Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047
Chandni Chowk ka re-development: overhead wires underground, 26 roads ka saundaryakaran
TCTanya chugh
Feb 26, 2026 07:30:13
New Delhi, Delhi
Shahjahana board development corporation ke tahat Chandni Chowk ke re-development ka kaam shuru ho raha hai. Mukhyamantri Rekha Gupta aur Power Minister Ashish Sood ne naye project ka aaj udghatan kiya. 160 crore ki lagat se Chandni Chowk mein jo overhead wire ki dikkat hai usko underground kiya jayega usi ke sath-sath naye grade substation banaye jayenge. Kyunki EV ko kaafi badhava diya ja raha hai to agle 50 saalon tak ki samasyaon ka dhyan me rakhte hue jise jo Delhi ki energy ki zaroorat hai wo puri ho sake to yeh kadam uthaye ja rahe hain. Kaafi lambe samay se Chandni Chowk mein taaron ki wajah se haadse hote aaye hain aur gaaliyan bhi kaafi purani hain kaafi historic imaaratein hain. Lagbhag 52 kilometer ki overhead wire hai jinko underground kiya ja raha hai, sath-sath 26 sadkon ka nirmaan saundary karan kiya jayega jismein nai street lighting sadkon ka nirmaan adi kaam kiye jayenge Chandni Chowk ke kahin area ko isme kar kiya jayega jaise ki Bhagirath Palace Library Road Town Hall Road Kinari Bazaar Dariya Kal
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 26, 2026 08:53:34
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पहुचे मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने मिडिया से की बातचीत मे कहा की उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को आधुनिक, लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 27 एवं 28 फरवरी को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय मीन महोत्सव (एक्वा एक्सपो) का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने बरेली में एक निजी कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों का प्रसार, मत्स्य उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में देश व प्रदेश के प्रख्यात मत्स्य वैज्ञानिक, विशेषज्ञ एवं उद्यमी भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालकों की सहभागिता प्रस्तावित है। मीन महोत्सव में करीब 50 प्रतिष्ठित कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी, जहां आधुनिक उपकरण, फिश फीड, हैचरी तकनीक, प्रोसेसिंग यूनिट तथा एक्वा फार्मिंग से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि वेबकास्टिंग के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक मत्स्य पालक, युवा उद्यमी एवं छात्र लाभान्वित हो सकें। एक्सपो के दौरान ‘फिश फूड कोर्ट’ आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां विभिन्न प्रकार के मछली व्यंजनों का प्रदर्शन और स्वाद उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रोटीन के महत्व एवं पोषण सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बना रही है। इस प्रकार के आयोजनों से मत्स्य पालकों को नई तकनीकों एवं बाजार की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को अधिक लाभकारी और प्रतिस्पर्धी बना सकेंगे।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 26, 2026 08:53:18
Nalhar, Haryana:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन: नूंह में कड़ी निगरानी के बीच दसवीं की परीक्षा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन नूंह जिले में कक्षा दसवीं की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध देखने को मिले। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक विद्यार्थी की सघन जांच की गई। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से छात्रों की चेकिंग की जा रही है, ताकि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर न ले जा सके। इसके साथ ही हर विद्यार्थी के एडमिट कार्ड को स्कैन किया जा रहा है, जिससे फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। फर्जी विद्यार्थियों पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बनाए हुए हैं। एएसपी आयुष यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रत्येक विद्यार्थी की जांच के बाद ही उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 163 भी लागू की गई है, ताकि अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। प्रशासन का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन सख्त व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों और अभिभावकों में विश्वास बढ़ा है कि नूंह जिले में परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 26, 2026 08:52:57
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार जबलपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और लगभग 160 कारतूस भी बरामद किए हैं बताया जाता है कि आरोपी विशाल उर्फ दरोगा पांडे और आदर्श बेन कुख्यात आरोपी हैं जो कि उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर अलग-अलग बदमाशों को सप्लाई किया करते थे पुलिस ने इन आरोपीयों के पास से एक पिस्तौल और 160 कारतूस जप्त किए हैं आरोपी जबलपुर क्षेत्र की रहने वाले हैं और इन पर कई मामले दर्ज हैं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट्रो कार में हथियार का परिवहन कर रहे हैं जिसके बाद गोसलपुर के पास इनका बदमाशों को दबिश देकर पकड़ा गया है क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 08:50:48
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 26, 2026 08:50:22
Begusarai, Bihar:बिहार में इन दोनों लड़कियां गायब होने का मामला लगातार सामने आ रही है। हालांकि लड़कियां गायब होने के बाद पुलिस भी हैरान हो रहे हैं। और लड़कियां गायब होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी काफी तेज हो चुकी है। ऐसे में हम बात कर रहे हैं बेगूसराय का जहां पिछले कई दिनों में दर्जन लड़कियां अचानक गायब हो गई है। जिससे परिजन काफी परेशान हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय बछवारा थाना क्षेत्र के बछवारा रानी टोल की जहां पिछले 3 महीने से एक छात्रा अचानक घर से लापता हो गई है। परिजन लगातार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते लगाते थक गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक छात्र की बरामद की नहीं हो सका है जिसके कारण से पूरे परिवार डर के साए में रहने को मजबूर है और अनहोनी की आशंका उन्हें सताने लगी है। दौरान उन्होंने कहा है कि घर से छात्रा अंजली कुमारी स्कूल पढ़ने के लिए गई थी और वह उसे समय से घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया है कि जब लापता होने की सूचना मिली थकहार कर बछवारा थाना में जाकर गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया लेकिन थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कर ही रह गया। उन्होंने बताया है कि न्याय पाने के लिए एसपी कार्यालय से लेकर सीएम कार्यालय तक चक्कर लगा लिए हैं लेकिन अभी तक छात्रा की बरामदगी की नहीं हो सकी है। आपको बताते चले कि एक छात्रा तीन महीनों से लापता है और परिजनों की शिकायत के बावजूद पुलिस एवं जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के रानी टोल की है । आलम यह है कि अब परिजन विभिन्न तरह की आशंकाओं से घिर चुके हैं।और जिला प्रशासन सहित बिहार के मुख्यमंत्री तक से छात्रा के बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल यह पूरा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के रानी टोल की है जहां पर रंजीत राय की पुत्री अंजली कुमारी पिछले 11 दिसंबर 2025 से ही लापता है। परिजनों के अनुसार अंजली कुमारी जब स्कूल गई थी और शाम में स्कूल से वापस ही नहीं पहुंची। तब परिजनों के द्वारा काफी खोज की नींद की गई। लेकिन अंजलि का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। तब परिजनों ने थक हारकर बछवारा थाने में लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। वहीं परिजनों को आशंका है कि गांव के ही संजीव कुमार नामक व्यक्ति ने अंजली कुमारी का अपहरण कर लिया है। एवं उसे कहीं बेच दिया है । परिजनों का कहना है कि संजीव कुमार से उनका जमीनी विवाद चल रहा था और संजीव कुमार ने बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी भी दी थी । वहीं परिजनों ने बेगूसराय के एसपी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को लिखित रूप से घटना से अवगत कराया है। लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं दिख रही है। वह पिछले तीन माह से परिजनों का आशंकाओं के बारे में सोच-सोच कर और रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही जी मीडिया की टीम ने बछवारा इलाके के रानी टोल गांव में जाकर परिजनों से जमीनी हकीकत की जानकारी ली तब जाकर यह बात का खुलासा हो पाया है। वहीं स्थानीय पत्रकार भी बताते हैं कि बछवारा थाना इलाके में कई लड़कियां अचानक लापता हो चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस लड़कियों को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है।आपको बताते चले कि बछवारा इलाके में पिछले कई महीने से कई लड़कियां गायब हो चुका है। वही बात करें पूरे बेगूसराय जिले की तो दर्जनों से अधिक लड़कियां लापता हो चुका है। लेकिन पुलिस उसे खोजने या ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है। यह जानकारी मिलता है कि 2025 में सरकारी आंकड़ा तकरीबन 479 लड़कियां लापता है, जिसमें बरामदगी 306 पुलिस के द्वारा की गई है, लेकिन यह अभी तक सरकारी आंकड़ा पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 26, 2026 08:49:12
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन 19 तारीख से जारी अभियान में अब तक 1.5 करोड़ से अधिक की मिलावटी खाद्य सामग्री सीज। बाहर से आ रही पनीर की गाड़ी को रोककर मोबाइल लैब में जांच जारी। खाद्य विभाग की 5 टीमें दिन और रात, दोनों समय फील्ड में कार्रवाई कर रही हैं। अब तक लगभग 1.5 करोड़ से अधिक मूल्य की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई है। विभाग ने अब तक 100 से ज्यादा नमूने लिए हैं और 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। खराब पाई गई खाद्य सामग्री को तुरंत मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है। विभाग की मोबाइल लैब हर समय मौके पर उपलब्ध रहती है ताकि तुरंत जांच की जा सके। वर्तमान में पनीर की एक गाड़ी की गहन जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 26, 2026 08:48:55
Jalaun, Uttar Pradesh:होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जालौन के उरई जिला मुख्यालय में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीम ने कई किराना दुकानों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने लिये। अभियान की भनक लगते ही स्थानीय बाजारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त एवं जालौन जिला प्रशासन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गणेश गंज स्थित एक प्रमुख किराना स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मैदा, बेसन, किसमिस, कचरी, मिठाई, सरसों का तेल, रिफाइंड और खुले में रखे रंगयुक्त पापड़ों सहित आधा दर्जन खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये। कुछ वस्तुएँ संदिग्ध पाई गईं, जिनके नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सिंह ने बताया कि संबंधित दुकानों के पंजीकरण दस्तावेज़ न मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा, जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. जतिन ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के समय आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने कहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय समेत विभाग की टीम इस कार्रवाई में सक्रिय रही। अधिकारियों ने बताया कि आगामी होली तक जिलेभर में यह विशेष अभियान जारी रहेगा। विभिन्न बाजारों में लगातार निरीक्षण कर सैंपलिंग की जाएगी ताकि त्योहार के दौरान लोगों तक मिलावटरहित खाद्य सामग्री पहुँच सके。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 26, 2026 08:48:23
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मंडल के गोविंदगढ़ मलिकपुर रेलवे स्टेशन से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गाड़ी संख्या 04705 हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाड़ी सं.15091-92 दौराई-टनकपुर-दौराई का डाबला स्टेशन पर और गाड़ी सं.14701-02 श्रीगंगानगर-वांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का रामगढ़ शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव की क्रियान्वयन की घोषणा की गई। यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा कि इन रेल सेवाओं के ठहराव से दैनिक यात्राओं में लगे यात्रियों को लाभ होगा और क्षेत्र में रेल नेटवर्क मजबूत होगा; क्षेत्रवासियों को ठहराव की शुभकामनाएं दीं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा हेतु हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल रेलसेवा गोविंदगढ़ मलिकपुर पर, दौराई (अजमेर)-टनकपुर-दौराई (अजमेर) का डाबला पर और श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर का रामगढ़ शेखावाटी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव प्रायोगिक आधार पर आगे आदेशों तक जारी रहने के संकेत दिए गए हैं। जयपुर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने भी ठहराव की पुष्टि की। कार्यक्रम के दौरान अनेक जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 26, 2026 08:48:07
Noida, Uttar Pradesh:झूठी शिकायत पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया。 6 हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा。 याचिका में कहा गया है कि झूठी शिकायत करने पर,झूठे सबूत पेश करने पर क़ानून में कार्रवाई का प्रावधान है लेकिन राज्य सरकार इसे सही तरह से लागू नहीं कर पा रही है।।कोर्ट केन्द्र और राज्यो को निर्देश दे कि ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई हो। थानों, अदालतों और सार्वजनिक कार्यालयों में 'डिस्प्ले बोर्ड' लगाए जाए जिनमें झूठी शिकायतें दर्ज करने पर मिलने वाली सजा का जानकारी दी जाए। याचिकाकर्ता ने अधिकारियों को यह निर्देश देने की भी मांग की है कि वे शिकायतकर्ता को शिकायत स्वीकार करने से पहले झूठी शिकायतों, झूठे आरोपों, झूठे बयानों, झूठी सूचना और झूठे साक्ष्य के लिए सजा के बारे में सूचित करें। साथ ही शिकायतकर्ता से एक अंडरटेकिंग/शपथ पत्र लें कि शिकायत, सूचना, बयान, साक्ष्य और आरोपों में किए गए कथन सत्य और सही हैं, ताकि फर्जी मामलों को रोक किया जा सके।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 26, 2026 08:47:58
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक यात्री चढ़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इसी बीच हादसा हुआ और वो ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच में गिरने लगा। लेकिन ड्यूटी पर तैनात RPF के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर उस यात्री को बचा लिया। यह पूरा वाक्या स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। बता दे कि आज सासाराम रेलवे स्टेशन पर उड़ीसा संपर्क क्रांति ट्रेन संख्या- 12819 जब खुलने लगी तो एक यात्री छूट गए। ट्रेन खुलने के बाद वह यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच पटरी पर गिरने लगा। लेकिन प्लेटफार्म पर तैयार नाथ आरपीएफ के ASI दिलीप कुमार की उस पर नजर पर गई। दिलीप कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे यात्री को खींच लिया। लेकिन इस आपाधापी में आरपीएफ जवान दिलीप कुमार खुद घायल हो गए। उन्हें चोट लग गई, लेकिन यात्री को उन्होंने सुरक्षित बचा लिया। उसके बाद ट्रेन रोकी गई है, उसी ट्रेन से उस यात्री को गंतव्य की ओर भेज दिया गया। उधर घायल सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में RPF के निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना रेलवे की जिम्मेदारी है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 26, 2026 08:47:32
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की कार्यवाही हुई शुरू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बिहार विधान परिषद में अरवल के कुर्ता में पुनपुन नदी से सिंचाई नहीं होने का मामला उठा, बांध का निर्माण नहीं होने से सैकड़ो गांव के हजारों हेक्टेयर खेत में सिंचाई नहीं हो पा रही, आरजेडी एमएलसी कुमार नगेंद्र कुमार ने मामला उठाया, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब, पुनपुन नदी पर बराज का निर्माण किया जाएगा, विभाग को पत्र लिखा गया है और केंद्र की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है, कई जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने का मामला उठा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दिया जवाब, 18 हजार आंगनबाड़ी केंद्र और बनाने की जरूरत है, केंद्र सरकार के पास अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है, केंद्र की अनुमति मिलते ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा, जहां नहीं है वहां के बच्चों की नजदीकी केंद्र से जोड़कर पढ़ाया जा रहा, शराबबंदी मामले पर विधान परिषद में हंगामा, सत्ता और विपक्ष के बीच नोंकझोंक शुरू, नीरज कुमार ने सुनील सिंह पर आरोप लगते हुए उठाया सवाल, सुनील सिंह सदन में शराबबंदी का प्रतिज्ञा लेकर शराब मंगाने की बात कहते है, ऐसी बयानों पर अधिनियम के तहत मुकदमा ही सकता है, आरजेडी शराब बेचने वाले कंपनियों से करोड़ो रूपया चंदा लिया, ऐसे पार्टी को शराबबंदी से परेशानी हो रही है, सुनील सिंह ने खड़े होकर लगाया बाद आरोप, हमाम में सब नंगे है सबकी हकीकत जानता हु, सदन की पटल पर खोल कर रख दूंगा, कहा किंग महेंद्र से जदयू तक हर महीने 99 लाख लेती रही, यह 5 साल तक पैसा लेती रही, नीरज कुमार और सुनील सिंह के बीच तीखी नोंकझोंक मंत्री विजय चौधरी ने परिषद में दिया जवाब, अगर कही शराब मिल रहा है तो इसे बंद करने के लिए कदम उठाए, विपक्ष को जानकारी है तो उसपर कदम उठाए, सिर्फ आरोप लगाने और आवाज उठाने से नहीं होता, नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की बड़ी पहल की है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top