Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
Tateeree मामले में हरियाणा पुलिस की जीरो टॉलरेंस: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई तेज
VRVIJAY RANA
Mar 23, 2026 03:51:24
Chandigarh, Chandigarh
आपत्तिजनक कंटेंट पर बड़ा एक्शन: डीजीपी अजय सिंघल का सख्त संदेश, आपत्तिजनक गीत “Tateeree” के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक स्तर पर सख्ती दिखाई है। पंचकूला पुलिस द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक इस गीत से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए जा चुके हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय स्थापित कर कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिसके तहत संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गीत के सभी वर्ज़न—री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों—को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम विशेष रूप से उन आपत्तिजनक सामग्रियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है, जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है。 *Tateeree विवाद पर सख्त रुख: डीजीपी अजय सिंघल ने दोहराई जीरो टॉलरेंस नीति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज* हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और “Tateeree” जैसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और प्रवर्तन को और मजबूत किया गया है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और कानून का पालन सुनिश्चित हो। डीजीपी ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल वातावरण बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में पुलिस और प्रशासन मिलकर निरंतर प्रभावी कदम उठा रहे हैं। *सोशल मीडिया यूज़र्स को सख्त चेतावनी* अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा आम जनता को सख्त चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाता या साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित किया जा सकता है तथा बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा。 *जाँच और कानूनी कार्रवाई जारी* यह मामला साइबर थाना, सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज FIR के तहत जांचाधीन है। साथ ही, पुलिस टीमें गीत से जुड़े डिजिटल कंटेंट की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और इसके प्रसार में शामिल अन्य व्यक्तियों व सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है。 *जीरो टॉलरेंस नीति पर दोहराया जोर* हरियाणा पुलिस ने दोहराया है कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े आपत्तिजनक, भ्रामक या समाज विरोधी कंटेंट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कंटेंट को साझा करने से बचें और उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाया जा सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Mar 23, 2026 05:00:54
Sagar, Madhya Pradesh:कार आगजनी में डाक्टर पत्नी के जिंदा जलने के मामले में डाक्टर के घर पहुंची पुलिस. दो दिन पहले सामने आए एक आगजनी के मामले में एक डॉक्टर की पत्नी के कार में जिंदा जलने की घटना में अब पुलिस जांच में जोर पकड़ लिया है और जिले की सानोधा पुलिस ने गढ़ाकोटा पहुंचकर डाक्टर के घर पर जांच पड़ताल की है. दरअसल सागर दमोह स्टेट हाइवे पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक खाई में कार गिरी थी और उसमें आग लग गई. कार में गढ़ाकोटा के प्रायवेट चिकित्सक डॉ नीलेश पटेल उनकी पत्नी सीमा और दो साथी सवार थे. इस घटना के सीमा जिंदा जल गई जबकि डॉक्टर और उसके दोनों साथी सुरक्षित रहे. पहली नजर में ये एक हादसा ही था लेकिन सीमा के परिजनों के इसे हत्या बताकर गंभीर आरोप लगाए और इन आरोपों ने सबको सोचने मजबूर कर दिया. अब पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है. मृतिका सीमा के अंतिम संस्कार के बाद जब माहौल थोड़ा शांत हुआ तो पुलिस डॉक्टर नीलेश के गढ़ाकोटा निवास पर पहुंची जहां उसने जांच की साक्ष्य जमा किए और डाक्टर के परिवार वालों से बयान लिए है इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों से भी बातचीत कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस घटना क्रम में जो आरोप सामने आए है उन पर बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के बाद स्थिति साफ होगी.
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 04:59:48
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे युवती की मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी सवार युवती दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही थी। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर ढाबे पर खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। हादसे में कार चला रही निधि की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और हादसे की जांच में जुटी हुई है। मामला रविवार देर शाम का है जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ढाबे के पास खड़ी गाड़ियों से जा टकराई जिसका CCTV भी सामने आया है। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।घटना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला की है। दर्दनाक सड़क हादसे में कार चला रही युवती निधि की मौत हो गई।
217
comment0
Report
AKAlok Kumar
Mar 23, 2026 04:51:55
Sithmara, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की तफ़्तीश मृतक की पहचान योगेश कुमार उर्फ अंशु निवासी कठरा के रूप में हुई घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का लगाया आरोप पिता बोला ग्राम समाज की ज़मीन में अवैध कब्जे की शिकायत से नाराज़ दबंग लोगों ने की हत्या पंखे की दुकान पर काम करता था योगेश उर्फ़ अंशु कल शाम दुकान से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचा था अंशु सुबह मिली लाश पुलिस ने घटना स्थल पर बारीकी से शुरू की तफ़्तीश, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मंगलपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरा रसूलाबाद मार्ग पर मिला शव
79
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 23, 2026 04:50:54
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में आसाम चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर है, आसाम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा , कांग्रेस और बीजेपी हर दल ने झारखंड से अपने अपने नेताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित किया है। बीजेपी ने बाबूलाल मारंडी और चंपई सोरेन को आसाम के जनजातीय इलाकों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं आसाम में कौन कितना असरदार होगा इसको लेकर बयानबाजी खूब हो रही है。 आसाम में चुनाव प्रचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी ने कहा, जिम्मेदारी पार्टी देती है, झारखंड से कई नेता हुए हैं जो पोलिंग बूथ पर काम देखते हैं , विधानसभा स्तर पर जो काम देखते हैं, जहां जब जरुरत होगी बुलाएंगे तो उसके अनुसार जाएंगे। हेमंत सोरेन जायेगें कि नहीं , नहीं कह सकते, बिहार विधानसभा चुनाव के समय भी बड़ी बड़ी बातें करते थे गठबन्धन होगा नहीं तो चुनाव लड़ेगे, पर इनके पास दम नहीं है, इनको कोई सुनता भी नहीं। 23 तारीख ही लास्ट डेट है। सिर्फ बोलते बड़े बड़े हैं。 बाइट ... बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष वहीं झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी के जो दो फूंके हुए कारतूस हैं, बाबूलाल और चंपई सोरेन , इन लोगों का पब्लिक में कोई अपील नहीं , अपना दावा ये रखते हैं । आदिवासी समुदाय से भले आते हैं पर आदिवासियों के बीच इनकी विश्वसनीयता खत्म हो गई है। आपने देखा होगा आसाम में किस तरह का जनसमर्थन और जन शैलाब, कितनी भीड़ हेमंत सोरेन को सुनने के लिए पहुंच रहे थे , बड़ा बड़ा मैदान भर जा रहा था, बताने की आवश्यकता नहीं है ।
87
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 23, 2026 04:50:36
Jaspur, Uttarakhand:युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जसपुर: जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड नंबर 20 से है जहाँ एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बताया जा रहा है रईस अहमद का शव उसके घर पर लटका हुआ मिला सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक रईस अहमद पेशे से ड्राइवर था और आज अपने घर पर अकेला था उसने आज दोपहर अपने बच्चों को ईद मिलने अपनी ससुराल भेज दिया था देर शाम जब पड़ोसियों ने घर में देखा तो बाहर से गेट बंद था और घर के अंदर देखने पर पड़ोसियों के पैर tol जमीन निकल गई रईस घर में फंदे पर लटका हुआ था आनन-फानन में आस-पड़ोस के लोगों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
195
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 23, 2026 04:49:24
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जनसुराज के नेता मनीष कश्यप पर दस लाख रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुआ है त्रिभुवन नारायण सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी से दस लाख रंगदारी मांगने के आरोप में नवलपुर थाना में मामला दर्ज हुआ है चुनाव में मनीष कश्यप ने दस लाख की रंगदारी की मांग की थी नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश गोमती नगर निवासी संजीत कुमार के शिकायत पर मनीष कश्यप सहित सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है वही दूसरे पक्ष के द्वारा भी संजीत कुमार सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है दोनो पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज हुई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों का आरोप है कि मनीष कश्यप ने चुनाव में दस लाख की चंदा की मांग की थी नहीं देने पर पुल निर्माण सड़क निर्माण कार्य को रोक देंगे आरोप है कि मनीष कश्यप दस से पंद्रह लोगों के साथ साइड पर पहुंचे और वीडियो बनाए और गाली गलौज किए इस पूरे मामले की जांच पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है
171
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 23, 2026 04:49:01
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है जहाँ रामनवमी के पावन अवसर को लेकर दानापुर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बीजेपी एमएलसी अनामिका सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी कि खगौल में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा पिछले 19 वर्षों से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आकर्षक झांकियों और दूसरे प्रदेशों से आने वाले बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि “राम नाम” के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा खगौल और दानापुर क्षेत्र का भ्रमण करेगी, जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बनेगा। इस आयोजन का नेतृत्व समिति के सदस्य संजय यादव और भारत उद्यान के अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
142
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 23, 2026 04:48:42
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया, गौतस्कर असलम, जीशान और नासिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तीनों पैर में लगी गोली, गोली लगने के बाद अल्ला को याद करते दिखाई दिए गौतस्कर, कल इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में गौकसी की घटना में लिप्त थे तीनों गौतस्कर; गौतस्करों के पास से अवैध असलाह, गौकसी के हथियार, और कारतूस भी बरामद, इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर केंद्रीय विद्यालय के पास हुई मुठभेड़ दिनांक 21.03.2026 एवं 22.03.2026 को थाना इज्ज़तनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरीदापुर चौधरी के पास के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण हेतु अवशेष के नमूने लिये गये हैं। उक्त प्रकरण में थाना इज्ज़तनगर पर मु0अ0स0 230/26 3/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है। दिनांक 23.03.2026 की रात्रि में थाना इज्ज़तनगर पुलिस टीम अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश/दबिश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिद्धार्थ नगर केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित ग्राउन्ड के पास से संदिग्धों की चैकिंग के समय बाइक पर सवार 03 बदमाशों को चैकिंग के लिए रोकने पर उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया, जिसमें का0 816 राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 अभियुक्तों 1.असलम पुत्र अब्दुल निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली, 2.जीशान पुत्र असलम निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली उम्र 26 वर्ष एवं 3.नासिर पुत्र रहमतुल्लाह निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली उम्र 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 03 अवैध तमंचे, 03 जिन्दा कारतूस, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण, 01 स्पलेन्डर बाइक, 02 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तीनो अभियुक्त थाना इज्ज़तनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 230/26 धारा 3/8 गौवध अधि0 में वांछित हैं। घायल तीनो बदमाशों एवं आरक्षी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के 05 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
183
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 23, 2026 04:48:09
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क मामले में हुआ बड़ा खुलासा। इस जासूसी नेटवर्क में गिरफ्तार मीरा नाम की महिला मथुरा में सिर्फ दिखावे के लिए चलाती थी ई-रिक्शा। ई रिक्शा की आड़ में उसका नाता था अवैध हथियारों की तस्करी से गैंगस्टर से लेकर छोटे बदमाशों तक मीरा की पकड़ थी। पिछले साल भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की थी। कई अवैध हथियारों के डीलरों से सीधा संपर्क था मीरा का जासूसी नेटवर्क में मीरा उस ग्रुप में नजर आई जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर सीधा बातचीत करता था। पुलिस की लिस्ट में सप्लाई नेटवर्क पर मीरा का नाम टॉप पर था। आरोपी मीरा जासूसी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की माध्यम थी। मीरा से एजेंसी और पुलिस पूछताछ कर रही है।
56
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 23, 2026 04:47:31
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां पुलिस अधिकारी की गाड़ी ने पति-पत्नी को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई. इस मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया है. यह पूरा मामला साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर ढाला के पास की है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस पदाधिकारी गाड़ी सहरसा से लखीसराय की ओर जा रहा था तभी नथुनी यादव अपने पत्नी के साथ ने श्रीनगर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहा था. तभी तेज रफ्तार पुलिस पदाधिकारी की गाड़ी ने उसे कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई. इस मौत से नाराज ग्रामीणों ने एनएच 333बी सड़क पर शव को रखकर जामकर दिया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत श्रीनगर गांव वार्ड-10 निवासी 60 वर्षीय नथुनी यादव और उनकी 52 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों रोज की तरह सोमवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार एक फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें कुचल दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वाहन रिनॉल्ट कंपनी की कार है, जिसका नंबर BR01HS6374 है. गाड़ी के आगे शीशे पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं बलिया डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी है. वहीं, थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि घटनास्थल पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर स्कार्पियो चालक पुलिस पदाधिकारी सहित चार लोगों को हिरासत में ले ली गई है.
170
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 23, 2026 04:46:59
196
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 23, 2026 04:46:43
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पिछोर इलाके में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा बेटा ही निकला। मृतिका लक्ष्मी रजक निवासी बड़ा बाजार हिंगलाज माता मंदिर के पास, अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई थीं। घटना 20 मार्च 2026 की रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान “लास्ट सीन” थ्योरी, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस का शक मृतका के बेटे संजय रजक पर गया। पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय शराब का आदी था और पारिवारिक विवाद, संपत्ति के बंटवारे व अन्य कारणों को लेकर अपनी मां से अक्सर झगड़ा करता था। घटना वाले दिन भी विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर अपनी माँ को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया और फिर उनके ही स्टोल से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। चश्मदीद गवाह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने रोकने के बावजूद महिला का गला घोंट दिया और बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना बताया गया है, जिससे बाद हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली है, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर मानवता को झकझोर कर रख दिया।
84
comment0
Report
Advertisement
Back to top