Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड विधानसभा: बाजार समितियों की भूमिका और किसानों के हित को लेकर बहस
KJKamran Jalili
Feb 19, 2026 08:04:47
Ranchi, Jharkhand
झारखंड विधानसभा की बजट सत्र का दूसरा दिन शुरू हुआ। विधायक राज सिंह के सवाल के जवाब में SARYU RAI ने बाजार समितियों में मानव बल की कमी और 900 स्वीकृत पदों में से 795 पदों के रिक्त होने की बात उठाई। जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड और बाजार समिति का गठन उद्देश्य स्पष्ट थे; अभी लोगों का काम रेंट लेना है और पर्याप्त बल है। सवाल उठाया गया कि अगर बाजार समिति का काम सिर्फ रेट वसूलना है तो क्या बाजार समिति समाप्त किया जाएगा। जवाब दिया गया कि नियमावली किसानों के हित में रहेगी और आगे कार्य बढ़ाए जाएंगे। सवाल कि बाजार समिति का काम नियमावली के अंतर्गत ही चल रहा है; सिर्फ टैक्स और रेंट वसूलना पर्याप्त नहीं है और व्यवसाय हित के दायित्व स्पष्ट हैं। रांची के बाजार समिति की हालत गंभीर है पर वर्तमान में कोई नियमावली प्रभावी नहीं; मानव बल उपलब्ध है और बाजार समिति को दुरुस्त करना एक अंग है लेकिन किसानों को बेहतर मार्केट और सही दाम उपलब्ध कराना उद्देश्य है। 900 की जगह 105 लोग दायित्व निभा रहे हैं, किराया वसूलना ही काम बचा है। प्रदीप यादव ने आदिवासियों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने के लिए जाहेरधान घेराबंदी एवं सौंदर्योंकरण की योजना पर चर्चा की। चांडिल डैम बांध के निर्माण के 42 वर्ष पूरे होने पर विस्थापितों को लाभ और राशि मिलने की बातें भी चलीं। सरकार ने चरणबद्ध रूप से अद्यतन मानक लागू करते हुए विस्थापितों के लिये आवंटन शुरू करने का भरोसा दिया। जेपीएससी और उम्र सीमा से जुड़ी चर्चा शून्य काल के दौरान उठी; कांग्रेस विधायक दल ने 2018 में उम्र सीमा लागू करने और 2026 में फिर से जेपीएससी परीक्षा के आयोजन से जुड़ी मांग रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आवेदन नहीं दे सके अभ्यर्थियों को सहयोग मिलेगा और कैबिनेट की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी। ध्‍यानाकर्षण शुरू हो गया है और विधानसभा आज दो बजे तक स्थगित हो गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AJAvinash Jagnawat
Feb 19, 2026 09:50:50
Udaipur, Rajasthan:भाजपा नेत्री की ओर से वकील पर ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के मामले ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पूरे प्रकरण ने उदयपुर से लेकर राजधानी जयपुर तक चर्चाओं के बाजार को गर्म कर रखा है। इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी ने हवा दे कर भाजपा को घेरने में जुट गई है। वही चर्चा है कि आने वाले समय मे कई नेताओं पर गाज गिर सकती है। दरअसल भाजपा की महिला नेत्री ने 12 फरवरी को भूपालपुरा थाने में अपबे सीनियर अधिवक्ता पर नशीला पदार्थ पिला कर उसके अश्लीलता वीडियो बनाने और उन वीडियो से एआई की मदद से परिचितों के साथ एडिट कर ब्लैकमेल करने इर शारीरिक सम्बन्ध बनानें का दबाव डालब का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होने के तुरतं बाद पुलिस की टीम रात करीब दो बजे आरोपी अधिवक्ता विशाल गुर्जर के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस के जवान दरवाजा तोड़ कर जबरन घर के अंदर आए। उन्होंने सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल जब्त किए। यही नही परिजनों के साथ भी मारपीट की। पुलिस की इस कार्रवाई पर परिजनों के साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए है। जहां कांग्रेस पार्टी ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर पूरे मामले की जांच स्वतंत्रत एजेन्सी से करवाने की मांग की है। तो वही परिजनों ने जांच अधिकारी को बदलने की भी मांग की। इस पूरे घटना क्रम के बाद उदयपुर के साथ पूरे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वीडियो में कई लोगो नाम शामिल होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसको लेकर अटकलों का बाजार में तेज होता जा रहा है। हाईप्रोफाइल राजनैतिक मामला होने के कारण पुलिस अधिकारी भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। पुलिस के अधिकारी आरोपी से जब्त वीडियो को एफएसएल जांच करवाने की बात कह रही है। इसके बाद ही स्पस्ट हो पाएगा कि वीडियो एआई से बनाया गया है या असली है। चर्चा है कि एफएसएल जांच के बाद वीडियो असली के असली होने की बात सामने आती है तो मामला ओर भी गंभीर हो जाएगा। जो कई बड़े नेताओं की राजनीति को प्रभावित कर सकता है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 19, 2026 09:49:53
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक–हिन्दू युवती के मिलने से हड़कंप, मामला पहुंचा थाना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को किया पुलिस के सुपुर्द। दिल्ली निवासी मुस्लिम युवक और कसौली की हिन्दू युवती का मामला पुलिस की शुरुआती जांच में मामला 'मित्रता' का प्रतीत मोबाइल डेटा और होटल एंट्री की जांच जारी उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के समीप स्थित एक निजी होटल में मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती के मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई भी कर दी। स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि युवती पहले से ही होटल में ठहरी हुई थी। जब दिल्ली निवासी युवक उससे मिलने होटल पहुंचा, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे धर दबोचा। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा के अनुसार, कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि महाकाल क्षेत्र के एक निजी होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिन्दू युवती रुकी हुई है। पूछताछ में युवक की पहचान नसीम पिता हक्कीमुद्दीन अंसारी, निवासी दिल्ली के रूप में हुई, जो पेशे से शेफ है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक के मोबाइल की प्राथमिक जांच में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुस्लिम युवक उज्जैन के एक अलग होटल में रुका था, जबकि हिन्दू युवती अन्य होटल में ठहरी थी। दोनों महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहाँ से कुछ लोगों द्वारा उन्हें थाने लाया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे मित्रता से जुड़ा मामला मान रही है। युवक दिल्ली का निवासी है और युवती हिमाचल प्रदेश के कसौली की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क साधा है। थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मोबाइल सामग्री, होटल में एंट्री की प्रक्रिया और अन्य तथ्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में पुलिस प्रशासन पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है。 बाइट– गगन बादल, महाकाल थाना प्रभारी बाइट – ऋषभ कुशוואहा, बजरंग दल जिला संयोजक
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 19, 2026 09:49:37
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने किया फर्जी खुलासा- पीड़ित कोरियर संचालक ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस के खिलाफ आलाधिकारियों से की शिकायत, 27 दिन पूर्व अवैध तरीके से केमिकल मिलने के मामले में गिरफ्तार पीड़ित अभियुक्त ने खोली पुलिस की पोल, अभियुक्त पीड़ित - गायक नीरज नारायण ने जगदीशपुर कोतवाली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, आरोप है की पुलिस ने फर्जी तरीके से हमको गिरफ्तार कर मारपीट करते हुए अवैध तमंचा जेब में रखा और केमिकल के मामले में हमको पिकप पर बैठाकर बनाया वीडियो, जगदीशपुर कोतवाल व पुलिसकर्मियों पर फर्जी तरीके से मारपीट करते हुए दबाव बनाकर मामले का किया गया था खुलासा, पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत IGRS व एसपी व कोर्ट के माध्यम से शिकायत करते हुए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, गायक नीरज नारायण ने पुरे मामले को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लगाया आरोप, पीडित की बाईट
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 19, 2026 09:49:10
Haldwani, Uttarakhand:UGC बिल को लेकर फिर से विरोध शुरू हो गया है, सवर्ण शक्ति संगठन ने UGC बिल पर मोर्चा खोल दिया है, आज हल्द्वानी में सवर्ण शक्ति संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होंने कहा UGC के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जा रहा है, सवर्ण शक्ति संगठन 21 फरवरी को हल्द्वानी में बड़ा आंदोलन करेगा, सवर्णों की पुकार... मत करो अत्याचार नारे के साथ आंदोलन का आगाज किया जायेगा, इस आंदोलन में 5000 से अधिक लोग जो विभिन्न संगठनों, ब्यापार मंडलों से जुडे हुए हैं हिस्सा लेंगे, हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड से रैली निकलकर हजारों लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे, सवर्ण संगठन के संयोजक ने कहा केंद्र सरकार UGC बिल को तत्काल वापस ले नहीं तो सवर्ण किसी बड़े आंदोलन को करने से पीछे नहीं हटेंगे, प्रकाश हरबोला, संयोजक सवर्ण शक्ति संगठन; भुवन भट्ट, स्थानीय
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 19, 2026 09:48:30
Kota, Rajasthan:कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा करणी सेना के कार्यकर्ता द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के दावे के बाद कोटा में पुलिस एक्टिव हुई। कोटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो अपलोड करने वाले राज आमेरा को पकड़ा और पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। राज आमेरा ने बताया की वीडियो के बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फेक आईडी बना बनाकर अपोजिशन यह चाल चल रहा है। मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं., देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं। इस मामले में बीजेपी के शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। भाजपा एक अनुशासित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इस प्रकार की भाषा और आचरण हमारी विचारधारा और नैतिक मूल्यों के बिल्कुल खिलाफ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूँ कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध किसी भी कृत्य को भाजपा कभी स्वीकार नहीं करती। कांग्रेस शहर अध्यक्ष राखी गौतम का कहना है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के लिए धमकी भरे शब्दों में कहा उन्हें गोली मार दी जाएगी। 25 सांसदों पर भी गोली मार दी जाएगी। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फुट डालो राजनीति करते हैं। इससे उनकी ओछी मानसिकता का पता चलता है। जिस तरह खुलेआम धमकी दी गई है। वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 09:48:07
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिले में धान का बड़ा घोटाला आया सामने आया है,, जहां जिले के तीन संग्रहण संग्रहण केंद्रों से करीब 21 करोड़ रुपए के 66680 क्विंटल धान गायब है,,जिसमें बोड़ासागर में सबसे ज्यादा करीब 8 करोड़ से अधिक के 27050 क्विंटल धान गायब है गायब है। जिले में सक्ती,डभरा व बोड़ासगर तीन संग्रहण केंद्र है , जिले के तीनों संग्रहण केंद्रों में 170743 मैट्रिक टन धान संगृहीत किया गया था, लेकिन उठाव के बाद भी 66680 क्विंटल धान गायब है,,धान को सिस्टम खा गए या बिचौलिए इस पर जिले के डीएमओ एवं संग्रहण केंद्र प्रभारियों पर सवाल खड़े हो रहें हैं,,छत्तीसगढ़ के सक्ती में अब तक का सबसे बड़ा महाघोटाला है,,अगर ट्रांसपोर्टिंग,लेबर,बोरी अन्य खर्च को जोड़ा जाए तो सरकार को लगभग 25 करोड़ का इस केंद्र प्रभारियों ने चुना लगाया है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 19, 2026 09:47:33
Banswara, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में पहुंची। राजे ने कस्बे में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उन्होंने विधि-विधान से हवन-यज्ञ में आहुति दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। राजे के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच स्वागत के बाद वे सीधे मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राजे भक्ति में लीन नजर आईं। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 19, 2026 09:47:16
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 19, 2026 09:46:55
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 19, 2026 09:46:34
Panchkula, Haryana:पंचकुला मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लंबी फौज के बाद पार्टी के लिए प्रत्याशी चुनाव किसी मशक्कत से काम नहीं होगा इसके लिए हुडा शैलजा को भी हैवीवेट पर दाग खेलने के लिए पूरी कर आजमाइश करनी पड़ेगी जी हां कांग्रेस ने हाल ही में मेयर के दावेदारों से आवेदन पत्र लिए थे जिसमें नगर परिषद पंचकूला की पूर्व अध्यक्ष रही मनवीर कौर गिल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज पंचकूला के अध्यक्ष रहे रविंद्र रावल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के साथ-साथ कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा एडवोकेट राज सिंह चौहान चंद्रभान गर्ग पूर्व पार्षद सलीम दबकरी पूर्व पार्षद अक्षय दीप चौधरी पंकज वाल्मीकि रितेश कक्कड़ कुलदीप गर्ग ने भी टिकट की मांग की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दावेदारों में हुड्डा और शैलजा के नजदीकी में मेयर की टिकट मांग रहे हैं. ऐसे में हुड्डा और शैलजा के लिए मेयर के दावेदारों की वकालत करना मशक्कत का काम होगा चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल का नाम भी लिस्ट में चल रहा है. इसके अलावा दो बार की पूर्व पार्षद भावना गुप्ता के नाम पर भी चर्चा है पंचकूला में मेयर का उम्मीदवार चुनने में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन की हामी जरूरी है. मेयर पद पर चंद्र मोहन की पसंद को कमेटी अनदेखा नहीं कर सकती खुद चंद्र मोहन का कहना है कि मेयर का उम्मीदवार पार्टी का वफादार होना चाहिए. तो वहीं मेयर की टिकट के दावेदार पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रावल के लंच ने शहर में राजनीतिक गर्मी पैदा कर दी है रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अंबाला से वरुण मौलाना गत दिवस पंचकूला नगर निगम परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल के घर लंच पर पहुंचे थे. तो वही पंजाबी एकता मंच पंचकुला ने भी दीपेंद्र हुड्डा वरुण चौधरी से आग्रह किया कि पंचकूला में पंजाबी समुदाय की सबसे ज्यादा वोट है इसलिए रविंद्र रावल को मेयर की टिकट दी जाए
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 19, 2026 09:46:02
New Delhi, Delhi:उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया कुल मिलाकर आज 25 नई अटल कैंटीन की शुरुआत की है दिल्ली सरकार ने तो अब दिल्ली में कुल संख्या 75 के करीब हो गई है अटल कैंटीन की दिल्ली सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि कम दाम पर खाना दिया जाएगा ताकि कोई भी भूखा ना सोए तो अलग-अलग एरिया में हर उसे एरिया में जहां पर वंचित वर्ग ज्यादा है जेजे क्लस्टर के पास इस तरीके की कैंटीन खोली जा रहे हैं ताकि ₹5 में हर कोई भरपेट खाना खा सके थालीयां परोसी जाती है ₹5 में जिसमें रोटी चावल दाल सब्जी सब कुछ रहता है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top