Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajnandgaon491441
राजनांदगांव की लखपति दीदियों ने आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 05, 2025 13:55:39
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। राजनांदगांव का स्टेट हाई स्कूल मैदान आज उस समय उत्साह और गर्व से भर गया जब यहां आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में हजारों महिलाएं अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा करने पहुंचीं। देश के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल रेमन डेका ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित जनप्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद रहे। सम्मेलन में शामिल हुईं चालीस हजार से ज्यादा लखपति दीदियां जो स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं—अपने बीच देश के उपराष्ट्रपति को पाकर गर्व और खुशी से झूम उठीं। इन महिलाओं ने सरकार से मिले सहयोग और प्रोत्साहन के चलते छोटे-छोटे व्यवसायों से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। कई महिलाएं आज पांच से दस लाख रुपए तक वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं राजनांदगांव जिले में महिला सशक्तिकरण की यह क्रांति बिना पद्मश्री सम्मानित फूलबासन बाई यादव के नाम लिये अधूरी है। फूलबासन बाई पिछले 25 वर्षों से सतत रूप से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके प्रयासों से अब तक लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। सम्मेलन में शामिल दीदियों ने कहा कि अब उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रही। समूहों के माध्यम से वे न केवल अपनी आजीविका चला रही हैं, बल्कि परिवार और समाज में भी सम्मान का दर्जा पा रही हैं। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा राजनांदगांव की लखपति दीदियां देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। आत्मनिर्भर भारत का सपना इन्हीं मेहनती और दृढ़ निश्चयी महिलाओं के बल पर साकार हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में जिले के विभिन्न समूहों की दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यदि अवसर और प्रोत्साहन मिले तो महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNivedita Shukla
Nov 05, 2025 16:04:00
Noida, Uttar Pradesh:Owls are highly alert animals
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 05, 2025 16:03:51
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 05, 2025 16:03:39
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଆଜି ଶ୍ରୀଜୀଉଙ୍କ ଦୁର୍ଲଭ ରାଜରାଜେଶ୍ଵର ବେଶ ବା ସୁନାଭେଶ ଅନୁଷ୍ଟ୍ଥିତ ହୋଇଥିଲା।ଅବକାଶ ନୀତି ଶେଷ ପରେ ପୁଷ୍ପାଳକ ସେବକମାନେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ବିଭିନ୍ନ ରତ୍ନ ଅଳଙ୍କାର ଓ ପାଟବସ୍ତ୍ରରେ ସୁନାବେଶରେ ସଜ୍ଜିତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତ ଦର୍ଶନ କରି ପୂର୍ଣ ଲାଭ କରିଛନ୍ତି।ଅନ୍ୟପକ୍ଷରେ ଆଜି ସକାଳୁ ବିଭିନ୍ନ ପୁସ୍କରଣୀ ଓ ମହୋଦଧି ରେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ପରମ୍ପରା ଅਨୁସାରେ ଡଙ୍ଗା ଭସାଇ ଥିବା ନଜରକୁ ଆସିଥିଲା।ସେହିପରି ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ନେଇ ବ୍ୟାପକ ପୋଲିସ ଫୋର୍ସ Μୃତୟନ କରାଯାଇଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତଙ୍କ ସମାଗମ କୁ ନଜରରେ ରଖି ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା କଡାକଡି ସହ ଟ୍ରାଫିକ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ upper କଡାୟାଯାଇଥିଲା। ନାୟକ ପ୍ଲାଜା ଛକରୁ ବ୍ୟାରିକେଡ ଦେଇ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ଆସିଥିବା ବେଳେ ବ୍ୟାରିକେଡ ରେ ଭକ୍ତଙ୍କ ବસିବା ସହ ସେଡ଼ ଓ ପାନୀୟ ଜଳ ର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରଯାଇଥିଲା। ଭକ୍ତଙ୍କ ଭିଡ଼କୁ ନଜରରେ ରଖି ଗତ କାଲି ଚତୁର୍ଦଶୀ ତିଥିରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ପਹୁଡ଼ ନୀତି କରାଯାଇନଥିଲା; ଉପଯୁକ୍ତ ସମନ୍ୱୟ ରକ୍ଷା କରାଯାଇ ନୀତି କାନ୍ତିକୁ ଶୃଙ୍ଖଳିତ କରାଯାଇଛି ସେହିପରି ଆଜି ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ମହୋଦାଧି ସମେତ ପଞ୍ଚତୀର୍ଥ ପୁଷ୍କରିଣୀରେ ଡଙ୍ଗା ଭസାଇବା ଓ ବୁଡ଼ ପକାଇବା ପାଇଁ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ସମେତ ବ୍ରତଧାରୀ ଓ ହବିଷ୍ୟାଳିଙ୍କ ସମାଗମ ବଡି ଭୋରରୁ ପରିଲକ୍ଷିତ ହୋଇଥିଲା। ଭକ୍ତ ମାନେ ଡଙ୍ଗା ଭସାଇବା ହବିଷ୍ୟ ବ୍ରତ ଉଦଯାପିତ କରିଥିବା ବେଳେ ଉତ୍କଳୀୟ ବିଧି ପାଳନ କରି ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତ କରିଥିଲେ। ବାଇଟ୍-ରବିନାରାୟଣ ପୂଜାପଣ୍ଡା, ପୂଜାପଣ୍ଡା ସେବାୟତ ବାଇଟ୍- ଭକ୍ତ ବାଇଟ୍- ଭକ୍ତ ବାଇଟ୍- ଦିବ୍ଯାଙ୍ଗ ଭକ୍ତ (ଫାଭିଓ) ଆ କା ମା ବୈ ଡାକ ସହ ମହା କାର୍ତିକ ମାସର ପରି ସମାପ୍ତି ଘଟିଥିବା ବେଳେ ପୁଣି ଆର ବର୍ଷକୁ ଅପେକ୍ଷା。
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 05, 2025 16:02:47
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पोहिला गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव की शकुन्तला देवी (45 वर्ष) घर के अंदर मृत पाई गईं। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। छत के रास्ते अंदर आए लोगों ने देखा कि शकुन्तला देवी का शव कमरे के अंदर पड़ा है। घर का सामान बिखरा हुआ था, अलमारी टूटी थी और नकदी-जेवरात गायब थे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार और सीओ दरवेश कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस अब हत्या और चोरी दोनों कोणों से जांच कर रही है। "महिला घर में अकेली रहती थीं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा होगा." गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश है। बताया जा रहा है कि शकुन्तला के पति राकेश साहनी विदेश में नौकरी करते हैं और वह घर पर अकेली रहती थीं। दंपति की कोई संतान नहीं थी। कुछ महीने पहले शकुन्तला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना भी हुई थी, जिसके बाद अब उनकी संदिग्ध मौत ने पुलिस की जांच को और पेचीदा बना दिया है। बड़हलगंज में महिला की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं — क्या यह चोरी के बाद हत्या है, या किसी रंजिश की साजिश? पुलिस जांच में जुटी है… लेकिन फिलहाल गोरखपुर में दहशत और सनसनी है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 05, 2025 16:01:42
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Nov 05, 2025 16:01:28
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो दिन पहले जन्मी बच्ची के दिल में छेद है इलाज के लिए कल यानी गुरुवार को उसे मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा। बच्ची की बीमारी का पता चलने पर बुधवार को गुरु नानक जयंती की छुट्टी के दिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का ऑफिस खोला गया और डेढ़ घंटे में प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के मुताबिक जबलपुर जिले के सिहोरा में रहने वाले सत्येंद्र दहिया की पत्नी शशि दहिया ने सोमवार दोपहर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टर ने दोनों बच्चों की जांच की तो पता चला लड़का तो पूरी तरह से स्वस्थ है लेकिन बच्चों के दिल में छेद है। डॉक्टर ने उसे मुंबई इलाज कराने की सलाह दी है डॉक्टर ने कहा यदि जल्दी इलाज नहीं मिला तो उसकी जान जा सकती है यह सुनते ही पिता सख्ते में आ गए गए। उन्हें बच्चे की जान बचाने के लिए न सिर्फ दस्ता भी तैयार करने थी बल्कि इलाज के लिए नवजात को मुंबई भी ले जाना था परेशान पिता ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला से बात की उन्होंने बताएं बच्ची के दिल में डॉक्टर ने छेद होना बताया है जल्द से जल्द से मुंबई ले जाना होगा लेकिन आज गुरु नानक जयंती की छुट्टी है। गुरुवार को कितने बजे ऑफिस खुलेगा। सत्येंद्र की बात सुनती डॉक्टर सुभाष शुक्ला ने उससे कहा कि ऑफिस कल नहीं बल्कि आज और अभी खोला जा रहा है बच्ची के पूरे दस्तावेज लेकर फौरन ऑफिस आ जाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिले प्रबंधन टीम के साथ दस्तावेज तैयार करने में जुट गए। आरबीएस के तहत जितने भी दस्तावेज और बच्चे के केस से संबंधित लतैयार करने के बाद सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा को इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर में सी एम ओ ऑफिस पहुंच गए जहां उनके साइन होने के बाद बच्ची के इलाज को लेकर सारे दस्तावेज तैयार हो चुके थे स्वास्थ्य विभाग में प्रदर्शन डॉक्टर विनीत उप्पल और श्रेय अवस्थी ने एअर एंबुलेंस के लिए अधिकारियों से बात करते हुए दस्तावेज तैयार कराए।अब बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई के नारायण अस्पताल में ले जाया जाएगा
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 05, 2025 16:01:03
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज वन विभाग ने बुधवार को भोपाल की शारिक मछली गैंग से जुड़े एक फार्महाउस पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने यहां से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध सागौन लकड़ी और एक वाहन जब्त किया। यह बेगमगंज वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। छापा सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। बेगमगंज के मकबरा मोहल्ला स्थित शकील कदीर, नवेद और मोहम्मद शकील, मोहम्मद शगीर मंसूरी के फार्महाउस पर तलाशी ली। यहां करीब 200 नग सागौन लकड़ी को गड्डों में छुपाया गया था। इसके साथ ही एक कार भी जब्त की। वन विभाग ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शारिक मछली, जो भोपाल का निवासी है, इन आरोपियों का ममेरा भाई है। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और इसके नेटवर्क की जांच कर रहा है।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Nov 05, 2025 16:00:43
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग, सीधी जिले के थाना बहरी अंतर्गत ग्राम नकझर का एक युवक को चाकू की नोक पर तलवा चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ग्राम नकझर खुर्द का रहने वाला युवक सुधीर पांडेय पिता महेश पाण्डेय जीविकोपार्जन के लिए सूरत के किसी कंपनी में कार्यरत था। 4 नवंबर 2025 की रात उनके ऊपर भोला भाई नाम का युवक मारपीट की और चाकू दिखाकर तलवा चटवाया। क्या है मामला? वीडियो में देखा जा सकता है कि भोला भाई नाम का युवक सुधीर पांडेय को चाकू की नोक पर तलवा चटवा रहा है और ना चाटने पर लात से मारता भी है। इतना ही नहीं, भोला भाई ने सुधीर के ही मोबाइल से वीडियो बनाया और सुधीर के ही फेसबुक पेज पर अपलोड कर viral कर दिया। वीडियो में भोला भाई का नाम भी सुनाई दे रहा है। परिजनों में डर का माहौल इस घटना के बाद से सुधीर पांडेय के परिवार में डर का माहौल है। परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके कार्यस्थल की जानकारी नहीं मिल पा रही है। बहरी पुलिस परिजनों के माध्यम से सूरत में संपर्क करने की कोशिश कर रही है
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 05, 2025 16:00:26
Damoh, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में बुंदेलखंड के खली बालों से 180 किलोमीटर रथ खींचने का प्रदर्शन देखा जाएगा. सनातन पदयात्रा को लेकर देश भर की निगाहें लगी हैं. कई जानी मानी हस्तियां साथ होंगी और अलग-नजरों के नजारे भी देखने को मिलेंगे. दमोह जिले के बद्री विश्वकर्मा उर्फ बद्री बाबा इस रथ को बालों से खींचेंगे, यह 180 किलोमीटर का होगा. बद्री बाबा बुंदेलखंड के खली के नाम से जाने जाते हैं और कई रियलिटी शो में स्टंट कर चुके हैं. उनके लिए यह पहला मौका नहीं जब वे बालों से रथ खींचेंगे; पिछली यात्रा और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने यही किया था. बद्री बाबा का रथ तैयार हुआ है और दमोह से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है; छह तारीख को रथ दिल्ली पहुंचेगा और पहले दिन से बालों से रथ खींचते नजर आएंगे. विदाई के लिए गृहनगर में लोगों का जमावड़ा था और लोगों ने उनके संकल्प के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top