Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड में कांग्रेस विभाजन पर बयानबाजी तेज, बीजेपी-समर्थक तंज कसते हैं
KCKumar Chandan
Nov 17, 2025 08:41:07
Ranchi, Jharkhand
पीएम मोदी ने बिहार चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए एक और विभाजन की बात कही थी इस पर झारखंड की राजनीति में भी आरोप प्रत्यारोप की बयानबाजी सुनाई देने लगा है। झारखंड बीजेपी नेता शिवपूजन पाठक ने कहा, कांग्रेस पार्टी को अगर चलना है तो वर्तमान नेतृत्व पर कांग्रेस नहीं चल सकती है। ये सत्ता उपयोग की पार्टी बन गई है। तुष्टिकरण भ्रष्टाचार और परिवारवाद की मिलावट हो गई है। निश्चित तौर पर कांग्रेस इस नेतृत्व के आधार पर नहीं चल सकती और विभाजित होगी कांग्रेस तभी फल फूल सकती है। झारखंड के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता राधा कृष्ण किशोर ने कहा अब पीएम ज्योतिषी का भी काम करने लगे हैं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा पीएम पहले भी कह रहे थे कांग्रेस मुक्त भारत होगा पर बीजेपी तो मुक्त के कगार पर पहुंच चुकी है, वो तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का आशीर्वाद है मोदी जी को । 400 पार का नारा दिया था 240 पर सिमट गए । उनके पास चुनाव आयोग है, सीबीआई है, ईडी है। सभी संवैधानिक संस्थाएं हैं। लेकर चल रहे हैं जिन्हें जनादेश के बजाय ज्ञानदेश पर भरोसा हो वो कुछ भी बोल सकते हैं क्योंकि उनमें अहंकार है। पीएम का अहंकार बोल रहा है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, कब किसका विभाजन होगा कहना मुश्किल है। एक चुनाव जीत कर वो भी तमाम तरह की धांधली और अनियमितता के आरोप लगते हुए चुनाव जीता है, अहंकार में नहीं आना चाहिए ,समय से बलवान कोई नहीं होता है।विभाजन किसका होगा, उन्हें अगर गुमान है तोड़ देंगे जैसा कि कई दलों को तोड़ा है, पैसे और पद के लालच पर तो देखते हैं, कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है और उसे तोड़ने का सपना पाला है तो कुछ विषय भविष्य के लिए छोड़ दें。
181
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
Nov 17, 2025 10:18:42
Lucknow, Uttar Pradesh:ट्रकों के ओवरलोडिंग और उनसे वसूली मामले में एसटीएफ की कार्रवाई पर एक नई बहस छिड़ गई है जहां एक तरफ एसटीएफ ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर मुकदमे दर्ज कराए हैं तो वहीं अधिकारियों ने परिवहन मंत्री से इस कार्रवाई पर शिकायत भी की है। लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन और पीटीओ के खिलाफ ओवरलोडिंग ट्रकों को पास कराने को लेकर हुई एफआईआर के बाद यहां पर तैनात रहे पुराने अफसर भी एसटीएफ की रडार पर है। पकड़े गए दलाल के पास से बरामद डायरी से परिवहन के कई अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है। ओवरलोडिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ होने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार दलाल अभिनव पांडेय के पास से बरामद तीन रजिस्टर में एसटीएफ को 14 साल का रिकॉर्ड मिला है। जिसमें विभाग को जाने वाली रकम, रूट चार्ट, तारीख और गाड़ियों के मालिक /चालक का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज है। लखनऊ से कानपुर, सीतापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर व हरदोई रूट से आने-जाने वाले ओवरलोडिंग वाले वाहनों की संख्या प्रतिदिन करीब 1500 है। एसटीएफ ने दर्ज मामले में एआरटीओ राजू बंसल, पीटीओ मनोज भारद्वाज समेत 9 को आरोपी बनाया है। गिरफ्तार आरोपी अभिनव के बयान के बाद पूर्व आरटीओ व तत्कालीन एआरटीओ समेत कई अन्य रडार पर हैं। हालांकि इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचत हुआ नजर आ रहा है। Wt - परिवहन विभाग दस्तर के सामने से वहीं इस मामले पर परिवहन मंत्री दया सिंह शंकर सिंह ने कहा कि हमने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि जीरो पॉइंट पर ही अधिकारियों को यह देखना चाहिए कि गाड़ियों की ओवरलोडिंग ना हो रही हो उसके बाद भी अगर यह हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों की जांच करके कार्यवाही की जाएगी लेकिन जिन अधिकारियों पर एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है वह मात्र किसी के कहने पर ही नहीं करना चाहिए उसकी भी जांच होगी तभी कार्रवाई होगी। विभाग में ओवरलोडिंग या वसूली का किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीटी - दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Nov 17, 2025 10:18:07
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में सशक्त फाउंडेशन द्वारा बड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कैंसर, हार्ट हेल्थ, योग और रोगों से बचाव पर जेल बंदियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम में अभिनेता राजीव खंडेलवाल और अभिनेत्री रितिका आनंद हुए शामिल डा. हरित चतुर्वेदी, चेयरमैन, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी एक्टर राजीव खंडेलवाल ने बंदियों को सकारात्मक सोच अपनाने और अपराध से दूर रहने की दी सलाह योग, ध्यान के महत्व पर रितिका आनंद ने किया प्रोत्साहित कारागार में बंदियों के लिए मशरूम, स्ट्राबेरी और पपीता उत्पादन पर रोजगारपरक प्रशिक्षण की शुरुआत राजीव खंडेलवाल ने प्रशिक्षण कार्यशाला का फीता काटकर किया उद्घाटन नेचर मोंक फाउंडेशन और एम्प इंडिया इंटरप्राइजेज का संयुक्त सहयोग अधीक्षक बृजेश कुमार ने कहा बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे कार्यक्रम में लगभग 250 बंदियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया बाइट -- राजीव खंडेलवाल (अभिनेता)
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Nov 17, 2025 10:17:33
:मेरठ में स्टंट बाजी का एक और मामला सामने आया है, जहां युवक गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट बाजी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक गाड़ियों की छत पर चढ़कर स्टंट कर रहे हैं, जबकि कुछ युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो परतापुर थाना क्षेत्र के सौलना गांव के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो की मदद से स्टंटबाजों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह मामला एक बार फिर से सड़क सुरक्षा की गंभीर समस्या को उजागर करता है। ऐसे स्टंटबाज न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 17, 2025 10:17:05
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 17/11/2025 बिग अपडेट संभल । विवादित जामा मस्जिद में ASI से अभद्रता , गाली गलौज के मामले के आरोपियों से मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने झाड़ा पल्ला। विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने बयान देकर ASI से अभद्रता के आरोपी हाफिज ,मोहम्मद कासिम को बताया बाहरी व्यक्ति । आरोपी नमाज की आड़ में जबरन मस्जिद में प्रवेश कर लोगो से करते है चंदा वसूली , आरोपियों से इंतजामिया कमेटी से कोई वास्ता नहीं । मामला सामने आने के बाद अब इंतजामिया कमेटी बाहरी लोगों पर रखेगी नजर बाइट ,जफर अली ,सदर ,विवादित जामा मस्जिद टॉपलाइन ..संभल में विवादित जामा मस्जिद मामले में बड़ी खबर सामने आई है ..पुलिस ने विवादित जामा मस्जिद के निरीक्षण के लिए पहुंची ASI की टीम को विवादित जामा मस्जिद के मुख्य गुंबद में प्रवेश न करने देने ,ASI के अधिकारयों से गाली गलौज कर विवाद की स्थिति पैदा करने के आरोप में विवादित जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ..पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है ..ASI ने विवादित जामा मस्जिद के निरीक्षण के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है । Vo बता दे .संभल की विवादित जामा मस्जिद केंद्रीय संरक्षित स्मारक है , हाईकोर्ट ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग , मेरठ मंडल को विवादित जामा मस्जिद के रख रखाव ,रंगाई पुताई,मरम्मत आदि के आदेश दिए है .लेकिन पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद विवादित जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के लोग जामा मस्जिद के विवादित ढांचे के सरंक्षण के कार्य में लगातार बाधा डालते आ रहे है .. विवादित जामा मस्जिद के निरीक्षण के लिए ASI की टीम को मस्जिद के अंदर प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा है , ASI के अधिकारीयों के साथ गाली गलौज कर विवाद पैदा करने की कोशिश की जाती है । 8 अक्टूवर को ASI की टीम के अधिकारी विवादित जामा मस्जिद के मुख्य गुम्बद के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के लोगों ने उन्हें मुख्य गुम्बद में प्रवेश नहीं करने दिया , टीम के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की गई ...इस घटना के बाद ASI ने संभल सदर कोतवाली में मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के दो लोगों हाफिज और मोहम्मद काशिफ के खिलाफ नामजद FIR कराई है ..FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 1 आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया .. पुलिस दूसरे आरोपी मोहम्मद काशिफ की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है .. बाइट ..कृष्ण विश्नोई एस पी संभल FIR कॉपी
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 17, 2025 10:16:41
Baghpat, Uttar Pradesh:क Kashmir के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। बागपत में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू–कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए, और इस मुद्दे पर प्रदेश की जनता गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद से देख रही है। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत और कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिशें करता रहा है, ऐसे में देश के भीतर आपसी मतभेदों को भुलाकर राष्ट्र को मज़बूत बनाना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। महबूबा मुफ़्ती के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए चौधरी ने कहा कि, महबूबा और उनकी पार्टी कश्मीर को लेकर खुद दुविधा में रहती है—कभी बीजेपी के पक्ष में तो कभी बीजेपी के खिलाफ बयान देती नज़र आती हैं। उपमुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि महबूबा मुफ़्ती यह स्पष्ट करें कि आख़िर कश्मीर के हालात कब पूरी तरह सामान्य थे। उन्होंने बड़गांव चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि महबूबा मुफ़्ती ने कई मौकों पर ऐसे कदम उठाए, जिनसे यह संदेश गया कि वे चुनावी राजनीति में कभी बीजेपी के विरोध में, तो कभी साथ में दिखाई देती हैं। सुरेंद्र चौधरी ने दोहराया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में कश्मीर में विकास और स्थिरता की दिशा में लगातार काम हो रहा है, और राज्य के दर्जे को लेकर फैसला सही समय पर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Nov 17, 2025 10:15:43
Deoghar, Jharkhand:देवघर के दुम्मा में शिक्षा के क्षेत्र को और मज़बूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जहां राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के नए कैंपस का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शिक्षाविद और जनप्रतिनिधि मौजूद थे शिलान्यास समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की कुंजी है। डीपीएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के खुलने से न सिर्फ देवघर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल भी मजबूत होगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर भविष्य के छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यह स्कूल दुम्मा क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा भरेगा। यह झारखंड का छठवां डीपीएस स्कूल है ।
0
comment0
Report
Nov 17, 2025 10:13:51
Mirzapur, Uttar Pradesh:चील्ह मिर्जापुर के पुरजागीर बाजार से शिवपुर होते हुए समोगरा तक सिक्स लेन रोड और सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य का सीमांकन का कार्य शिवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी दिल्ली ने किया प्रारंभ शिवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी दिल्ली के प्रतिनिधि बताया कि अभी सीमांकन कार्य किया जा रहा है दोनों तरफ जेसीबी के माध्यम से गड्ढे की खुदाई की जा रही है इसके बीच में सीमांकन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा जैसे हैं जेसीबी के माध्यम से सीमांकन का कार्य करते हुए कर्मचारी सारीपट्टी चेकसारी के पास पहुंचे वहां के किसानों ने इस सीमांकन कार्य को रोक दिया काम को रोकने वाले रामनाथ राजनाथ हंसराज संजय कुमार विजय कुमार मिश्री प्रजापति ने आरोप लगाया कि अभी तक हमारे खेत का मुआवजा शासन द्वारा नहीं दिया गया है और सीमांकन का कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 17, 2025 10:11:26
Noida, Uttar Pradesh:रोहाणी आचार्य के बयान के बाद कौशांबी में रमीज़ नेमत पर हत्या के आरोप बहस का विषय बनते हैं। बलरामपुर के समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिज़वान ज़ाहिर के दामाद रमीज़ नेमत पर प्रतापगढ़ के मोहम्मद शकील की हत्या का गंभीर आरोप है। शकील का शव रेलवे पटरियों के किनारे मिला था, तथा उसी क्षेत्र में उसकी कार भी पड़ी मिली। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने रमीज़ नेमत पर हत्या का आरोप लगाया, कहा गया कि पैसे के लेनदेन के कारण उसे बुलाकर मार दिया गया और शव को रोही में फेंक दिया गया। इस मामले को लेकर राजनीति गरम हो चुकी है और कौशांबी पुलिस से भी अपडेट मांगा गया है, जबकि एसपी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। मामला अभी जांच के مراحل में है और आगे की कार्रवाई की निगाहें पुलिस पर हैं।
0
comment0
Report
AGAyan Ghosal
Nov 17, 2025 10:10:03
Kolkata, West Bengal:মাত্র ৬৫০০ টাকার মাসিক বেতন এবং জরুরী পরিস্থিতিতে জীবন ঝুঁকির মধ্যে রেখে কাজ — কিন্তু এখনও কোনো সরকারি স্বীকৃতি বা স্থায়ীকরণের নিশ্চয়তা নেই। প্রায় ১৫ বছর ধরে দাবি পূরণের অপেক্ষায় থাকা পশ্চিম বর্ধমান জেলার প্রায় ১০০ জন First Tier Supervisor (FTS) শনিবার ভোরে হঠাৎ মুখ্যমন্ত্রীর কালীঘাটের বাড়ির সামনে ধর্নায় বসার প্রস্তুতি নেন। আন্দোলনকারীরা জানান, তাঁরা আগেই ধর্নার অনুমতির জন্য চিঠি দিয়েছিলেন। কিন্তু তার কোনো উত্তর পাওয়া যায়নি। ধর্নায় বসতে গেলে পুলিশ বাধা দেয় এবং পরে সকলকে কালীঘাট থানায় নিয়ে যাওয়া হয়। FTS কর্মীরা অভিযোগ করেন, বছরের পর বছর দাবি জানালেও তাঁদের অবস্থার পরিবর্তন হয়নি, তাই মুখ্যমন্ত্রীর নজর কাড়তেই এই প্রতিবাদ কর্মসূচি।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top