Back
करनाल दौरे पर खट्टर: मित्रता से देश का स्वाभिमान, गैस संकट पर विपक्ष को संदेश
KSKAMARJEET SINGH
Mar 15, 2026 06:34:35
Bassi Akbarpur, Haryana
लोकेशन करनाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल अपने स्वाभिमान के लिए जो देश दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं उनके साथ खड़े होते हैं हम, देश में नहीं है गैस की कमी, राज्यसभा चुनाव में अंतरात्मा की आवाज सुनकर करें मतदान - मनोहर लाल खट्टर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर 2 दिन के लिए करनाल दौरे पर है उन्होंने कहा कि मैं महीने में एक दो दिन करनाल के लोगों के बीच में रहता हूं और उनकी समस्या सुनता हूं और लोकसभा में किया जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करता हूं। आज भी मैं यहां पर पहुंचा हुआ हूं यहां के लोगों की समस्या सुन रहा हूं।
ईरान इसराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध पर जब उनसे सवाल किया गया कि ईरान ने कहा कि भारत हमारा मित्र देश है और उन्होंने भारत के जहाज को जाने की अनुमति दे दी है तो इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम अपनी ओर से हर देश के लिए मित्रता का हाथ बढ़ाते हैं । अगर सामने वाला कोई हाथ बढ़ाया तो हम भी अपना हाथ आगे बढ़ाकर उसका साथ देते हैं। अगर सामने से कोई दरकिनार रहता है तो हमें उसकी कोई चिंता नहीं रहती है। हम हर एक के दोस्त हैं मित्र हैं चाहे वह ईरान हो, यूक्रेन हो, रूस हो चीन हो , कनाडा हो या अमेरिका हो । हमारी तरफ से हम मित्रता का हाथ हमेशा आगे बढ़ते हैं। अपने देश के स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए यह सभी काम करते हैं। हमारे देश का किसी भी प्रकार से इन कामों में अहित न हो इन सभी को ध्यान में रखें हम मित्रता रखते हैं।
एलपीजी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है इस पर उन्होंने कहा कि कम से कम विपक्ष को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस चीज के लिए सरकार के हाथ में वह काम नहीं होता क्योंकि यह इंटरनेशनल मुद्दा है उनको सरकार के साथ खड़े होना चाहिए इस प्रकार से उनको बात नहीं करनी चाहिए। इस मुद्दे पर लोगों को भड़काना उचित नहीं है। अगर यह संकट आया है तो सभी को मिलकर इसका हल करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर एलपीजी की बात है तो दो बड़े जहाज जो फंसे हुए थे वहां से निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ रहे हैं और ईंधन से इलेक्ट्रिकल पर लोग शिफ्ट हो रहे हैं। ई कुकिंग पर भी आजकल बहुत लोग आ रहे हैं। उसकी आपूर्ति करने के लिए हम यह सब कर रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर जब उनसे सवाल किया गया कि कांग्रेस ने अपने विधायक दूसरे राज्य में भेज दिए हैं उसने कहा कि चुनाव को लेकर हमने सभी से वोट करने की अपील की है । जैसा उन को लगेगा वह सब है काम करेंगे। अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही वोट करेंगे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 07:31:170
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 07:30:450
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 15, 2026 07:30:220
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 15, 2026 07:22:2996
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 07:22:0798
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowMar 15, 2026 07:21:5429
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 15, 2026 07:21:3135
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 15, 2026 07:21:2265
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 15, 2026 07:21:1468
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 15, 2026 07:20:5465
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 15, 2026 07:20:3331
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 15, 2026 07:20:2087
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 15, 2026 07:20:0245
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 15, 2026 07:19:51147
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 15, 2026 07:19:19155
Report