क्या उम्मीद किया जा सकता है। किस तरह का बजट आएगा देखना होगा, क्षेत्र की जनता तो त्राहिमाम है। सिर्फ नाकामी का उम्मीद कहा जा सकता है।
बाइट ...देवेंद्र कुंवर, बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायक उज्जवल दास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पिछला बजट का जो रिकॉर्ड रहा है उसके हिसाब से कुछ उम्मीद नहीं लग रहा, पर राज्य की सरकार को झारखंड की जनता के अनुरुप बजट लाना चाहिए। उम्मीद करना तो बेकार हे।राज्य की सरकार अपने इच्छा का बजट ही लाएगी और रोना रोयेगी की केंद्र सरकार हिस्सा नहीं दे रही
बाइट ...उज्जवल दास, विधायक, बीजेपी
बजट से पहले विरोधियों की नजर में राज्य सरकार का आने वाल बजट नाउम्मीदी वाला बजट होगातो सत्ताधारी दल राज्य हित में जनोपयोगी और संतुलित बजट लाने का दावा पेश कर रहे हैं
रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBidhan Sarkar
FollowFeb 13, 2026 09:15:260
Report
0
Report
बाराबंकी में मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्याःकार पर गोलियां बरसाईं,बाइक से आए थे दो हमलावर l
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 09:02:340
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 13, 2026 09:02:180
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 09:01:480
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 13, 2026 09:01:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 09:01:19Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायक श्री संग्राम यादव जी का आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर संबोधन।
0
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 13, 2026 09:00:460
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 13, 2026 08:54:340
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 13, 2026 08:54:180
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 13, 2026 08:53:450
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 13, 2026 08:53:340
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 13, 2026 08:53:200
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 08:53:060
Report