Back
दिल्ली राशन कार्ड घोटाला: मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बड़ा भ्रष्टाचार सामने
TCTanya chugh
Feb 03, 2026 08:23:45
New Delhi, Delhi
कुछ बेरोज़गार नेता पिछले एक साल से लगातार दिल्ली में झूठी और भ्रामक ख़बरें फैला रहे हैं। लेकिन दिल्ली की जनता सब देख रही है और सच्चाई जानती है। आज एक बार फिर एक और झूठ फैलाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से ये वही लोग हैं, जो सत्ता से बाहर होने के बाद बेरोज़गार हो चुके हैं और अब दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की सरकार पर फर्जी राशन कार्ड को लेकर आरोप लगा रहे हैं। मैं साफ़ कहना चाहता हूँ— घोटाला आज नहीं, उनके कार्यकाल में हुआ। उनके समय में राशन कार्ड कैसे बनाए जाते थे, ये हम सब जानते हैं। सिर्फ़ Self Declaration दीजिए और राशन कार्ड बन जाता था। कोई ज़मीनी जाँच नहीं, कोई सत्यापन नहीं। जब रेखा गुप्ता जी की सरकार ने राशन कार्डों का सत्यापन कराया, तो सच्चाई सामने आ गई। आज मैं वही तथ्य और आँकड़े आपके सामने रख रहा हूँ— उनके कार्यकाल में 9,22,767 राशन कार्ड बनाए/आवेदन किए गए 6038 राशन कार्ड ऐसे पाए गए जिनके धारक मृत हैं 16,604 राशन कार्ड डुप्लीकेट निकले 1,44,117 राशन कार्ड ऐसे लाभार्थियों के हैं जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपये से अधिक है — क्या ये लोग गरीबों का हक़ नहीं मार रहे? 35,000 राशन कार्ड ऐसे थे जिनमें 95,000 लाभार्थी ‘साइलेंट’ पाए गए नियम के अनुसार हर साल सत्यापन होना चाहिए था न सत्यापन हुआ, न डिलीशन उल्टा नए राशन कार्ड बनते रहे 2,56,000 राशन कार्ड धारकों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो अलग-अलग कंपनियों के डायरेक्टर हैं करीब 1,69,000 राशन कार्ड धारकों के पास ज़मीन है क्या ये पात्रता की श्रेणी में आते हैं? 77,000 राशन कार्ड धारकों के पास कार है 2,700 राशन कार्ड धारकों का GST टर्नओवर 25 लाख रुपये से अधिक है ये वही लोग हैं जो 10 साल तक गलत तरीके से मुफ्त राशन लेते रहे। ज़रा देखिए किस तरह से योजनाबद्ध तरीके से घोटाला किया गया। जिन लोगों को नोटिस दिए गए, उनमें से सिर्फ़ 227 लोगों ने ही अपना पक्ष रखा। मैं इन तथाकथित बेरोज़गार नेताओं को खुली चुनौती देता हूँ— आकर बताइए कि आखिर क्या बंद हुआ है? और जहाँ तक रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात है हम सब ने देखा है वह वीडियो जहां पर मैं नाम नहीं लूंगा उनके नेता जाकर कहते थे फ्री राशन देंगे यह देंगे वह देंगे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 12:04:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 10, 2026 12:04:420
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 12:04:030
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:03:390
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 10, 2026 12:03:240
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 10, 2026 12:03:060
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 10, 2026 12:02:480
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 10, 2026 12:02:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 10, 2026 12:02:160
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 10, 2026 12:02:010
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 10, 2026 12:00:300
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 10, 2026 12:00:160
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:53:520
Report