Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भदराव में Tilligarh रिज़ॉर्ट के पास स्वास्थ्य क्लब का उद्घाटन
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 15, 2026 07:21:31
Forest Block,
Bhaderwah: The Bhaderwah Development Authority (BDA) inaugurated a much-awaited Health Club and Fitness Facility at the famous Tilligarh Resort in Bhaderwah, providing a new attraction for tourists and fitness enthusiasts visiting the scenic destination. The facility was formally inaugurated by CEO BDA Sanjeev Sharma in the presence of ASP Bhaderwah Vinod Sharma, SDPO Naveed Shoket Qazi, Publicity Officer and MO AYUSH Dr Iftikhar Malik, Educationist Arif Rana, YAC President Naseer Mehboob and others. Speaking on the occasion, CEO BDA Sanjeev Sharma said that the initiative aims to enhance tourism infrastructure in Bhaderwah and provide modern fitness facilities to visitors as well as locals. He added that the development of such amenities will further strengthen Bhaderwah’s image as an emerging year-round tourist destination. Officials said the newly established health club is equipped with modern gym and fitness equipment and will benefit tourists staying at Tilligarh Resort along with residents of the surrounding areas. ASP Bhaderwah Vinod Sharma appreciated the tourism department and BDA for such a wonderful initiative as it will be a great platform in diverting the youths towards fitness and Healthy lifestyle. Local residents and visitors welcomed the initiative and expressed hope that more such facilities will be developed in Bhaderwah to promote tourism and healthy lifestyles.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AJAvinash Jagnawat
Mar 15, 2026 08:17:41
Udaipur, Rajasthan:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज उदयपुर पहुंचे। जहां महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए।योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश से विमान से एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका एयरपोर्ट पर भाजपा के मंत्री विधायकों और पदाधिकारीयो ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मंत्री हेमंत मीणा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप भील ,सलूंबर विधायक शांता मीणा, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित कई भाजपा के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे । एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ में रवाना हुए जहां पर जोहर मेले में शिरकत कर रहे हैं ।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 15, 2026 08:17:16
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर में चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन सामने आया है। मध्यप्रदेश के मैहर में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जी हां, मैहर SDM द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि नवरात्रि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं, ऐसे में धार्मिक भावनाओं, शांति व्यवस्था और नगर की गरिमा को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया गया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। यानि अब पूरे नगरपालिक क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान मांसाहार के कारोबार पर पूरी तरह ब्रेक लगा रहेगा। अगर किसी ने इस आदेश का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार नियम तोड़ने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अब इस फैसले के बाद मैहर में हलचल तेज हो गई है। श्रद्धालु इस कदम को धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं मांसाहार कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी साफ नजर आ रही है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 15, 2026 08:17:04
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा मे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक ट्रक की चपेट मे आने से दो किशोरों की मौक़े पर ही मौत हो गईं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटो सड़क जाम कर ट्रक चालक को बंधक बना लिया, घंटो हंगामा करते रहें, काफी देर बाद मौक़े पर स्थानीय थाना की पुलिस मौक़े पर पहुँच कर लोगों को समझाने का प्रयास मे जुट गईं, घटना के बारे मे बताया ह रहा है कि सुंदरनगर से पोटका जाने वाली सड़क पर कुदादा के पास बाइक सवार दो किशोर को ट्रक ने अपनी चपेट मे ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गईं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटो सड़क को जाम कर हंगामा किया, पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ, स्थानीय लोग उचित मुआवजा की मांग कर रहें थे, मामला शांत करवा कर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गईं है, हादसा के बाद टाटा हाता मुख्यसड़क घंटो जाम रहा, जिससे दोनों ओर काफी दूर तक गाड़ियों की लाइन लग गईं थी।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 15, 2026 08:16:51
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिला अस्पताल के पीछे नाली के अंदर एक 6 से 7 महीने के बालक का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू करती है दरअसल रोज की तरह सफाई कर्मी सुबह जिला अस्पताल के पीछे नाली की सफाई कर रहा था तभी अचानक उसकी नजर एक 6 से 7 माह के भ्रूण पर पड़ी जो की नली में तैर रहा था जिसके बाद सफाई कर्मी ने भ्रूण को बाहर निकाला और इसकी सूचना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को दी सूचना मिलते ही मौके पर जिला अस्पताल के कर्मचारी और अधिकारी पहुंचे और सिटी कोतवाली पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर जिला अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर से पूछताछ की इतना ही नहीं आसपास के इलाकों में हुई डिलीवरी की भी जानकारी ली जा है तो वही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 15, 2026 08:16:39
Ratlam, Madhya Pradesh:टॉर्चर वाले मौसम की अब शुरुआत हो चुकी है। गर्मी ने सिर्फ दस्तक ही नहीं दी, बल्कि मार्च में ही हाई टेम्परेचर के साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और तपन से दोपहर के समय सड़कों पर ट्रैफिक कम होता दिखाई दे रहा है। घरों में जहां एसी और कूलर की शुरुआत हो गई है, वहीं बाहर लोग गन्ने के रस और ठंडे पेय से राहत लेते नजर आ रहे हैं। बाजारों में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। मिट्टी के मटकों और पारंपरिक बर्तनों की खरीदारी शुरू हो गई है। अलग-अलग डिजाइन के मटके दुकानों पर सज गए हैं और लोग ठंडा पानी रखने के लिए इन्हें खरीद रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर निकलने वाले लोग भी गर्मी से बचाव के जतन करते नजर आ रहे हैं। चेहरे पर गमछा और आंखों पर चश्मा अब फैशन नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। रतलाम में मार्च में ही तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है। ऐसे में अगर यही हाल रहा, तो अप्रैल में ही लोगों के मुंह से उफ… ये गर्मी सुनाई देने लगेगा।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 15, 2026 08:16:16
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध की खबरों के बीच लोगों में गैस आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी आशंका के चलते लोग पहले से ही गैस सिलेंडर भरवाने और स्टॉक करने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिनों से शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखी जा रही है। झरिया शहर के चौधरी गैस एजेंसी, देविका गैस एजेंसी के प्रांगण में अचानक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर को लेकर क्षेत्र में फैली अफवाह के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए और सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़े हो गए है। अचानक बढ़ी भीड़ से गैस एजेंसी के कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एजेंसी परिसर में लोगों की भीड़ लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस एजेंसी के प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस दी जा रही है। किसी तरह की कमी नहीं है, लेकिन क्षेत्र में फैली अफवाह के कारण लोग एक साथ एजेंसी पहुंच गए।जिससे भीड़ की स्थिति बन गई। वही गैस लेने पहुंचे कई लोगों ने बताया कि इलाके में यह चर्चा फैल गई है कि कुछ दिनों बाद गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा। इसी आशंका के चलते वे लोग पहले ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 15, 2026 08:15:54
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव सुनसान इलाके में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान सतीश कौशिक के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस ने बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है, ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और सुराग जुटाए जा सकें। वीडियो में पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें संबलपुरी गांव में शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा。
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 08:15:52
1
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 15, 2026 08:15:11
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, विद्युत कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत का मामला, JE माहिर अली सस्पेंड, SSO रूपेश साहू पर दर्ज हुआ मुकदमा, गुल्लाबीर इलाके में संविदा कर्मचारी लाइन मैन दीप नारायण मौर्या की अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने से चली गयी थी जान, दीप नारायण की मौत से भड़के परिजनों सहित इलाकाई लोगों ने DM चौराहे पर जाम लगाकर कर रहे थे दोषियों पर कार्रवाई की थी मांग, कई थानों की पुलिस फोर्स को संभालनी पड़ी कमान, प्रदर्शनकरियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खुलवाया था जाम, महिलाओं की भी हुई जमकर पिटाई, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पुलिसिया क़हर का वीडियो, थाना दरगाह इलाके का मामला, SDO मुकेश कुमार की तहरीर पर SSO पर दरगाह थाने पर दर्ज हुआ मुकदमा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top