Back
हरियाणा में जापान के सहयोग से ऑटो, आईटी और नवाचार हब बनने की राह
VRVIJAY RANA
Oct 08, 2025 13:48:00
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन दिवसीय जापान दौरा राज्य के औद्योगिक, कृषि और तकनीकी विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाएं बनी हैं, जिससे हरियाणा के विकास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। यह विशेष है कि मुख्यमंत्री ने अपने पहले विदेशी दौरे के रूप में जापान को चुना। यह वही देश है जिसने 1980 के दशक में गुरुग्राम में मारुति उद्योग से भारत में निवेश की शुरुआत की थी। जापान की कंपनियों के लिए हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन रहा है, जहां अनुकूल औद्योगिक नीतियों, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-हितैषी वातावरण ने विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है। पिछले लगभग 11 सालों में यह विश्वास और मजबूत हुआ है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जापान की अग्रणी कंपनियों और औद्योगिक समूहों से मुलाकात की। इनमें AISIN, AIR WATER, TASi, NAMBU, DENSO, SOJITSU, NISSIN, KAWAKIN, DAIKIN और TOPPAN सहित प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इन बैठकों के परिणामस्वरूप लगभग 4400 करोड़ रुपये से अधिक के 10 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए, जिससे हरियाणा में हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जापान के उद्योग जगत ने हरियाणा सरकार के पारदर्शी शासन और उद्योग-अनुकूल नीतियों से प्रभावित होकर हरियाणा के साथ औद्योगिक, ढांचागत विकास और अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप में एक ‘मिनी जापान सिटी’ का सपना मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने पहले बजट अभिभाषण (2025-26) में घोषित किए गए 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के वायदे को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। उनका विजन है कि 10 में से एक IMT केवल जापान की कंपनियों के सहयोग से विकसित किया जाए जिसके लिए उन्होंने निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, ताकि जापान और हरियाणा की नई पीढ़ियों की विकास में भागीदारी बढ़े। Osаka के Kubota प्लांट में मुख्यमंत्री बने ‘किसान दूत’ किसान होने के नाते मुख्यमंत्री चाहते हैं कि उद्योग के साथ साथ जापान कृषि प्रधान हरियाणा के किसानों के लिए भी अपनी तकनीक उपलब्ध करवाए। अपने जापानी दौरे के दौरान Osaka स्थित Kubota ट्रैक्टर प्लांट का उन्होंने दौरा किया। Kubota ने हरियाणा में 2 हजार करोड़ से अधिक निवेश की पेशकश की। अब वह दिन दूर नहीं जब जापान का Kubota ट्रैक्टर हरियाणा के किसानों के खेत खलियान में अपना दम दिखाएगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि हरियाणा के मेहनती किसान के श्रम और जापान का तकनीकी संगम कृषि में नई ऊंचाइयां तय करेगा। जापान का दौरा हरियाणा को ‘ग्लोबल ग्रोथ हब’ बनाने की दिशा में एक अहम शुरुआत है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का यह दौरा केवल एक निवेश यात्रा नहीं, बल्कि हरियाणा को ‘ग्लोबल ग्रोथ हब’ बनाने की दिशा में एक अहम शुरुआत है। साथ ही यह जापान और हरियाणा के विकास, विश्वास और वैभव की सांझी यात्रा है। इस सांझेदारी की झलक ओसाका में आयोजित World Expo 2025 में हरियाणा पैवेलियन में भी दिखाई दी, जहाँ जापानी और हरियाणवी नवाचारों का संगम नजर आया। इस सहयोग से जापान और भारत मिलकर ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करेंगे और हरियाणा को नए भारत के मानचित्र पर चमकाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में निरंजनी अखाड़े के धर्मराज पुरी महाराज का अद्भुत तप: उल्टे होकर हाथों पर नर्
0
Report
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 08, 2025 18:19:452
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 08, 2025 18:19:270
Report
SYSUNIL YADAV
FollowOct 08, 2025 18:19:100
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowOct 08, 2025 18:18:580
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 08, 2025 18:18:420
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 08, 2025 18:18:230
Report
CSCharan Singh
FollowOct 08, 2025 18:18:090
Report
MJManoj Jain
FollowOct 08, 2025 18:17:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 08, 2025 18:16:500
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 08, 2025 18:16:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 08, 2025 18:16:290
Report
SMSarfaraj Musa
FollowOct 08, 2025 18:16:180
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 08, 2025 18:15:480
Report