Back
सूरजपुर के अधिकारी बेलगाम? मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ा संकेत
OTOP TIWARI
Nov 08, 2025 10:57:03
Surajpur, Chhattisgarh
क्या सूरजपुर के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं? क्या हुआ क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं? यह सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री खुद ही यह कह रही हैं कि जिले के कुछ अधिकारी उत्पात मचा रहे हैं। दरअसल लक्ष्मी राजवाड़े जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर के दौरे पर पहुंचीं थीं; इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मंत्री के पास पहुंची और राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, मनमानी और वसूली की शिकायतें कीं। साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ अधिकारी पैसे लेकर दूसरे राज्यों से धान मंगाने जैसे कार्यों में लिप्त हैं। ग्रामीणों की शिकायतें सुनते ही मंत्री राजवाड़े के तेवर सख्त हो गए; उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह माना कि इस इलाके में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर काफी शिकायतें हैं और इस इलाके के अधिकारी और कर्मचारी उत्पात मचा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी इस इलाके में जिले के सभी अधिकारियों के साथ कैंप लगाया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उसका जल्द निराकरण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस बयान के बाद यह बहस जरूर शुरू हो गई है कि क्या जिले के अधिकारी वाकई में बेलगाम हो गए हैं और उन्हें सरकार का कोई डर नहीं है?
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 08, 2025 12:56:240
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 08, 2025 12:55:590
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 08, 2025 12:55:040
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 08, 2025 12:54:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 08, 2025 12:54:380
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 08, 2025 12:54:190
Report
DSDanvir Sahu
FollowNov 08, 2025 12:53:550
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 08, 2025 12:53:390
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 08, 2025 12:53:270
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 08, 2025 12:53:170
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 08, 2025 12:53:000
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 08, 2025 12:52:360
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowNov 08, 2025 12:52:230
Report
0
Report