Back
चटकपुर के बिपुल गुप्ता ने 103वीं रैंक के साथ IAS बनकर इतिहास रचा
SGSANJEEV GIRI
Mar 06, 2026 14:05:51
Latehar, Jharkhand
एंकर : - लातेहार बिपुल गुप्ता ने रचा इतिहास यूपीएससी में 103वीं रैंक के साथ बने आइएएस, चटकपुर में दीवाली जैसा माहौल प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है । प्रखंड अंतर्गत छोटे से गांव चटकपुर के होनहार पुत्र बिपुल गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के ताजा परिणाम में बिपुल गुप्ता ने देशभर में 103वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। जैसे ही सफलता की खबर गांव पहुंची, चटकपुर और आसपास के इलाकों में लोगों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास की मिसाल बिपुल गुप्ता की सफलता का सफर संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास की प्रेरक कहानी है। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने अपने आईएएस बनने के सपने को साकार किया। पिछले वर्ष भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन 368वीं रैंक आने के कारण वे आईएएस सेवा से कुछ अंकों से चूक गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी। उसी वर्ष उन्होंने भारतीय वन सेवा की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में वे वन सेवा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से सीधे समाज और लोगों की सेवा करना था। इसी संकल्प और मेहनत के बल पर उन्होंने पुनः यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार 103वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को साकार कर दिखाया । बिपुल गुप्ता एक शिक्षित और अनुशासित परिवार से आते हैं, जिन्होंने उनकी सफलता की मजबूत नींव रखी। उनके पिता पवन कुमार गुप्ता एक इंजीनियर हैं और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (विजाग) स्थित एक औद्योगिक प्लांट में कार्यरत हैं। उनकी माता डॉ. दीपा गुप्ता एक प्रोफेसर होने के साथ-साथ प्रतिष्ठित कवयित्री भी हैं। छोटा बीपीसीएल मे कार्यरत है। बिपुल ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा और 10वीं-12वीं की पढ़ाई विशाखापत्तनम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मद्रास (चेन्नई) से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उनके छोटे भाई भी वर्तमान में चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बिपुल की सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव चटकपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके दादा जयप्रकाश गुप्ता और दादी यशोदा देवी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजन लक्ष्मी प्रसाद, संदीप गुप्ता, शत्रुध्न प्रसाद और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। बिपुल के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि छोटे गांवों के बच्चों में भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की क्षमता होती है। बिपुल गुप्ता की यह उपलब्धि लातेहार जिले समेत पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। चटकपुर के इस होनहार बेटे ने आज न केवल अपने गांव और जिले का, बल्कि पूरे राज्य का नाम देशभर में रोशन कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report