Back
हरियाणा का 2026-27 बजट: समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम, बडौली ने किया उद्घोष
JRJAIDEEP RATHEE
Mar 03, 2026 14:04:07
Sonipat, Haryana
सोनीपत न्यूज
जन जन की आकांक्षाओं को पूरा करता हरियाणा का ऐतिहासिक बजट: मोहालाल बडोली
हरियाणा का बजट समृद्ध, सुखद और सम्पन्न प्रदेश के सपने को साकार करेगा: मोहनलाल बडौली
हरियाणा सरकार के 2026-27 के बजट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सोनीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम है। यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के sashaktikaran के साथ अढोसंरचना को मजबूती देगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर विकास, सुशासन और ग़रीब कल्याण के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है,मोदी सरकार की उसी सोच को साकार करते हुए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में यह बजट तैयार किया है। यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प में हरियाणा की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करेगा। 2 लाख 23 हजार 658.17 करोड़ रुपए का जो वार्षिक बजट पेश किया गया वह समस्त हरियाणावासियों के लिए होली के पवित्र त्योहार पर तोहफ़े के समान हैं। सरकार ने इस वित्त वर्ष में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने, महिलाओं के नाम वाहन खरीदने में एक फीसद की छूट, प्रदेश में सात नए महिला थाने बनाने, गुरुग्राम में नारी मंडपम की स्थापना व छात्राओं के लिए बसों की संख्या दोगुनी करने के प्रावधान किए गए। बजट में युवाओं और किसानों के लिए भी कई विशेष प्रावधान किए गए। साथ ही शिक्षा, कृषि तथा बुनियादी ढांचा के विकास पर खास ध्यान रखा गया है। बजट में 29 हजार 266.62 करोड़ रुपए खाद्य अदायगी राशि के रूप में रखे गए हैं। इसके अलावा पेंशन के लिए 17 हजार 430 करोड़ रुपए आरक्षित रखे गए हैं। मुख्यमंत्री सैनी जी ने 13 बजट पूर्व बैठकों के माध्यम से कुल 2,199 सुझाव तथा कृत्रिम मेधा चैटबॉट से 12 हजार 400 सुझाव प्राप्त किए। इनमें से पांच हजार सुझावों को इस महत्वपूर्ण बजट में शामिल किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर आंगे बढ़ते हुए कीर्तिमान स्थापित करते हुए हरियाणा का यह बजट समृद्ध, सुखद और सम्पन्न प्रदेश के सपने को साकार करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जिस गति से विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना रहा है, उसी संकल्प और उसी प्रेरणा के साथ हरियाणा भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowMar 03, 2026 15:30:150
Report
0
Report
0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 03, 2026 15:17:120
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 03, 2026 15:17:030
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 03, 2026 15:16:430
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 03, 2026 15:16:260
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 03, 2026 15:16:150
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 15:15:570
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 03, 2026 15:15:270
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 15:15:140
Report
0
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 03, 2026 15:02:320
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 03, 2026 15:02:040
Report
