Back
रणबीर गंगवा: पेट्रोल-डीजल-गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी, विपक्ष पर निशाना
VRVIJAY RANA
Mar 25, 2026 15:40:25
Chandigarh, Chandigarh
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कई मुद्दों पर ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। खाड़ी देशों में युद्ध और देश में पेट्रोल डीजल और गैस की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं और इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है। इसको लेकर एक ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई गई थी जहां इस मुद्दे से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई। देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और कांग्रेस विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्म मंथन करने की जरूरत है। कांग्रेस के विधायक बगावत कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस अभी भी इसका आरोप भाजपा पर लगाने में जुटी है, जबकि कांग्रेस को खुद यह देखना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार के खड़ा होने के पीछे यही कारण था क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार को पता था कि कांग्रेस के विधायक एकजुट नहीं रह सकते। भाजपा पर आरोप लगाने से अच्छा है कांग्रेस खुद विचार मंथन करे कि ऐसा क्यों हो रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी पैसे का दुरुपयोग नहीं कर सकता न ही सरकारी पैसे का गबन कर सकता है जब आईडीएफसी बैंक घोटाला हुआ था तब सरकार ने अपने पूरे 590 करोड़ रुपए ब्याज समेत 48 घंटे के भीतर वसूल कर लिए थे और कोटक महिंद्रा बैंक के घोटाले की जो खबरें आ रही है सरकार इसमें भी अपना सारा पैसा जल्द वसूल कर लेगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 16:35:040
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 25, 2026 16:34:540
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 25, 2026 16:34:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 25, 2026 16:34:170
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 25, 2026 16:33:580
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 25, 2026 16:33:440
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 25, 2026 16:33:280
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 25, 2026 16:33:150
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 25, 2026 16:32:580
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 16:32:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 16:32:230
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 16:30:530
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 25, 2026 16:30:380
Report