Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड बजट सत्र: प्रवासी पंजीयन में खामियां, पानी और अस्पताल संकट गहराए
KJKamran Jalili
Feb 20, 2026 08:01:47
Ranchi, Jharkhand
झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन सदन की कार्यवाही शुरू प्रश्नकाल के जरिय जयराम महतो ने प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर उठाए सवाल क्या ये बात सही है कि राज्य में 16 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं लेकिन सिर्फ 1 लाख 91 हज़ार ही पंजीकृत है। प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण और सुविधाओं के लिए झारखंड प्रवासी श्रमिक आयोग का गठन करने का विचार कर रही है।प्रवासी मजदूर के निधन पर 5 लाख मिले मंत्री संजय यादव....2 लाख 29 हजार रजिस्टर्ड है।प्रचार प्रसार के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।सरकार और विभाग काफी गंभीर है इस मामले पर।किसी को भी अगर विदेशों में परेशानी हुई है तो सरकार आगे आई है।प्रवासी नियंत्रण कक्ष रांची में है।कोई लापरवाही नहीं होती इसीलिए आयोग की कोई जरूरत है।प्रवासी मजदूरों के निधन पर राशि बढ़ाने पर विचार हो सकता है चन्द्रदेव महतो.....प्रवासी नियंत्र कक्ष बनाया गया गया।सरकार ने अलग से डायरेक्टरेट बनाने का आश्वासन दिया था।अभी काम करने वाले एनजीओ है पावर सीमित है मंत्री.... प्रवासी मजदूरों के लिए जो जरूरी होगा वो किया जाएगा बाबूलाल मरांडी....हमसब का दायित्व बनता है।बाहर राज्यों में भाषा की भी दिक्कत होती है।सरकार से आग्रह है कि उन शहरों में कोई मैकेनिज्म तैयार करें तो मजदूरों की कठिनाई दूर हो सकती है।मृत को 50 हज़ार मिलता है लेकिन उनके घर उजड़ जाते हैं।आवास सुनिश्चित हो,सरकारी राशन मिले और शिक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो अरूप चैटर्जी....काम के बाद भी कई बार मजदूरों को हाजरी नहीं दी जाती।एक अधिकारी अगर उन राज्यों में बैठे तो उन्हें मदद मिलेगी और निदेशालय जल्द से जल्द बने।मानसिक तौर पर प्रताड़ित मजदूर जब आत्महत्या करता है तो उस मजदूर के बॉडी लाने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए मंत्री संजय यादव.....मामला गंभीर हैं सीएम से बात कर राज्य हित में फैसला लिया जाएगा निर्मल महतो....10 हजार सहिया धरने पर बैठी हैं।पूरे राज्य में 2007 से 42000 सहिया,सहिया साथी 2500,688 बि टीटी सहिया स्वास्थ्य विभाग में कार कर रहे हैं और कोरोनकल में कई सहियाओं की जान गई है मंत्री इरफान....राज्य में लगभग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 64 हजार सहिया है ,सहिए के प्रति सरकार संवेदनशील है。 कोरोनकाल में सहियाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग दिया कोरोनकाल में 1 महिला रेनी देवी की मौत हुई है,सरकार ने हर संभाव मदद की है विधायक....प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए,एम्बुलेंस ki व्यवस्था बढ़े,धरना पर सरकार बात करे मंत्री...इंसेंटिव के तहत रखा जाता है स्टीफन मरांडी.....मैया सम्मान में ढाई हजार,स्वास्थ्य सहिया को w हजार,वेतन बढ़ाया जाय。 मंत्री....हर माह इंटेंसिव के तहत काम होता है।जो भी कार्यक्रम चलाए जाते है उसमें इंटेंसिव मिलता है प्रति माह 10 से 1 हजार आमदनी होती है 8 मार्च को एक साल का एकमुश्त राशि महिला दिवस पर सहियाओं को दी जाएगी विधायक....4 हजार रेगुलर मिल जाये तो उन्हें राहत होगी निर्मल महतो...रसोइया हड़ताल में है,बच्चे बर्तन धोने को मजबूर हैं। सरयू राय....स्वास्थ्य विभाग से प्रश्न।एमजीएम जमशेदपुर में ओपीडी सेवा का उद्घाटन हुआ तो पानी का बंदोबस्त नहीं था। पानी के अभाव में कई जरूरी ऑपरेशन रोजाना टल रहे हैं।सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है मंत्री.... जमशेदपुर में पुराना हॉस्पिटल था एमजीएम सरकार ने पहल करते हुए नहीं बिल्डिंग बनवाई। बिल्डिंग थोड़ी हाइट पर है। पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। डीप बोरिंग की गई है वैकल्पिक व्यवस्था है। टाटा स्टील से भी हमने पानी मांगा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है नियमित रूप से पानी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी सरयू राय..... जिस दिन अस्पताल का उद्घाटन हुआ वहां पानी की व्यवस्था थी कि नहीं। बिना पानी के व्यवस्था के ही अस्पताल शुरू हुआ।टैंकर से पानी का रहा है ,आमलोगों के पानी को कटौती कर。 मंत्री.... उस वक्त में नहीं था।लेकिन देखूंगा कि आखिर पानी का अभाव है था तो अस्पताल कैसे बना।प्रयास किया जा रहे हैं पूर्णिमा साहू.....प्रसव वार्ड में भी बड़ी अव्यवस्था है। महिलाओं को जगह नहीं मिल रही। नवजात को जन्म देने वाली महिलाओं को फर्श पर लेटाया जा रहा है मंत्री.... अस्पताल नें कई लोगों की जान बचाई है कुछ कमी है लेकिन उसे ठीक किया जाएगा।पानी के अभाव में इलाज प्रभावित नहीं होगा। जमीन पर मरीज नहीं लेट रहे हैं,पूर्णिमा जी गुमराह हो रही हैं। सरयू राय...दोषी कौन है मंत्री....तय समय के अंदर प्राप्त पानी मिलेगा इलाज होगा。 मंगल कालिंदी....सही मायने में मंत्री जी से चाहूंगा और जिले के 6 विधायक पहल करेंगे तो बेहतर काम होगा।टाटा स्टील से बात होगी तो पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। डिमना लेक से पानी मिल जाएगा मंत्री....अस्पताल में पानी कैसे नहीं मिलेगा।ह्म टाटा से रास्ता निकाल लेंगे अध्यक्ष....मैं समझ रहा हूं आप क्या चाह रहे हैं सरयू राय....स्वास्थ विभाग का मनमाना रवैया ठीक नहीं मंत्री....टाटा जरूर बात मानेगा तारांकित प्रश्न ,सीपी सिंह स्वास्थ्य विभाग से सवाल Jpsc को अधियाचना कब भेजा गया है।670 की जगह सिर्फ 48 आयुष चिकित्सक ही कार्यरत है मंत्री....2022 में भेजा है विधायक....3 साल से ज्यादा हो गया करवाई क्या हुई मंत्री....हमारे पास फैकल्टी नहीं है,दिल्ली में मंत्री से भी मुलाक़ात हूई।आने वाले दिनों में इस राज्य में होमियोपैथ मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं।आने वाले दिनों में बहाली होगी अध्यक्ष.....जामताड़ा में बहुत पुराना मेडिकल कॉलेज है जो बंद होने की कगार पर है,उद्धार करने की दिशा में कार्रवाई हो सीपी सिंह....मंत्री जी ने स्वीकार किया है।चावल k एक दाने से चावल के बार पता चल जाता है।राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले।3 साल पहले अधियाचना भेजा गया है और अब तक करवाई नहीं।सरकार की मंशा अगर अच्छी है तो इसपर देर न हो मंत्री.....jpsc se वार्ता hui है मार्च में बहाली निकलेगी 5 ,6 ,7 मार्च को बहाली निकलेगी जयराम महतो.... डुमरी विधानसभा अंतर्गत गिरिडीह में खोले गए सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है।196 में 100 कार्यरत हैं।स्थायी कर्मी का पद रिक्त है।कब तो होगी भरपाई मंत्री इरफान....प्रक्रिया चल रही है बहुत जल्द बहाली होगी। जयराम ....दवा का बजट मरीजों की संख्या से आधा है。 मंत्री.... रिक्वॉयरमेंट्स के हिसाब से दवा दी गई है अगर जरूरी होगा तो बढ़ाएगा।कायाकल्प योजना के तहत भी राशि दी जाएगी。 विधायक....कंचनपुर में अस्पताल बन kr तैयार है मंत्री....फैकल्टी की व्यस्था नहीं है,डॉक्टर्स की नियुक्ति वहां होनी चाहिए।इमरजेंसी में बाधक बर्दाश्त नहीं।कोई समस्या नहीं होगी नीरा यादव..... जमीन निबंधन कराने के बाद दाखिल खारिज करने और अन्य प्रमाण पत्र लेने में बहुत दिक्कत आ रही है। 2022 से सो मोटो सिस्टम लागू है उसे ठीक किया जाये।कैंप लगाकर बच्चों को प्रमाणपत्र मिले मंत्री दीपक बिरुआ....सरकार का काम लोगों को सेवा देना है।2011 से राइट टू सर्विस लागू है। कितने दिनों के अंदर है काम करना है वह निर्देश दिया हुआ है। अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई होगी। सरकार आपके द्वार के जरिए भी ऐसी समस्याओं का निराकरण होता है। नीरा यादव.... जो निर्धारित समय है उसमें सर्टिफिकेट वक्त से नहीं मिलता। दाखिल खारिज के लिए जो कैंप लगता है उसी तरीके से प्रमाण पत्र के लिए भी कैंप लगे सीपी सिंह.... मंत्री बनने से पहले आप विधायक थे। थोड़ा सदन को कलेजा पर हाथ रख के बताइए।आप भी जानते हैं ।हमलोग का आधा दिन सीओ ऑफिस की शिकायत में गुज़रता है।कानून बनाने से अगर अंकुश लगता तो अपराध नहीं होते।निर्लज्जता की हद तब होती है जब एक ही प्लॉट में सब का म्यूटेशन होता है। एक सिस्टम ऐसा बन गया है सरकार किसी की भी हो यह जरूर होता है। अभी आप कहते हैं कि आपकी सरकार कुछ अलग है तो यह सुनिश्चित कीजिए कि कार्यालय में रिश्वत न देना पड़े। और अगर समय पर काम नहीं होता है तो उसे पर कार्रवाई हो मंजू देवी,जमुआ विधायक.... शिव कार्यालय में मनमानी होती है मनोज यादव.....अंचल अधिकारी कार्यालय में सबसे बड़ी समस्या है। बच्चों को ट्रेनिंग मिलता है कि अंचल कार्यालय में बिना लेनदेन की कोई काम नहीं होता। कम से कम विद्यार्थियों को लेनदेन से वंचित किया जाए मंत्री..... किसी भी अंचल अधिकारी के द्वारा अगर राइट टू सर्विस एक्ट का उल्लंघन किया जाएगा, तो निश्चित रूप से जांच के बाद कार्रवाई होगी। एक बार फिर से एक आदेश जारी किया जाएगा कि बच्चों के मामले का त्वरित निष्पादन हो वित मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 6450करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए 2 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 20, 2026 09:26:38
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.. जिले के फखरपुर इलाके में एक मासूम ने बाल्टी में रखा खौलता पानी अपने ऊपर डाल लिया जिसके चलते वो बुरी तरह झुलस गया । परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।  फखरपुर थाना क्षेत्र में स्थित कहरनपुरवा ग्राम में रहने वाले ग्रामीण प्रदीप के घर में होली पर्व को लेकर चिप्स बनाई जा रही थी , उसके लिए आंगन में  बाल्टी में खौलता हुआ पानी रखा हुआ था । इसी दौरान उनका तीन साल का बेटा करण खेलते उसके पास पहुंच गया ओर पास में रक्खे जग से गरम पानी अपने ऊपर डाल लिया , जिसके चलते उसका पेट व शरीर का अन्य हिस्सा बुरी तरह झुलस गया । चीख सुनकर घर की महिलाएं आंगन की ओर दौड़ी मासूम को बुरी तरह झुलसा देख सभी के होश उड़ गए आनन फानन में परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है ।
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 09:25:23
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में करीब तीन वर्ष सरिया व्यापारी से भवन निर्माण के दौरान लाखों रुपए का सीमेंट व सरिए की उधारी की रकम न चुकाने वाले युवक को ग्रामीणों ने पुलिस सौंप दिया।बताया जा रहा है कि उक्त युवक द्वारा सरिया व्यापारी के अलावा कई अन्य लोगों से भी लाखों रूपये की ठगी की गई है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।वही सरिया व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी युवक से उसकी उधारी की रकम दिलवाए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि पूरा मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुंडेट का है।जहा गांव में ही रविन्द्र की सरिए और सीमेंट की दुकान है।सरिया व्यापारी का आरोप है कि उसने अपने गांव में ही रहने वाले दीपक नामक व्यक्ति को करीब तीन वर्ष भवन निर्माण के दौरान करीब 7 लाख रुपए का सरिया और सीमेंट उधार दिया था।जिसके बाद से ही आरोपी युवक बहाने बनाकर आजकल का वायदा करता रहता था।इसी तरह ही मामले को तीन साल बीत गए।इस दौरान सरिया व्यापारी कई बार रुपयों का तगादा करने के लिए आरोपी युवक के घर भी गया।लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही।बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला उक्त युवक द्वारा अन्य भी कई लोगों से लाखों रूपये की ठगी की गई है।पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।वही थाने पहुंचे सरिया व्यापारी ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने और उसकी उधार की रकम वापस दिलवाए जाने की मांग की है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 20, 2026 09:21:07
Betul, Madhya Pradesh:एंकर-छिंदवाड़ा जिले के सावलेबाड़ी इलाके में बदमाशों की दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया है। घर के सामने गाली-गलौज कर रहे युवकों को समझाइश देना एक होमगार्ड जवान को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी बेखौफ होकर चाकू लहराते और सड़क पर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान सावलेबाड़ी निवासी राजकुमार चौरे के रूप में हुई है, जो होमगार्ड में सैनिक पद पर पदस्थ हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके पेट के साइड में चाकू मारा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। जांच में नीलेश ठाकरे,अतुल कुमरे और निकुंज यादव के नाम सामने आए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 14 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। सवाल ये है कि आखिर बदमाशों के हौसले इतना बुलंद क्यों हैं?
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 20, 2026 09:20:40
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी जीवन पाटीदार को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई जलोदा जागीर थाना पुलिस द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने सरहद गाडरीयावास क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कार से 40 किलो 540 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था। इस मामले में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि जब्त डोडाचूरा की सप्लाई जीवन पाटीदार द्वारा की गई थी। आरोपी उस समय से फरार चल रहा था और पुलिस की सूची में वांछित था। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला कारागृह मंदसौर से प्राप्त कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 20, 2026 09:20:24
Kota, Rajasthan:कोटा शहर में वन विभाग और पुलिस ने आज सुबह संयुक्त कार्रवाई की, जिसके तहत रानपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक टीम ने वन विभाग की जमीन पर किए गए पक्के और कच्चे निर्माण पर बुलडोजर चलाया। करीब 20 से 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई कोटा शहर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में की गई। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि कालू भड़क ने लंबे समय से फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था, जहां मकान, बाड़े और खेती जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तैनात रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर द्वारा वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे कानून के तहत ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से हार्डकोर अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों को सख्त संदेश दिया जा रहा है कि कानून सर्वोपरि है। अवैध हथियारों के साथ किया था गिरफ्तार - कालू भड़क को कुछ दिनों पहले पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से कुल 7 हथियार एवं 27 जिंदा कारतूस बरामद की गई थीं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 20, 2026 09:20:05
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित एनएच-31 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम छा गया। मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के माली टोला निवासी रामचंद्र प्रसाद की पत्नी राधा देवी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक राधा देवी प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलती थीं और एनएच-31 के पास टहलने जाती थीं। आज भी वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव की पहचान राधा देवी के रूप में हुई।घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल ट्रक चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 20, 2026 09:19:30
Pratapgarh, Rajasthan:खबर की लोकेशन, प्रतापगढ़ जिले की कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की बंपर आवक देखने को मिल रही है। रोजाना करीब ढाई हजार से 3000 बोरी तक सरसों मंडी में पहुंच रही है, जिससे मंडी परिसर में किसानों और व्यापारियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। मंडी सुपरवाइजर उज्जवल जैन ने बताया कि इस बार सरसों का उत्पादन अच्छा रहा है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मंडी में सरसों के भाव 5800 रुपये से 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं, जिससे किसानों को संतोषजनक दाम प्राप्त हो रहे हैं। बंपर आवक को देखते हुए मंडी प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। तौल कांटों की पर्याप्त व्यवस्था, वाहनों की सुचारू आवाजाही और पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नीलामी समय पर शुरू कर शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए भी प्रशासन सतर्क है। अगर मौसम खराब होता है तो उपज को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे और नीलामी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। किसानों को बेहतर सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना मंडी प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके。
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 20, 2026 09:19:07
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : धनवार थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने जांच तेज करते हुए महत्वपूर्ण कार्रवाई की है. सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों से गायब हुए कुल 61 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र से दो मोटर VECTORICLE? Not needed. दो मोटरसाइकिल लेकर जा रहे संदिग्धों में से एक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गया. पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लालबाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान में छापेमारी की, जहां से गैस सिलेंडर बरामद हुए. दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Feb 20, 2026 09:18:49
Patna, Bihar:रमजान में जुम्मे का पहला नमाज आज पटना में सड़क पर अता की गई। मुस्लिम आज नमाज के लिए सड़क इकठ्ठा हुए और रेल स्टेशन जाने वाली गेट नंबर 3 की सड़क को जाम करते हुए नमाज अता करना शुरू कर दिया। इस कारण स्टेशन जाने वाले परेशान होते रहे। आप को दिखा रहे हैं कि कैसे मज़हब के नाम पर मुसलमानों ने ना सिर्फ रेल स्टेशन वाली सड़क बल्कि मुख्य सड़क जो स्टेशन से जीपीओ तक जाती है उस पर भी कब्जा जमाकर नमाज अता करने लगे। इससे आने जाने वाली गाड़ियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग सड़क पर नमाज के कारण मुश्किल से चल पा रहे थे। हालाँकि पूछे जाने पर मुसलमानों ने कहा कि सिर्फ 20 मिनट के लिए सड़क जाम हुई। नमाज खत्म होते ही सड़क खाली हो गयी है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 20, 2026 09:18:30
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में सौहद्रा देवी स्कूल के प्रधानाचार्य की लापरवाही से हाई स्कूल की सात छात्राएं और इंटर क्लास की दो छात्राएं यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से परीक्षा नहीं दे सकीं और उनका एक साल बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि भुता थाना क्षेत्र के सौहद्रा देवी स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ने वाली 7 छात्राएं और इंटर क्लास की दो छात्राएं बुधवार को यूपी बोर्ड के एग्जाम का पहला पेपर देने से पहले एडमिट कार्ड लेने पहुंची तो उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला, जिसके चलते 9 छात्राएं एग्जाम नहीं दे सकी। छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने स्कूल में पूरी फीस जमा की और एग्जाम को डेट आने से पहले वो कई बार स्कूल में अपना एडमिट कार्ड लेने गईं तो उन्हें टहला दिया गया। बुधवार को यूपी बोर्ड का हाई स्कूल और इंटर का पहला एग्जाम था और एडमिट कार्ड न मिल जाने से हाई स्कूल की छात्राएं और इंटर क्लास की दो छात्राएं अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंचे तो स्कूल में मौजूद प्रिंसिपल कमलेश कुमार ने उनके साथ अभद्रता करते हुए स्कूल से भगा दिया। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की 7 छात्राओं और इंटर क्लास की दो छात्राओं को एडमिट कार्ड न मिलने से वे अपनी बोर्ड की पहली एग्जाम नहीं दे सकीं और उनका साल बर्बाद हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जिला अधिकारी अविनाश सिंह और एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मामले की पुष्टि की।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top