Back
दिल्ली और मेलबर्न महापौरों की मुलाकात: प्रशासन व्यवस्था समझने और सहयोग के अवसरों पर चर्चा
DKDAVESH KUMAR
Nov 19, 2025 13:46:06
Delhi, Delhi
*मेलबर्न के लॉर्ड मेयर ने एमसीडी मुख्यालय में दिल्ली के महापौर से की मुलाकात, मुलाकात का उद्देश्य दिल्ली नगर निगम की प्रशासन व्यवस्था की गहन समझ प्राप्त करना और दोनों शहरों के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा करना था।*
मेलबर्न के लॉर्ड मेयर, निकोलस रीसे ने आज दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में दिल्ली के महापौर, सरदार राजा इक़बाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरे का उद्देश्य दिल्ली नगर निगम प्रशासन व्यवस्था की गहन समझ प्राप्त करना और दोनों शहरों के बीच सहयोग के अवसरों का पता लगाना था।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने शहरों के सामने आने वाली चुनौतियों और नागरिक कल्याण को बढ़ाने के लिए उठाए गए नवोन्मेषी पहलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मेलबर्न के लॉर्ड मेयर ने दिल्ली के महापौर को मेलबर्न आने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि आगे ज्ञान विनिमय और सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
बैठक में स्थायी समिति के उपाध्यक्ष श्री सुंदर सिंह, निगमायुक्त श्री अश्विनी कुमार तथा दिल्ली नगर निगम के अन्य senior अधिकारी उपस्थित थे।
एमसीडी अधिकारियों ने निगम के प्रमुख कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें नगरपालिका शासन, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान स्वीकृति प्रणाली, कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण तंत्र, तथा अन्य नागरिक-केंद्रित सेवाएँ और पहल शामिल थीं।
प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि “आपकी यह यात्रा हमारे दोनों महान शहरों के बीच सहयोग को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। दिल्ली अपनी सदियों पुरानी विरासत और जीवंत विविधता के साथ और मेलबर्न, जो अपनी शहरी नियोजन उत्कृष्टता, सतत विकास पहलों और समावेशी नागरिक संस्कृति के लिए विश्वभर में जाना जाता है। हमें प्रसन्नता है कि आपने हमारे नगरपालिका प्रशासन, शासन संरचनाओं और नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं को समझने के लिए हमारे साथ समय बिताने का निर्णय लिया॥
उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली नगर निगम एशिया की सबसे बड़ी नागरिक संस्थाओं में से एक है, जो प्रतिदिन लाखों निवासियों की सेवा करती है। हमारी जिम्मेदारियाँ सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, बुनियादी ढाँचे के विकास, पर्यावरण प्रबंधन और सामुदायिक कल्याण तक विस्तृत हैं। हमारे दोनों शहर भौगोलिक रूप से दूर होने के बावजूद समान आकांक्षाएँ साझा करते हैं—समावेशी, हरित और भविष्य-उन्मुख शहरी स्थानों का निर्माण। मुझे आशा है कि यह संवाद हमारे संबंधों को और गहरा करेगा तथा दीर्घकालिक सहयोग, संयुक्त पहल एवं दिल्ली और मेलबर्न के बीच बेहतर समझ की आधारशिला रखेगा।”
इस अवसर पर निगमायुक्त श्री अश्विनी कुमार ने कहा कि “भारत तेजी से शहरीकरण की दिशा में अग्रसर है, और हम अपने सभी नागरिकों को सर्वोत्तम श्रेणी की नागरिक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में नए उपाय शुरू किए हैं और अपनी सेवा वितरण प्रणाली को लगातार बेहतर बना रहे हैं।
38
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:49:210
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 19, 2025 14:48:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:48:360
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 19, 2025 14:48:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:47:450
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 19, 2025 14:47:330
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 19, 2025 14:46:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 19, 2025 14:46:400
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 19, 2025 14:46:27Sitapur, Uttar Pradesh:खाना बनाते समय लगी आग। दो भाइयों के घर जले। गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख। लाखों रुपए का हुआ नुकसान। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू । सदरपुर थाना क्षेत्र का मामला।
0
Report
MKMohammed Khan
FollowNov 19, 2025 14:46:150
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 19, 2025 14:46:040
Report
MSManish Sharma
FollowNov 19, 2025 14:45:310
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 19, 2025 14:45:19Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: SIR कार्य में लापरवाही बरतने पर BLOs पर FIR दर्ज।
लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1950 म तहत दर्ज कराई गई FIR。
बूथ लेबल पर नियुक्त 6 BLOs पर काम मे उदासीनता के चलते हुई कार्रवाई。
सिकंदराबाद एसडीएम दीपक पाल ने छह BLOs पर दर्ज कराई एफआईआर。
0
Report