Back
झारखंड में शराब बंदी और जल परियोजनाओं पर केंद्र-राज्य विवाद तेज
KJKamran Jalili
Mar 14, 2026 12:35:37
Ranchi, Jharkhand
जयराम महतो
नागालैंड, अरुणाचल और मेघालय की तर्ज पर को-ऑपरेटिव की तर्ज पर कोयला का खनन करने पर विचार किया जाए
दिशोम गुरु और निर्मल महतो शराब का सेवन नहीं करते थे। इसलिए बिहार और महाराष्ट्र की तर्ज पर शराब बंदी की जाए
शराब पीकर युवाओं की मौत हो रही है
ऊर्जा के लिए कई महत्वपूर्ण सेक्टर हैं। गोड्डा में बिजली उत्पादन के लिए आस्ट्रेलिया से कोयला आता है और बिजली बांग्लादेश को दी जाती है। ऐसे में झारखंड का रोल क्या है। झारखंड अंधेरे में है
इस वित्तीय वर्ष में प्रत्येक पंचायत को 10-10 चापाकल दिया जाए
एक श्वेत पत्र जारी किया जाए जिसमें यह बताया जाए कि 191 मदों में केंद्र सरकार की ओर से कितना पैसा दिया गया
पानी व्यवसाय का रूप ले चुका है। पानी की समस्या का समाधान किया जाए
जादूगोड़ा में 45 प्रतिशत महिलाएं मां नहीं बन पा रही है। यह बात रहा है कि हम जनता की समस्याओं के प्रति कितना सजग है
केंद्र सरकार की ओर से झारखंड के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार। मतभेद होना चाहिए, मनभेद नहीं। केंद्र के पास 6000 करोड़ रुपये बकाया : चुन्ना सिंह
बजट में घर-घर शुद्ध पेयजल पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है
मधुपुर और देवघर और जामताड़ा के दो-तीन प्रखंडों में पानी पहुंचाया जा सकता है
मेरे क्षेत्र में 64 पंचायत हैं। छूट गए पंचायतों को भी नल-जल योजना से जोड़ा जाए
मधुपुर जेल को पूर्ण जेल का दर्जा दिया जाए
सरकार का लक्ष्य, खनिज आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके
बाबूलाल मरांडी
जल संसाधन, गृह कारा जैसे विभाग सीएम के पास, लेकिन वे सदन में नहीं है
जल जीवन मिशन से लोगों को शुद्ध जल मिले
जब राज्य में हेमंत सरकार बनी, एक चौथाई गांव में भी शुद्ध जल नहीं पहुंच सका
2028 तक इस योजना को नल से घर तक पहुंचाया जाए
राज्य में कई डैम है। इससे सिंचाई, पीने का पानी और कल-कारखानों को पानी मिल सके
हमारी सरकार थी तो मैथन डैम से धनबाद को पानी दिया गया
उमाकांत रजक
भारत सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत झारखंड को कितना पैसा दिया
नवीन जायसवाल ने कहा 19 हजार करोड़ रुपये
बाबूलाल - यह प्रश्न मंत्री जी को पूछना चाहिए
रांची में घोटाला हुआ 23 करोड़ रुपये का। इस मामले में संतोष कुमार जेल गया। 9000 करोड़ से अधिक पैसे मिले
उत्पाद विभाग रोजगार देने वाला विभाग। आपाधापी में वेकैंसी निकली गई। दौड़ में 15 बच्चे मर गए। विभाग में घोटाला हुआ। फिर भी सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। acb ने अब तक चार्जशीट जमा नहीं किया। अब पुलिस विभाग और एसीबी लूट रही है
कमीशन बेसिस पर आदिवासी युवकों को रखा जा रहा है
यदि आप शराब को बंद करेंगे तो मैं पहला व्यक्ति आपको समर्थन करूंगा。
मणिपुर के बाद हत्या के मामले में दूसरा स्थान है झारखंड का
12 महीने में एक्सटॉर्शन को लेकर आतंक फैला हुआ हुआ है
पुलिस के पास तंत्र है। पाकिस्तान में बैठकर झारखंड में गुंडागर्दी नहीं कर सकते
2025-26 के बजट में 4-G सेल जैमर जेल में लगाने का प्रावधान, फिर भी अब तक कोई पहल नहीं हुई
वित्त विभाग में पिछले 09 साल से 735 करोड़ का हिसाब नहीं。
बालू की चोरी किसी से छिपी नहीं, 10000 आयरन और भिवप्रतिदिन निकल रहा है
कोई दरोगा इन क्षेत्रों में रोक नहीं लगा रहे
ऊर्जा विभाग केंद्र सरकार के प्लांटों से बिजली मिल रही। 160 करोड़ का हिसाब नहीं मिल रहा। 23 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का केस
केंद्र सरकार से सहयोग मिलेगा, लेकिन लूटने के लिए नहीं। केंद्र सरकार से पैसा लाकर हम देंगे
वासुकीनाथ जलापूर्ति योजना के लिए तीन नदियों से पानी आता है
1999 में बाढ़ आने के कारण जलापूर्ति योजना बाधित हो गया था
आज की स्थिति, नौ साल से काम अधूरा। 06 बोरिंग में से 02 खराब हैं। वहां जलापूर्ति के लिए एक चेक डैम बना दिया जाए
जरमुंडी प्रखंड के चारों ओर एक पावर सब स्टेशन की जरूरत है
राजेश कच्छप
200 यूनिट बिजली फ्री किया इस सरकार ने
एक्सीडेंट होता था तो सड़क जाम होता था। अब चार लाख रुपये का मुआवजा
साप काटने से मौत होने, वज्रपात से मृत्यु पर भी मुआवजा
गांव के अंतिम घर तक बिजली मुहैया कराया
नवीन जायसवाल
जब से स्मार्ट मीटर लगा है, मेरा बिजली कट जाता है。
राजेश कच्छप
केंद्रीय कारा में भोजन में सुधार, स्नान करने की व्यवस्था की जा रही है
80 करोड़ जनता को हर माह 5 किलो अनाज मिल रहा। यह सौभाग्य है या दुर्भाग्य। रसोई गैस नहीं मिल रहा है。
योगेंद्र प्रसाद, मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
कटौती प्रस्ताव वापस नहीं लिए तो चापाकल भी नहीं मिलेगा
नल-जल योजना का कुल बजट 24365 करोड़
केन्द्रांश व राज्यांश 50:50
केन्द्र से मिला 5987 करोड़
राज्यांश 7385 करोड़
6270 करोड़ रुपये केन्द्रांश का बकाया
केन्द्रांश का बकाया अब तक नहीं मिला
लूट हुआ है, तो भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मियों को कठोर दंड दिया जाएगा
उत्पाद विभाग
25 सैलून में 2001-02 से 2018-19 तक 8124 करोड़
2019 से अब तक 16225 करोड़ राजस्व
चार्जशीट अब तक एसीबी ने सबमिट नहीं किया : बाबूलाल
अगर गड़बड़ियां होती तो इतना राजस्व नहीं मिलता
मैं मानता हूं कि चार्जशीट जमा नहीं हुआ तो आरोपियों को बेल मिल गया।
राधा कृष्ण
केनरा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा पैसा की जानकारी बिजली विभाग को भी नहीं
पर्यटन विभाग निगम की ओर से किसी प्रकार का फिक्स डिपॉजिट किया ही नहीं
वित्त विभाग के 10 हजार कार्ड रुपये बाबूलाल जब सीएम थे तब से दिए गए थे। इसमें धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में अब तक कोइ कार्रवाई नहीं हुई है。
मैं 2001-02 से 2022-23 के बीच बिजली विभाग को मिली 10 हजार करोड़ रुपये का जांच करुंगा
चालू वित्तीय वर्ष में रेवेन्यू की स्थिति बताने का निर्देश दिया गया है
81 प्रतिशत राजस्व संग्रह हुआ है, 90 से 95 प्रतिशत राजस्व संग्रह करेंगे।。
केंद्र से कल तक 13 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार से झारखंड को नहीं मिला। नवीन जी जो सच्चाई है, उसे स्वीकार करना होगा。
22 साल में जो भी गड़बड़ी हुई, उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कीजिए - बाबूलाल
हम आपको सहयोग करेंगे आप काम तो कीजिए : बाबूलाल
केंद्र सरकार जान बूझकर झारखंड को पैसा नहीं दे रही, क्योंकि यहां उनकी सरकार नहीं है : राधाकृष्ण
पानी के लिए ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ MOU किया जाएगा। बहुत बड़ी योजना बनाई जाएगी
नेता प्रतिपक्ष केंद्र सरकार से दो लाख करोड़ रुपये बकाया दिलाएंगे तो हम शराब बंदी पर विचार करेंगे : योगेंद्र प्रसाद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 14, 2026 13:52:400
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 14, 2026 13:51:080
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 14, 2026 13:50:340
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 14, 2026 13:50:190
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 14, 2026 13:50:010
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 14, 2026 13:49:4034
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 14, 2026 13:49:1623
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 14, 2026 13:49:0451
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 14, 2026 13:48:4469
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 14, 2026 13:48:3054
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 14, 2026 13:48:1588
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 14, 2026 13:47:5683
Report
42
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 13:47:3642
Report
82
Report