Back
नूंह के फिरोजपुर झिरका में अवैध पत्थर खनन पर पुलिस का बड़ा अभियान
AMANIL MOHANIA
Mar 16, 2026 13:35:25
Nalhar, Haryana
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अरावली पर्वत श्रृंखला में चल रही पत्थर चोरी गतिविधियों पर नूंह पुलिस ने कार्रवाई की है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस और एवीटी स्टाफ ने संयुक्त अभियान चलाकर गांव गुजर नंगला और शेखपुर की अरावली पहाड़ियों में बने अवैध रास्तों को जेसीबी मशीन की मदद से काटकर बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले ड्रोन उड़ाकर पहाड़ियों में संभावित पत्थर चोरी की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि पत्थर चोरी करने के लिए कुछ लोगों ने पहाड़ियों में अवैध रास्ते बना रखे थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से इन रास्तों को काटकर गहरी खाई बना दी, ताकि भविष्य में इन रास्तों का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए न किया जा सके। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग चोरी-छिपे शेखपुर और गुजरनंगला की अरावली पहाड़ियों से पत्थर चोरी कर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस ने साफ कहा है कि इलाके में अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSharad Tak
FollowMar 16, 2026 14:47:410
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 16, 2026 14:47:250
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 16, 2026 14:46:560
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 16, 2026 14:46:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 16, 2026 14:46:210
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 16, 2026 14:46:000
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 16, 2026 14:45:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 14:45:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 14:45:130
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 16, 2026 14:37:23238
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 16, 2026 14:36:50283
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 16, 2026 14:36:34352
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 16, 2026 14:36:22296
Report
VRVikash Raut
FollowMar 16, 2026 14:36:04129
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 16, 2026 14:35:53392
Report