Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hisar125001
हिसार में एलपीजी गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन
SNShashi Nair
Mar 14, 2026 07:17:14
Hisar, Haryana
हिसार में आज कांग्रेस ने एलपीजी गैस की लंबी लाइनों और कमर्शियल गैस की आपूर्ति बहाल करने के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार भले ही कितने ही आश्वासन दे रही हो, लेकिन आज आम आदमी एलपीजी गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़ा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगदास गर्ग ने सरकार से कमर्शियल गैस की आपूर्ति बहाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर आपूर्ति नहीं मिली तो व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि फिलहाल शादियों का सीजन है और बहुत सी व्यापारिक संस्थाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बजरंगदास गर्ग ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा, लोकसभा और सड़कों पर एलपीजी की किल्लत और दाम बढ़ाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Mar 14, 2026 09:33:05
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अरनोद रोड स्थित बाईपास के समीप विकसित की जा रही एक नई कॉलोनी में किए गए अवैध कब्जों पर नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 0.66 हेक्टेयर क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट के पिल्लरों और सीसी से किए गए निर्माण को जेसीबी की मदद से توड़ दिया। कार्रवाई के दौरान परिषद अधिकारियों ने बगीचे के पास बने एक मकान के मालिक को भी नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय सीमा में स्वयं अपने निर्माण को हटा ले, अन्यथा परिषद द्वारा उसे भी ध्वस्त कर दिया जाएगा। जानकरी के अनुसार इसी क्षेत्र में पहले भी ईंट के भट्टे के पास फर्नीचर का काम करने वाले एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा कर उसे किराए पर दे रखा था। परिषद की टीम ने उसे भी स्थान खाली करने की हिदायत दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह अतिक्रमण चंदू मीणा के नाम से किया गया था। वहीं फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति ने बताया कि उसने करीब छह महीने पहले यह जगह किराए पर ली थी। उसका कहना है कि चंदू मीणा ने उसे भरोसा दिलाया था कि यहां से उसे कोई नहीं हटाएगा। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोग मौके से अपना सामान हटाते हुए नजर आए। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 14, 2026 09:32:53
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना: विधायक आवास पर होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन. सैकड़ों गांवों से उमड़ा जनसैलाब, कलाकारों ने होली के गीतों की प्रस्तुति. डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने जन सेवा केंद्र पर होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीडवाना के कोने-कोने से आए ग्रामीणों ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। स्नेह मिलन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से ग्रामीण और समर्थक सुबह से ही जुटना शुरू हो गए। ग्रामीणों ने विधायक यूनुस खान का साफा पहनाकर और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधायक ने भी क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर सभी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिस पर ग्रामीण झूमते नजर आए। चंग की थाप और फाल्गुनी गीतों के बीच क्षेत्र की लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। विधायक यूनुस खान ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा और प्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा, यह स्नेह मिलन डीडवाना की जनता का अपना कार्यक्रम है। राजनीति से ऊपर उठकर हम सभी का लक्ष्य डीडवाना में आपसी सौहार्द और स्नेह को बनाए रखना है, ताकि हमारा क्षेत्र विकास की राह पर एकता के साथ आगे बढ़ सके। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और भारी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रही।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 14, 2026 09:32:30
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर RPF जवान अशोक लील का ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में निधन हो गया। आज उनकी पार्थिव देह दिल्ली से सड़क मार्ग से पुलिस थाना थोई लाई गई, जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जवान की पार्थिव देह को फूल मालाओं और तिरंगे से सजे वाहन में रखा गया। इसके बाद पुलिस थाना थोई से उनके सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई, जो उनके पैतृक गांव लीला की ढाणी तक पहुंची। इस दौरान पूरे रास्ते में लोगों ने “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमर रहें” के नारे लगाते हुए जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जैसे ही पार्थिव देह घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान अशोक लील का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके छोटे बेटे ने पुष्प चक्र अर्पित कर पिता को श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार लील असम के गुवाहाटी में आरपीएफ में तैनात थे। वे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे विमान से दिल्ली पहुंची, जिसके बाद शनिवार सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से पुलिस थाना थोई लाई गई। अंतिम संस्कार के दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, युवा नेता दुर्गा सिंह खर्रा, थोई थाने से एएसआई मोहनलाल, भाजपा नेता श्याम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत्येष्टि के बाद जवान के पिता प्रहलाद लील को तिरंगा सौंपा गया। इस भावुक क्षण को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। पूरे क्षेत्र ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
0
comment0
Report
SKSudarshan Khillare
Mar 14, 2026 09:32:10
Yeola, Maharashtra:अमेरिका-इराण-इराक युद्धाच्या पार्श्वभूमीवर निर्माण झालेल्या इंधन टंचाईची झळ आता थेट समाजातील दुर्बल घटकांना बसू लागली आहे. नाशिक जिल्ह्यातील येवला तालुक्यातील शिरसगाव येथील सेंगऋषी वृद्धाश्रमात गैस पुरवठा बंद झाल्यामुळे 35 निराधार वृद्ध आणि 5 लहान मुलांच्या अन्नाचा प्रश्न निर्माण झाला आहे. पाहूया खास रिपोर्ट. शिरसगाव येथील सेंगऋषी वृद्धाश्रमात आंतरराष्ट्रीय परिस्थितीमुळे देशात LPG गॅसचा तुटवडा निर्माण झाला असून त्याचा थेट परिणाम या आश्रमावर झाला आहे. या आश्रमात एकूण 35 निराधार वृद्धांसह 5 लहान निराधार मुले राहतात. गेल्या दोन दिवसांत आश्रमाला गॅसचा पुरवठा बंद झाल्याने स्वयंपाक करण्याची अडचण निर्माण झाली आहे. त्यामुळे अन्न-पाण्याचा प्रश्न उभा राहिला आहे. परिस्थितीची गंभीरता लक्षात घेऊन आश्रमाचे संचालक नवनाथ जराड यांनी पर्याय म्हणून चुलीवर स्वयंपाक सुरू केला आहे. मात्र चुलीवर स्वयंपाक करताना धूर मोठ्या प्रमाणात होतोय ज्यामुळे वृद्धांना व लहान मुलांना त्रास झाला आहे. प्रशासनाने आणि समाजातील दानशूर व्यक्तींनी तातडीने मदतीसाठी पुढे येण्याची गरज व्यक्त केली जात आहे. अन्यथा निराधार वृद्ध आणि लहान मुलांसमोर अन्नाचा गंभीर प्रश्न निर्माण होण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. रिपोर्टर सुदर्शन खिल्लारे, प्रतिनिधी येवला
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 14, 2026 09:30:47
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सांसद ढुलू महतo एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक रैली नहीं बल्कि जमीन विवाद है. बाघमारा के दरिदा मोजा से लेकर भूली तक, रैयतों ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जहां एक ओर ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं सांसद ने इन तमाम आरोपों को विरोधियों की सोची-समझी साजिश करार दिया है. विवाद की पहली कड़ी बाघमारा के दरिदा मोजा से जुड़ी है. यहाँ के रैयतों का आरोप है कि सांसद द्वारा बनवाई गई एक विशाल बाउंड्री वाल उनके पुश्तैनी रास्तों में बाधा बन रही है. ग्रामीणों का कहना है कि वे साल 2017-18 से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. पीड़ित मुन्नी देवी का कहना है कि बिना उनकी सहमति के जमीन की घेराबंदी की जा रही है. विवाद का दूसरा मोर्चा भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह में खुला है. यहाँ 8-लेन सड़क के किनारे स्थित 96 डिसमिल जमीन को लेकर घमासान मचा है. जमीन के दावेदार गणेश कुमार रवानी ने आरोप लगाया कि सांसद इस कीमती जमीन को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं. गणेश का दावा है कि उन्हें जमीन के बदले एक करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. उनका कहना है कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. इन गंभीर आरोपों पर सांसद ढुलू महतो ने भी पलटवार किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. सांसद का कहना है कि यह उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विरोधियों का एक प्रोपेगेंडा है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं और यदि आवश्यकता पड़ी, तो पूरे मामले की CBI जांच भी कराई जा सकती है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. फिलहाल, धनबाद का सियासी और सामाजिक पारा चढ़ा हुआ है. एक तरफ पीड़ित परिवार न्याय के लिए जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सांसद इसे अपनी छवि बिगाड़ने की कोशिश बता रहे हैं. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जमीन विवाद की गुत्थी को कैसे सुलझाता है.
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 14, 2026 09:30:19
Jamui, Bihar:जमुई: शिक्षा विभाग के लाख दावों और ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू होने के बावजूद शिक्षक अनियमितताओं से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-शिक्षा कोष के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य की गई है, लेकिन अब इस व्यवस्था में भी गड़बड़ी सामने आने लगी है。 ताजा मामला जमुई जिले के चकाई प्रखंड से जुड़ा है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर में पदस्थापित शिक्षक अमरेंद्र कुमार द्वारा बिहार में पदस्थापित रहते हुए झारखंड से हाजिरी दर्ज करने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की रRandम जांच में खुलासा हुआ कि कई दिनों तक शिक्षक ने ऑफिस वर्क का कारण दिखाकर मार्क ऑन ड्यूटी के माध्यम से उपस्थिति दर्जकी, जबकि उनकी लोकेशन देवघर, झारखंड पाई गई। विभागीय पत्र के अनुसार जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की कई तिथियों में यह अनियमितता दर्ज हुई है। मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि तकनीकी जांच नहीं होती, तो यह गड़बड़ी सामने नहीं आती।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 14, 2026 09:26:55
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। अयोध्या मंडल के 55 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि अयोध्या जनपद में 12 केंद्रों पर करीब 16 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। डीआईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि मंडल में परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी अराजक तत्व अफवाह न फैला सके और नकल की कोई कोशिश न हो सके। वहीं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अयोध्या जनपद के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा उड़ाका दल भी बनाया गया है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहा है ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने भी संतोष जताया। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था और अधिकांश प्रश्न वही थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे इस परीक्षा में सफल होंगे। आईए सुनते हैं परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों की क्या प्रतिक्रिया रही。
38
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 14, 2026 09:26:39
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में एलपीजी के लिए अभी भी कतारें, प्रशासन की सख्ती के बाद स्थिति में आंशिक सुधार बलरामपुर जनपद में रसोई गैस को लेकर लोगों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। शनिवार को भी जिले की कई गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि पहले जहां करीब 500 मीटर तक लाइन लग रही थी, वहीं अब यह घटकर लगभग 200 मीटर तक पहुंच गई है, जिससे स्थिति में कुछ सुधार जरूर माना जा रहा है। सुबह से ही उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग के बाद उन्हें दूसरे या तीसरे दिन सिलेंडर मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैस वितरण व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद अब एजेंसियों पर वितरण पहले के मुकाबले कुछ हद तक सुचारू रूप से संचालित होने लगा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलना शुरू हुआ है। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं ने सिलेंडरों की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कुछ लोगों का कहना है कि एजेंसियों पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद ब्लैक में बिक्री के कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसियों की नियमित जांच कराई जाए और यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाए तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -लाइन मे लगे ग्राहकों के बयान-
29
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 14, 2026 09:26:13
19
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 14, 2026 09:25:32
Patna, Bihar:बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। चार सीटों की तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्यसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है; इस बैठक का आयोजन उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी RLM के द्वारा किया गया है। उसमें एनडीए के तमाम विधायक मंत्री एमएलसी और बड़े नेता शामिल होंगे। यह बैठक वीर चंद्र पटेल पथ MLA आवास के परिसर में आयोजित किया गया है जिसके लिए लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है; बैठक के लिए पंडाल बनाए गए हैं तो खाने के लिए अलग व्यवस्था की गई है जिसका जायजा लिया गया।
21
comment0
Report
Advertisement
Back to top