Back
केंद्र सरकार के विरुद्ध किसान-मजदूरों की दिल्ली में 24 मार्च रैली का आह्वान
ASAkhilesh Sharma
Mar 15, 2026 07:19:51
Dungarpur, Rajasthan
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की नेता ओर पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार देश के संसाधनों का उपयोग जनता के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हित में कर रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण देश के प्राकृतिक संसाधन निजी कंपनियों को सौंपे जा रहे हैं और आम जनता, विशेषकर आदिवासी, किसान और मजदूरों के अधिकार कमजोर किए जा रहे हैं.
करात ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां अडानी और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों की अनदेखी कर बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. साथ ही कई कानूनों और नियमों में बदलाव कर संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है.
वृंदा करात ने कहा कि मजदूरों और गरीबों के हित में बनाए गए रोजगार गारंटी कानून को भी लगातार कमजोर किया गया है और बजट में कटौती कर उसे लगभग समाप्त करने की स्थिति में ला दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के निर्णय संसद की संसदीय प्रक्रियाओं और संसदीय स्थायी समिति से पर्याप्त चर्चा के बिना लिए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि देश में किसान, मजदूर और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए वामपंथी दल संघर्ष को तेज कर रहे हैं. इसी क्रम में 24 मार्च को दिल्ली में देशभर के किसान और मजदूरों की एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी.
इस दौरान सांसद अमराराम ने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों में जनाक्रोश और जनसंघर्ष जत्था यात्रा चल रही है, जो विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए डूंगरपुर पहुंची है. यह जत्था तीन दिनों तक आदिवासी क्षेत्रों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगा और समाधान के लिए आंदोलन को मजबूत करेगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:18:00Noida, Uttar Pradesh:खुश रहने के लिए महंगी गाड़ियां नहीं बस पुराने यार और एक साइकिल ही काफी है.
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 15, 2026 08:17:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 15, 2026 08:17:410
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:17:33Noida, Uttar Pradesh:PILIBHIT JUNGLE SAFARI
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 15, 2026 08:17:240
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 15, 2026 08:17:160
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 15, 2026 08:17:040
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 15, 2026 08:16:510
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 15, 2026 08:16:390
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 15, 2026 08:16:160
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 15, 2026 08:16:000
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 15, 2026 08:15:540
Report
1
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 15, 2026 08:15:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 15, 2026 08:15:110
Report