Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047
Apeejay Saket स्कूल: 21.29 लाख के बकायों पर अदालत के निर्देशों के अनुसार समाधान
TCTanya chugh
Feb 16, 2026 16:45:25
New Delhi, Delhi
Apeejay School, Saket has always been a law-abiding institution, upholding the values of honesty, integrity, and commitment in its larger vision of Man-Making and Nation-Building. We are deeply grateful to the vast majority of our parent and student community who have stood by the school and supported its principled stand in the face of recent developments. The present issue pertains to outstanding school fees amounting to over ₹21.29 lakhs of four students, with dues pending for a period of two years for one Class XII student and for rest for a period of five years. All other 147 parents of students of Class X and XII have been paying the school fee. The concerns now being raised by parent of 3 students out of a total of 151 students of Class X and XII, reflect their Closed Mindset due to their some Unknown agendas towards the sincere efforts made by the school to amicably resolve the matter within the ambit of Law despite prolonged non-payment of dues. We also reiterate that in 2024, in a similar situation, the Hon’ble High Court intervened and directed the concerned parents to clear the full outstanding fees prior to issuance of Admit Cards, following which the dues were paid and the Admit Cards were issued. Apeejay School, Saket continues to act in accordance with the law, fairness, and established judicial directions. The school applies its policies uniformly and without discrimination. At the same time, we remain sensitive to genuine cases of financial hardship and have extended scholarships and support wherever warranted. In fact, one of the students appearing for the upcoming CBSE examination has already been issued the Admit Card on humanitarian grounds as parent had requested for Consideration.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBindu Bhushan
Mar 10, 2026 08:55:18
Madhubani, Bihar:मधुबनी में कोसी नहर किनारे झाड़ी से अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली। युवक को गोली से मारा गया है, शरीर पर 6 गोली का निशान पाया गया है। बारदात अरेर थाना के दहिला- जेठियाही गांव के पास की है। सुबह नहर के पास लोगों ने युवक का शव देखा, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालाँकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेन्द्र कुमार द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन कर विशेष निर्देश दिया गया है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। डीएसपी ने बताया मामले का शीघ्र उद्भेदन कर दिया जाएगा। बारदात से इलाके में दहशत है और घटना को लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Mar 10, 2026 08:55:03
Sirsa, Haryana:डबवाली में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार 83 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज 8 महीने में 2.18 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई हरियाणा के डबवाली में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन तस्कर की करोड़ों की संपत्ति को निशाने पर लिया है। डबवाली पुलिस ने नशे के कारोबार से अर्जित की गई करीब 83 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों को अब सिर्फ जेल ही नहीं बल्कि उनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति भी कानून के दायरे में लाकर जब्त की जाएगी। डबवाली के उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान सिरसा जिले के गांव रघुआना निवासी प्रगट सिंह उर्फ काका की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशा तस्करी के जरिए करोड़ों की संपत्ति खड़ी की थी。 पुलिस के अनुसार आरोपी प्रगट सिंह उर्फ काका लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पर चल रहा है। उसके खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें चार मामले वाणिज्यिक मात्रा के हैं और चार मामले मध्यम मात्रा के नशा बरामदगी से जुड़े हुए हैं। इन मामलों में कई अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं。 दरअसल 6 फरवरी 2025 को थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीआईए स्टाफ डबवाली ने मंडी डबवाली क्षेत्र से 190 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि यह नशा देसूजोधा निवासी इकबाल सिंह उर्फ टीटू के जरिए सप्लाई किया गया था। आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि इकबाल सिंह को यह नशा प्रगट सिंह उर्फ काका ने उपलब्ध कराया था, जिसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू की। मामले की गहन जांच के दौरान थाना शहर डबवाली और प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल ने आरोपी की आय और संपत्तियों की वित्तीय जांच की। एनडीपीएस अधिनियम के अध्याय-VA की धारा 68-F(1) के तहत की गई जांच में पाया गया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं और नशा तस्करी से अर्जित की गई हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की ओर से 7 फरवरी 2026 को अवैध संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया गया, जिसे बाद में सक्षम प्राधिकारी SAFEMA नई दिल्ली ने 6 मार्च 2026 को मंजूरी दे दी। इसके तहत आरोपी की कई संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है, जिनमें गांव रघुआना में बना पक्का मकान, करीब साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि और एचडीएफसी बैंक की ओढ़ा शाखा में जमा राशि शामिल है। पुलिस के अनुसार गांव रघुआना में स्थित मकान की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 54 हजार रुपये है, जबकि करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन की वर्तमान कीमत लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के बैंक खाते में करीब 1 लाख 14 हजार 879 रुपये की राशि भी फ्रीज की गई है। कुल मिलाकर आरोपी की करीब 83 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है。 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब इन संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना न तो बेचा जा सकता है और न ही किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित किया जा सकता है। आने वाले समय में इन संपत्तियों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी。 डबवाली पुलिस का कहना है कि पिछले आठ महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई भी तेज की गई है। इस अवधि में अब तक सात नशा तस्करों की करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया जा चुका है। इनमें देसूजोधा निवासी पलमिंदर सिंह, इकबाल सिंह, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र और हरगोविंद के अलावा जगमालवाली निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना जैसे तस्करों की संपत्तियां शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि केवल गिरफ्तारी से नशा तस्करी पूरी तरह खत्म नहीं होती, इसलिए अब तस्करों के आर्थिक ढांचे को भी निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो लोग युवाओं को नशे की लत में धकेलकर अवैध कमाई कर रहे हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा。
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 08:52:57
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना सीबीगंज पुलिस ने फायरिंग और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 5 मार्च को सर्वोदयनगर निवासी दीपेश पंत ने शिकायत दी थी कि घर के बाहर दो-तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की,जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग की।इस मामले में 6 मार्च को थाना सीबीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल तीन लोगों के नाम सामने आए,जिनमें दीपक यादव,मयंक गुप्ता और अमित कुमार साहू शामिल हैं। साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं।इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी दीपक निवासी सर्वोदयनगर थाना सीबीगंज को गल्ला गोदाम वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 10, 2026 08:52:47
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर कमर्शियल गैस की कमी और घरेलू गैस के दामों पर बढ़ोतरी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ा दिए गए हैं.. कई जगहों पर कमर्शियल गैस की उपलब्धता नहीं, कमर्शियल गैस की कमी के कारण व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस का उपयोग हो रहा है. जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है, ये केंद्र सरकार की नाकामी है.. अफीम की खेती को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान- बीजेपी के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल-फूल रहा.. भाजपा के नेता आरोपियों को बचाने में लगे है.. विनायक ताम्रकार का नाम मुख्य आरोपी के रूप में होना था, लेकिन उसे सह-अभियुक्त बनाया.. जिस व्यक्ति को सिर्फ निलंबित किया गया है, उसे पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए.. 12 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया जाएगा और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी.. बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 10, 2026 08:51:58
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एक कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बवाल खड़ा हो गया। फरीदाबाद स्थित स्टड्स कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उनका कहना है कि मृतक को गेट पास नहीं दिया गया सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व कर्मचारियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे और पीड़ित पक्ष के बयान मिलेंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 10, 2026 08:51:12
Baran, Rajasthan:बारां अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर मर्डर का आरोपी फरार बारां जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छबड़ा जेल में बंद हत्या की सजा काट रहा एक कैदी उपचार के दौरान बारां जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी कल्लू उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश तेज कर दी गई है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला कल्लू उर्फ बल्लू मर्डर के एक मामले में दोषी पाया गया था। और 19 बर्ष से फरार था जिससे छबड़ा पुलिस ने 4 मार्च को गिरफ्तार कर छबड़ा जेल में भेजा गया था। कल शाम को जेल में रहने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत छबड़ा के स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बारां जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइट- अभिषेक अंदाशु एसपी बारां
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 10, 2026 08:50:45
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में कला शिक्षा की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हर साल विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं में कला शिक्षा की ग्रेडिंग दी जा रही है, जबकि अधिकांश स्कूलों में इस विषय के शिक्षक हैं और न ही नियमित पढ़ाई होती है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किस आधार पर किया जा रहा है। जबकि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 व 2020 दोनों में कला शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है। इसके बावजूद प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में कला शिक्षक नियुक्त नहीं हैं। विद्यार्थियों के पास कला शिक्षा से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में कला शिक्षा के लिए 100 अंकों का प्रावधान है और विद्यार्थियों को अंकतालिका में ग्रेड दी जाती है। बाईट - महेश गुर्जर - प्रदेश सचिव कला शिक्षा बेरोजगार संघ राजस्थान बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थी संघ के प्रदेश सचिव महेश गुर्जर ने कहा कि कला शिक्षा के अंतर्गत चित्रकला और संगीत जैसे विषय शामिल हैं, जिनका प्रायोगिक और सैद्धांतिक शिक्षण होना चाहिए। लेकिन स्कूलों में न तो इन विषयों की नियमित कक्षाएं लगती हैं और न ही कोई औपचारिक परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके बावजूद हर साल विद्यार्थियों को ग्रेडिंग मिलना शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। केंद्र सरकार की ओर से विद्यार्थियों को सृजनात्मक शिक्षा देने के उद्देश्य से स्कूलों में आर्ट एंड क्राफ्ट रूम बनाने के लिए 41876.54 लाख रुपए का बजट जारी किया गया था। प्रदेश में 5473 आर्ट एंड क्राफ्ट रूम भी बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर इनका उपयोग नहीं हो रहा है। ग्राफिक्स कला शिक्षा पर मंडरा रहे संकट के बदले, बिना पढ़ाई हर साल मिल रही ग्रेडिंग। न शिक्षक, न किताब, न परीक्षा… फिर भी 100 अंकों की ग्रेड। बोर्ड की अंकतालिका में कला शिक्षा, स्कूलों में व्यवस्था गायब। कला शिक्षा बनी औपचारिकता बनी हुई है मूल्यांकन के आधार पर उठे सवाल। कला शिक्षक की भर्ती नहीं, फिर भी बोर्ड में जारी ग्रेडिंग। चित्रकला-संगीत की न पढ़ाई, न परीक्षा फिर भी अंकतालिका में ग्रेड। NEP में अनिवार्य कला शिक्षा, जमीनी स्तर पर व्यवस्था नहीं। कला शिक्षा पर सिस्टम की ‘कलाकारी’, छात्रों को मिल रहे नंबर। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार एक ओर विद्यार्थियों को तनावमुक्त शिक्षा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनकी सृजनशीलता से जुड़े विषयों की अनदेखी हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रत्येक स्कूल में कला शिक्षक की नियुक्ति कर कला शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को सही दिशा मिल सके। PTC - दिनेश तिवारी नोट -PTC - OFC से भेजी है
0
comment0
Report
GJGaurav Joshi
Mar 10, 2026 08:50:23
Nainital, Uttarakhand:कहानियों की कश्तियों से सजेगा नैनीताल, 13 से 15 मार्च तक होगा नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल एंकर - सरोवर नगरी नैनीताल में साहित्यकारों का मेला लगने जा रहा है. 13 से 15 मार्च तक चरखेत में नैनीताल साहित्य सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा. साहित्य सम्मेलन में देशभर के साथ से साहित्य और फिल्म जगत से जुड़े लोग प्रतिभागी करेंगे. इसके अलावा कई साहित्यकार विदेश से भी प्रतिभागी करेंगे. सेलिंग विद स्टोरीज थीम के साथ आयोजित यह महोत्सव साहित्य, सिनेमा, इतिहास, संगीत और संस्कृति के विविध रंगों मे रंगी नजर आएगी. पिछले वर्ष आयोजित पहले संस्करण की सफलता और व्यापक सराहना के बाद इस बार फेस्टिवल को और अधिक भव्य और व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है. महोत्सव में साहित्य के साथ-साथ सिनेमा, संगीत, फोटोग्राफी, इतिहास, यात्रा लेखन, जेंडर विमर्श और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर चर्चाएं होंगी. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया से जॉन जुबरिस्की, प्रो. पुष्पेश पंत और शाहिद सिद्दीकी इतिहास और संस्कृति से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।वहीं फिल्म जगत से इम्तियाज अली, नागेश कुकुनूर और विभुपुरी सिनेमा की बारीकियों पर चर्चा करेंगे. प्रसिद्ध पौराणिक कथाविद देवदत्त पट्टनायक और अल्का पांडे, अर्थशास्त्री और लेखक गुरचरण दास, साहित्यकार जैरी पिंटो, अमिताभ बागची और अशोक पांडे जैसे वक्ता भी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे. इसके अलावा सुहेल सेठ और सुभाषिनी अली समसामयिक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 08:49:12
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में बकरी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस मारपीट का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। यह पूरा मामला मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का है। विपक्षियों के खेत में बकरी जाने पर हुआ विवाद त्रिलोकपुर निवासी मोहम्मद आमिन पुत्र मोहम्मद हबीब ने बताया कि उनकी बकरी अकसर ही विपक्षी के खेत में चली जाती थी। विपक्षियों ने शुरू में 2-3 बार मना किया। सोमवार को मोहम्मद शब्बीर, इमरान, इरफान, समीम (पुत्रगण दस्तगीर) और मोहम्मद तौफीक (पुत्र रईस) उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पहले तो कहासुनी हुई फिर विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हादसे में दोनों पक्षों के करीब 7 लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मसौली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top