Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
CBI Court sentences eight officials in Rs 55 lakh PWD fraud case
PSPramod Sharma
Mar 21, 2026 09:05:34
New Delhi, Delhi
CBI Court Sentences Eight Officials in Rs. 55 Lakh PWD Fraud Cas The CBI Court Dehradun, on 20.03.2026, has convicted and sentenced Deepak Kumar Verma, LDC; Madan Pal, Mate; Mani Ram, Beldar; Surendra Kumar Kaushik, Driver, Kasim, Beldar (Retired) of PWD Haridwar; Sukhpal Singh, UDC Chatar Singh, Roller Driver, of PWD Roorkee and Palu Das, Asst. Treasury Officer, Treasury Haridwar, to Rigorous Imprisonment for Two Years with a total Fine of Rs. 2.85 Lakh in Rs. 55 Lakh PWD Fraud Case. The Central Bureau of Investigation (CBI) registered the instant case on 09.08.2003 on the orders dated 07.05.2003 of Hon’ble High Court of Uttarakhand passed in the matter of Civil Writ Petition (MB) No. 368/ 2003, 370/ 2002, 580/ 2002, 589/ 2002, 592/ 2002 transferring the investigation of Crime FIR No. 194/ 2002 of PS, Ranipur, Haridwar. It was alleged that during the years 2001–2002, certain officials of the Public Works Department, Haridwar, in collusion with private individuals, fraudulently withdrew government funds by issuing and encashing forged and unauthorized departmental cheques amounting to Rs. 55,10,511. After the completion of investigation, CBI filed a charge sheet on 15.06.2005 against 12 public servants and 08 private persons. During the course of the trial, 04 accused persons, namely, Ravindra Shrivastava, Sukhchand Tyagi, Dharmendra Kumar Bhatnagar and Ilamchan died, and the trial against them was abated. Further, 07 accused persons, namely, Rekha Negi, Punam Verma, Pratibha, Sanjay Kumar, Chandrawati, Rajpal, and Reena Srivastav, pleaded guilty and were accordingly convicted separately earlier by the Ld. Trial Court. The Hon’ble Court, after the trial, convicted and sentenced the accused accordingly, while acquitting Pradeep Kumar Verma (a private individual) of all charges. *******
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Mar 21, 2026 10:21:02
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 21, 2026 10:19:51
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है राजनगर विधानसभा क्षेत्र के धमना टورिया गांव में हालात बेहद दर्दनाक हैं, जहां खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों की बारिश में मिट्टी में मिल गई। कई किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन अब फसल खराब होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों की कटी हुई फसल भी बारिश में भीगकर पूरी तरह खराब हो चुकी है। आज जब किसान मुसीबत में है, तो कोई भी साथ खड़ा नजर नहीं आ रहा। किसानों की आंखों में आंसू और दिल में दर्द साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही प्रशासन ने सर्वे कर मुआवजा नहीं दिया, तो हालात और भी बदतर हो सकते हैं। फिलहाल, किसानों की उम्मीदें सरकार और प्रशासन पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि छतरपुर के इन पीड़ित किसानों को कब तक राहत मिलती है
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 21, 2026 10:19:24
Jasa, Bihar:भीषण सड़क हादसे में भगवानपुर की 19 वर्षीय छात्रा की गई जान, तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पसरा मातम। जिला मुख्यालय के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक 19 वर्षीय युवती को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव निवासी उमेश सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घटना का विवरण: मृतका के चाचा ने बताया कि खुशबू अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ भभुआ आई थी। तीनों लड़कियां कलेक्ट्रेट के सामने पैदल सड़क पार कर 'वी-टू मॉल' की ओर जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खुशबू को सीधे अपनी चपेट में ले लिया और उसके ऊपर चक्का चढ़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अस्पताल में मची चीख-पुकार: दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को ई-रिक्शा की मदद से भभुआ सदर अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. सितेश कुमार ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही साथ आई सहेलियों और अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिसिया कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुँचि और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इस घटना के बाद शहर की यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की रफ्तार पर स्थानीय लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया。
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 21, 2026 10:18:17
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-आज अंतराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ.इस मौके पर राज्य सरकार ने वन विभाग को कई सौगात दी.वन मंत्री संजय शर्मा,एसीएस आनंद कुमार समेत पूरा वन महकमा आरआईसी में हुए राज्य स्तरीय समारोह में मौजूद रहा..ये सौगाते मिली वन विभाग को-अंतराष्ट्रीय वन दिवस पर के अवसर पर आज राजस्थान का कई सौगाते मिली.वन मंत्री संजय शर्मा ने वन सुरक्षा और वनों के प्रभावी दौरे को मजबूत करने के लिए 460 नई मोटरसाइकिलें हरी झंडी दिखाकर रवाना की.ये बाइक वनकर्मियों को गश्त के लिए दी गई हैं.जिससे वन्यजीवों के रेस्क्यू और अवैध गतिविधियों पर रोक में मदद मिलेगी.इसका उद्देश्य वन सुरक्षा को मजबूत करना,अवैध कटाई पर रोक और जंगलों में प्रभावी गश्त हो सके.इसके साथ साथ CRESEP परियोजना के अंतर्गत महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए MOU किया गया.वन मित्रो को पेट्रोलिंग किट वितरण किए.आपातकालीन वन्यजीव रेस्क्यू वाहन फ्लैग ऑफ किया गया.SEIAA वेबसाइट की लांचिंग होगी.एक पेड माँ के नाम बुक का विमोचन भी हुआ.दूसरे राज्यों की एसओपी का अध्ययन कर रही सरकार-इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वन दिवस के मौके पर कई सौगाते मिली.वन विभाग ने हाल ही में 1926 हेल्पलाइन नंबर तो जारी किया ही है,इसके साथ साथ विभाग एसओपी भी बना रहा है,जिसके लिए दूसरे राज्यों की एसओपी का अध्ययन कर रहा है.वहीं दूसरी तरफ विस्थापन को लेकर भी लगातार सरकार काम कर रही है.कांग्रेस ने 2002 में पैकेज बनाया था,कांग्रेस सरकार ने पैकेज को कम किया.नया विस्थापन पैकेज बनाया जा रहा है.हाल ही में बजट में नए पैकेज की घोषणा की है,जल्द ही टाइगर रिजर्व से लोगों को विस्थापित करने का काम खत्म होगा.इसके अलावा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को खत्म करने का काम भी किया जा रहा है.सरिस्का में बाघों की संख्या 60 होगी-वन मंत्री संजय शर्मा ने सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या का जिक्र किया.उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में तीन शावकों का जन्म हुआ,जिससे बाघों की संख्या 52 तक पहुंच गई.मैंने फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह से मजाक में कहा कि बाघों की संख्या दिसंबर तक 60 होनी चाहिए.संग्राम सिंह ने कहा कि हो जाएगी.बस पूरे विभाग को इतना कॉन्फिडेंस होना चाहिए,ताकि जंगलों और बाघों के संरक्षण में विभाग तेज गति से आगे बढ सके.
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 21, 2026 10:17:58
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की महिला क्रिकेट में प्रतिष्ठित सुंदर कांति जोशी (एसकेजे) अवॉर्ड के लिए इस वर्ष सीनियर वर्ग में ऑलराउंडर डिंपल कंवर का चयन किया गया है। वहीं जूनियर वर्ग में तनिका शर्मा और सब-जूनियर वर्ग में रोशेल यादव को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। 70 के दशक में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी पूर्व क्रिकेटर आशा श्रीवास्तव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।पूर्व राजस्थान रणजी क्रिकेटर योगेश माथुर की अध्यक्षता में चयन समिति ने शनिवार को पुरस्कारों की घोषणा की। समिति में भारती वर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, गंगोत्री चौहान और पूनम यादव भी शामिल रहीं। चयन के बाद राधा निवास क्रिकेट क्लब के सचिव शरद जोशी ने जानकारी दी कि पुरस्कार समारोह 3 अप्रैल को सुंदर कांति जोशी की जयंती पर आयोजित होगा। क्लब अध्यक्ष विपिन जोशी ने बताया कि इस वर्ष पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। सीनियर वर्ग की विजेता को 21,000, जूनियर को 15,000 और सब-जूनियर को 11,000 रुपए की नकद राशि दी जाएगी।सीनियर केटेगरी में चयनित डिंपल ने बीसीसीआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 430 रन बनाने के साथ 6 विकेट और 16 कैच लेकर शानदार प्रदर्शन किया।जबकि जूनियर वर्ग में तनिका शर्मा ने 235 रन और 9 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जबकि सब-जूनियर वर्ग में रोशेल यादव ने 172 रन और 9 विकेट हासिल कर अपनी दावेदारी मजबूत की。 बाईट - योगेश माथुर, चयन समिति अध्यक्ष, पूर्व रणजी प्लेयर बाईट - गंगोत्री चौहान, पुरस्कार चयन समिति सदस्य, पूर्व रणजी प्लेयर
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 21, 2026 10:16:55
Pratapgarh, Rajasthan:विश्व वानिकी दिवस पर प्रतापगढ़ के वन विभाग ने करमदिया नर्सरी में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन कर्मियों ने जंगल में लगने वाली आग को बुझाने का लाइव डेमो दिखाकर वन विभाग की कार्यप्रणाली से आमजन को अवगत कराया। इस दौरान उपवन संरक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की थीम जंगल में लगने वाली आग थी; आग रोकने और काबू पाने को लेकर वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर वन सुरक्षा समितियों के सदस्य और वनकर्मियों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें कृत्रिम आग लगाकर ब्लोअर से ट्रेंच बनाना, पारंपरिक तरीकों से आग बुझाने के साथ-साथ आधुनिक युक्तियों का प्रदर्शन भी शामिल था। आमजन से जंगल संरक्षण में सहयोग करने और अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 21, 2026 10:16:35
Jaipur, Rajasthan:वन दिवस पर सौगाते-अवैध कटान पर रोक के लिए वन कर्मियों को दी 460 बाइक, jungal में प्रभावी गश्त हो सकेगी जयपुर-आज अंतराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ.इस मौके पर राज्य सरकार ने वन विभाग को कई सौगात दी.वन मंत्री संजय शर्मा,एसीएस आनंद कुमार समेत पूरा वन महकमा आरआईसी में हुए राज्य स्तरीय समारोह में मौजूद रहा...आखिरकार वन दिवस पर क्या सौगत मिली राजस्थान को...देखे इस रिपोर्ट में! ये सौगाते मिली वन विभाग को- अंतराष्ट्रीय वन दिवस पर के अवसर पर आज राजस्थान का कई सौगाते मिली.वन मंत्री संजय शर्मा ने वन सुरक्षा और वनों के प्रभावी दौरे को मजबूत करने के लिए 460 नई मोटरसाइकिलें हरी झंडी दिखाकर रवाना की.ये बाइक वनकर्मियों को गश्त के लिए दी गई हैं.जिससे वन्यजीवों के रेस्क्यू और अवैध गतिविधियों पर रोक में मदद मिलेगी.इसका उद्देश्य वन सुरक्षा को मजबूत करना,अवैध कटाई पर रोक और जंगलों में प्रभावी गश्त हो सके.इसके साथ साथ CRESEP परियोजना के अंतर्गत महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए MOU किया गया.वन मित्रो को पेट्रोलिंग किट वितरण किए.आपातकालीन वन्यजीव रेस्क्यू वाहन फ्लैग ऑफ किया गया.SEIAA वेबसाइट की लांचिंग होगी.एक पेड माँ के नाम बुक का विमोचन भी हुआ. बाइट-संजय शर्मा,वन मंत्री दूसरे राज्यों की एसओपी का अध्ययन कर रही सरकार- इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वन दिवस के मौके पर कई सौगाते मिली.वन विभाग ने हाल ही में 1926 हेल्पलाइन नंबर तो जारी किया ही है,इसके साथ साथ विभाग एसओपी भी बना रहा है,जिसके लिए दूसरे राज्यों की एसओपी का अध्ययन कर रहा है.वहीं दूसरी तरफ विस्थापन को लेकर भी लगातार सरकार काम कर रही है.कांग्रेस ने 2002 में पैकेज बनाया था,कांग्रेस सरकार ने पैकेज को कम किया.नया विस्थापन पैकेज बनाया जा रहा है.हाल ही में बजट में नए पैकेज की घोषणा की है,जल्द ही टाइगर रिजर्व से लोगों को विस्थापित करने का काम खत्म होगा.इसके अलावा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को खत्म करने का काम भी किया जा रहा है. बाइट-संजय शर्मा,वन मंत्री सरिस्का में बाघों की संख्या 60 होगी- वन मंत्री संजय शर्मा ने सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या का जिक्र किया.उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में तीन शावकों का जन्म हुआ,जिससे बाघों की संख्या 52 तक पहुंच गई.मैंने फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह से मजाक में कहा कि बाघों की संख्या दिसंबर तक 60 होनी चाहिए.संग्राम सिंह ने कहा कि हो जाएगी.बस पूरे विभाग को इतना कॉन्फिडेंस होना चाहिए,ताकि जंगलों और बाघों के संरक्षण में विभाग तेज गति से आगे बढ सके.
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 21, 2026 10:16:19
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस मुख्य सचेतक रफीक खान ने मनाई ईद रफीक खान के आवास पर लोगों ने दी मुबारकबाद रफीक खान का सरकार पर तंज, कहा—ईद, गणगौर, नवरात्र में गैस सिलेंडर गायब है प्रदेश भर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। कांग्रेस विधायक रफीक खान के आवास पर भी ईद मनाई गई। नेता, कार्यकर्ता सहित तमाम लोग रफीक खान को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे。 रफीक खान ने कहा कि ईद का त्यौहार है, नवरात्र चल रहे हैं, आज गणगौर का भी त्यौहार है, लेकिन गैस सिलेंडर गायब है। साथ ही रफीक खान ने कहा कि हमने आज नमाज के दौरान दुनिया भर में अमन-चैन की दुआ की है। वैश्विक स्तर पर जो दिक्कत चल रही है, उसके जल्द खत्म होने की दुआ की है。 ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के खत्म होने की भी दुआ की है。 बाइट — रफीक खान
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 10:07:21
Sonpur, Uttar Pradesh:नेपाल से आई पीर रतन नाथ की धार्मिक यात्रा जनकपुर में पहुंची। यह यात्रा 2 दिन विश्राम के बाद पंचमी को देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होगी। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में नेपाल व भारत के श्रद्धालु शामिल हुए हैं।पीर रतन नाथ योगी की यात्रा नेपाल सीमा कोयलावास वार्डर से सुबह 4 बजे भारतीय सीमा में दाखिल हुई 5 बजे बालापुर पहुंचते ही यात्रा के दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के जय घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी प्रदीप पांडे ने बताया कि यह यात्रा युगों-युगों से चली आ रही है, जो नेपाल और भारत के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को मजबूत करती है। इस अवसर पर सर्वेश जी महाराज,प्रदीप पांडे पुजारी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जनकपुर, सुनील कनौजिया, प्रमोद कनौजिया,लाले यादव, संतोष कमलापुरी, वीरेंद्र गुप्ता अनूप यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित
536
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 21, 2026 10:06:17
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- पत्नी को “मौत का इंजेक्शन” देकर उतारा मौत के घाट दहेज को लेकर की गई नर्स की बेहरमी से हत्या पुलिस ने मामले में आरोपी पति को किया गिरफ्तार आरोपी पति नर्सिंग होम में करता था काम पूछताछ में पत्नी को इंजेक्शन लगाने की बात कबूली परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट के लगाए आरोप पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ गुरुग्राम में दहेज हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया।यह मामला सेक्टर-10 क्षेत्र का है, जहां 23 वर्षीय महिला को 18 मार्च को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था।जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया। बाइट- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर 10 पुलिस थाना वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है
539
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 21, 2026 10:05:50
Jhajjar, Haryana:झज्जर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने एक बार फिर की छापेमारी. कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होते पकड़ा. 7 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 कमर्शियल सिलेंडर बरामद. विभाग की तरफ से फिर दी गई चेतावनी, सरकार के आदेश व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर न करें घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग. 5 किलो के गैस सिलेंडर में गैस भरकर बेचना बताया गैर कानूनी. पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई. छापेमारी टीम में अधिकारी अमरजीत, रंजन यादव, रीतू और अजय राठी रहे शामिल. अधिकारियों ने लोगों से एक बार फिर की व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की अपील. झज्जर में खाद्य आपूर्ति विभाग एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आया। विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। छापेमारी के दौरान टीम ने 7 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए। जांच में सामने आया कि कुछ दुकानदार कमर्शियल सिलेंडर की बजाय घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है। विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार के निर्देशानुसार किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा 5 किलो के छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर बेचना भी गैरकानूनी बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह के उल्लंघन में पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में अधिकारी अमरजीत, रंजन यादव, रीतू और अजय राठी शामिल रहे। टीम ने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और व्यावसायिक कार्यों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें।
506
comment0
Report
Advertisement
Back to top