Back
झारखंड विधानसभा: विपक्ष गायब, डबल इंजन सरकार पर भारी आरोप
KJKamran Jalili
Feb 20, 2026 12:22:51
Ranchi, Jharkhand
रांची....भोजन अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी सुरेश पासवान पक्ष में कर रहे हैं चर्चा नाम बदलने में माहिर है केंद्र सरकार अगर रोका नहीं गया तो मां बाप का नाम भी बदल देगी मोदी सरकार प्रदीप यादव.....प्रतिपक्ष के तरफ आगे से सभी गायब बहुमूल्य चीजों पर चर्चा हो रही है और विपक्ष गायब है आसान से टिप्पणी की अपील संथाल के मुद्दे पर नेताप्रतिपक्ष बोल रहे थे लेकिन संथाल परगना से एक भी सीट पर जीत नहीं पाई बीजेपी जरमुंडी को छोड़ कर ...जब भी बीजेपी सत्ता में थी गरीब आदिवासियों और महिला का काम नहीं की...हेमंत सोरेन के काम को देख का अब ये लोग डफली बजा रहे है...वार्ड गिनीज बुक उठाकर देखिए सबसे झूठ बोलने वाला कौन है तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम है...जसीडीह के मुद्दे पर बात कर रहे है लेकिन यह तीस साल पुराना मामला है...उस समय यह लोगो ने कुछ नहीं किया...जब इनकी सरकार थी तो डाबर ग्राम के नाम से जमीन लेकर उसे पार्ट पार्ट कर बेच दिया गया...अदानी को समर्थन करने वाले कौन लोग है...अदानी से पैसा लेकर गोड्डा में पावर प्लांट खुलवाया गया और बिजली बांग्लादेश को दिया जा रहा है...यह लोग गरीबों का काम नहीं करते है इसीलिए संथाल के जनता ने इन्हें नकार दिया है और अब इन लोगों को कभी मौका नहीं मिलेगा...इन लोगों का बस चले तो देश के हर व्यक्ति का नाम बदल कर अपना नाम रख दे...बीजेपी को मुसलमानों से इतना क्यों घृणा क्यों है...बीजेपी ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था नौकरी किसे मिला...अब यह लोग संविधान बदलने का काम कर रहे है...केस मुकदमा लगने वाली धाराओं को बदल दिया यह लोग हिन्दू राष्ट्र बनाने में लगे है इन लोगों का सपना कभी पूरा नहीं होगा...जनता इन लोगों को माफ नहीं करेगी..मनरेगा का नाम बदल कर राम जी करने जा रहे है राम जी से काम नहीं चलेगा...यह लोग राम हनुमान के नाम पर काम करते है और जमीन हड़पने का काम करते है...बीजेपी के लोग बड़े लोग है यह लोग पैसा का खेल कर रहे है राज्यपाल के अभिभाषण पर नीरा यादव चर्चा कर रही है...अभिभाषण में लॉ इन ऑर्डर के बारे में लिखा गया है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति है किसी से छुपी नहीं है...कचहरी चौक में बदमाशों का तांडों और हर दिन छिनतई हो रही है..सुरक्षा की बात कहा हो रही है...मनरेगा में पहले 100 दिन का काम मिलता है और 125 दिन का काम जी राम जी के माध्यम से रोजगार मिलेगा...अब इस मुद्दे से पर काम सत्ता पक्ष को मिर्ची क्यों लग रही है...क्या रांची की स्थिति पहले ऐसे ही है...आज रांची की खुशबू कहा चली गई भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने के लिए यह अभिभाषण में लिखा गया है...अखबारों में आता है कि पांच पांच पहाड़ खा गए हम भोजन की जगह पहाड़ कब से खाने लगे राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक सरयू राय कर रहे है सदन के अंदर चर्चा....शहरी क्षेत्र में नगर विकास बहुत ही सुस्त है..सरकारी स्वीकृति भी नहीं मिल रही है...ऊर्जा विभाग का 107 करोड़ की FD तोड़ दिया गए और पैसे गायब हो गए...इसकी चर्चा होनी चाहिए...जमीनी स्थिति पर पुलिस की स्थिति बहुत खराब है...संतोष गिरी नाम के व्यक्ति को उनको रिजॉर्ट से बदमाशों ने अपहरण कर लिया उसके बाद पुलिस ने किसी तरह से उन्हें बरामद की फिर भी FIR में अपरहण का केस दर्ज नहीं हुआ ...पुलिस के सरकारी नंबर पर किसी भी पदाधिकारी से बात नहीं हो पाती है...धनबाद जिले में दामोदर नदी में अवैध तरीके से बालू की खुदाई हो रही है...बाघमारा में सड़क के किनारे दीवाल खड़ा कर दिया गया है अब किसान खेती नहीं कर पा रहे है...सारंडा जंगल को वार्ड सेंचुरी बनाने की बात थी सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने का समय दिया था वह भी समय बीत गया लेकिन अब तक सरकार ने क्या प्रगति की गई...अधिकारियों का किस स्थान पर बैठना है उसपर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है सीएम हेमंत सोरेन सदन में हुए उपस्थित राजेश कश्यप अभिभाषण के पक्ष में बोल रहे है आज अधिकारी गांव में जा कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं देश में पहला राज्य है जो ऐसा कर रहा है समस्याओं का समाधान एक बार में नहीं होगा लेकिन समाधान होगा सरकार के तरफ से जवाब दे रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर दे रहा हूं इस चर्चा में 12 विधायकों ने भाग लिया सबने अपनी अपनी बातों को रखा है उत्तर में लंबी बात भी हो सकती है विपक्ष को धन्यवाद ,गिने चुने लोग हैं यहां इसका मतलब है कि अंदर खाने में विपक्ष सरकार की उपलब्धियां मानने लगी है भविष्य में यही संख्या इनकी ना रह जाए इस सत्र में नई चीज देखने को मिली कोई भी संशोधन अभी भाषण पर नहीं दिया गया ऐसा पहली बार हुआ राज्यपाल ने जिन विषयों को सदन के समक्ष रखा वह जनता के समक्ष भी है सरकार जो कर रही है वह कागजों पर नहीं धरातल पर दिखता है पहले हम दूसरे राज्यों के कार्यों को अपनाते थे अब समय बदला है अब दूसरे राज्य हमारी कॉपी कर रहे हैं इन लोगों ने राज्य में बबुल का पेड़ लगाया था हम योजनाओं के जरिए हर वर्ग को लाभ दे रहे हैं हमारे गठबंधन की सरकार है राज्य में डबल इंजन की सरकार का हाल देखा है जल्द सभी डबल इंजन की सरकार धराशाही होगी कई चुनौतियों के बावजूद हमने मजबूती से काम किया नि यत साf हो संकल्प दृढ़ हो तो सीमित संसाधनों में भी काम किया जा सकता है सरकार मूल जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है हमने जो लकीर खींची है उसको विपक्ष मिटा नहीं पाएगा देश को दूसरे देशों के हाथों में गिरवी रखा जा रहा है किसान की भविष्य में क्या हालत होगी जब अमेरिका से यहां अनाज आयेगा तो क्या हाल होगा,इस विषय पर कोई बात नहीं होती डाल चावल तेल जब बाहर से आयेगा तो यहां आत्महत्या करने को विवश होना पड़ेगा आज इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले देशद्रोह कहलाते हैं समिट मैं विरोध के स्वर उठे तो देशद्रोही कहने जाने लगे इस देश का एक गौरव क्षण जब मैं दावोस गया था मुख्यतिथि ke रूप me ट्रंंप sahab थे उनका भी विरोध हुआ था,होर्डिंग लगा कर ,उन्हें तो देश द्रोही नहीं कहा गया हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जो संवेदनशील हैं देश के लोग इस बात को समझ रहे हैं अगर यही हालत बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब अजीब तरीके की स्थिति हो जाएगी देश के अंदर ही बेगाने से स्थित है एक नया देश डेवलप करने की साजिश है मणिपुर की हालत देख लीजिए हिंदू मुस्लिम का ज़हर इन लोगों ने समंदर बना दिया है मानवता तार तार कर दिया है विपक्ष के लोग यहां से गायब है दिल्ली में एलोपी को बोलने से रोक दिया जाता है यहां बोलते हैं और बोल कर निकल जाते हैं एक घटना बहुत ही मार्मिक है कुछ दिन पहले एक 10 महीने की बच्ची ने अपना पूरा शरीर अंग दान कर दिया माता पिता ने जिगर के टुकड़े को देश के लिए समर्पित किया मरने के बाद भी अमर रहेगी ऐसा पहली बार देखा है उनके माता पिता बधाई के पात्र है आज सैकड़ों लोग शरीर में किसी अंग की खराब होने की वजह से मर जाते हैं आज अंगदान से न जाने कितने लोग को जिंदगी मिलती है उस समय हिंदू मुस्लिम सिख की भेदभाव खत्म हो जाते हैं अंगदान को लेकर भारत सरकार में कानून है लेकिन आज इस विषय पर कोई भी प्रचार प्रसार नहीं होता अब अपने राज्य में भी अंगदान को लेकर कानून बनाते हुए आगे बढ़ेंगे आम लोगों की जीवन कैसे बने इसपर काम करेंगे विपक्ष ने वाद विवाद में हिस्सा लिया लेकिन कोई संशोधन नहीं सरकार के कामों से ये घबराए हुए हैं वैश्विक मंच का परिणाम जब दिखने लगेगा तो उनकी घबराहट हार्ट अटैक में ना बदल जाए हम लोगों ने वादा किया है खुद से भी और राज्य की जनता से भी हर लोगों को साथ लेकर चलने का जो वादा है ज्योतिष के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है उसे आगे कैसे लाया जाए केंद्र के साथ जो संबंध है वह खुले तौर पर है चर्चा की जरूरत नहीं अगर इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प हो तो हर असंभव काम संभव होता है सभा के कार्यवाही 21 फरवरी 2026 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 14:04:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 20, 2026 14:04:010
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 20, 2026 14:03:390
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 20, 2026 14:03:160
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 20, 2026 14:02:560
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 20, 2026 14:02:410
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 20, 2026 14:02:180
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 20, 2026 14:02:050
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 20, 2026 14:01:410
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 20, 2026 14:01:280
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 20, 2026 14:01:080
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 20, 2026 14:00:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में 24 फरवरी 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी एवं नेता प्रतिपक्ष आदि श्री राहुल गांधी जी, ट्रेड डील में किसानों के साथ हो रहे कुठाराघात के विरुद्ध किसानों के हितों के संरक्षण का नेतृत्व करेंगे और किसानों की आवाज़ बुलंद करेंगे।
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 14:00:150
Report