Back
दिल्ली दिवस पर राजधानी का आधिकारिक लोगो जारी होगा
TCTanya chugh
Oct 25, 2025 15:22:04
Delhi, Delhi
मुख्यमंत्री कार्यालय
दिल्ली दिवस पर जारी होगा राजधानी का आधिकारिक लोगो (Logo)
विशेष बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चयनित लोगोज को जांचा-परखा
दिल्ली की विशिष्ट पहचान, संस्कृति और विकास का प्रतीक होगा लोगो: सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025
दिल्ली राज्य (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली) का अपना आधिकारिक लोगो (Logo) एक नवंबर, दिल्ली दिवस (स्थापना दिवस) को जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का कहना है कि पहली बार बनाया जा रहा दिल्ली सरकार का यह लोगो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। इस लोगो में दिल्ली की संस्कृति और विकास का सामंजस्य भी पारिभाषित होगा।
दिल्ली के आधिकारिक लोगो का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विशिष्ट समिति का गठन किया था। आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण व उद्योग मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा, विशेषज्ञ समिति के सदस्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उन लोगों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसे समिति ने फाइनल किया था। समिति ने जिन लोगो को फाइनल किया था, उनमें दिल्ली की विशिष्ट पहचान, गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विकास और जनता की आकांक्षाओं को दर्शाया गया था। लंबे मंथन के बाद चुनिंदा लोगो का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार जल्द ही एक और बैठक में दिल्ली का आधिकारिक लोगो फाइनल कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस लोगो को एक नवंबर, दिल्ली दिवस (स्थापना दिवस) पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद वह देश की राजधानी दिल्ली की स्थायी पहचान बन जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अभी तक दिल्ली का कोई आधिकारिक लोगो ही नहीं है। देश के अधिकतर राज्यों का अपना लोगो है, जो उस राज्य की पहचान है। हमारी सरकार ने आते ही लोगो के चयन को लेकर कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि लोगो के डिजाइन व उसके चयन को लेकर माईजीओवीडॉटइन (mygov.in) पोर्टल पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पोर्टल पर पूरे देश से 1800 से अधिक प्रविष्टियां/डिजाइन प्राप्त हुए। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने और उनमें से चयन/शॉर्टलिस्टिंग के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित का गठन किया गया था, जिसने सभी लोगो डिज़ाइन प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया और उनमें से कुछ का चयन किया।
मुख्यमंत्री का कहना है कि लोगो को लेकर उनकी सरकार उत्साहित है। मेरी सरकार का सौभाग्य है कि उसे लोगो के चयन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगो दिल्ली की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जन-कल्याणकारी शासन को दर्शाए। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी प्रगति और नागरिक भागीदारी का संदेश दे। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि यह लोगो राजधानी की जीवंतता, एकता और प्रगति की भावना को भी दर्शाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowOct 25, 2025 17:32:090
Report
HBHeeralal Bhati
FollowOct 25, 2025 17:31:340
Report
PSPradeep Soni
FollowOct 25, 2025 17:31:240
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 25, 2025 17:31:160
Report
SKSandeep Kumar
FollowOct 25, 2025 17:30:160
Report
2
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 25, 2025 17:18:08Noida, Uttar Pradesh:बिलाड़ा रोड पर बेकाबू कार पलटी, हालांकि घटना में कोई नहीं हुआ हताहत; राह चलते लोगों ने पुलिस को दी सूचना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
3
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 25, 2025 17:17:55Noida, Uttar Pradesh:67 RAS अधिकारियों के तबादले कार्मिक विभाग ने जारी किये आदेश
0
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowOct 25, 2025 17:17:500
Report
0
Report
NJNeeraj Jain
FollowOct 25, 2025 17:17:190
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 25, 2025 17:17:070
Report
NKNished Kumar
FollowOct 25, 2025 17:16:460
Report
SKSACHIN KASABE
FollowOct 25, 2025 17:16:330
Report
